Sunday, July 5, 2026 1:21 pm

10 ग्राम सोना 1 लाख नहीं, सीधे 2 लाख रुपए से भी ज्यादा का हो सकता है!, सोने की कीमतों पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

मुंबई अगर आप अब तक सोच रहे थे कि सोना महंगा हो गया है, तो रुकिए! असली झटका तो अभी बाकी है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगले कुछ सालों में गोल्ड की कीमतें ऐसे ऊंचाई पर पहुंच सकती हैं, जिसकी कल्पना भी आम निवेशकों ने शायद न की हो। 10 ग्राम सोना 1 लाख नहीं, सीधे 2 लाख रुपए से भी ज्यादा का हो सकता है! आइए जानते हैं इस चौंकाने वाली भविष्यवाणी के पीछे की पूरी कहानी।  सोना हो सकता है ₹2.18 लाख प्रति 10 ग्राम! एक कमोडिटी विशेषज्ञ  ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगले 5 सालों में गोल्ड की कीमतें $8000 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। अगर मौजूदा एक्सचेंज रेट (₹85/$) के हिसाब से गणना करें, तो भारतीय बाजार में इसका मतलब है:     ₹8000 × ₹85 = ₹6,80,000 प्रति औंस     1 औंस = 31.1035 ग्राम     यानी ₹6,80,000 ÷ 31.1035 = ₹21,862 प्रति ग्राम     और फिर 10 ग्राम सोना = ₹2,18,500 जी हां, आपने सही पढ़ा—₹2.18 लाख प्रति 10 ग्राम!  क्या है गोल्ड में इस तेजी की वजह? विशेषज्ञों का मानना है कि:     ग्लोबल इकनॉमिक अनिश्चितता     डॉलर में उतार-चढ़ाव     जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ती महंगाई और ब्याज दरें…ये सभी फैक्टर्स सोने की डिमांड को बढ़ा सकते हैं। वर्तमान में थोड़ी बहुत गिरावट की संभावना ज़रूर बताई गई है—जैसे कि $2800-$2900 प्रति औंस का लेवल—लेकिन 2025 के मध्य तक यह $3500 और फिर 5 सालों में $8000 तक उछल सकता है। ध्यान देने वाली बात यह खबर निवेशकों के लिए उत्साहित करने वाली जरूर है, लेकिन जरूरी है कि आप बिना सोचे-समझे पैसा न लगाएं। हर निवेश जोखिम के साथ आता है, और इसलिए फैसला लेने से पहले किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।     recent visitors 39

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार उपाध्याय की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने "स्वदेश" समूह से सम्बद्ध वरिष्ठ पत्रकार अनुराग उपाध्याय की माता शिक्षाविद श्रीमती भंवर उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।   recent visitors 19

