बड़ा बदलाव : आने वाले समय में दुनियाभर में सभी यूजर्स Google Dot com पर ओपेन होंगे

 नई दिल्ली Google ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके बाद दुनियाभर के यूजर्स को बदलाव देखने को मिलेगा.  मंगलवार को किए गए ऐलान के मुताबिक, कंपनी जल्द ही Google के लोकल डोमेन्स को बदलने जा रही है. अभी तक अलग-अलग देशों के लिए लोकल Google डोमेन होते हैं, जैसे भारत में Google Dot co Dot in और फ्रांस के लिए Google Dot fr है. Google के इन लोकल डोमेन्स का कई साल से इस्तेमाल किया जा रहा है और इन्हें लोकल सर्च रिजल्ट देने के लिए यूज किया जाता है. अब नए बदलाव के तहत कंपनी कंट्री कोड टॉप लेवल डोमेंस को हटाने जा रहे है, जिसकी जगह पर यूजर्स सीधे google.com पर पहुंच जाएंगे. Google रियल टाइम फिजिकल लोकेशन को एक्सेस करता बताते चलें कि साल 2017 से Google रियल टाइम फिजिकल लोकेशन को एक्सेस करता है ताकि यूजर्स तक रेलेवेंट सर्च रिजल्ट को पहुंचाया जा सके, फिर चाहें आप किसी भी देश का Google Donain चला रहे हों. आने वाले दिनों में यूजर्स को दिखेगा बदलाव बड़ा बदलाव करने जा रहा Google, दुनियाभर का डोमेन होगा चेंज Google का ऐलान जल्द ही रीजन बेस्ट डोमेन्स को रिमूव कर दिया जाएगा बड़ा बदलाव : आने वाले समय में  दुनियाभर में सभी यूजर्स Google Dot com पर ओपेन होंगे  नई दिल्ली Google ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके बाद दुनियाभर के यूजर्स को बदलाव देखने को मिलेगा.  मंगलवार को किए गए ऐलान के मुताबिक, कंपनी जल्द ही Google के लोकल डोमेन्स को बदलने जा रही है. अभी तक अलग-अलग देशों के लिए लोकल Google डोमेन होते हैं, जैसे भारत में Google Dot co Dot in और फ्रांस के लिए Google Dot fr है. Google के इन लोकल डोमेन्स का कई साल से इस्तेमाल किया जा रहा है और इन्हें लोकल सर्च रिजल्ट देने के लिए यूज किया जाता है. अब नए बदलाव के तहत कंपनी कंट्री कोड टॉप लेवल डोमेंस को हटाने जा रहे है, जिसकी जगह पर यूजर्स सीधे google.com पर पहुंच जाएंगे. Google रियल टाइम फिजिकल लोकेशन को एक्सेस करता बताते चलें कि साल 2017 से Google रियल टाइम फिजिकल लोकेशन को एक्सेस करता है ताकि यूजर्स तक रेलेवेंट सर्च रिजल्ट को पहुंचाया जा सके, फिर चाहें आप किसी भी देश का Google Donain चला रहे हों. आने वाले दिनों में यूजर्स को दिखेगा बदलाव Google ने कहा कि जल्द ही यह अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. इसमें कुछ महीने तक का समय लग सकता है. एक बार यह प्रोसेस कंप्लीट हो जाता है, तो उसके बाद आप किसी भी देश के कोड URL में टाइप करेंगे तो वह ऑटोमैटिक Google.com के साथ रिडायरेक्ट हो जाएगा. Google के इस बदलाव के बाद यूजर्स के सर्च रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि कुछ यूजर्स को प्रीफ्रेंसेस रिसेट करनी पड़ सकती है, जिसमें लैंग्वेज या रीजन सिलेक्शन शामिल हो सकता है. इसको लेकर आने वाले दिनों में जानकारी मिलेगी. स्थानीय रिजल्ट नजर आते रहेंगे इस अपडेट के बाद भी यूजर्स को स्थानीय कंटेंट और सर्च रिजल्ट मिलते रहेंगे. जैसे अगर आप जापान में हैं तो आपको जापान से संबंधित से संबंधित सर्च रिजल्ट नजर आते रहेंगे और अगर आप ब्राजील से हैं तो वहां के लोकल रिजल्ट नजर आते रहेंगे. ने कहा कि जल्द ही यह अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. इसमें कुछ महीने तक का समय लग सकता है. एक बार यह प्रोसेस कंप्लीट हो जाता है, तो उसके बाद आप किसी भी देश के कोड URL में टाइप करेंगे तो वह ऑटोमैटिक Google.com के साथ रिडायरेक्ट हो जाएगा. Google के इस बदलाव के बाद यूजर्स के सर्च रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि कुछ यूजर्स को प्रीफ्रेंसेस रिसेट करनी पड़ सकती है, जिसमें लैंग्वेज या रीजन सिलेक्शन शामिल हो सकता है. इसको लेकर आने वाले दिनों में जानकारी मिलेगी. स्थानीय रिजल्ट नजर आते रहेंगे इस अपडेट के बाद भी यूजर्स को स्थानीय कंटेंट और सर्च रिजल्ट मिलते रहेंगे. जैसे अगर आप जापान में हैं तो आपको जापान से संबंधित से संबंधित सर्च रिजल्ट नजर आते रहेंगे और अगर आप ब्राजील से हैं तो वहां के लोकल रिजल्ट नजर आते रहेंगे.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

