कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, प्रगति लाने दिए निर्देश

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार्ज लेने के तुरंत बाद ली अफसरों की बैठक कहा – सुशासन तिहार के आवेदनों का सार्थक निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता  शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, प्रगति लाने दिए निर्देश बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार्ज लेने के तुरंत बाद आज अधिकारियों की टीएल बैठक लेकर सुशासन तिहार सहित राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा है। लगभग 2 लाख आवेदनों में से 80 हजार से ज्यादा आवेदनों का निराकरण आज तक विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। सुशासन समाधान शिविरों में 5 मई  से 31 मई तक  निराकरण की जानकारी आम जनता को समक्ष में दी जायेगी। बैठक शुरू  होने के पहले कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।        कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विभाग वार आए आवेदन और उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली ।विभागों में आए शिकायतों और मांगों की प्रकृति से भी अवगत हुए। उन्होंने अन्य विभागों से जुड़े अर्जियों  को आज ही संबंधित विभागों को स्थानांतरित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि निदान के लिए अब बहुत कम समय बचा है, लिहाजा दिन रात जुटकर शतप्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी स्वयं आवेदनों को पढ़ें, समझें और सार्थक रूप से निदान करें। यथासंभव आवेदकों से चर्चा कर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया जाए। गुणवत्ता पूर्ण निदान से समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने अफसरों से कहा कि आवेदनों की समीक्षा से अपने विभागीय काम काज में सुधार का मौका मिलता है। अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई मांग सरकार की वर्तमान संचालित योजनाओं की नॉर्म्स में फिट बैठता है, तो उसे तत्काल स्वीकृति देकर उन्हें लाभ दिलाएं। शासन को स्वीकृति और बजट मांग के लिए जो प्रस्ताव भेजे जाएंगे, उनमें स्पष्ट रूप से प्राथमिकता क्रम का निर्धारण किया जाए।                कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भरती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता सहायिका के पदों में भर्ती के लिए प्रतिबंध नहीं होता है। उन्होंने जनपद पंचायतों को इसमें सहयोग करने को कहा । कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने अनुविभाग में सुशासन तिहार के आवेदनों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने श्रम विभाग को मिले आवेदनो की जानकारी लेकर श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए । जिला अस्पताल के सेवाओं की भी उन्होंने समीक्षा की। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 500 ओपीडी मरीजों का इलाज किया जाता है। उन्होंने अगले कुछ महीनो में शुरू होने वाले  सेवाओं जैसे नेफ्रोलॉजी,बर्न यूनिट,आइसोलेशन वार्ड और क्रिटिकल केयर और सीटी स्कैन की सेवाओं की जानकारी दी।  कलेक्टर ने कहा की 108 और 102 वहां गरीब वर्ग की जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए है। सूचना के तत्काल बाद यह सेवा उन्हें उपलब्ध हो जानी चाहिए। इसमें विलंब अथवा अन्य कोई साजिश स्वीकार नहीं किया जाएगा उन्होंने सीएमएचओ को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने पौधारोपण अभियान की भी बैठक में समीक्षा की ।वन मंडल अधिकारी ने बताया कि इस साल बरसात में लगभग ढाई लाख पौधे लगाने की कार्य योजना बनाई गई है। अग्रवाल ने भूजल स्तर के बहुत गहराई में चले जाने पर चिंता जाहिर की और लोगों को इस बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने अपील की कि बरसात के ज्यादा से ज्यादा जल को धरती के भीतर पहुंचने के का प्रयास करें ।उन्होंने सुशासन तिहार में एनटीपीसी,एसईसीएल,बीएसएनएल के भी प्राप्त आवेदनके निदान पर बल दिया ।     कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आगे कहा कि शासन स्तर से बहुत सारी चिट्टियां जिलों में आती रहती हैं । उन्हें बाकायदा पंजी में दर्ज कर उसका पालन प्रतिवेदन समय पर भिजवाया जाए । सरकारी कार्यालय में विभिन्न सामग्रियों की खरीदी के लिए निर्धारित  नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए । निविदा में किसी ऐसे शर्त को ना जोड़ा जाए जो किसी व्यक्ति विशेष को लाभ देने के लिए बनाये गए हों। कलेक्टर ने भीषण गर्मी में पानी की समस्या के बारे में भी जानकारी ली। पीएचई  विभाग के अधिकारी ने बताया कि बिल्हा और तखतपुर में जल की समस्या ज्यादा है। कलेक्टर ने नलकूप खनन के लिए जारी प्रतिबंध का शत प्रतिशत पालन करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई बोर मशीन खनन करते पाया गया तो उसे जब्त कर नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें । अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल तुम्हर द्वार, साय सरकार अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास का सर्वे किया जा रहा है । यह सर्वे अच्छी तरह से होना चाहिए ।उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से कहा कि हर गांव में 40- 50 बहुत गरीब एवं निर्धन लोगों की लिस्ट बना लें और ऐसे लोगों को आवास सहित सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाने में प्राथमिकता दें। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लगभग 10 हजार बचे हुए किसानों को अभियान चलाकर सम्मान निधि दिलाने की निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक कृषि को  आरएईओ वार लक्ष्य देकर अगले एक पखवाड़े में इसे पूर्ण करने को कहा है । कलेक्टर ने स्कूलों में टॉयलेट निर्माण एवं मरम्मत को 10 जून के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि 16 जून से स्कूल खुलने पर इसका लाभ बच्चों को मिल सके । उन्होंने कहा कि अवैध शराब एक भी जगह बिकने नहीं चाहिए। आबकारी एवं पुलिस मिलकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। केवल फॉर्मेलिटी निभाने के लिए कार्रवाई न हो। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार डीएफओ सत्यदेव शर्मा एडीएम शिवकुमार बनर्जी, आर ए कुरूवंश।सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन … Read more

