दुष्कर्मी आरोपी बहाने से युवती के ग्वालियर वाले घर में रुका, जहां उसके साथ की जबरदस्ती

  ग्वालियर नोएडा के कारोबारी पर कंपनी की पूर्व डायरेक्टर से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बहाने से युवती के ग्वालियर वाले घर में रुका, जहां उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिए जिसे वायरल करने की लगातार धमकी देता रहा। पूरा मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि झांसी निवासी कारोबारी दीपक सोनी और पीड़िता साल 2017 से साथ में काम कर रहे थे। बीते 18 मार्च को ग्वालियर में होटल न मिलने के बहाने वह युवती के घर रुका था। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस घटना की जांच शुरू कर दी है आरोपी की तलाश में जुट गई है।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

भरतपुर की बेटी बनेगी स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की बहू, जयपुर में आज नेता और अभिनेताओं का लगेगा जमावड़ा

जयपुर  मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज जयपुर में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है. प्रबल प्रताप सिंह का विवाह अरुंधति सिंह राजावत के साथ संपन्न होगा. अरुंधति भरतपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं. अरुंधति सिंह राजावत, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और भरतपुर जिला अध्यक्ष रह चुके ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत की पोती है. भानु प्रताप सिंह के पुत्र राजेश राजावत की पुत्री अरुंधति और प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह जयपुर के ऐतिहासिक जयमहल पैलेस होटल में संपन्न होगा. राजनीति और बॉलीवुड की कई हस्तियां करेंगी शिरकत : विवाह समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे. इस आयोजन को राजस्थान और मध्यप्रदेश भाजपा के बीच एक मजबूत पारिवारिक संबंध के रूप में भी देखा जा रहा है. देशभर के राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी इस विवाह समारोह में शिरकत करने वाली हैं. जिसमें एक्टर अरबाज खान, सुनील शेट्टी और सोनू सूद शामिल होने वाले है. साथ ही कई राज्यों के मुख्य मंत्रियों सहित केंद्र से जाने-माने राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगे. 29 और 30 अप्रैल को जयपुर में विवाह से जुड़े विभिन्न आयोजन हो रहे हैं, जिसमें देशभर से राजनेताओं और अन्य प्रतिष्ठित लोगों के आने की संभावना है. जयपुर का जयमहल पैलेस इन आयोजनों का मुख्य केंद्र बना हुआ है, जहां सुरक्षा और आतिथ्य की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. राजधानी जयपुर में बॉलीवुड और राजनीतिक सितारों के बीच जयपुर एक खास शादी समारोह का साक्षी बनेगा। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज सिविल लाइनंस स्थित जय महल पैलेस में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। कौन है तोमर के बेटे की पत्नी? प्रबल सिंह तोमर भरतपुर की बेटी अरुंधति सिंह राजावत से विवाह बंधन में बंधेंगे। अरुंधति भरतपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और भरतपुर जिला अध्यक्ष रह चुके ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत की पोती है। भानु प्रताप सिंह के पुत्र राजेश राजावत की पुत्री अरुंधति और प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज संपन्न होगा। नेता और अभिनेता करेंगे शिरकत इस राजसी शादी में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान, सुनील शेट्टी और सोनू सूद शामिल होने वाले हैं। साथ ही कई राज्यों के मुख्य मंत्रियों सहित केंद्र से राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता, मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी जाएंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा और आतिथ्य की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अरुंधति के साथ लेंगे सात फेरे बड़े बेटे का ससुराल भी राजस्थान में : गौरतलब है कि नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे का विवाह भी पूर्व में राजस्थान में संपन्न हुआ था. उनके बड़े बेटे का विवाह भाजपा नेता और पूर्व RPS अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत की पुत्री से हुआ था. राजेंद्र सिंह शेखावत स्व. भैरोंसिंह शेखावत के भतीजे हैं, जो भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति रह चुके हैं. तोमर के छोटे बेटे के विवाह के पूर्व 26 अप्रैल को ग्वालियर में हल्दी और मेहंदी, 27 अप्रैल को संगीत नाइट आयोजित हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज और प्रसिद्ध गायक बी प्राक ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा. वहीं 4 मई को ग्वालियर में ही नवविवाहित जोड़े के लिए आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलों तक प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर में 'मेडिसिटी' विकसित कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ न केवल देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।  कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री साय ने 'बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल' के प्रबंधन एवं स्टाफ को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह संस्थान माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दंपती और पुत्र की मौत