पितृदोष से मुक्ति के लिए वैशाख अमावस्या पर तर्पण के साथ करें ये काम

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि की तरह अमावस्या तिथि का भी खास महत्व है. मान्यता है कि दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ पितरों का श्राद्ध तथा तर्पण करना शुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. वैशाख माह की अमावस्या तिथि जल्द ही आने वाली हैं. अगर आप भी पितृदोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इस दिन पिंडदान और तर्पण करने के साथ मंत्रों का जप और पितृ निवारण स्तोत्र का पाठ करें. वैशाख अमावस्या कब हैं? वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 27 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 28 अप्रैल को देर रात 1 बजे होगी. ऐसे में अमावस्या तिथि 27 अप्रैल को होगी. इस दिन लोग अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए पिड़दान तथा श्राद्ध आदि कर सकते हैं. पितृ निवारण स्तोत्र अर्चितानाममूर्तानां पितृणां दीप्ततेजसाम् । नमस्यामि सदा तेषां ध्यानिनां दिव्यचक्षुषाम्।। इन्द्रादीनां च नेतारो दक्षमारीचयोस्तथा । सप्तर्षीणां तथान्येषां तान् नमस्यामि कामदान् ।। मन्वादीनां च नेतार: सूर्याचन्दमसोस्तथा । तान् नमस्यामहं सर्वान् पितृनप्युदधावपि ।। नक्षत्राणां ग्रहाणां च वाय्वग्न्योर्नभसस्तथा । द्यावापृथिवोव्योश्च तथा नमस्यामि कृताञ्जलि:।। देवर्षीणां जनितृंश्च सर्वलोकनमस्कृतान् । अक्षय्यस्य सदा दातृन् नमस्येहं कृताञ्जलि: ।। प्रजापते: कश्पाय सोमाय वरुणाय च । योगेश्वरेभ्यश्च सदा नमस्यामि कृताञ्जलि: ।। नमो गणेभ्य: सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु । स्वयम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुषे ।। सोमाधारान् पितृगणान् योगमूर्तिधरांस्तथा । नमस्यामि तथा सोमं पितरं जगतामहम् ।। अग्रिरूपांस्तथैवान्यान् नमस्यामि पितृनहम् । अग्रीषोममयं विश्वं यत एतदशेषत: ।। ये तु तेजसि ये चैते सोमसूर्याग्रिमूर्तय:। जगत्स्वरूपिणश्चैव तथा ब्रह्मस्वरूपिण: ।। तेभ्योखिलेभ्यो योगिभ्य: पितृभ्यो यतामनस:। नमो नमो नमस्तेस्तु प्रसीदन्तु स्वधाभुज ।। पितृ कवच कृणुष्व पाजः प्रसितिम् न पृथ्वीम् याही राजेव अमवान् इभेन। तृष्वीम् अनु प्रसितिम् द्रूणानो अस्ता असि विध्य रक्षसः तपिष्ठैः॥ तव भ्रमासऽ आशुया पतन्त्यनु स्पृश धृषता शोशुचानः। तपूंष्यग्ने जुह्वा पतंगान् सन्दितो विसृज विष्व-गुल्काः॥ प्रति स्पशो विसृज तूर्णितमो भवा पायु-र्विशोऽ अस्या अदब्धः। यो ना दूरेऽ अघशंसो योऽ अन्त्यग्ने माकिष्टे व्यथिरा दधर्षीत्॥ उदग्ने तिष्ठ प्रत्या-तनुष्व न्यमित्रान् ऽओषतात् तिग्महेते। यो नोऽ अरातिम् समिधान चक्रे नीचा तं धक्ष्यत सं न शुष्कम्॥ ऊर्ध्वो भव प्रति विध्याधि अस्मत् आविः कृणुष्व दैव्यान्यग्ने। अव स्थिरा तनुहि यातु-जूनाम् जामिम् अजामिम् प्रमृणीहि शत्रून्। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

