खुफिया चीफ तपन डेका रायपुर में नक्सल ऑपरेशन पर करेंगे बड़ी बैठक

रायपुर देश के खुफिया चीफ तपन डेका आज छत्तीसगढ़ पहुंचे. उनका छत्तीसगढ़ दौरा ऐसे मौके पर हुआ है, जब देश में आतंकी हमले की गूंज के बीच छत्तीसगढ़ में देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन की चर्चा है. प्रदेश के बीजापुर जिला के कुर्रेगुटा पहाड़ी पर बीते 8 दिनों से नक्सल ऑपरेशन जारी है. और इस ऑपरेशन को छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के जवान अंजाम दे रहे हैं. ऑपरेशन में 10 हजार से अधिक जवान शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर छुपे हुए 1500 नक्सलियों को जवानों ने घेर रखा है. इस ऑपरेशन को लेकर राज्य और केंद्र की सरकार अलर्ट है. इस बीच खुफिया चीफ का छत्तीसगढ़ दौरा होना बेहद अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक आईबी प्रमुख गुप्त रूप से एक हाईलेवल मीटिंग आलाधिकारियों की लेने वाले हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

1729.24 लाख रुपए की लागत से जिला चिकित्सालय अनूपपुर के मातृ एवं शिशु विभाग के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण

जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता-प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के सेवक- प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार डॉक्टर ईश्वर का स्वरूप- राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल 1729.24 लाख रुपए की लागत से जिला चिकित्सालय अनूपपुर के मातृ एवं शिशु विभाग के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार एवं राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर नवीन भवन लोकार्पण कार्यक्रम को किया संबोधित अनूपपुर मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा है कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु सरकार संकल्पित है। जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण निश्चित तौर पर स्वास्थ्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार रविवार को अनूपपुर के जिला चिकित्सालय अनूपपुर नवीन भवन लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के सेवक होते हैं, वह पूरे मनोयोग एवं ईमानदारी के साथ अनूपपुर के विकास के लिए कार्य करें। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आपसी सामंजस स्थापित करते हुए अनूपपुर में नए आयाम स्थापित करें तथा अनूपपुर को नई ऊंचाई पर ले जाएं, यह सभी का परमदायित्व है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि डॉक्टर ईश्वर का स्वरूप होता है, डॉक्टर बहुत ही भाग्यशाली‌ व्यक्ति ही बनता है। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि जो भी मरीज आपके पास आता है वह बहुत दुखी होता है, उन मरीजों के संवेदनाओं और भावनाओं को समझते हुए उनके साथ सकारात्मक व्यवहार रखें तथा उनका उपचार अपनत्व की भावना से करें। हम और हमारी सरकार जनता के हित के लिए अनेको योजनाएं संचालित कर रही है। जिससे जनता को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर लाभ मिल सके। राज्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि आज हमारी सरकार द्वारा जनता को कोई परेशानी ना हो इस हेतु चिकित्सा के क्षेत्र में जिला चिकित्सालय अनूपपुर को 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन का अतुलनीय विस्तार किया है। आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 47, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 119 तथा जिला चिकित्सालय में 196 प्रकार की जांच सुविधाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। जिससे लोग अपनी बीमारी का निःशुल्क जांच कर बेहतर उपचार ले सके। कार्यक्रम को कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल इत्यादि के क्षेत्र में मूलभूत परिवर्तन आया है। शासन की निष्ठा, नियत एवं समर्पण अद्भुत है, जो पूरे मध्य प्रदेश के  विकास के लिए प्रतिबद्धता के आधार पर कार्य कर रहे हैं।    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि हमारी सरकार जनता के कल्याण के लिए हमेशा ही तत्पर्य है। जिला चिकित्सालय के नवीन भवन का लोकार्पण के पश्चात यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी तथा लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है। मध्य प्रदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं हमारी सरकार विकसित भारत का सपना स्वस्थ भारत से ही पूरा होगा। उन्होंने अनूपपुर के विकास में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को भी याद करते हुए लोगों को बताया। 1729.24 लाख रुपए से निर्मित जिला चिकित्सालय नवीन भवन का हुआ लोकार्पण मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं अनूपपुर के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार एवं मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने 1729.24 लाख रुपए से निर्मित जिला चिकित्सालय मातृ एवं शिशु विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर श्रीमती अंजुलिका सिंह, आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की सदस्य श्रीमती रश्मि खरे, श्याम नारायण शुक्ला, जितेंद्र सोनी, सिद्धार्थ सिंह, शिवरतन वर्मा, गजेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर अजीत तिर्की, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस सी राय, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार व आमजन उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

