Saturday, July 11, 2026 2:55 am

जनेटा दरगाह को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा, मुतवल्ली ने दरगाह को वक्फ संपत्ति बताते हुए प्रशासन को दस्तावेज सौंपे

संभल चंदौसी के गांव जनेटा की दरगाह शरीफ पर सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध वसूली का आरोप लगा है। मुतवल्ली ने दरगाह को वक्फ संपत्ति बताते हुए प्रशासन को दस्तावेज सौंपे हैं। तहसील प्रशासन दस्तावेजों की जांच कर रहा है। तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव जनेटा में सैकड़ों वर्ष पुरानी दरगाह शरीफ के सरकारी जमीन पर होने का दावा किया गया है। एक ग्रामीण का कहना है कि दरगाह पर मेला लगाकर अवैध वसूली की जाती है। प्रशासन ने मुतवल्ली से कागजात मांगे थे। मुतवल्ली ने इसे वक्फ की संपत्ति बताते हुए दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। अब जांच के बाद सामने आएगा कि दरगाह किसकी भूमि पर बनी है। प्रशासन का कहना है कि प्रथमदृष्टया दस्तावेजों में वक्फ की जमीन की पुष्टि नहीं है। यदि जमीन सरकारी पाई गई तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। चंदौसी के गांव जनेटा में आस्ताना आलिया कादरिया नौशहिया दरगाह है। इस दरगाह के मुतवल्ली गांव के डाॅ. सैयद शाहिद मियां हैं। तीन दिन पहले डीएम से शिकायत कर शाहिद मियां पर दरगाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने और फर्जी मुतवल्ली बनकर मेले के माध्यम से अवैध उगाही करने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने  गांव पहुंचकर दरगाह के बारे में जानकारी की। साथ ही मौके का मुआयना कर मुतवल्ली से दरगाह और भूमि के दस्तावेज दिखाने को कहा। शनिवार को मुतवल्ली ने तहसीलदार को दरगाह की भूमि संबंधित दस्तावेज सौंपे। तहसीलदार का कहना है कि अब इन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। प्रशासन ने नहीं लगने दिया था मेला जनेटा दरगाह को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। यहां हर साल चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें जनपद के अलावा दूसरे शहरों के दुकानदार रोजगार के लिए आते हैं। इस बार मेले से ठीक पांच दिन पहले मेले को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने धारा 63 का हवाला देते हुए मेला लगाने की अनुमति नहीं दी। बाद में दरगाह कमेटी को मेला स्थगित करना पड़ा। वक्फ अधिनियम लागू होने के बाद जिले में पहला मामला वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद जनेटा दरगाह का ये प्रकरण जिले का पहला मामला बन गया है। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि दरगाह की भूमि सरकारी संपत्ति है। इस पर डॉ. सैयद ने अवैध रूप से कब्जा करके खुद को मुतवल्ली घाेषित कर लिया है। यहां हर साल मेला लगाकर अवैध उगाही की जाती है। जनेटा दरगाह की भूमि को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसके बाद दरगाह के मुतवल्ली से भूमि के दस्तावेज मांगे गए, जोकि उन्होंने उपलब्ध करा दिए हैं। प्रथम दृष्टया कागजों में वक्फ संपत्ति नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -धीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसीदार, चंदौसी recent visitors 34

तपती गर्मी में पंखे और कूलर बांटने के लिए तापसी पन्नू ने हेमकुंट फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया

नई दिल्ली,  बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भीषण गर्मी से जूझ रहे वंचित परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से हेमकुंट फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया। हेमकुंट फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों को पंखे और वाटर कूलर बांटे।इस पहल का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ियों और कम आय वाले इलाकों पर ध्यान केंद्रित करना था, जहां लोगों को बुनियादी कूलिंग उपकरणों की कमी के कारण चिलचिलाती गर्मी से निपटने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। तापसी पन्नू ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, हम अक्सर पंखे या कूलर जैसी बुनियादी सुविधाओं को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन बहुत से लोगों के लिए, खासकर इस असहनीय गर्मी में, हल्की हवा भी आशीर्वाद की तरह महसूस होती है। इस पहल का हिस्सा बनकर मैं बहुत प्रभावित हुई। यह केवल देने के बारे में नहीं है।यह लोगों के साथ खड़े होने, उनके दर्द को समझने और उन्हें कम करने के लिए जो कुछ भी हम कर सकते हैं, करने के बारे में है। हेमकुंट फाउंडेशन के निदेशक हरतीरथ सिंह ने कहा, जब तापमान 40 डिग्री को पार कर जाता है, तो झुग्गी-झोपड़ियों में रहना लगभग असंभव हो जाता है, जहाँ बमुश्किल कोई वेंटिलेशन या छाया होती है। लोग बिना पंखे या कूलर के चुपचाप कष्ट सहते हैं, जिससे दिन भर उनका गुजारा हो सके। इसी बात ने हमें यह पहल शुरू करने के लिए प्रेरित किया। फाउंडेशन आने वाले हफ्तों में गर्मी से प्रभावित क्षेत्रों में इसी तरह के अभियान जारी रखने की योजना बना रहा है।   recent visitors 31

बमड़वारानी-जर्वे के पास नहर में गिरी पिकअप, 2 बच्चे और 3 महिलाएं बही

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. उरगा थाना क्षेत्र के बमड़वारानी-जर्वे के पास एक पिकअप वाहन नहर में गिर गया, जिससे वाहन में सवार 2 बच्चे और 3 महिलाएं पानी में बह गए. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अन्य पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है. नगर सेना के गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है. जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार सभी लोग सक्ती जिले के ग्राम रेडा से मुकुंदपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. घटना के बाद से बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के पास जमा हो गए हैं. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बहने वालों की तलाश की जा रही है. recent visitors 33

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे जुलूस पर पथराव करना आपत्तिजनक है, जांच के बाद होगी कार्रवाई

भोपाल मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस पर हुए पथराव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत में कहा, "शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे जुलूस पर पथराव करना आपत्तिजनक है। इस मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं को लेकर एक्स पर विवादित टिप्पणी की है। इसके साथ ही वे वक्फ कानून के खिलाफ भी लगातार बयान दे रहे हैं। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "दिग्विजय सिंह हमेशा विभाजन की बात करते हैं। जाकिर नाइक के मंच पर जाकर उसे सम्मानित करने वाले दिग्विजय सिंह हैं और हाफिज सईद को 'जी' कहकर महिमामंडित करने वाले भी दिग्विजय हैं। इतना ही नहीं, अफजल गुरु को ‘गुरु’ बताने वाले दिग्विजय सिंह हैं और वे भड़काऊ बयान देकर मीडिया का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं। वह भूल जाते हैं कि ऐसे बयान देकर वे एक ऐसी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं, जो इस देश में आतंकवादियों को संरक्षण देती है और वैश्विक मंच पर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।" विश्वास सारंग ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे पर कहा, "यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सहकारिता विभाग निरंतर विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है। आज हमारे सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। वे सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और श्वेत क्रांति के प्रतीक दुग्ध आंदोलन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाएंगे। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए एनडीडीबी और राज्य सरकार के बीच समझौते किए जा रहे हैं। इससे हमारा डेयरी आंदोलन और भी मजबूत होगा।" बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद जमकर पथराव किया गया। जानकारी के अनुसार, फिलहाल गुना में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है। recent visitors 35

नर्मदापुरम रोड पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक अपने से आगे चल रहे ट्रक में जाकर घुस गया, ड्राइवर की मौके पर मौत