जैन समाज ने जोधपुर में निकाला मौन जुलूस, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 जोधपुर मध्य प्रदेश के सिंगोली में जैन समाज के साधु संतों पर हुए हमले के बाद देश भर में जैन समाज में आक्रोश है। जोधपुर में जैन समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकाला और संतों को सुरक्षा देने की मांग की है। इस मौन जुलूस का आह्वान समग्र जैन समाज की ओर से किया गया था। यह जुलूस सरदारपुरा स्थित महावीर कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर नई सड़क होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जुलूस समाप्त हुआ, जिसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया। इस मौन जुलूस में समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिनके माध्यम से विहार के दौरान साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इससे पहले समाज के प्रबुद्ध जनों की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि साधु-संतों पर हो रहे हमले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और सरकार को दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इस जुलूस में सभी प्रतिभागी ड्रेस कोड के तहत शामिल हुए। पुरुषों ने सफेद वस्त्र जबकि महिलाओं ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। मौन जुलूस समग्र जैन समाज की ओर से आयोजित किया गया था। इसी के चलते बड़ी संख्या में समाज के लोग सुबह से ही सरदारपुरा में एकत्र होना शुरू हो गए थे और बैठक के बाद सभी कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

ऑरेंज कैप में पूरन और साई सुदर्शन के बीच कड़ी टक्कर, वही पर्पल कैप में चेन्नई के बॉलर का बोलबाला

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का कारवां आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जंग भी तेज होती जा रही है। इसके साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है। ऑरेंज कैप की रेस में तो निकोलस पूरन और साई सुदर्शन के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। पूरन चेन्नई के खिलाफ मैच में बड़ा स्कोर तो नहीं खड़ा कर सके, लेकिन फिलहाल वह ऑरेंज कैप रेस में आगे जरूर हैं। इसी तरह पर्पल रेस में भी एक-एक विकेट के अंतर से रेस चल रही है। पहले दो स्थानों के लिए तो चेन्नई सुपर किंग्स के ही दो गेंदबाज आपस में होड़ लगाए बैठे हैं।   बल्लेबाजों की बात ऑरेंज कैप की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन नंबर पर बने हुए हैं। पूरन ने सात मैचों की सात पारियों में 357 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर 87 रनों का है। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं, जिनके नाम 329 रन हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर लखनऊ के ही मिचेल मार्श हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों का हाल जानने के लिए आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं। गेंदबाजों का ऐसा हाल आईपीएल में पर्पल कैप की रेस और भी ज्यादा दिलचस्प है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम वैसे तो प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। लेकिन चेन्नई के दो गेंदबाज पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। पहले नंबर पर हैं नूर अहमद, जिनके नाम सात मैचों में 12 विकेट हैं। वहीं, खलील अहमद के नाम पर सात मैचाों में 11 विकेट हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दूल ठाकुर के नाम भी सात मैचों में 11 विकेट हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