समय के साथ कदम मिलाकर चलना हमारी पहली प्राथमिकता…स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ में कई अहम स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन किया स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्र की समृद्धि के लिए त्वरित कार्यवाही का किया आह्वान समय के साथ कदम मिलाकर चलना हमारी पहली प्राथमिकता…स्वास्थ्य मंत्री एमसीबी/मनेंद्रगढ़  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पाेरेशन लिमिटेड के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ एवं सीएचसी मनेन्द्रगढ़ में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यक्रम) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्रीमती प्रतिमा यादव, अध्यक्ष नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के उपाध्यक्ष माननीय धमेन्द्र पटवा, वार्ड क्र. 14 के पार्षद माननीय ओमप्रकाश जायसवाल तथा वार्ड क्र.18 के पार्षद माननीय अनिल प्रजापति के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय वीरेन्द्र राणा भी उपस्थित थे।           शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ हेतु म्यूजियम, फिजियोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग एवं व्याख्यान कक्ष निर्माण कार्य 194.00 लाख, सीएचसी मनेन्द्रगढ़ को 220 बिस्तर सिविल अस्पताल में अपग्रेड करने के लिए 40 बिस्तरों वाले वार्ड का निर्माण कार्य 76.09 लाख, नवीन ओपीडी एवं 50 बिस्तरों वाले वार्ड का निर्माण कार्य 174.75 लाख, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में लाइब्रेरी एवं विभागाध्यक्ष कक्ष का निर्माण कार्य 125.00 लाख का भूमि पूजन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिभा यादव और सभी जनप्रतिनियों के कर कमलो से किया गया। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा, जब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने झगराखांड स्थित खेल परिसर में बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य और विकास परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्र को नई सौगात दी।        समारोह में क्षेत्रवासियों के उत्साह और उम्मीदों का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में म्यूजियम, फिजियोलॉजी विभाग, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग और व्याख्यान कक्ष के निर्माण की आधारशिला रखी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ को 220 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक सिविल अस्पताल में परिवर्तित करने हेतु नवीन ओपीडी, 40 बिस्तरों वाला वार्ड और 50 बिस्तरों के अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हुआ। साथ ही मेडिकल कॉलेज में एक अत्याधुनिक पुस्तकालय और विभागाध्यक्ष कक्ष का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन सभी कार्यों पर कुल 174.75 लाख रुपये की लागत आएगी, जो आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को नए आयाम प्रदान करेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक सुदृढ़ीकरण के लिए 8 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक सिटी स्कैन हॉस्पिटल की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही शवों के सुरक्षित रख-रखाव हेतु चार अत्याधुनिक फ्रीजर भी लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और सुविधा में ऐतिहासिक सुधार आएगा। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समय के साथ कदम मिलाकर चलना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समृद्धि के लिए त्वरित कार्यवाही आवश्यक है, और इसलिए सीजी एमएससी के एडीकेटेट इंजीनियर की उपस्थिति में निर्माण कार्यों को तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। आमाखेरवा में बनने वाला 220 बिस्तरों का विशाल अस्पताल न केवल चिकित्सा सेवा का केंद्र बनेगा, बल्कि हॉस्टल, ऑडिटोरियम और विशाल खेल मैदान के साथ क्षेत्र के युवाओं के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज की भी सौगात मिलने जा रही है, वहीं भरतपुर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल, खड़गवां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और चिरमिरी में नया जिला अस्पताल भी स्वीकृत हो चुका है। रांची के तर्ज पर मनेंद्रगढ़ में एक अत्याधुनिक मानसिक चिकित्सालय (मेंटल हॉस्पिटल) की स्थापना का भी श्रीगणेश किया जाएगा। इसके साथ ही फिजियोथैरेपी हॉस्पिटल और उसका कॉलेज भी मनेंद्रगढ़ में स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। परिवहन और शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी निर्णय लिए गए हैं। चैनपुर से चिरमिरी तक टू-लेन सड़क का निर्माण, पोड़ी क्षेत्र में हॉर्टिकल्चर और पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना तथा खड़गवां में एग्रीकल्चर कॉलेज की स्वीकृति क्षेत्र की विकास गाथा को नई दिशा देंगे। नागपुर से चिरमिरी तक रेलवे हॉल्ट निर्माण की योजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है। हर घर तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति का कार्य भी प्रगति पर है। पेयजल संकट को जड़ से समाप्त करने हेतु अमृत मिशन 2 के अंतर्गत दीर्घकालीन योजना तैयार की गई है, ताकि आने वाले सौ वर्षों तक क्षेत्र में जल संकट ना हो। हसदेव नदी में जलापूर्ति बढ़ाने हेतु केवई नदी को जोड़ने की परियोजना भी शीघ्र आरंभ होगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिद्ध बाबा मंदिर पहाड़ी पर 70 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति और वनों का विकास किया जाएगा। साथ ही, सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा, 111 फीट का भव्य राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जो पूरे क्षेत्र का गौरव बनेगा।          भरतपुर क्षेत्र को देश के तीसरे सबसे बड़े टाइगर रिजर्व श्गुरु घासीदास तोमर पिंगला टाइगर रिजर्वश् का गौरव प्राप्त होगा, जिसके चार गेट भरतपुर, सोनहत (कोरिया), सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में बनेंगे, जिससे पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी। मनेंद्रगढ़ या चिरमिरी में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने और शिक्षा क्षेत्र में नवीनतम टेक्नोलॉजी को लाने की भी योजना बनाई गई है। साथ ही 8 करोड़ की लागत से सिटी स्कैन हॉस्पिटल और डेट बॉडी रखने के लिए चार मॉर्च्युरी फ्रीजर लगाने की बात कही है।              इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा, श्रीमती अनीता सिंह पार्षद ओम प्रकाश जायसवाल, राजू यादव, अनिल प्रजापति, उर्मिला जायसवाल, नीलू जायसवाल, सुनैना विश्वकर्मा, सुशीला सिंह, माया सोनकर, किरण कुजूर, जमील शाह, सपन महतो, मोहम्मद इमरान, कपिल सिन्हा, अजय जायसवाल, लखन श्रीवास्तव, श्रीमती ऊषा करियाम, जमुना, रामचरित द्विवेदी, अंकुर जैन, जया, बबीता सिंह, एसडीएम लिंगराज सिदार, सीएमएचओ अविनाश खरे, बिलासपुर सिम्स कॉलेज के डीन रमणेश मूर्ति, अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन अविनाश मेश्राम, नोडल अधिकारी डॉ.भूपेन्द्र कश्यप, कार्यपालन अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. लखन सिंह, सीएमओ मुक्ता चौहान, डीपीएम डॉ. पुष्पेन्द्र सोनी, सहायक अभियंता संतोष सोनी, बीपीएम संतोष नायक के साथ सभी अधिकारी कर्मचारीगढ़ उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार … Read more

