मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में 41 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है पारा

भोपाल  मध्य प्रदेश के आसमान पर छाए बादलों की वजह से कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई तो कहीं पर धूप-छांव का सिलसिला चल रहा है। हालांकि मंगलवार के बाद इन गतिविधियां में कमी आएगी और फिर से तीखी धूप सताने लगेगी। सोमवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, उमरिया, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। कहीं-कहीं तेज आंधी-तूफान के साथ ओले भी गिरे। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसमान पर छाए बादलों की वजह से धूप-छांव का खेल शाम तक चलता रहा। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया इन गतिविधियों का असर प्रदेश के तापमान पर साफ नजर आ रहा है। इससे रात के तापमान में जहां कमी आई है, वहीं सोमवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं पूर्वी क्षेत्रों के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं। इधर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में गर्मी का असर तेज रह सकता है। भोपाल, इंदौर संभाग के शहरों में भी पारा 42 डिग्री के आसपास ही रहेगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, दो टर्फ एक्टिव है। इस वजह से सोमवार को कई जिलों में बारिश का दौर रहा। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी बना रहेगा। यहां गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। 1-2 मई को भी नए सिस्टम की वजह से बारिश होने के आसार है। भोपाल-इंदौर समेत 17 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार आंधी और बारिश के बीच सोमवार को मध्यप्रदेश में गर्मी का असर भी तेज रहा। ग्वालियर में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। एक ही दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन के साथ प्रदेश के 17 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, धार में 42.9 डिग्री, नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, खरगोन-गुना में 42 डिग्री, शाजापुर में 41.4 डिग्री, सागर-नौगांव में 41.1 डिग्री, दमोह, रायसेन-खजुराहो में 41 डिग्री और नर्मदापुरम में 40.6 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 42 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और तेज हवा चलने के आसार मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजस्थान में हवा के ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। दूसरा सिस्टम राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका के रूप में है। इस वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं। मंगलवार से प्रदेश में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।   ऐसा रहेगा अप्रैल का आखिरी सप्ताह     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक, यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री, जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। अप्रैल में ऐसा रहा अब तक का मौसम अप्रैल के पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही। दूसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, ओले और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश हुई। दूसरी ओर, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहा। तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा रहा। कई जिलों में लू भी चली। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

अवैध रेत उत्खनन माफिया के विरूद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूरपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। विगांक 27.04.2025 को टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतानंद कोल, आरक्षक दीपक कुन्देला, आरक्षक राजेश बड़ोले के द्वारा बिना नम्बर की लाल पीले रंग की टाटा कंपनी की डग्गी चालक के द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था जो मौके पर चालक सूरज पटेल पिता राकेश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पसला थाना कोतवाली जिला अनूपपुर से डग्गी में लोड रेता के जप्त कर थाना कोतवाली अनूपपुर में डग्गी चालक सूरज पटेल व वाहन स्वामी अक्षय सिहं के विरुद्ध अपराध क्रमांक 207/25 धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर कार्यवाही की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

पहलगाम हमले के बाद 48 पर्यटक स्थल किए गए बंद, सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद सरकार का फैसला

श्रीनगर पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कई पर्यटक स्थलों को मौजूदा वक्त के लिए बंद कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर ये फैसला लिया है. आतंकवादी हमलों की संभावना के बारे में खुफिया चेतावनी के कारण कश्मीर में 87 में से 48 पर्यटक स्थलों को बंद किया है. सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम हमले के बाद घाटी में कुछ स्लीपर सेल एक्टिव हो गए हैं, उन्हें गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. पहलगाम हमले के बाद घाटी में सक्रिय आतंकवादियों के घरों को उड़ाने का बदला लेने के लिए टीआरटी द्वारा कुछ टार्गेटेड हत्याओं के साथ-साथ बड़े हमले को अंजाम देने की कोशिश के बारे में लगातार खुफिया चेतावनी भी मिल रही है. सुरक्षा बलों ने गुलमर्ग, सोनमर्ग और लेक इलाकों सहित कई संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर पुलिस के विशेष ऑप्स समूह से एंटी फिदायीन दस्तों को तैनात किया है. घाटी में आतंकी घटना होने के बाद सामान्य तौर पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. हमले से इन सेक्‍टर्स पर होगा गहरा असर! इस हमले का असर कश्‍मीर के सभी सेक्‍टर्स पर पड़ सकता है. खासकर पर्यटन पर ज्‍यादा प्रभाव दिखाई दे सकता है. वहां पर होटल, कंपनी खोलने और फल का व्‍यापार करने का इरादा रखने वाले निवेशकों का विश्‍वास हिल सकता है. इससे सालों की मेहनत के बाद वापस स्थिर हुई कश्‍मीर की आर्थिक प्रगति पटरी से उतर सकती है. इतना ही नहीं, कश्‍मीर के लोगों की इनकम पर भी गहरा असर दिखाई पड़ सकता है. अभी तक मजबूत रही है कश्‍मीर की इकोनॉमी जम्मू और कश्मीर की आर्थिक प्रगति मजबूत रही है. 2024-25 के लिए इसकी रीयल GSDP 7.06% की दर से बढ़ने का अनुमान है, जबकि नॉमिनल GSDP ₹2.65 लाख करोड़ होने का अनुमान है, जो निरंतर तरक्‍की का संकेत है. 2019 और 2025 के बीच, केंद्र शासित प्रदेश ने 4.89% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की, जबकि प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) वित्त वर्ष 25 में ₹1,54,703 तक पहुंचने की उम्मीद थी, जो साल-दर-साल 10.6% अधिक है. यह शानदार तरक्‍की ऐसे ही नहीं है, बल्कि 2018 में आतंकवादी घटनाओं की संख्या 228 से घटकर 2023 में सिर्फ 46 रह गई थी, जो 99% की गिरावट है. यह अभी तक शांति का ही फायदा था, जिसने निवेश, पर्यटन का ध्‍यान कश्‍मीर की ओर खींचा.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

