अभिनेता सैफ अली खान ने कतर के दोहा में खरीदा घर

मुंबई चाकू से हुए जानलेवा हमले के बाद सैफ अली खान वापस काम पर लौट आए हैं। वह अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उन्होंने एक प्रेस इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता ने कतर के दोहा में, सेंट रेजिस मार्सा अरबिया आइलैंड पर एक घर खरीदा है। बोले- ‘वह बहुत सेफ है’ इवेंट के दौरान सैफ ने कहा, ‘छुट्टियों के लिए दूसरे घर को लेकर कुछ चीजें हैं जिनके बारे में मैं सोचता हूं। एक तो यह कि यह बहुत दूर नहीं है और आसानी से पहुंचा जा सकता है। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह बहुत सुरक्षित है और वहां रहना बहुत अच्छा लगता है।’ अभिनेता ने उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 16 जनवरी को हुए जानलेवा हमले के तीन महीने बाद कही है। पहली नजर में पसंद आ गया घर घर को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं वहां कुछ काम करने गया था। मैं किसी चीज की शूटिंग कर रहा था।  मैं प्रॉपर्टी में रुका और मुझे लगा कि यह शानदार है। प्राइवेसी और कंफर्ट के साथ वह मुझे पसंद आया।’ अभिनेता ने कहा कि जरूरी बात यह है कि अगर आप शांति और एकांत के तलाश में हैं तो यह बेहतर है। परिवार के साथ जाएंगे हॉलीडे होम अभिनेता ने कहा कि वह अगली बार अपने परिवार, पत्नी करीना कपूर के बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ प्रॉपर्टी पर जाने के लिए उत्सुक हैं। दोहा में हाल ही में खरीदी गई प्रॉपर्टी के अलावा, सैफ के पास लंदन और गस्ताद में भी घर हैं। भारत में, बांद्रा अपार्टमेंट के अलावा, वह अक्सर हरियाणा में पटौदी पैलेस की अपनी पैतृक घर भी जाते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

चमड़ा, फुटवियर का निर्यात 2024-25 में 25 प्रतिशत बढ़कर 5.7 अरब डॉलर हो गया, वित्त वर्ष 26 में 6.5 अरब डॉलर को पार

नईदिल्ली भारत के लेदर और फुटवियर उद्योग ने वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्यात में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस साल यह आंकड़ा 5.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो वाणिज्य विभाग द्वारा तय किए गए लक्ष्य से 1 बिलियन डॉलर अधिक है। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट (CLE) के कार्यकारी निदेशक आर. सेल्वम ने बताया कि इस सकारात्मक रुझान को देखते हुए 2025-26 में निर्यात 6.5 बिलियन डॉलर के पार जा सकता है। वहीं सीएलई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जालान के मुताबिक अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय फुटवियर की मांग लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 10 प्रतिशत टैरिफ वृद्धि के बावजूद किसी भी ऑर्डर को रद्द नहीं किया गया है, और निर्यातक अपने व्यापारिक रिश्ते बनाए रखने के लिए छूट प्रदान कर रहे हैं। जालान ने कहा कि अप्रैल के मध्य तक निर्यात की स्थिति सामान्य हो चुकी है। उन्होंने भारत सरकार को अमेरिका के साथ चल रही व्यापार चर्चाओं में ‘जीरो फॉर जीरो शुल्क’ नीति अपनाने का सुझाव भी दिया। भारतीय फुटवियर उद्योग देश के सबसे बड़े श्रम-प्रधान क्षेत्रों में से एक है, जो लगभग 42 लाख लोगों को रोजगार देता है। वर्तमान में इस उद्योग का कुल कारोबार 19 बिलियन डॉलर है, जिसमें 5 बिलियन डॉलर का निर्यात शामिल है। सीएलई की रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योग का लक्ष्य 2030 तक कुल कारोबार को 39 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है, जिसमें 25 बिलियन डॉलर का घरेलू उत्पादन और 13.7 बिलियन डॉलर का निर्यात शामिल होगा। इसके अतिरिक्त, भारतीय फुटवियर कंपनियों के साथ साझेदारी के लिए चीनी निवेशकों की रुचि भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे इस क्षेत्र की भविष्य की संभावनाएं और मजबूत हो रही हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