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के डीकेएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

रायपुर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  रायपुर के डीकेएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और व्यवहार के बारे में अपने अनुभव साझा किए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पाया कि अस्पताल के कई वार्डों में एयर कंडीशनर (एसी) खराब हैं, जिसके कारण मरीजों को गर्मी में असुविधा हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर सभी खराब एसी को ठीक करने या नए एसी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आरामदायक वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है और ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14

रायपुर : राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 30 अप्रैल को

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  बुधवार 30 अप्रैल 2025 को  सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय  (महानदी भवन )में आयोजित होगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

विधानसभा अध्यक्ष विश्वकर्मा जयंती उत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मलेन के जिला स्तरीय वार्षिक सह-सम्मेलन में हुए शामिल

रायपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव शहर के मोहारा मंडई मेला स्थल पर आयोजित विश्वकर्मा जयंती उत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मलेन के जिला स्तरीय वार्षिक सह-सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने लोहार समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि झेरिया लोहार विश्वकर्मा समाज मेहनतकश एवं परिश्रमी समाज है। वैदिक काल से आज तक देश की सामाजिक संरचना में इस समाज का महत्व एवं योगदान रहा है। पौनीपसारी का कार्य करते हुए लोहार सामाज गांव-गांव के विकास के साथ ही अस्त्र-शस्त्र के निर्माण का कार्य कर रहे हैं तथा तकनीकी दृष्टिकोण से सक्षम समाज है। भगवान विश्वकर्मा की अद्भुत सृजनशीलता से उन्होंने मानव जीवन को रास्ता दिखाया तथा कला परिश्रम के माध्यम से विश्व का सृजन किया। लोहार समाज देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहा है। सरकार द्वारा विकास के दृष्टिकोण से अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पहले चरण मेें 1 लाख रूपए व दूसरे चरण में 2 लाख रूपए तक की सहायता राशि मात्र 5 प्रतिशत ब्याज पर दी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सभी समाज को साथ लेते हुए समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान की खरीदी की जा रही है। वहीं 70 लाख बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। वहीं बच्चों की पढ़ाई के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लोहार समाज एक अद्भुत समाज है, जहां समाज के बुजुर्ग मार्गदर्शन दे रहे हैं और लंबित मामलों का निर्णय समाज में बैठकर समस्या को सुलझाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन के बाद सामूहिक विवाह का निर्णय भी ले। जो समाज शिक्षित एवं संस्कारित होता है, वह आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकार लोहार समाज के लिए नई सोच के साथ कार्य करेगी। इस अवसर पर छन्नी, झेझरी, औजार निर्माण कार्य कर अपनी आजीविका चलाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष लोहारा विश्वकर्मा समाज धनीराम विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लोहार विश्वकर्मा समाज बाबूलाल विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष लोहार विश्वकर्मा समाज राधेलाल विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, रविन्द्र वैष्णव, पार्षद आलोक श्रोती, प्रखर गुप्ता, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित समाज के लोग एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