नए आधार ऐप से मिलेंगे कई फायदे

  नई दिल्ली आधार कार्ड के इस्‍तेमाल को और आसान बनाने के लिए एक नया आधार ऐप लॉन्‍च किया गया है। दावा है कि ऐप से लोगों का वेरिफ‍िकेशन चु‍टकियों में हो जाएगा। यह यूपीआई पेमेंट जितना आसान होगा। जिस तरह आप किसी दुकानदार को पेमेंट करने के लिए अपने फोन से क्‍यूआर कोड स्‍कैन करते हैं, उसी तरह से आने वाले दिनों में अपने फोन से क्‍यूआर कोड स्‍कैन करके आप अपनी आइडेंटिटी प्रूफ कर पाएंगे। भारत के लिए इस ऐप को गेमचेंजर बताया जा रहा है, क्‍योंकि तमाम सेवाओं में आजकल आधार का यूज होता है। नया ऐप वेरिफ‍िकेशन को तेजी से पूरा करने में मददगार साबित होगा। आइए जानते हैं, नए आधार ऐप के क्‍या फायदे मिलने वाले हैं। नए ऐप का नाम क्‍या है नए ऐप का नाम अभी सामने नहीं आया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि m-Aadhaar ऐप को ही अपडेट किया गया है। नया ऐप भी UIDAI के साथ बनाया गया है। ऐप की मदद से किसी भी व्‍यक्ति की पहचान को सत्‍यापित किया जा सकेगा। इससे यह जानने में मदद मिलेगी कि सामने वाले व्‍यक्ति की पहचान सही है या नहीं। इससे फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलने की उम्‍मीद है। कैसे काम करेगा नया आधार ऐप अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इसका मेथड बहुत सिंपल है। आपको अपने वॉलेट में आधार कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी। जेब में बस मोबाइल होना चाहिए। आप जिस जगह जा रहे हैं जैसे- किसी परीक्षा केंद्र या हॉस्पिटल या बैंक में किसी काम के लिए। वहां पहुंचकर आपको अपने मोबाइल में नया आधार ऐप खोलना होगा। फ‍िर वहां लगे क्‍यूआर कोड को स्‍कैन करना होगा। स्‍कैन होते ही आपकी पहचान वेरिफाई हो जाएगी। नए ऐप से भारत को डिजिटल इंडिया के रूप में दुनिया में पहचान मिलेगी। यह लोगों की जिंदगी को आसान बना सकता है। यह इस दिशा में भी अहम कदम होगा कि भारत अपनी टेक्‍नोलॉजी को किस तरह से इस्‍तेमाल कर रहा है। नए आधार ऐप के 6 अहम फायदे     होटल के रिसेप्‍शन, दुकानों, बैंकों आदि में आधार कार्ड की फोटो कॉपी नहीं दिखानी पड़ेगी।     क्‍यूआर कोड स्‍कैन करके आप वेरिफाई हो जाएंगे, इससे आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।     आपको आधार वेरिफाई करने के लिए अपना फ‍िंग‍रप्रिंट या आइरिस स्‍कैनर नहीं देना होगा।     कोई भी आपकी आधार कॉपी का गलत इस्‍तेमाल करके फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएगा।     आधार कॉपी शेयर करने के बाद लोग चिंतित रहते हैं कि उसका गलत इस्‍तेमाल ना हो जाए, अब यह चिंता नहीं करनी होगी।     स्‍मार्टफोन से वेरिफ‍िकेशन होने से ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग सुविधा को इस्‍तेमाल कर पाएंगे। recent visitors 49

NTPC ग्रीन एनर्जी में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ngel.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक की डिग्री, पीजी डिग्री, मैनेजमेंट में डिप्लोमा, सीए, सीएमए, वर्क एक्सपीरियंस, एमबीए की डिग्री एज लिमिट : अधिकतम 30 साल सिलेक्शन प्रोसेस : पद के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट, रिटन टेस्ट या इंटरव्यू के बेसिस पर सिलेक्शन किया जाएगा। सैलरी : जारी नहीं फीस :     जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 500 रुपए     एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी,एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क ऐसे करें आवेदन :     ऑफिशियल वेबसाइट ngel.in पर जाएं।     करिअर सेक्शन पर क्लिक करें।     NGEL Recruitment 2025 – Advt. No. 01/25 पर क्लिक करें।     जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।     डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सब्मिट पर क्लिक करें।     फॉर्म डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें recent visitors 44

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के मास्टर माइंड को जयपुर से किया गिरफ्तार

जयपुर प्रदेश की राजधानी में बीते कुछ दिनों में अपराध की कई अहम घटनाएं सामने आईं, जिनमें से सबसे बड़ी सफलता एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली है। एजीटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा जैसे कुख्यात गैंगस्टरों के दुबई नेटवर्क से जुड़े मास्टर माइंड इलियास खान को जयपुर में गिरफ्तार किया है। इलियास दुबई में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत था और फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग कर गैंग के सदस्यों को पनाह देता था। वह हवाला के जरिए धन प्रेषण और सुरक्षित ठिकानों की व्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाता था। एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में डीआईजी योगेश यादव और एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने फतेहपुर, सीकर के रामगढ़ सेठान में छापेमारी कर इलियास को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि उसने जयपुर के फल व्यापारी सलीम खान की रेकी भी करवाई थी। दुबई में भी वह फर्जी आईडी मामले में सजा काट चुका है। उसकी गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।   recent visitors 38

