कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत के साथ नागदा में सामूहिक विवाह समारोह में हुए शामिल

 नागदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अत्यंत हर्ष की बात है कि नागदा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। आज के दिन शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। पाणिग्रहण संस्कार का हमारी भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत बुधवार को नागदा के अटल खेल मैदान परिसर में नगर पालिका परिषद नागदा के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समारोह में हर विवाहित कन्या के माता-पिता अपनी बेटी को एक नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दे रहे है। विवाह संस्कार और रीति-रिवाज हमारी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा रहे हैं। विवाह संस्कार जन्म से पहले ही तय हो जाता है। नागदा में काफी समय से इस प्रकार के सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। यह एक बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ो को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत ने समारोह में उपस्थित वर-वधु के बीच पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया। नव दंपत्तियों को मुख्यमंत्री विवाह योजना में शासन की ओर से दी जाने वाली राशि के चेक वितरित किये और उन्हें पौधे भी भेंट किये। समारोह में 74 जोड़ो का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह और एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, राजेश धाकड़, नागदा नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत, विजय पटेल, प्रकाश जैन, सुभाष चंद्र शर्मा, दौलत राम प्रजापत, सुल्तान सिंह शेखावत, लाल सिंह जी राणावत एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।   recent visitors 26

सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची को रोकने, आडम्बर और दिखावे पर नियंत्रण और समय की बचत की दृष्टि से उपयोगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची को रोकने, आडम्बर और दिखावे पर नियंत्रण और समय की बचत की दृष्टि से उपयोगी हैं। ऐसे विवाह समारोह सरकार द्वारा प्रोत्साहित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा इंदौर में सोनकर समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।   recent visitors 19

रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 1247 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ

देश की संस्कृति उदार एवं महान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने नवदम्पत्तियों को दी शुभकामनाएं कालापीपल के रामपुरा में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में सम्मिलित हुए रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 1247 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ भोपाल हमारी संस्कृति उदार और महान है। दुनिया में ऐसी कोई संस्कृति नहीं है, जिसमें भारत की तरह हर कार्य संस्कार के अनुसार होते हैं। हमारी संस्कृति में जन्म से लेकर मृत्यु तक संस्कार हैं, जिसमें पाणिग्रहण संस्कार भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुए सामुहिक विवाह सम्मेलन में संबोधित करते हुए यह बात कही। सामुहिक विवाह में कुल 1247 विवाह हुए, जिसमें 1133 कन्याओं का विवाह हिन्दु रीति रिवाज के साथ तथा 114 निकाह हुए। कार्यक्रम में नवविवाहित दम्पत्तियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि 49 हजार रूपये के चेक प्रदान किए गये। अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक प. प्रदीप मिश्रा, संतकल्याणदास महाराज, महामण्डलेश्वर संतश्यामदास महाराज, महामण्डलेश्वर संतरामगिरी महाराज, रघुनाथदास महाराज, विष्णुपुरी महाराज, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी, शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, डॉ. रवि पाण्डे एवं अशोक नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवविवाहित दम्पत्तियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियां नए परिवार की सदस्य बनने जा रही है, जहां उसे नए माता-पिता मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बेटी को नए परिवार के सदस्य आदर एवं सम्मान दें। बेटियां भी नए परिवार के सदस्यों का आदर करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया आज हमारी संस्कृति की तरफ बड़ी आशा भरी निगाहों से देखती है, वो हमारी संस्कृति को जानना एवं समझना चाहती है। हमारी तो संस्कृति इतनी उदार और महान है कि जो व्यक्ति अपना घर, संसार सब छोड़ देते हैं, उसके चरणों में प्रणाम करके अपना जीवन धन्य मानती है। यह हमारी संस्कृति वह है जो संग्रह करने में विश्वास नहीं करती, अपितु अपनी वस्तु दूसरों को देकर सुख महसूस करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार की दिशा क्या होना चाहिए? सरकार की सोच क्या होना चाहिए, सरकार के मनोभाव क्या होना चाहिए, इसका आदर्श उदाहरण हमारे अपनी संस्कृति से आता है। प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हुई है, उन स्थानों पर धार्मिक तीर्थ स्थल बनाएंगे। भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव को विकसित किया जायेगा। प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय में एक गीता भवन बनाएंगे, जहां युवाओं को पढ़ने का स्थान उपलब्ध कराने के लिए अच्छी लायब्रेरी बनाई जायेगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश ना केवल फल-फूल रहा है, बल्कि सुख, आनन्द, वैभव के साथ विकास के समृद्धि के सारे द्वार भी खोल रहा है। देश के दुश्मनों को नेस्तनाबूत करने के लिए देश के खिलाफ काम करने वाले आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने में हमारी सरकार सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य गरीबों, महिलाओं, किसानों एवं समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए उनका विकास करना एवं बेहतर जीने के संसाधन मुहैया कराना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आने वाले वर्षों में किसानों से 2700 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी होगी। वर्तमान में 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे समृद्धशाली बनें। किसानों के लिए 05 रूपये में बिजली का कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया है। शाजापुर जिले में नदी जोड़ो अभियान के तहत पार्वती-कालीसिंध-चम्बल परियोजना से किसान लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को एक-एक खेत को पानी उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 5 लाख रूपये लगते हैं, सरकार 10 प्रतिशत की राशि में यानी की 50 हजार रूपये में सोलर पंप देगी, इससे किसानों को बिजली के बिल से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोलर पंप के उपयोग के उपरांत बची हुई बिजली को सरकार भी खरीदेगी, इससे किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि आधारित उद्योगों के लिए इन्दौर-उज्जैन संभाग के सभी किसानों को लेकर मन्दसौर के सीतामऊ में 03 मई को मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें किसानों के लिए उन्नत खेती, उद्योग आदि की जानकारी उपलब्ध रहेगी। किसानों को फसलों की बेहतर कीमत उपलब्ध कराने के लिए संभागों में कृषि का महाकुम्भ लगाकर किसानों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार गौ-पालन को प्रोत्साहन देने का कार्य कर रही है। सरकार के माध्यम से गौशालाएं संचालित होगी। गौ-शालाओं को 40 रूपये प्रति गाय की दर से अनुदान दिया जायेगा। सरकार दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। प्रदेश दूध उत्पादन के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर है। सरकार इसे पहले स्थान पर लाने के लिये काम करेगी। अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कालापीपल क्षेत्र के रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुए सामुहिक विवाह सम्मेलन में 1247 कन्याओं के विवाह पर स्थानीय विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सामुहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। यहां 114 मुस्लिम कन्याओं का निकाह भी संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास के क्षेत्र में प्रदेश को नम्बर वन बनाया है। प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर माँस का विक्रय बंद कराया, वही धार्मिक स्थलों एवं नगरों में शराब का विक्रय बंद कराकर नशामुक्त क्षेत्र बनाया है। उन्होंने दम्पत्तियों को शुभकामनाएं एवं अशीर्वाद दिया। कार्यक्रम ओएमजी के पर्यवेक्षक प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता ने विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र भी दिया। उन्होंने यह प्रमाण पत्र सामुहिक विवाह सम्मेलन में बड़ी संख्या में हुए सामुहिक विवाह और कम समय में विवाह संपन्न कराने तथा कई लोगों को एक साथ भोजन कराने पर बने रिकार्ड पर दिया।   recent visitors 24