उत्तरप्रदेश में एक और सास होने वाले दामाद के साथ फरार, नौ मई को घर में आने वाली थी बारात

बस्ती  यूपी में होने वाले दामाद के साथ सास के भागने का एक और मामला सामने आया है। जहां कुछ दिनों पहले अलीगढ़ जिले में एक युवक अपनी होने वाली सास को भगा ले गया था, वहीं इस बार बस्ती जिले में भी एक महिला अपने हाेने वाले दामाद के साथ भाग गई। परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाई है। यह है पूरा मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक पर होने वाली सास को भगा ले जाने का आरोप लगा है। जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में दुबौलिया पुलिस भी छानबीन कर रही है। थानाक्षेत्र के एक गांव की एक युवक की शादी पड़ोसी जिले गोंडा के खोड़ाड़े थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत भी होने लगी। कुछ कारण वश युवक के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया, लेकिन युवक की सास के साथ बातचीत होती रही। लड़की की दूसरे जगह भी शादी तय हो चुकी है। बताया जाता है शादी 15 मई को होनी है। इसी बीच युवक 25 अप्रैल को होने वाली सास को बहला फुसलाकर भगा ले गया। फरार महिला के पति का कहना है कि मेरी पत्नी उसी के चंगुल में है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गोंडा के संबंधित थाने में दर्ज कराई गई है।     गोंडा जिले की खोड़ारे थाने में एक महिला की गुमशुदगी का केस दर्ज है। इसकी जांच-पड़ताल में वहां की पुलिस थाने पर सहयोग लेने के लिए आई थी। आरोपी युवक तलाश की गई वह अपने गांव में नहीं मिला। सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन पता कर गोंडा पुलिस को सहयोग किया जा रहा है।     -प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, दुबौलिया, बस्ती   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