पीलीभीत पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पुत्र और महिला की मौत हो गई। तीनों लोग भंडारे में जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना दियोरिया के नौगवां नबीनगर निवासी पंचम लाल (45 वर्ष), बेटे अमर सिंह (20 वर्ष) व पत्नी सुनीता रानी के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे थे। ज्योराह गांव की सीमा में बालाजी मढ़ी के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। लोगों के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। सुनीता की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात में उनकी भी मौत हो गई। रुद्रपुर से बीसलपुर जाते समय हुआ हादसा परिजनों के अनुसार मृतक पंचम लाल उत्तराखंड के रुद्रपुर में परिवार के साथ रहते थे। रुद्रपुर में ट्रैक्टर चलाने का कार्य करते थे। सोमवार को वह पत्नी और पुत्र के साथ बीसलपुर के दौलतपुर गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर तीनों की जान चली गई। हादसे के बाद पंचम लाल के परिवार में कोहराम मचा है। उनके छोटे पुत्र जितेंद्र, वीरेंद्र और पुत्री सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण व रिश्तेदार तीनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

भाजपा नेता ने राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले लगाए पोस्टर, तुम जातिवाद से तोड़ोगे, तो हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे

रायबरेली यूपी के रायबरेली में मंगलवार को सांसद राहुल गांधी के दौरे से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हरचंदपुर क्षेत्र में सांसद के खिलाफ रात में होर्डिंग और पोस्टर लगा दिए गए। इनमें उनके पिछले बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। पोस्टरों में लिखा 'तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे'। 'राहुल गांधी जी, कृपया हमारी रायबरेली को जातिवाद में मत उलझाइए'। होर्डिंग हरचंदपुर के युवा मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह की तरफ से लगाई गई। होर्डिंग लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "जाको प्रिय राम वैदेही, ताहि वोट कोऊ ना देही"। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर सवाल उठाए थे। कहा कि राहुल गांधी का यह बयान जातिवाद को बढ़ावा देने वाला है। इससे समाज में विभाजन पैदा हो सकता है। दरअसल, राहुल गांधी ने पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर काफी विवाद हुआ था। अब उनके रायबरेली दौरे से पहले इस मुद्दे को फिर से उठाया जा रहा है। विरोध करने वालों का कहना है कि राहुल गांधी को रायबरेली को जातिवाद में उलझाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उनका मानना है कि इस तरह के बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

ऊपर नहीं आई लिफ्ट…खुल गया दरवाजा, लिफ्ट में गिरने से एक युवक की मौत

 दुर्ग भिलाई के चंद्रा मौर्या टॉकिज के पास स्थित चौहान स्टेट में लिफ्ट से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। चार महीने में लिफ्ट से गिरने से यह दूसरी घटना है। चौहान स्टेट के लिफ्ट का मेंटेनेंस की लापरवाही सामने आया है। सुपेला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना मंगलवार की सुबह 5 की बताई जा रही है। जब युवक चौहान स्टेट के तीसरे माले से नीचे आने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रहा था। लेकिन लिफ्ट नीचे थी।  लिफ्ट का दरवाजा खुला हुआ था। युवक ने जैसे ही पैर लिफ्ट में रखा सीधा लिफ्ट के होल में जा गिरा। युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सीढ़ी की मदद से नीचे उतरकर घायल युवक को रस्सी में बांधकर ऊपर लगाया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त राजा बान्दे (40) निवासी सुभाष चौक डुंडेरा उतई के रूप में हुई है। आपको बता दें कि चौहान स्टेट में लिफ्ट हादसा कोई नया नहीं है। चार माह पहले भी यहां एक ऐसा ही हादसा हो चुका है। जहां चार महीने पहले चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत हुई थी। मृतक की शिनाख्त विनय गुप्ता (32) निवासी कर्मा स्कूल के पीछे वार्ड-17 सुपेला के रूप में हुई थी। मृतक युवक आकाश गंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था। इस मामले में भी लिफ्ट के मेंटेनेंस में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इस घटना में भी लिफ्ट मेंटेनेंस में लापरवाही सामने आई। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखने वाली बात ये है कि लगातार चौहान स्टेट प्रबंधन के द्वारा लापरवाही की जा रही है। इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही करती है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

कांग्रेस ने किया ‘गायब’ वाला पोस्ट, मच गया सियासी घमासान, बीजेपी का पलटवार ‘सर तन से जुदा’ कमेंट कर सुना दिया