मुख्यमंत्री ने अटल विश्वास पत्र पर प्रमुखता से अमल करने के दिए निर्देश, सभी शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में हो सुधार

रायपुर : आने वाले दस वर्षों की जरूरत के हिसाब से पानी की व्यवस्था पर हो काम– विष्णु देव साय आउटर में विकसित हो रहे नए रिहायशी इलाकों में प्राथमिकता से उद्यान बनाएं – विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की मुख्यमंत्री ने अटल विश्वास पत्र पर प्रमुखता से अमल करने के दिए निर्देश, सभी शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में हो सुधार रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में विभाग द्वारा किए जा रहे बड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं पर चर्चा कर विभाग द्वारा संचालित केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में अधिकारियों को शहरों में आने वाले दस वर्षों की जरूरत के हिसाब से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कार्ययोजना बनाने और उन पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरों के आउटर में विकसित हो रहे नए रिहायशी इलाकों में प्राथमिकता से उद्यान बनाने को कहा, ताकि बच्चों को खेलने-कूदने तथा बड़े-बुजुर्गों को वॉकिंग, जॉगिंग, योग और शारीरिक व्यायाम के साथ ही आमोद-प्रमोद की जगह सुलभ हो सके। मुख्यमंत्री ने सभी नगरीय निकायों में अटल विश्वास पत्र पर प्रमुखता से अमल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करते हुए भारत सरकार द्वारा जारी स्वच्छता की अपनी वर्तमान रैंकिंग में सुधार लाने को कहा। उन्होंने शहरों को सुंदर और स्वच्छ बनाने जन भागीदारी बढ़ाने के साथ ही इंदौर जैसे बेहतर सफाई व्यवस्था वाले शहरों में नगर निगमों के आयुक्तों को अध्ययन के लिए भेजने को कहा। मुख्यमंत्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए शहरी आबादी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य विभागों से समन्वय बनाकर बुनियादी शहरी सुविधाएं विकसित करने को कहा। इससे निकट भविष्य में समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों के नगरीय निकाय में शामिल होने या नए नगरीय निकाय के रूप में अस्तित्व में आने पर शहरों के मुताबिक व्यवस्थाएं और जन सुविधाएं विकसित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में काम पूरा करने पर जोर देते हुए निर्धारित समयावधि में काम पूरा करने वाले निकायों के लिए रिवार्ड-सिस्टम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए एप या ऑनलाइन सिस्टम तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने रायपुर नगर निगम की तरह अन्य नगरीय निकायों में भी संपत्ति कर की वसूली के लिए ऑनलाइन सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया। इससे लोग घर बैठे या अपने कार्यस्थल से ही मोबाइल या कम्प्यूटर से संपत्ति कर जमा कर सकेंगे जिससे राजस्व संग्रहण में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने अगले एक वर्ष में सभी निकायों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मोर संगवारी योजना के तहत घर पहुंच दस्तावेज बनाने की व्यवस्था को केंद्र सरकार के डिजी-लॉकर से लिंक करने को कहा। इससे नागरिकों के दस्तावेज स्थायी रूप से उनके डिजी-लॉकर में सुरक्षित रहेंगे। इससे योजना संचालन के व्यय में भी कमी आएगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बैठक में बताया कि नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सवेरे निकाय के अधिकारियों के साथ साफ-सफाई एवं विकास कार्यों के निरीक्षण के अच्छे परिणाम आ रहे हैं। इससे विभाग के कार्यों में कसावट के साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति एवं साफ-सफाई की नियमित मॉनिटरिंग हो रही है। सभी नगरीय निकायों में वर्तमान जरूरतों के मुताबिक सेट-अप के पुनरीक्षण और निकायों के वर्गीकरण की कार्यवाही की जा रही है। बड़े विकास कार्यों, शहरों की आवश्यकता एवं भावी जरूरतों के मुताबिक शहरी विकास को गति देने इस साल मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की जा रही है। इसके लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में नगरीय निकायों में अधोसंरचना मद, 15वें वित्त आयोग एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति तथा सुडा (राज्य शहरी विकास अभिकरण) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि, अमृत मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के साथ ही विभिन्न निकायों में बन रहे अटल परिसरों तथा नालंदा परिसरों की प्रगति की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद, राहुल भगत, डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का, उप सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव तथा सुडा के सीईओ शशांक पाण्डेय भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 15