Monday, July 6, 2026 10:31 pm

शनिवार 12 अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर बदलावों को सोच-समझकर स्वीकार करें। सेहत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक रूप से आपका जीवन समृद्ध रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ राशि- आज का दिन आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की मांग करता है। भावुकता में आकर कोई भी फैसला न लें। अपना समय उन गतिविधियों में लगाएं जो आपकी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्थिति को लाभ पहुंचाकर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार लाती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मिथुन राशि- आज का दिन आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां दिलवा सकता है। लग्जरी वस्तुओं की खरीदारी से बचें क्योंकि आर्थिक बैलेंस बिगड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा। कर्क राशि- आज का दिन आपको अपने मित्रों का सहयोग दिलाएगा। प्रोफेशनल लाइफ में आप तरक्की करेंगे। अपनी फीलिंग्स को स्पष्ट रूप से जाहिर करें। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में सुस्ती तो रहेगी। फिर भी लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। मित्र से धन लाभ। सिंह राशि– आप जिस भावनात्मक स्पष्टता की तलाश कर रहे हैं वह संभवतः अगले दिन ही सामने आ सकती है, खास तौर पर रिश्तों के मामले में। आज कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने में सफल रहेंगे। कन्या राशि- आज आपको किसी महत्वपर्ण कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों कार्यों में आपका समर्पण परिणाम देना शुरू कर देगा। अपने प्रयासों पर भरोसा करें क्योंकि यह सफलता का रास्ता दिखा सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। तुला राशि- कार्रवाई का फैसला लेने से पहले अपने कार्यों के स्थायी प्रभावों के बारे में जरूर सोचें। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। किसी भी निवेश को करने से पहले जरूरी जानकारी एकत्रित कर लें। शैक्षिक कार्यों पर पूरा ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि– आज का दिन अचानक शुरुआत के लिए प्रेरित करेगा। अगर आप कुछ नया सीखना चाहते हैं, अपना करियर का रास्ता बदलना चाहते हैं या फिटनेस रूटीन शुरू करना चाहते हैं, तो अच्छा है। आप सभी चुनौतियों से पार पा लेंगे और आर्थिक रूप से भी खिलेंगे। धनु राशि- आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आप अपने उद्देश्यों में सफल हो सकते हैं। प्लानिंग के अनुसार चीजें आगे बढ़ सकती हैं। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के मौके। मकर राशि- कल आपको अपने पिछले अनुभवों और उनसे आपने जो कुछ सीखा है, उसके बारे अपने विचारों पर पर्याप्त समय व्यतीत करें क्योंकि वे आपके आने वाले फैसलों का मार्गदर्शन करेंगे। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के मौके। कुंभ राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। निवेश के अच्छे रिटर्न प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ अटके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। एक मजबूत वित्तीय आधार स्थापित करने के लिए समय दें। मन परेशान हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि। मीन राशि- आज आपके सामने महत्वपूर्ण विकल्प सामने आ सकते हैं। आपके रास्ते में आने वाले अप्रत्याशित पल आपको सकारात्मक विकास और नई संभावनाओं की ओर ले जाएंगे, इसलिए उनके मैसेज पर भरोसा करें। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुंब परिवार में सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। recent visitors 64

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन

भोपाल केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार 13 अप्रैल को रवीन्द्र भवन सभागार में दोपहर 12 बजे से अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत होने वाले राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन होगा। सम्मेलन में सांसद श्री वी.डी. शर्मा विशेष अतिथि होंगे। सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल, अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव, सहकारिता, पशुपालन, नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मंत्री श्री सारंग ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित हो, इसके लिये अलग-अलग काम के लिये अलग-अलग अधिकारी की ड्यूटी निर्धारित की जाये। साथ ही एक कंट्रोल-रूम स्थापित किया जाये, जिसके लिये एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें। उन्होंने बैठक व्यवस्था, पास, निमंत्रण-पत्र, वाहन पार्किंग के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने गर्मी की तीव्रता को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारियों की लिस्टिंग करने को भी कहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम और पॉवर बैक-अप रखने के लिये निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री मीनेश शाह, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, केन्द्रीय सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी भी शामिल होंगे।   recent visitors 55