Apple के लेटेस्ट iPhone 16 Plus पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

नई दिल्ली अक्सर लोग पुराने iPhone खरीद कर पैसे बचाने की कोशिश करते हैं। अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि Apple के लेटेस्ट iPhone 16 Plus पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। अगर Flipkart से आप iPhone 16 Plus खरीदते हैं, तो 14,900 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। बता दें कि लेटेस्ट मॉडल्स पर आने वाले डिस्काउंट और ऑफर ज्यादा देर के लिए नहीं टिकते। ऐसे में संभव है कि यह ऑफर भी ज्यादा समय तक एक्टिव न रहे। ऐसे में बिना किसी देरी किए जानते हैं कि iPhone की 16 सीरीज का यह Plus मॉडल सस्ते में कैसे खरीदा जा सकता है। ऐसे मिलेगा iPhone 16 Plus पर डिस्काउंट भारत में iPhone 16 Plus 89,900 की कीमत पर लॉन्च हुआ था। इस कीमत पर इसका 128 GB वाला वेरिएंट मिल रहा था। इस पर फ्लिपकार्ट फिलहाल 9,901 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। जिससे इसकी कीमत 79,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा आप किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5000 का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकेंगे। याद रहे यह अतिरिक्त डिस्काउंट उन लोगों को मिलेगा जो इसकी फुल पेमेंट करेंगे। EMI पर फोन खरीदने वालों के लिए यह अतिरिक्त डिस्काउंट उपलब्ध नहीं होगा। इसके अलावा अगर आप अपना पुराना फोन ट्रेड इन करते हैं, तो फोन के मॉडल और कंडीशन के हिसाब से अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकेंगे। iPhone 16 Plus के फीचर्स इस डिस्काउंट के चलते अगर आप फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसके फीचर्स भी जान लीजिए। iPhone 16 Plus में ऐपल ने 6.7 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले, Dynamic Island, True Tone और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। यह फोन आपको 8GB RAM और 128, 256 और 512GB के स्टोरेज ऑप्शन के साथ मिलेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यह OIS के सात आता है। इसके अलावा इसमे 12 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में Apple AI और कैमरा बटन और एक्शन बटन मिल जाता है। इस बात का रखें ध्यान बता दें कि कई प्रीमियम फोन्स की तरह इस फोन के साथ भी चार्जर नहीं मिलता है। फोन के बॉक्स में आपको एक चार्जिंग केबल और पेपरवर्क मिलेगा। ऐसे में फोन के चार्जर पर आपको अलग से खर्च करना होगा। हमारी सलाह है कि अच्छे बैटरी बैकअप और बैटरी हेल्थ को बेहतर रखने के लिए ओरिजनल Apple चार्जर का इस्तेमाल करें। recent visitors 38

समग्र आईडी में केवाईसी कराना हुआ जरूरी, केवाईसी कार्यक्रम जारी

 सिंगरौली बैढ़न मध्य प्रदेश डॉ. मोहन यादव की सरकार के आदेशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त डी.के.शर्मा के निर्देशानुसार जगह-जगह शिविर लगाकर केवाईसी किया जा रहा है जिसमें आधार कार्ड,  समग्र आईडी, मोबाईल नंबर मे ओटीपी के माध्यम से केवाईसी निःशुल्क मे किया जा रहा है अपने अपने वार्ड मे वार्ड प्रभारी व सचिव सह सचिव (सेकेट्री) से सम्पर्क करे। वही आज गनियारी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी के बगल मे (पहरी टोला) हो रहा है यह केवाईसी कार्यक्रम पूरा अप्रैल माह तक चलेगा ।मौके पर वार्ड प्रभारी गनियारी 41 रोहिणी प्रसाद उपाध्याय, कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष विश्वकर्मा, मो. आदिल सहित अन्य हितग्राही मौजूद रहे। recent visitors 30