फौरन सुधार लें ये आदतें, मिलेगा मनचाहा सम्मान

मान-सम्मान और इज्जत हर इंसान को अच्छी लगती है। इज्जत कमाने में सालों लगते हैं लेकिन गंवाने में एक पल नहीं लगता। कुछ लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें बाकी लोगों की तुलना में कम इज्जत मिलती है। या फिर अक्सर लोगों के आसपास कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनका लोग सम्मान नहीं करते। अगर आप चाहते हैं कि आपका लोग सम्मान करें और इज्जत से बातचीत करें तो अपनी इन आदतों को फौरन बदल दें। जो आपके सम्मान को कम करने में खास योगदान देती हैं। बेईमानी मान-सम्मान के कम होने की सबसे बड़ी वजह बेईमानी है। अगर आप लगातार झूठ बोल रहे हैं और बेईमानी कर रहे हैं। लोगों के विश्वास को तोड़ रहे हैं तो जिस दिन झूठ पकड़ा जाएगा। लोगों की नजरों में इज्जत कम हो जाएगी। इसलिए खुद को हमेशा ईमानदार बनाने की कोशिश करें। दूसरों की इज्जत ना करना अगर आप दूसरों की इज्जत करना नहीं जानते हैं तो दूसरों से आपको भी वो इज्जत और मान-सम्मान नहीं मिलेगा। सम्मान हमेशा दो तरफा चीज है। जब आप किसी की इज्जत करते हैं तभी आपको भी लोग सम्मान देते हैं। अपनी बात पर टिके ना रहना अगर आप बोलते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। तो इस तरह की आदत आपकी इज्जत को दूसरों की नजरों में गिरा रही है। मूड चाहे जैसा भी हो आपका लेकिन जब आप किसी से मिलें तो हमेशा अच्छे व्यवहार के साथ मिले और हमेशा एक जैसा ही व्यवहार करें। इससे सामने वाले के मन में सम्मान का भाव ज्यादा आएगा। घमंड और अतिआत्मविश्वास 'घमंडी का सिर नीचा' ये बहुत ही पुरानी कहावत है। अगर आपको अपने पद, प्रतिष्ठा और पैसों का घमंड है तो आपको वो मान-सम्मान और इज्जत नहीं मिलेगी। इसी तरह से ओवरकॉन्फिडेंस भी आपके सम्मान को खराब कर सकता है। स्वार्थी व्यवहार हमेशा अपने फायदे और जरूरतों को पूरा करना और दूसरे पर ध्यान ना देना भी लोगों के मन में आपकी इज्जत को कम कर देता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

गुजरात टाइटंस के खिलाफ घरेलू मैच के लिए केकेआर की तरफ से किए गए बदलाव कारगर नहीं थे: इयोन मोर्गन

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का मानना ​​है कि मौजूदा चैंपियन टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में बल्लेबाजी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ घरेलू मैच के लिए केकेआर की तरफ से किए गए बदलाव कारगर नहीं थे। वहीं, पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन की दिल खोलकर तारीफ की है। केकेआर को सोमवार को अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस से 39 रन से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में यह उसकी लगातार दूसरी हार है। यह पिछले 5 मैचों में केकेआर की तीसरी और आठ मैचों में कुल पांचवीं हार थी। तीन बार के चैंपियन केकेआर को अपने घरेलू मैदान पर भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उसने ईडन गार्डन्स में चार में से तीन मैच गंवाए हैं। जियोस्टार पर क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर दिखने वाले मोर्गन ने कहा, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स ने उतनी अच्छी तरह से वापसी नहीं की है जितनी हम चाहते थे। उसके पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं जो एक मजबूत टीम के लिए बहुत अच्छा संकेत होता है लेकिन उसे पूरे टूर्नामेंट में एक जैसी विफलता का सामना करना पड़ा है।’ उन्होंने कहा, ‘गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने विशेष कर अपनी बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव किए जो मेरी नजर में जरूरी नहीं थे। अगर वह आराम से बैठकर इस पर मनन करेंगे तो उनका जवाब भी ना होगा।’ इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने पारंपरिक शैली में खेलने के लिए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन की प्रशंसा की, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ इस मैच में में 36 गेंदों में 52 रन बनाकर वर्तमान टूर्नामेंट में अपनी रन संख्या को 400 के पार पहुंचाया। रायुडू ने कहा, ‘उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देख कर बहुत खुशी मिलती है। एक कलात्मक बल्लेबाज के रूप में वह दिखाते हैं कि खेल को अब भी परंपरागत शैली में खेला जा सकता है। वह स्मार्ट क्रिकेट खेलते हैं जिससे रन बनते हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।’   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का राष्ट्रीय मंच से होगा प्रस्तुतिकरण: मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित वस्त्र एवं इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इन अवसरों पर राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएँ और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों एवं नीति निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। ये आयोजन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में होंगे। पहला दिन: टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों से संवाद – 23 अप्रैल मुख्यमंत्री श्री साय 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में भाग लेंगे, जिसे क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा आयोजित किया गया है। यह शो देश के वस्त्र उद्योग से जुड़े दिग्गजों का प्रमुख प्लेटफॉर्म है, जहाँ उत्पादन, निर्यात और ब्रांडिंग से जुड़े प्रतिष्ठित प्रतिनिधि शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री इस मंच से छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं, प्रोत्साहनों और निवेश के अवसरों की जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर की भी संभावना है। दूसरा दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा छत्तीसगढ़ का प्रस्तुतीकरण – 24 अप्रैल  मुख्यमंत्री श्री साय 24 अप्रैल को इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत इस्पात उद्योग के लिए विकसित अधोसंरचना, नवाचार, और दीर्घकालिक योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। इसी दिन छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इस बैठक में औद्योगिक क्लस्टर्स, लॉजिस्टिक सपोर्ट, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम, और अनुकूल श्रमिक नीति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। राज्य पवेलियन में झलकेगा नया छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का भी भ्रमण करेंगे, जहाँ राज्य की औद्योगिक अधोसंरचना, नीतिगत प्रोत्साहन, और निवेश के बहुआयामी अवसरों की जानकारी मिलेगी। यह पवेलियन निवेशकों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मीडिया से संवाद – बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में मुख्यमंत्री श्री साय 23 और 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में मीडिया से संवाद करेंगे। वे इस दौरे के प्रमुख उद्देश्यों, राज्य की नई औद्योगिक नीति की विशेषताओं और निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14