पाकिस्तानी हैकरों ने राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट को किया हैक

जयपुर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार यह संघर्ष केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहकर साइबर स्पेस में भी अपना रंग दिखा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित हैकरों ने राजस्थान सरकार की शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर लिया। यह साइबर हमला केवल तकनीकी क्षति तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थित संदेश भी सार्वजनिक किए गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकरों ने हमला कर दिया और वेबसाइट हैक करने के बाद उस पर पाकिस्तान साइबर फोर्स के नाम से एक आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किया। इस पोस्ट में पहलगाम हमले को 'अंदरूनी काम' बताते हुए भारत सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही भारत के सुरक्षा बलों और खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। इससे एक दिन पहले सोमवार रात को भी पाकिस्तानी हैकरों ने राजस्थान के स्वायत्त शासन और नगरीय विकास विभाग और जयपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट्स को निशाना बनाया था और इन पर पाकिस्तान के समर्थन में कंटेंट पोस्ट किया था। हालांकि इन दोनों वेबसाइटों को कुछ ही घंटों में रिकवर कर लिया गया था। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस साइबर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे विशेषज्ञ जल्द ही वेबसाइट को रिकवर कर लेंगे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बहरहाल शिक्षा विभाग की वेबसाइट ठीक से कार्य नहीं कर पा रही है और रिकवरी की प्रक्रिया जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

