Tuesday, July 7, 2026 3:48 pm

झाबुआ जिले के मेघनगर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

झालावाड़ घटना स्थल पर ही बालिका की मौत हो गई, जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। झाबुआ जिले के मेघनगर में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे। घटना इतनी भयानक थी कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघनगर पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में तेज रफ्तार ट्रॉले ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक बालिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायल एक महिला और युवक को पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना के बाद तत्काल मेघनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला एवं बालिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।   recent visitors 25

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, महाकुंभ के आयोजन में भ्रम फैलाने और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया

प्रयागराज समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। महाकुंभ के आयोजन में भ्रम फैलाने और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया। अखिलेश रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे और सिविल लाइंस में स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चाई छिपाने और झूठ फैलाने में भाजपा माहिर है। महाकुंभ में भी कुछ इसी तरह का खेल किया गया। सीएम योगी ने इंटरव्यू में दावा किया था कि महाकुंभ में 100 करोड़ लोगों की व्यवस्था की गई है, जो पूरी तरह से हवा हवाई साबित हुई है। सपा मुखिया ने कहा कि पहले किसी सरकार में कोई एक मंत्री प्रोपेगेंडा करता था, लेकिन आज पूरी भाजपा सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही है। यह सरकार तीस मार खां है। हर आंकड़े में 30 आता है। अखिलेश यादव रविवार को सिविल लाइंस में स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था और इंतजाम कम थे, लेकिन प्रचार में बहुत आगे रहे। प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को सुझाव दिया। हमारी तरह से जो भी सुझाव सोशल मीडिया के माध्यम से आता था, भाजपा उसको आलोचना समझती थी। कहा कि सपा ने 2013 का महाकुंभ सफलता पूर्वक कराया था। इसके अनुभवों के आधार पर हम लगातार सरकार को सुझाव देते रहे, लेकिन भाजपा सरकार इसे आलोचना मानकर इसको नजरअंदाज करती रही। कहा कि भाजपा के अंदर अहंकार इतना है कि अच्छी सलाह को भी बुरा मानते हैं। जिस तरह से 2025 के महाकुंभ। भाजपा के अंदर इतनी नकारात्मकता है कि अच्छी राय को भी गलत मानते हैं। भाजपा की ओर से महाकुंभ में जो आंकड़े बताए जा रहे थे सब हवा हवाई थे। इस पर स्टडी हो सकती है। recent visitors 25

भोपाल मंडल द्वारा लोको पायलटों की कार्य स्थितियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास

वातानुकूलित लोको, उन्नत प्रशिक्षण, और बेहतर कार्य वातावरण के साथ लोको पायलटों के लिए सुविधा संपन्न वातावरण का निर्माण भोपाल भारतीय रेलवे के समर्पित लोको पायलट भारतीय रेल परिचालन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो देशभर में यात्री एवं मालगाड़ियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं कुशलता से उनके गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके कार्य वातावरण को और अधिक सहज, सुरक्षित और सुविधा युक्त बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा अनेक पहलें की जा रही हैं, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2024-25 के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे ने लोको पायलटों की सुविधा के लिए 27 और लोकोमोटिव्स में वातानुकूलन सुविधा प्रदान की है। इस प्रकार, मार्च 2025 तक कुल 562 लोको को एयर कंडीशनर से सुसज्जित किया जा चुका है। यह सुविधा न केवल गर्मी में राहत देती है, बल्कि लंबे समय तक ट्रेनों का संचालन करते समय ड्राइवर की एकाग्रता और दक्षता को भी बनाए रखती है। रेलवे द्वारा लोकोमोटिव्स की केबिनों को एर्गोनोमिक सीटों और आधुनिक तकनीकों से युक्त कर उन्हें "क्रू फ्रेंडली" बनाया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे के तहत 858 लोकोमोटिव्स को क्रू-फ्रेंडली कैबिन के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत कार्य जारी है। लोको पायलटों की दक्षता और प्रतिक्रिया समय को बेहतर बनाने के लिए सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। रनिंग स्टाफ के लिए विशेष सुरक्षा सेमिनार, परिवारों के साथ संवाद और परामर्श शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि उनके मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सतर्कता में सुधार हो सके। भारतीय रेलवे के सभी नए लोकोमोटिव्स में शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है और पुराने इंजनों में रेट्रोफिटिंग के माध्यम से यह सुविधा जोड़ी जा रही है। डिज़ाइन में आवश्यक संशोधन कर इन्हें अधिक उपयोगी बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, भारी ट्रैफिक वाले मार्गों पर नए रनिंग रूम स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे रनिंग स्टाफ को विश्राम के लिए पर्याप्त समय मिल सके और उनकी कार्य अवधि में भी संतुलन बना रहे। वर्तमान तकनीकी प्रगति के अनुरूप, फॉग सेफ्टी उपकरण, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, ‘कवच’ तकनीक और उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं से लोको पायलटों को कोहरे या विषम परिस्थितियों में भी सुरक्षित संचालन में सहायता मिल रही है। इसके अलावा, ऑनबोर्ड सुविधाओं, वॉकी-टॉकी संचार व्यवस्था और स्टेशनों पर नाश्ते तथा टॉयलेट ब्रेक की सहूलियत ने लोको पायलटों की कार्य संतुष्टि में वृद्धि की है। विभिन्न श्रेणियों की ट्रेनों — जैसे मालगाड़ी, पैसेंजर, मेल/एक्सप्रेस एवं मेट्रो/सबअर्बन सेवाओं — में कार्यरत लोको पायलटों को शेड्यूल के अनुसार विश्राम और सुविधा का ध्यान रखा जाता है। स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के समय वे शौचालय एवं नाश्ते की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और इस दौरान स्टेशन स्टाफ भी पूरा सहयोग प्रदान करता है। recent visitors 19