भोपाल मिसरोद के नर्मदापुरम रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अपने से आगे चल रहे ट्रक में जाकर घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में मिनी ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मिनी ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जिस ट्रक में मिनी ट्रक घुसा उसका पिछला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आधी रात को हुए हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मिसरोद पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर मृतक चालक के शव का पीएम करवा लिया है।   ट्रक चालक मौके से फरार पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय रामस्वरूप अहिरवार कालापीपल, शाजापुर का रहने वाला था। वह राजगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी से दूसरे शहरों के लिए जाने वाले ट्रक चलाता था। शनिवार देर रात वह पीलूखेड़ी से कोल्ड्रिंक का भरा मिनी ट्रक बैतूल के भेंसदेही लेकर जा रहा था। रात करीब तीन बजे नर्मदापुरम रोड पर वृंदावन ढाबे के पास मिसरोद की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गया। भीषण भिड़ंत में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक मौके से भाग चुका था, जबकि मिनी ट्रक चालक मृत अवस्था में अंदर फंसा था। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर एम्स अस्पताल भेजा। फिलहाल हादसे का कारण पता नहीं चल सका है। शंका जताई जा रही है कि आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। शाम को घर से निकला था रामस्वरूप मृतक रामस्वरूप के भाई दीपक ने बताया कि वह शनिवार शाम को ही घर से पीलूखेड़ी गए थे। करीब दस साल पहले रामस्वरूप की शादी हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। सबसे छोटा बच्चा करीब एक साल का है। recent visitors 31

यमुनानगर के 2 बड़े नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित करने के आदेश जारी किए थे, कांग्रेस हाईकमान ने पलटा आदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस हाईकमान के आदेशों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का एक और आदेश निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, 2 मार्च को यमुनानगर के 2 बड़े नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित करने के आदेश जारी किए थे। इन नेताओं पर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। अब फिर से प्रदेश अध्यक्ष ने एक और पत्र जारी किया है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष की ओर से लिखा गया है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी द्वारा मामले पर पुनर्विचार करने के परिणामस्वरूप, पार्टी से दो नेताओं के निष्कासन के संबंध में दिनांक 2 मार्च, 2025 के कार्यालय आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। जिन नेताओं का निलंबन रद्द हुआ है उनमें यमुनानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और अनिल गोयल का नाम शामिल है। लैटर की कॉपी हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की ओर से सांसद और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी. के. हरिप्रसाद और यह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे को भी भेजी गई है। बताया गया कि निलंबन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने दावा किया था कि वे पार्टी के सब्वे सिपाही हैं और उन्होंने पार्टी विरोधी किसी भी गतिविधि में भाग नहीं लिया है। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया है। भविष्य में भी मैं अपनी पार्टी के खिलाफ नहीं जा सकता। मैं अपना पक्ष रखने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलूंगा। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि यमुनानगर के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल गोयल तथा राकेश शर्मा काका को किसी की पसंद न पसंद के आधार पर पार्टी से नहीं निकाला जा सकता है। नगर निगम चुनाव के दौरान पार्टी अध्यक्ष द्वारा इन दोनों नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया था और इसी के विरोध में कुमारी शैलजा ने राष्ट्रीय महामंत्री से बात की। शैलजा ने कहा कि राकेश शर्मा तथा अनिल गोयल पहले भी पार्टी में थे और अभी पार्टी में है और पार्टी में ही रहेंगे। शैलजा के इस बयान के लगभग 2 घंटे बाद कांग्रेस हाई कमान द्वारा एक पत्र जारी करके दोनों नेताओं की वापस पार्टी में ले लिया है। recent visitors 34

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा युवक दौड़ते-दौड़ते गिरा, थम गईं सांसें, परिजन ने बताया रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था

ग्वालियर युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के कारण अचानक मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चलते-चलते या दौड़ते-दौड़ते हृदय गति रुकने से असमय सांसें थम रही हैं। इस प्रकार की ताजा घटना ग्वालियर की है। कांचमिल निवासी मनीष आर्य पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका शव शनिवार सुबह तानसेन रोड स्थित गर्डर वाली पुलिया के नीचे मिला। परिजन ने बताया कि मनीष रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनीष की मौत की वजह आर्टरी ब्लाक (धमनियां अवरुद्ध) होना बताया गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि तेज गर्मी और अधिक सर्दी में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। अगर सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ़, घबराहट होती है, तो सावधान हो जाएं। सीपीआर देकर बचाई जा सकती है जान कार्डियोलाजिस्ट डा.राम रावत कहते हैं कि भागते-भागते या कोई भी अन्य शारीरिक गतिविधि करते हुए इस तरह से मौत होने की वजह सडन कार्डियक अरेस्ट है। अमूमन लोग लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। तीव्र गर्मी और अधिक सर्दी में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। इस तरह कोई भी व्यक्ति आपको नजर आए, तो सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।   recent visitors 34