वासुदेव देवनानी ने भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

जयपुर, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय का प्रतीक है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका आदर्श हमें समाज में नैतिकता और न्याय की स्थापना की प्रेरणा देता है। देवनानी ने सोमवार को परशुराम सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होनें कहा कि भगवान परशुराम ने समाज में व्याप्त अनीति का विरोध करते हुए धर्म की रक्षा की। उनका साहस और कर्तव्यपरायणता हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके जीवन के आदर्शों को अपनाकर समाज में शांति, समृद्धि और सद्भावना स्थापित करनी चाहिए।      भगवान परशुराम एक महान योद्धा एवं विचारक थे। उन्होंने अपनी शक्ति का उपयोग समाज के संकटों से निपटने के लिए किया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जब भी समाज में अन्याय और अत्याचार फैलते हैं, तब उसे समाप्त करने के लिए हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। देवनानी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लें और समाज में सत्य, धर्म और शांति को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि इस दिन को हम सभी को एक नए संकल्प के साथ मनाना चाहिएए ताकि हम समाज में भलाई के कामों को बढ़ावा दे सकें और हर स्तर पर समानता और भाईचारे की भावना को सशक्त बना सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श समाज के हर वर्ग के लिए प्रासंगिक है। उनके जीवन में जो संघर्ष था, वह आज भी हमें प्रेरित करता है कि समाज में न्याय, सम्मान और समानता की स्थापना होनी चाहिए। उनके सिद्धांतों को मानते हुए हम सभी को अपने दायित्वों को समझकर समाज की सेवा करनी चाहिए। देवनानी ने सभी को भगवान परशुराम की जयंती की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश

delicious chatpati aloo katli

कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में इन्द्रवती यादव पति स्व0 श्री सीताशरण यादव ग्राम पोस्ट नेउसा, जनपद पंचायत पाली जिला उमरिया ने कमिश्नर को आवेदन देते हुए  बताया कि उनके पति स्व0 श्री सीताशरण यादव की मुत्यु दुर्घटना के कारण 5 फरवरी 2025 को  हो गई थी। उन्होनें मृत्यु के बाद मिलने वाली सहायता राशि हेतु कई बार आवेदन किया हैै। लेकिन अभी तक उनकों उनके पति की मृत्यु के बाद मिलने वाली सहायता राशि का लाभ नहीं दिलाया गया है। उनका कहना था कि उनको सहायता राशि का लाभ दिलाया जाए। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारी को आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई में  सूरज बाई  ग्राम पंचायत पड़मनिया जिला अनूपपुर ने कमिश्नर को आवेदन देते हुए बताया कि उनके पति स्वर्गीय श्री देवी सिंह की मृत्यु 16 जून 2022 को हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद विधवा पेंशन हेतु उन्होनें कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन किया है। आवेदन करने के बाद भी उन्हें विधवा पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। उनका कहना था कि उन्हें विधवा पेंशन दिलाया जाए। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनसुनवाई में राजस्व से संबंधति, आर्थिक सहायता, खाद्य, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजातीय विभाग सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण हेतु कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियेां की ओर आवेदन प्रेषित कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर स्काई ब्लू कलर के ऑफ-शोल्डर जंपसूट में शेयर की तस्वीरें

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर स्काई ब्लू कलर के ऑफ-शोल्डर जंपसूट में तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उनकी इन तस्वीरों में बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती और स्टाइल की चर्चा जोरों पर है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में मोनालिसा स्काई ब्लू ऑफ-शोल्डर जंपसूट में अपनी दिलकश अदाएं और अपने सिग्नेचर स्टाइल में पोज देती नजर आईं. इस आउटफिट में उनकी कातिलाना अदा और कॉन्फिडेंट पोज ने फैंस को दीवाना बना दिया है. मेकअप को उन्होंने ग्लोइंग और शिमरी रखा है, जिससे उनका लुक और निखर कर सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल मोनालिसा की इन तस्वीरों और रील्स को इंस्टाग्राम पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिले. वहीं, उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यूजर्स ने ‘भोजपुरी की शान’, ‘गॉर्जियस क्वीन’ और ‘इंटरनेट पर आग लगा दी’ समेत एक्ट्रेस की तारीफ में कई अन्य कमेंट्स किए हैं. मोनालिसा को है फिटनेस का खासा शैक बता दें कि मोनालिसा को फिटनेस का खासा शौक है. वह रोजाना वर्कआउट करती हैं और अपने फिटनेस रूटीन की तस्वीरें व वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. उनकी ‘फैट टू फिट’ जर्नी ने फैंस को हैरान किया है, खासकर जब उन्होंने अपने एब्स फ्लॉन्ट किए. इसके अलावा, उन्हें फैशन और ग्लैमरस फोटोशूट्स का भी शौक है. मोनालिसा ट्रेडिशनल साड़ी से लेकर बोल्ड बिकिनी और ट्रांसपेरेंट लहंगे तक हर लुक में छा जाती हैं. उनकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग 5 मिलियन से ज्यादा है, जहां वह अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से अपने फैंस को अपना दीवाना बनाती रहती हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