नई दिल्ली  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सियासी घमासान तेज होने लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। इसी बीच कांग्रेस की ओर से 'एक्स' पर ऐसा पोस्ट किया गया, जिसे लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया। दरअसल कांग्रेस ने अपने पोस्ट एक तस्वीर शेयर करते हुए सिर्फ इतना लिखा- जिम्मेदारी के समय गायब। कांग्रेस ने इस पोस्ट के जरिए कहीं न कहीं पीएम मोदी को टारगेट करने की कोशिश की। इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। कांग्रेस की पोस्ट पर अमित मालवीय का पलटवार कांग्रेस की ओर से 'एक्स' पर जिस तरह से 'गायब' वाला पोस्ट किया गया उस पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर रिएक्ट करते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने 'सर तन से जुदा' वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया, इसमें अब कोई संदेह नहीं रह गया कि यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है। यह मुस्लिम वोट बैंक को पाने की कोशिश है। ये प्रधानमंत्री के खिलाफ एक छिपी हुई उकसावेबाजी है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस तरह की रणनीति अपनाई है। बीजेपी सांसद ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है, कि पाकिस्तान के बोल बोलने जरूरी है? वे पाकिस्तान का समर्थन क्यों कर रहे हैं? जब भारतीयों का खून बहता है तो क्या उन्हें ये देखकर गुस्सा नहीं आता? उनके नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सैफुद्दीन सोज ने हमसे कहा कि हम पाकिस्तान की सुने और पाकिस्तान को पानी नहीं रोके. कांग्रेस किसके साथ खड़ी है? भारत के या पाकिस्तान के? जब पाकिस्तान पर भारत सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो काग्रेस सवाल उठाती है. अब कांग्रेस का प्रो-पाकिस्तान चेहरा एक्सपोज हो गया है. वही, बीजेपी नेता अमित मालीवय ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने 'सर तन से जुदा' वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया है, इसमें अब कोई संदेह नहीं रह गया कि यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है. यह मुस्लिम वोट बैंक को पाने की कोशिश है. ये प्रधानमंत्री के खिलाफ एक छिपी हुई उकसावेबाजी है. यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस तरह की रणनीति अपनाई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने ऑर्डर पाकिस्तान से ले रही है. कांग्रेस पार्टी के ट्वीट को पाकिस्तान के पूर्व मंत्री कोट करते हैं. तो आज देश के सामने ये स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस, पाकिस्तान के आतंक के डीपस्टेट की जुगलबंदी चल रही है. कांग्रेस के अलग-अलग नेता फिर चाहे वे सिद्धारमैया हो या कांग्रेस के जम्मू कश्मीर के चीफ हो गए, जो कह रहे हैं कि हमें पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए. अगर कांग्रेस का चाल-चरित्र और नीति आज पाकिस्तान समर्थक टेरर पार्टी की है. इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी का चाल और चरित्र वही है जो एंटी नेशनल पार्टी का होता है. राहुल गांधी को भी बीजेपी नेता ने सुना दिया अमित मालवीय ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री के खिलाफ लोगों को उकसाया और हिंसा को उचित ठहराया है। फिर भी कांग्रेस कभी सफल नहीं होगी, क्योंकि प्रधानमंत्री को लाखों भारतीयों का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त है। इसके विपरीत, कहावत के अनुसार, अगर किसी की गर्दन कटी है, तो वह कांग्रेस है। आज कांग्रेस बिना सिर वाली एक ऐसी पार्टी बन गई है, जिसे कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करना है। वे दिशाहीन होकर भटक रहे हैं। कांग्रेस ने की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग वहीं पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस की ओर से विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमने कई विपक्षी दलों से बातचीत की और उसके बाद ही लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले पर विशेष सत्र बुलाने और चर्चा कराने की मांग की। जयराम रमेश ने क्या कहा जानिए जयराम रमेश ने आगे कहा कि इसका उद्देश्य दुनिया को यह सामूहिक संकल्प दिखाना है कि हम एक हैं। यह एकता का समय है, ध्रुवीकरण का नहीं। मौजूदा हालात को देखते हुए एकता और एकजुटता जरूरी है। एकता और सामूहिक संकल्प दिखाने के लिए राज्यसभा और लोकसभा के विशेष सत्र बुलाए जाने चाहिए। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री संसद का विशेष सत्र बुलाएंगे और उसमें मौजूद रहेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39