1000 किलो का बम और 100 किमी है रेंज, ‘गौरव’ के सफल ट्रायल से कांप उठे दुश्मन

नई दिल्ली रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक और कारनामा कर दिखाया है। 8 से 10 अप्रैल के बीच लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (LRGB) ‘गौरव’ का सफल रिलीज ट्रायल पूरा हुआ। यह परीक्षण भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई विमान से किया गया। ट्रायल के दौरान, इस हथियार को अलग-अलग कई स्टेशनों पर ले जाया गया और एक द्वीप पर मौजूद जमीन के टारगेट को निशाना बनाया गया। इस तरह करीब 100 किलोमीटर की रेंज के साथ पिनपॉइंट एक्यूरेसी को हासिल कर लिया गया, जो इसकी प्रभावशाली क्षमता को दर्शाता है। 'गौरव' 1000 किलोग्राम वर्ग का ग्लाइड बम है। इसे अनुसंधान केंद्र इमारत, आयुध अनुसंधान व विकास प्रतिष्ठान और एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर की ओर से डिजाइन और डेवलप किया गया है। यह पूरी तरह स्वदेशी है और भारतीय वायुसेना की सटीक हमले की जरूरतों को पूरा करता है। इस ट्रायल को अडानी डिफेंस और भारत फोर्ज जैसी इंडस्ट्रीज ने सपोर्ट किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, वायुसेना और इंडस्ट्री को बधाई दी, इसे स्वदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी में बड़ा कदम बताया। यह सफलता भारत की आत्मनिर्भरता और सैन्य ताकत को और मजबूत करती है। लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम गौरव की खासियत – 1. एलआरजीबी ‘गौरव’ की खासियत यह है कि इसके पंख इसे ग्लाइड करने में मदद करते हैं, जिससे यह काफी घातक हो जाता है। 2. यह 100 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज हासिल कर सकता है, खासकर हाई एल्टिट्यूड (40,000 फीट से ज्यादा) से लॉन्च करने पर। 3. इस बम में हाइब्रिड नेविगेशन सिस्टम है, जो नेविगेशन सिस्टम और जीपीएस डेटा का कॉम्बिनेशन यूज करता है। इससे यह लंबी दूरी तक टारगेट को सटीकता से हिट कर सकता है। 4. यह बंकर, हार्ड स्ट्रक्चर, और एयरफील्ड जैसे टारगेट्स को नष्ट करने में भी सक्षम है। 5. 'गौरव' के जरिए वायुसेना के विमान दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम से दूर रहकर हमला कर सकते हैं, जिससे उनकी सेफ्टी बढ़ती है। recent visitors 65

एक मिनट में पूरा होगा एक घंटे का सफर, दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बना रहा चीन