अक्षय तृतीया से एक पहले सोने में आई गिरावट, मांग में फिर से तेजी के संकेत

नई दिल्ली सस्ते सोने का इंतजार देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आ गई। एक दिन पहले यानी सोमवार को भी सोना सस्ता हुआ था। अक्षय तृतीया से एक पहले सोने में आई गिरावट उन लोगों के लिए राहत की बात है जो इसे खरीदने की सोच रहे हैं। सोना सस्ता होने से माना जा रहा है कि इसकी मांग में फिर से तेजी आ सकती है। मंगलवार को MCX पर सोने के जून वायदा में मुनाफावसूली देखी गई, जिसकी वजह से इसकी कीमत में गिरावट आई। मंगलवार सुबह सोना 900 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम करीब 95 हजार रुपये पर आ गया है। वहीं एक दिन पहले यानी सोमवार को राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव एक हजार रुपये गिर गया था। इस गिरावट के साथ 24 कैरेट का सोना 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। आज कितनी गिरी कीमत? MCX पर सोमवार को सोना 96,025 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह 225 रुपये की गिरावट के साथ 95800 रुपये पर खुला। इसके बाद इसमें और गिरावट आती गई। कुछ ही देर में सोने का भाव 900 रुपये से ज्यादा गिरकर 95,054 रुपये पर आ गया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ तेजी देखी गई। मंगलवार सुबह 10 बजे सोना 735 रुपये की गिरावट के साथ 95,290 रुपये पर कारोबार कर रहा था। क्या और सस्ता होगा सोना? कल यानी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस मौके पर सोने की कीमत में क्या और कितना बदलाव होगा, यह बता पाना मुश्किल है, लेकिन एक्सपर्ट इसमें गिरावट के संकेत दे रहे हैं। रिद्धिसिद्धि बुलियंस के मैनेजिंग डायरेक्टर पृथ्वीराज कोठारी ने चेतावनी दी है कि सोने में रिकॉर्ड ऊंचाई पर जबरदस्त उछाल के बाद कमजोरी के शुरुआती संकेत दिख सकते हैं। वहीं तनिष्क के वीपी (रिटेल एंड मार्केटिंग) अरुण नारायण का कहना है कि सोने की खरीदारी का यही सही समय है। अरुण नारायण के मुताबिक सोने की कीमत आगे गिरेगी या बढ़ेगी, इसके बारे में भविष्यवाणी करना मुश्किल है। चूंकि अभी सोने में गिरावट है, ऐसे में इसे अभी खरीदना ही बेहतर होगा। क्यों आई सोने में गिरावट? सोने की कीमत में गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर की मजबूती को माना जा रहा है। साथ ही अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं। इससे सोने में निवेश करने की दिलचस्पी कम हो गई है। बता दें कि डॉलर के मजबूत होने से सोना अन्य देशों के निवेशकों के लिए महंगा हो जाता है। 25 साल में कितना महंगा हुआ सोना? अक्षय तृतीया पर पिछले 25 साल में सोने की कीमत में काफी तेजी आई है। साल 2000 में अक्षय तृतीया पर 10 ग्राम सोने का भाव 4300 रुपये था। पिछले 10 साल में ही सोने के सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 73 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं अभी सोना 98 हजार रुपये के पार है। ऐसे में 25 साल में सोने से 2000% से ज्यादा रिटर्न दिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

SBI की बिजौली शाखा की खिड़की तोड़कर चोर घुसे, शातिराना तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंचें

ग्वालियर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिजौली (रतबाई) शाखा की खिड़की तोड़कर रात 12.14 बजे शातिर चोर घुस गया। चोर बैंक की सुरक्षा के सारे इंतजामों को ठेंगा दिखाकर शातिराना तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया। स्ट्रांग रूम के अंदर 112 ग्राहकों के 734 पीडीसी चेक उसने चोरी किए। इन्हें अपने बैग में रखा और भाग निकला। यहां 113 ग्राहकों के चेक रखे थे। वह एक ग्राहक के छह चेक यहीं लिफाफे में छोड़ गया और बाकी सारे चेक बैग में भरकर ले गया। इसके अलावा उसने यहां से कुछ भी चोरी नहीं किया। आशंका है- वह यहां चेक ही चोरी करने के लिए आया था। छैनी-हथौड़े की मदद से काटा चोर बैंक के बारे में सबकुछ जानता था, उसने बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल होने के बाद स्ट्रांग रूम का चैनल गेट हथौड़े की मदद से तोड़ा। इसके बाद वह जब अंदर पहुंच गया तो दूसरा दरवाजा था। यह दरवाजा लकड़ी का था, जिसे उसने नीचे से छैनी-हथौड़े की मदद से काटा। यहीं से वह स्ट्रांग रूम के अंदर दाखिल हो गया। यहां जिस बाक्स में चेक रखे थे, वह सभी चेक निकाले। कुछ देर इन्हें पढ़ा और 112 ग्राहकों के 734 चेक लेकर भाग निकला। भानुप्रताप नाम के ग्राहक के छह चेक यहीं छोड़ गया। सीसीटीवी कैमरे में नजर आया चोर रातभर किसी को पता नहीं लगा। सुबह जब शाखा प्रबंधक नीरज ढोडी व अन्य स्टाफ यहां पहुंचा तब खिड़की, दरवाजा, चैनल गेट का ताला टूटा पड़ा था। सीसीटीवी कैमरे देखे तो इसमें चोर नजर आया। वह मुंह पर कपड़ा बांधे था। स्ट्रांग रूम में लॉकर और चेस्ट… यहां पहुंच जाता तो करोड़ों की होती चोरी स्ट्रांग रूम में लॉकर और चेस्ट है। यहां ग्राहकों के लाकर हैं। बैंक में जो नकद रुपये होते हैं, वह चेस्ट में होते हैं। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उसे एक और सुरक्षा लेयर से गुजरना होता, लेकिन अगर वह लॉकर व चेस्ट तक पहुंच जाता तो करोड़ों रुपये की चोरी हो जाती। चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था     बिजौली स्थित स्टेट बैंक की शाखा में चोर रात को घुसा था। वह 740 में से 734 पीडीसी चेक ले गया। उसका चेहरा स्पष्ट नहीं है, क्योंकि उसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पड़ताल चल रही है। – मनीष यादव, एसडीओपी, बेहट   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