पुलिस ने दी जानकारी, मुर्शिदाबाद में बाप-बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी जियाउल शेख गिरफ्तार

कोलकाता पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शमशेरगंज के जाफराबाद में दो लोगों की हत्या के मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जाफराबाद के पड़ोसी गांव सुलिताला पुरबापारा निवासी जियाउल शेख के रूप में की गई है। वह 12 अप्रैल को की गई हत्या की इस वारदात के बाद से फरार था। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शेख को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा स्थित उसके ठिकाने से शनिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया ‘यह व्यक्ति उन मुख्य आरोपियों में से एक है, जिन्होंने साजिश रचकर 12 अप्रैल को हरगोबिंदो दास और उसके बेटे चंदन दास के घर पर तोड़फोड़ करने और उनकी हत्या करने के लिए भीड़ को उकसाया था।’ उन्होंने कहा कि पुलिस के पास 12 अप्रैल को अपराध स्थल पर उसकी मौजूदगी को साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और उसके मोबाइल फोन संबंधी जानकारी समेत कई सबूत हैं। इससे पहले, पुलिस ने दो भाइयों कालू नादर एवं दिलदार के अलावा इंजमाम उल हक नाम के व्यक्ति को पिता-पुत्र की हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कालू को बीरभूम जिले के मुराराई से गिरफ्तार किया गया जबकि उसके भाई दिलदार को बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से सुती पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में पकड़ा गया। तीसरे आरोपी को जाफराबाद के पड़ोसी गांव सुरीपारा से पकड़ा गया। अधिकारी ने कहा, ‘हमने मुर्शिदाबाद हिंसा के मामलों में 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की हैं। हमने इन मामलों में अब तक 276 लोगों को गिरफ्तार किया है।’ वक्फ अधिनियम में संशोधन को लेकर हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी। recent visitors 19

दलित लड़के को नंगा करके उसके साथ कुकर्म किया गया, उसे रॉड से पीटा गया और फिर दो लोगों ने उसके ऊपर पेशाब की

जयपुर राजस्थान में दबंगों ने हैवानियत की सभी हदें पार पर दीं। एक दलित लड़के को नंगा करके उसके साथ कुकर्म किया गया। उसे रॉड से पीटा गया और फिर दो लोगों ने उसके ऊपर पेशाब भी किया। इस घटना को लेकर जहां विपक्षी कांग्रेस ने हमला बोला है, वहीं बीजेपी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान के सीकर जिले में 19 साल के एक दलित लड़के पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दलित लड़के ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया, घटना का वीडियो बनाया, उसे लोहे की रॉड से मारा और उसके ऊपर पेशाब किया। यह घटना 8 अप्रैल को हुई जो 16 अप्रैल को प्रकाश में आई, जब दलित लड़के ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दलित लड़के ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ गांव में एक शादी की बारात देख रहा था। उसी दौरान जाट समुदाय के दो आरोपियों ने उसे घेर लिया। लड़के ने अपनी शिकायत में कहा कि दोनों ने उसे जातिवादी गालियां देनी शुरू कर दीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे उसके पिता को मारना चाहते थे, लेकिन वे मुझ पर हमला कर रहे हैं। उसके पिता देश से बाहर गए हुए हैं। दलित लड़के ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उससे कपड़े उतारने को कहा। उसके बाद दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया। उन्होंने उसे डंडों और लोहे की रॉड से पीटा और उसके ऊपर पेशाब भी किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अलावा बीएनएस की धारा 115 (2) (चोट पहुंचाना), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 352 (जानबूझकर अपमान करना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 133 (किसी व्यक्ति को अपमानित करने के इरादे से हमला करना) और 140 (3) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस घटना को लेकर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। सीकर की ताजा घटना ने तो सारी हदें पार कर दी हैं। वहीं, भाजपा ने कहा कि वह इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि सरकार इस तरह के मामले को लेकर गंभीर है। मामले की उचित जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 38

बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बीयुक्त तेल और घी मिलाने के तार ग्वालियर से जुड़ते नजर आ रहे

ग्वालियर देश के सबसे चर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद की जांच अब ग्वालियर तक पहुंच गई है। इस मामले में CBI और SIT की चार सदस्यीय टीम ग्वालियर के दाल बाजार पहुंची है, जहां उन्होंने तेल और घी व्यापारियों से पूछताछ की और नोटिस देकर तलब किया। देश के सबसे चर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बीयुक्त तेल और घी मिलाने के तार ग्वालियर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर दक्षिण भारत से CBI और SIT की जांच टीम ग्वालियर पहुंची है। बताया जा रहा है कि इस जांच में चार सदस्य हैं और वह सबसे पहले ग्वालियर के दाल बाजार में स्थित कारोबारियों के पास पहुंचे, जब इस बात की सूचना का पता लगा तो हड़कंप मच गया। सीबीआई की ये चार सदस्यीय टीम ने दाल बाजार के कुछ तेल और घी कारोबारी को नोटिस देकर तलब किया है। बता दें कि सीबीआई और एसआईटी टीम दो दिन से ग्वालियर में है। कुछ व्यापारी सीबीआई की एसआईटी के बुलाने पर भी नहीं आए तो इंदरगंज थाना पुलिस की मदद से उनको थाने लाकर पूछताछ की गई है। सीबीआई के ग्वालियर आने के बाद से दाल बाजार में कई फर्म के दफ्तर तक नहीं खुले हैं। कुछ खुले हैं तो वहां के मालिक लापता हैं। दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक जांच तिरुपति बालाजी प्रसाद कांड में सीबीआई दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक कार्रवाई कर रही है। दो दिन से सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की एसआईटी ग्वालियर के दाल बाजार के आसपास डेरा जमाए हुए है। पता लगा है कि सीबीआई सीपी ट्रेडिंग कंपनी मैना वाली गली के नितिन अग्रवाल उर्फ मोनू, व्यापारी मोहित अग्रवाल, अजीत कुमार राकेश कुमार के वारंट लेकर आई है। इन सभी कारोबारियों का घी और तेल का व्यवसाय है। अभी जारी रहेग छानबीन दक्षिण भारत से आई सीबीआई टीम ने पहले दिन कुछ व्यापारियों को नोटिस देकर तलब किया था, लेकिन व्यापारी डर के चलते नहीं पहुंचे। अपने प्रतिष्ठान से गायब भी हो गए। इस पर सीबीआई ने ग्वालियर के इंदरगंज सर्कल के सीएसपी रोबिन जैन और कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा से संपर्क कर मदद के लिए कहा। जिस पर इंदरगंज थाना और कोतवाली थाना पुलिस की मदद से इन व्यापारियों को सीबीआई के सामने पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ग्वालियर में अभी दो से तीन दिन और छानबीन करेगी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए वह अपने साथ भी ले जा सकती है।   recent visitors 21

पंजाब किंग्स ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा, लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल सॉल्ट लौटे पवेलियन

नई दिल्ली पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का 37वां मैच आज मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करते हुए बेंगलुरु को पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट के रूप में बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा चमके जिन्होंने 2-2 विकेट चटकाए। पंजाब के लिए शशांक सिंह (31) और प्रभसिमरन सिंह (33) ने अच्छी पारियां खेली, उनके अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। कोहली-पडिक्कल ने भाग कर लिए चार रन अर्शदीप सिंह के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर देवदत्त पडिकक्ल ने डीप मिड विकेट की दिशा में शानदार शॉट लगाया। बाउंड्री पर पंजाब के फील्डर ने गेंद तो रोकी, मगर वह कोहली पडिक्कल को चार रन लेने से रोक नहीं पाए। फिल सॉल्ट हुए आउट अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर फिल सॉल्ट को अपने जाल में फंसाया। बाउंसर पर पुल शॉट मारने के प्रयास में वह 1 रन बनाकर आउट हुए। कोहली का साथ देने अब पडिक्कल आए हैं। recent visitors 28