आज आरएएस के 972 पदों के लिए इंटरव्यू, 2168 अभ्यर्थियों को किया आमंत्रित
अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया के इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार साक्षात्कार 21 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके लिए कुल 2168 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। आयोग की ओर से इंटरव्यू की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उल्लेखनीय है कि इस भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी हुआ था। प्रारंभ में 905 पदों (राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) पर भर्ती होनी थी, जिसके लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर 972 कर दी गई, जिसमें राज्य सेवाओं के 491 और अधीनस्थ सेवाओं के 481 पद शामिल हैं। परीक्षा प्रक्रिया की बात करें तो प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 6,96,969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 4,57,927 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इसके बाद 20 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें 19,355 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा 20 एवं 21 जुलाई 2024 को आयोजित की गई। इसके परिणाम 2 जनवरी 2025 को जारी हुए, जिसमें 2168 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया गया। इनमें से दो अभ्यर्थियों के परिणाम शील्ड कवर में रखे गए हैं, 20 अभ्यर्थियों का परिणाम रद्द किया गया है और 3 का परिणाम प्रशासनिक कारणों से होल्ड किया गया है। अब अंतिम चरण में इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसके बाद आरपीएससी द्वारा फाइनल परिणाम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों में इसे लेकर भारी उत्साह है, क्योंकि लंबे समय से चली आ रही भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 6