भोपाल में मुस्लिम युवकों ने पहचान छिपा हिंदू लड़कियों से रेप, वकीलों ने आरोपियों को पीटा

भोपाल भोपाल में पहचान छिपाकर समुदाय विशेष के युवकों द्वारा हिन्दू लड़कियों से रेप और ब्लैकमेल की वारदात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। इस घटना को लेकर लोगों के आक्रोश का अंदाजा सोमवार को हुई एक घटना से लगाया जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को जब पुलिस दो आरोपियों को जीप में बैठाकर जिला न्यायालय परिसर से ले जा रही थी तभी गुस्साए वकीलों की भीड़ ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए उन पर हमला बोलते हुए पीट दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य बार काउंसिल के सह-अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया कि वकील, खासकर युवा, इस घटना से नाराज हैं। वकील इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं। वे अनुशासित तरीके से विरोध कर रहे हैं। यह संघर्ष जारी रहेगा और अगर ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक सैफ अली को बचा लिया गया। सैफ को सुरक्षित ले जाया गया। दूसरे आरोपी को भगवा कपड़े में ले जाए जाने के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसे यह कपड़ा नहीं दिया था। यह भी हो सकता है उसने खुद को ढकने के लिए वाहन में पड़े इस कपड़े को ले लिया हो। पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, भोपाल के एक निजी कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ आरोपियों पहचान छिपाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बाद में इन लड़कियों को ब्लैकमेल किया। आरोपियों में से एक फरहान अली उर्फ ​​फराज कॉलेज का पूर्व छात्र है। उसने दो साल पहले अपनी पहचान छिपाकर नाबालिग लड़कियों में से एक से दोस्ती की। उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल किया। उसके दो दोस्तों ने भी इसी तरह अन्य लड़कियों को फंसाया। यह सनसनीखेज वारददात 18 अप्रैल को तब सामने आई जब पहली पीड़िता ने बाग सेवनिया पुलिस स्टेशन का रुख किया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे और उसकी सहेलियों को अपने दोस्तों से मिलने के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने उसका यौन शोषण किया और उसे ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने अन्य लड़कियों के साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और विडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच आगे बढ़ने पर पीड़िताओं और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। जिला अस्पताल में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन इससे पहले, सोमवार को ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया था. इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्हें जनता के हवाले करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की. क्या है पूरा मामला? यह सनसनीखेज मामला 18 अप्रैल 2025 को तब सामने आया, जब एक पीड़िता ने बागसेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसने आरोप लगाया कि फरहान अली उर्फ फराज ने उसे अपने दोस्तों से मिलवाने के लिए मजबूर किया, जिन्होंने उसका यौन शोषण किया और ब्लैकमेल किया. पुलिस के अनुसार, फरहान कॉलेज का पूर्व छात्र है और उसने दो साल पहले अपनी पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी. फिर रेप किया. यही नहीं, पीड़िता का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. फरहान के दो दोस्तों, साहिल और साद ने भी इसी तरह अन्य लड़कियों को अपने जाल में फंसाया. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS), और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच में फरहान के फोन से कई अश्लील वीडियो बरामद हुए, जिनमें कम से कम 10-15 लड़कियों के वीडियो होने की बात सामने आई है. जांचकर्ताओं का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है. अजमेर रेप कांड से तुलना यह मामला 1992 के कुख्यात अजमेर रेप कांड की याद दिलाता है, जहां 100 से ज्यादा स्कूली छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण किया गया था. भोपाल मामले में भी आरोपियों ने वीडियो बनाकर पीड़िताओं को ब्लैकमेल किया और उन्हें अपने दोस्तों से मिलवाने के लिए मजबूर किया. कई पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती नशा कराया गया, मांस खिलाया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया.  सियासी बवाल इस मामले ने भोपाल में सामाजिक तनाव को जन्म दिया है. बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस घटना को 'द केरल स्टोरी" फिल्म जैसी साजिश करार देते हुए आरोपियों को सार्वजनिक सजा देने की मांग की है. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में 'जिहाद या लव जिहाद' बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी. कांग्रेस ने भी इस मामले की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28