चीन चीन अपने इंजीनियरिंग मार्वल के एक और नमूने को जल्द ही पूरी दुनिया के सामने पेश करने जा रहा है। दरअसल चीन इन दिनों दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण करवा रहा है और इसे इसी साल खोला भी जा सकता है। इस पुल का नाम हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज रखा गया है और बनने से पहले ही यह चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में पुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे देखकर लोग अपनी सांसें रोकने को मजबूर हो रहे हैं। यह पुल देश के ग्रामीण इलाकों में संपर्क स्थापित करने के अलावा प्रमुख पर्यटक आकर्षण भी होगा। द मेट्रो के मुताबिक इस पुल को बनाने में लगभग 280 मिलियन डॉलर खर्च किए गए हैं। पुल की लंबाई की बात करें तो यह लगभग एक मील लंबा और एफिल टॉवर से लगभग 200 मीटर ऊंचा है। सबसे खास बात यह कि पुल के जरिए एक घंटे का रास्ता महज एक मिनट में तय किया जा सकेगा जिसे लोग चमत्कार का नाम भी दे रहे हैं। वहीं चीन ने इस पुल का निर्माण महज तीन साल पहले यानी 2022 में शुरू किया था और यह इस साल जून से खुलने के लिए भी तैयार है। ‘सुपर प्रोजेक्ट’ इसके बारे में जानकारी देते हुए चीनी राजनीतिज्ञ झांग शेंगलिन ने बताया, "यह सुपर प्रोजेक्ट चीन की इंजीनियरिंग क्षमताओं को दुनिया के सामने पेश करेगी और गुइझोउ के विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनने के लक्ष्य को बढ़ावा देगी।” उन्होंने बताया कि इसके स्टील के ढांचे का वजन लगभग 22,000 मीट्रिक टन है जो तीन एफिल टावरों के बराबर है और इसे सिर्फ दो महीनों में स्थापित कर दिया गया था। वहीं चीफ इंजीनियर ली झाओ ने कहा है कि वह इसका हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस करते है। उन्होंने कहा, "मेरे काम को आकार लेते देखना, पुल को दिन-ब-दिन बढ़ते देखना और आखिरकार घाटी के ऊपर ऊंचा खड़ा होना मुझे उपलब्धि और गर्व की अनुभूति देता है।" recent visitors 56

प्रशांत किशोर ने पहली रैली में नीतीश कुमार पर किया करारा प्रहार, मदद नहीं करते तो संन्यास लेकर बैठे होते

पटना एक समय जनता दल यूनाइटेड में नंबर 2 का दर्जा हासिल कर चुके प्रशांत किशोर ने अपनी जन सुराज पार्टी की पहली रैली में जितने तीर छोड़े, सारे के सारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए थे। आश्चचर्यजनक रूप से उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर नौवीं फेल वाला पन्ना नहीं पलटा, जिससे राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को फील गुड मिला होगा। प्रशांत किशोर अपने 8 मिनट के भाषण में कुछ पर्सनल होते भी दिखे जब उन्होंने 2015 के बिहार चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन की जीत को लेकर अहसान भरी बातें करनी शुरू कर दी। पीके ने यहां तक कह दिया कि अगर वो 2015 में मदद नहीं करते तो नीतीश आज संन्यास लेकर कहीं बैठे होते। प्रशांत किशोर जब रैली में पहुंचे तो दूसरे जिलों से पटना आने वाले रास्तों पर लगे जाम को लेकर काफी खिन्न नजर आए। जय बिहार से शुरुआत के फौरन बाद वो जाम, प्रशासन और नीतीश पर आ गए। पांच लाख लोगों के आने की बात करते हुए पीके सुनाने लगे कि प्रशासन को पहले बताया गया था कि इतने लोग आ रहे हैं, इतनी गाड़ियां आ रही हैं लेकिन इंतजाम नहीं हुआ। चार घंटे से वो प्रशासन के हाथ-पैर जोड़ रहे हैं लेकिन कुछ हो नहीं रहा। 2 लाख से ज्यादा लोग पटना के इर्द-गिर्द भूखे-प्यासे जाम में बसों में बैठे हैं। लोग पैदल यहां आ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मदद से नीतीश ने लोगों को रोकने का काम किया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन लोगों ने कई लाख लोगों को मुझसे नहीं मिलने दिया है, उनको तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की आंधी को कोई नहीं रोक सकता है। नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए प्रशांत ने लोगों से पूछा कि अगर मोदी जी आकर कहेंगे कि नहीं उखाड़ना है तो नहीं मानेंगे ना। फिर पूछा कि लालू, मोदी, नीतीश का राज चाहिए या जनता का राज चाहिए। फिर दावा करने लगे कि छह महीने के लिए कमर कस लो, नवंबर में आपको जनता की सरकार बनाकर देंगे। इसके बाद पीके ने कहा कि भाषण खत्म लेकिन फिर बोलने लगे। कहा कि आज इन लोगों ने जो पाप किया है, उसका पूरा हिसाब आपके गांव, आपके प्रखंड में आकर लेंगे। 2015 के विधानसभा चुनाव के हवाले से प्रशांत किशोर कहने लगे- “प्रशासन की मदद से लोग को रोकने की कोशिश की है, इस आदमी की खैर नहीं है। अगर 2015 में इसकी मदद नहीं की होती तो नीतीश कुमार संन्यास लेकर कहीं बैठे होते। और आज बहुत बड़ा होशियार बन रहे हैं। आपने गांव-देहात में सुना होगा। जो शादी कराता है, वही श्राद्ध कराता है। तो इनका पूरा उपाय, राजनीतिक श्राद्ध जन सुराज के लोग करेंगे, ये संकल्प लेकर जाइए।।” recent visitors 55