फिजिकल हेल्थ: गर्मी और दिल की बीमारियां – क्यों बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा और कैसे करें बचाव

Physical Health: Heat and heart diseases – why the risk of heart attack is increasing and how to prevent it हेल्थ डेस्क: Physical Health of heart attack जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, दिल की बीमारियों का खतरा भी उसी रफ्तार से बढ़ रहा है। हीटवेव और पॉल्यूशन अब सिर्फ पर्यावरण की समस्या नहीं, बल्कि दिल की सेहत के लिए सीधा खतरा बन गए हैं। खासकर बुजुर्ग, हृदय रोगी और खुले में काम करने वाले लोग इस खतरे के दायरे में सबसे पहले आते हैं। गर्मी में क्यों बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क? Physical Health of heart attack गर्मी के मौसम में शरीर खुद को ठंडा बनाए रखने के लिए लगातार पसीना बहाता है। इस प्रक्रिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाना पड़ता है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। डिहाइड्रेशन, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव भी दिल को कमजोर बना सकते हैं। Read more: आंगनबाड़ियों में मशीन के सामने चेहरा दिखाने पर ही उपस्थिति मान्य होगी, पोषण आहार का वितरण किया जाएगा सबसे ज्यादा खतरे में कौन? हार्ट अटैक से बचाव के आसान उपाय: Declaration : बढ़ती गर्मी ने दिल की सेहत को नई चुनौती दी है। ऐसे में सही जानकारी और सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का पालन करें, क्योंकि मौसम अब सिर्फ बाहरी नहीं, आंतरिक स्वास्थ्य का भी मामला बन चुका है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106

NEET (UG) पेपर: लीक रोकने के लिए NTA ने बनाया फुल प्रूफ प्लान!

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 4 मई को होने वाला मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट- NEET (UG) में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार राज्यों के साथ मिलकर प्लान बनाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों के डीएम और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ कई स्तर की बैठकें की हैं। इस बार क्वेश्चन पेपर और OMR शीट सेंटरों तक पहुंचाने में पुलिस की भी मदद ली जाएगी। इसके अलावा कोचिंग सेंटरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी कड़ी निगरानी करने को कहा गया है। 2024 के एग्जाम में नीट का पेपर लीक होने की शिकायतें सामने आने के बाद एनटीए की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आई थी। अब सभी राज्यों में स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्लान पर काम किया जा रहा है। इस बार देश भर में नीट एग्जाम के लिए जो 5500 सेंटर बनाए गए हैं, उन सभी का निरीक्षण तो किया ही जा रहा है, साथ ही एग्जाम वाले दिन वहां पर एनटीए अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बंदोबस्त भी रहेगा। जिला स्तर पर बनाई गई कमिटी अपने-अपने दायरे में आने वाले हर सेंटर को देखेगी, पुलिस भी सेंटरों पर नजर रखेगी। सेंटरों पर परीक्षा से जुड़ी गोपनीय दस्तावेज पहुंचाने में भी पुलिस की मदद ली जाएगी। डीएम और एसपी करेंगे सेंटर पर विजिट: अगर पुलिस, जिला स्तरीय कमिटी को कोई भी संदेह होता है तो फिर उस जगह का औचक निरीक्षण किया जाएगा। एग्जाम सेंटरों पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भी निरीक्षण के लिए जाएंगे। सेंटरों पर तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम और एसपी विजिट करेंगे। एनटीए के सूत्रों का कहना है कि 2024 में जो भी शिकायतें सामने आई थीं, उनका आकलन करने के बाद यह प्लान बनाया गया है। इस बार ज्यादातर सेंटर सरकारी स्कूलों और संस्थानों में बनाए गए हैं। संदिग्ध दावों की रिपोर्टिंग के लिए एनटीए ने खास ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30