स्टूडेंट्स को करियर और लाइफ में सफलता पाने के लिए अपनाना चाहिए ये आदतें

स्टूडेंट्स को करियर और लाइफ में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। केवल क्लास करने और अपना प्रोजेक्ट पूरा करने से सारी तैयारियां नहीं हो जाती। जरूरी है कि लाइफ स्किल में सुधार किया जाए। जिससे कि फ्यूचर में सफलता मिल सके। परीक्षाएं खत्म हो चुकी है लेकिन आने वाले समय के लिए आप इन आदतों को अभी से अपनाएं। जिससे कि सफलता मिलनी आसान हो जाए। टाइम मैनेजमेंट है जरूरी अगर अभी तक आपको टाइम मैनेजमेंट करना नहीं आता तो आज से ही इसे शुरू कर दें। स्टडी टाइम, प्ले टाइम, एक्स्ट्रा एक्टीविटी और रिलैक्स होने के लिए टाइम सेट करें। जिससे कि सारी चीजों को आसानी से बैलेंस कर सकें। प्लानिंग और गोल सेटिंग अपने करियर और पढाई को लेकर बिल्कुल स्पष्ट लक्ष्य तय करें और उसे पूरा करने के लिए सही तरीके से प्लानिंग करें। जिससे कि कामयाबी मिल सके। हर दिन अपने गोल और प्लान को चेक करें कि आप सही दिशा में बढ़ रहे हैं या नहीं। जिससे कि मोटिवेशन मिलता रहे। सुनना और नोट्स बनाना जरूरी है क्लास में लेक्चर बनना और उसका नोट्स बनाना बेहद जरूरी है। जिससे कि जरूरत पड़ने पर आप उन चीजों को दोहरा सके और कॉन्सेप्ट क्लियर हो सके। हर दिन पढ़ने की आदत डालें हर दिन कुछ ना कुछ पढ़ने की आदत डालें। नई बुक्स आपकी नॉलेज बढ़ाने में मदद करेगी। कोर्स के अलावा बहुत सारी किताबे हैं जो आपके ज्ञान को बढ़ाएंगी और फ्यूचर में काम आएंगी। खुद की देखभाल भी जरूरी है रोजाना एक्सरसाइज और अपनी ग्रूमिंग पर भी कुछ समय जरूर दें। जिससे कि हेल्थ अच्छी बनी रहे और आपका ध्यान पूरी तरह से अपने लक्ष्य को पूरा करने पर रहे। कम्यूनिकेशन जरूरी है अपने नॉलेज और अपने फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं तो कम्यूनिकेशन स्किल को सुधारें। साथ ही अपने नेटवर्किंग में रिलेशनशिप को मेंटेन करें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

दौसा विधायक बैरवा का बोले- हम हिंदू हैं, हमारे मन में मंदिर…घर और गांव में मंदिर है