स्त्री शिक्षा की नींव रखने में ज्योतिबा फुले का अतुलनीय योगदान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में फैली कुरीतियों से लड़ने के लिए आंदोलन भी चलाया था। देश में स्त्री शिक्षा की नींव रखने और छुआछूत के खिलाफ अलख जगाने में उनका उल्लेखनीय योगदान है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर शुक्रवार को भोपाल में सात नंबर बस स्टॉप ज्योतिबा फुले चौराहे पर मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर ने कहा कि भारतीय समाज को सशक्त बनाने तथा महिला शिक्षा की अलख जगाने में ज्योतिबा फुले का योगदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा। श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि अंग्रेजों की हुकूमत जब इस देश में चारों तरफ देश की जनता को गुलामी की बेड़ियों में जकड़े हुए थी तब ज्योतिबा फुले ने कहा था की शिक्षा का स्तर इस प्रकार से होना चाहिए की शिक्षा का प्रकाश समाज के कोने-कोने तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सब को इस बात का संकल्प लेना होगा कि शिक्षा हर एक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और हर एक व्यक्ति को शिक्षा मिलनी ही चाहिए। श्रीमती गौर ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने हमारे सामाजिक ढांचे की जड़ को हिलाकर उसमें सामाजिक चेतना का संचार करने का काम किया था। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार दलितों, पिछड़ों को शिक्षा की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार पिछड़े वर्गों को शिक्षित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, माली समाज के अध्यक्ष श्री जी.पी. माली सहित संयुक्त माली, सैनी, मुरार समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।   recent visitors 95

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तेज आंधी चली, इसके साथ ही कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तेज आंधी चल रही है। इसके साथ ही कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हो रही है। वहीं, गुरुग्राम में धूल भरी आंधी से मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां पर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। रेवाड़ी में भी हल्की बूंदाबांदी कारण नई अनाज मंडी में उठान कार्य में श्रमिक जुटा हुआ है। मौसम विभाग ने आज रात 9 बजे तक के लिए खास चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो घंटों में दिल्ली एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। कई इलाकों में गिरी पेड़ की टहनियां दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के कारण कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिर गईं। वहीं कई इलाकों में जाम की स्थिति बन रही है। गाड़ियां रेंगते हुए आगे बढ़ रही है। पीक आवर होने के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिख रही है। धूल भरी आंधी चलने के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। कल भी आंधी तूफान का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने 12 अप्रैल को भी आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस तरह मौसम के अचानक बदलने से तापमान में गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है। वहीं आज दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों तेज आंधी की वजह पेड़ टूटने की खबरें भी आ रही हैं। आगे कैसा रहेगा मौसम? आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम की ये स्थिति केवल दो दिन यानी आज और कल रहेगी। फिर 13 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और 16 और 17 अप्रैल को 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगी। मौसम विभाग ने इन दोनों दिन हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। recent visitors 58