सिमरनप्रीत कौर बरार ने आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता

नई दिल्ली  स्टार शूटर सिमरनप्रीत कौर बरार ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप सर्किट के दूसरे चरण के अंतिम दिन पेरू के लीमा में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार सिल्वर मेडल जीतकर भारत के लिए पहला सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदक जीता. वहीं, डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा. सिमरनप्रीत ने पांच रैपिड-फायर शॉट्स के 10-सीरीज के फाइनल में कुल 33 हिट लगाए, जो चीन की सुन युजी से एक हिट पीछे रहे, जिन्होंने इस स्पर्धा में लगातार दो वर्ल्ड कप गोल्ड जीते हैं. दूसरी चीनी खिलाड़ी याओ कियानक्सुन ने 29 हिट के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. यह प्रतियोगिता में भारत का चौथा रजत था, जिसके साथ 2 स्वर्ण और 1 कांस्य भी था. पहली सीरीज के बाद ही चीन की खिलाड़ी शीर्ष पर पहुंच गईं जबकि भारतीय निशानेबाजों ने दूसरी सीरीज से ही अपनी लय हासिल कर ली. छठी सीरीज में मनु और सिमरनप्रीत दोनों ने पांच-पांच शॉट लगाए जबकि ईशा ने चार निशाने लगाए. इसके बाद मनु, ईशा और जर्मनी की डोरेन वेनकेम्प के बीच शूट ऑफ हुआ. ईशा सबसे पहले बाहर हो गईं. इसके बाद मनु ने दूसरे शूट ऑफ में डोरेन को पछाड़कर शीर्ष चार में जगह बनाई. मनु हालांकि अगली सीरीज के बाद एक अंक से पिछड़कर बाहर हो गईं. इससे पहले, डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, मिक्सड टीम पिस्टल विश्व चैंपियन ईशा सिंह और सिमरनप्रीत की भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में जगह बनाई. मनु 585 प्वाइंट्स के साथ क्वालीफाइंग में दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सिमरनप्रीत 580 अंकों के साथ 5वें स्थान पर रहीं. पिछले अर्जेंटीना विश्व कप में इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाली ईशा सिंह ने 575 प्वाइंट्स हासिल कर 8वां और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान हासिल किया. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

मुख्यमंत्री ने विश्व पृथ्वी दिवस पर नागरिकों से की अपील, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए संकल्पित हो

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए संकल्पित होने का अवसर देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि "यस्यां समुद्र उत सिन्धुरापो यस्यामन्नं कृष्टयः संबभूवुः। यस्यामिदं जिन्वति प्राणदेजत्सा नो भूमिः पूर्वपेये दधातु॥" यह वैदिक मंत्र पृथ्वी की महानता और सबके लिए उसके पोषक स्वरूप का भान कराता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौध-रोपण करें और पृथ्वी को हरा-भरा व सुंदर बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारी जननी है, इसका संरक्षण हमारा धर्म है। आइए, हम सब मिलकर हमारी अपनी धरती को फिर से हरियाली से भर दें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 10