दौसा अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर दर्शन के बाद गंगाजल छिड़कने को लेकर चल रहे विवाद के बीच दौसा विधायक डीसी बैरवा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने खुद को सनातनी हिंदू बताते हुए कहा कि उनके मन में मंदिर है, घर में मंदिर है और गांव में भी मंदिर है। मीडिया से बातचीत में डीसी बैरवा ने कहा कि मैं हिंदू हूं, मैं नियमित मंदिर जाता हूं। हाल ही में देवदर्शन यात्रा की है और आज भी मंदिर में ढोक लगाकर आया हूं। जो लोग सनातन की बात करते हैं, वही दलितों को मंदिर में बुलाकर फिर गंगाजल से शुद्धिकरण करवा रहे हैं। यह सनातन नहीं, बल्कि उसका अपमान है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दलितों के मंदिर में प्रवेश के बाद गंगाजल से छींटे मारने वालों के खिलाफ वे पहले भी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। भले ही इसका मुझे राजनीतिक या सामाजिक नुकसान हो, मैं ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा। टीकाराम जूली मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को मंदिर में बुलाया जाता है और फिर भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा मंदिर में गंगाजल छिड़कते हैं। इसका वीडियो वायरल किया जा रहा है। यह कैसी सनातनी सोच है? असल में हम सनातनी हैं, क्योंकि हम मंदिरों में जाते हैं, पूजा करते हैं, धर्म को जीते हैं। शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल विधायक बैरवा ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दौसा जिले में हालात बेहद खराब हैं। कहीं 12वीं तक की कक्षा में सिर्फ 5 शिक्षक हैं, कहीं 8वीं तक के स्कूल में एक ही शिक्षक है। स्कूल हैं पर शिक्षक नहीं। सरकार का काम मंदिरों में राजनीति नहीं, बल्कि स्कूलों और अस्पतालों में सुधार करना होना चाहिए। अंत में उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मैं तो सरकार को धन्यवाद देता हूं कि वो हमारे किसी काम में टांग नहीं अड़ा रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी और 4 साल बाद हमारी ही सरकार बनेगी। डीसी बैरवा के इस बयान के बाद राजस्थान की सियासत में फिर से हलचल मच गई है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

मध्य प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं लू चलने के आसार, कहीं लू तो कहीं बूंदाबूंदी, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में मंगलवार, 15 अप्रैल को एक बार फिर तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिला. कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. हालांकि रतलाम में बारिश हुई. वहीं कई क्षेत्रों में बादल भी छाए रहे. इस बीच मौसम विभाग ने तेज गर्मी, हीट वेव और लू का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. रतलाम में हुई बारिश, ये क्षेत्र रहा सबसे गर्म मंगलवार की दोपहर रतलाम के सैलाना में बारिश हुई. हालांकि यह क्षेत्र मध्य प्रदेश का सबसे गर्म रहा. दरअसल, बीते दिन रतलाम में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस बीच बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है. तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में अभी तीन सिस्टम एक्टिव है। इनमें दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और तीसरा ट्रफ शामिल हैं। 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रभावित कर सकता है। ऐसा होता है तो प्रदेश में दो दिन बाद असर देखने को मिलेगा। जिससे पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को तेज गर्मी का असर रहा। इस कारण कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।  रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई।  यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार-नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, शाजापुर-नरसिंहपुर में 40.6 डिग्री और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री रहा। इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा रहेगा अप्रैल माह में मौसम  तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चौथा सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। रतलाम के सैलाना में बारिश हुई, यही पर सबसे ज्यादा गर्मी मध्यप्रदेश में मंगलवार को तेज गर्मी का असर रहा। इस कारण कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर में रतलाम के सैलाना में कुछ देर तक बारिश भी हुई। यही पर सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को रतलाम में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार-नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, शाजापुर-नरसिंहपुर में 40.6 डिग्री और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री रहा। इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। अब हीट वेव चलेगी अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा मध्यप्रदेश में मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसी ट्रेंड के अनुसार अगले 3 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल में दूसरे पखवाड़े में अलग-अलग जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। अब जानिए, 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी के बारे में मध्यप्रदेश में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज होने लगता है। महीने के आखिरी दिनों में तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ देता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी में सामने आया कि भोपाल-इंदौर में पारा 43 डिग्री तक पहुंचा जबकि जबलपुर में आंकड़े ने 44 डिग्री को छू लिया। ग्वालियर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पिछले तीन साल इन शहरों में तेज गर्मी पड़ी। इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 13