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक मई को हरसूद में वन समितियों एवं जनजातीय सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक मई को खंडवा जिले के हरसूद में आयोजित‍तेंदूपत्‍ता, वन समितियों और जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सम्मेलन में छड़ी वितरण एवं विभिन्न हितलाभ वितरण किया जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस मौके पर जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।   recent visitors 17

जनगणना में जातिगत गणना शामिल करना ऐतिहासिक निर्णय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनगणना में जातिगत गणना शामिल करना ऐतिहासिक निर्णय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक में आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने के निर्णय का अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और कैबिनेट के सदस्यों का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंत्योदय के लिए संकल्पित केन्द्र सरकार का यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दशकों तक कई दलों ने जातिगत जनगणना का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना सिर्फ आंकड़े नहीं होंगे, बल्कि देश के गरीब, पिछड़े, कमजोर और वंचित नागरिकों के जीवन में बदलाव के संवाहक बनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित रूप से यह अभूतपूर्व निर्णय नए भारत में सामाजिक समरसता, समानता एवं सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करेगा।   recent visitors 21

आज से चार धाम यात्रा शुरू, ये 5 गैजेट जरूर साथ रखें, मुसीबत में आएंगे काम

नई दिल्ली अक्षय तृतीया के मौके पर आज से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है। ये यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आत्मिक अनुभव प्रदान करती है। हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों और बदलते मौसम की वजह से यह यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ऐसे में कुछ काम के गैजेट्स साथ रखना जरूरी हो जाता है। ये गैजेट्स न सिर्फ आपकी यात्रा को सुविधाजनक बनाते हैं, बल्कि कई मौकों पर आपको सुरक्षा भी प्रदान कर सकते हैं। आज हम 5 ऐसे गैजेट्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें साथ ले जाने से आप न सिर्फ अपनी यात्रा को आराम से पूरा कर पाएंगे बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरे श्रद्धालुओं की भी मदद कर पाएंगे। मोबाइल फोन जाहिर सी बात है कि आप अपना स्मार्टफोन तो यात्रा पर लेकर जाएंगे ही। हालांकि हम यहां बात एक फीचर फोन की कर रहे हैं। यात्रा में अपने साथ एक बटन वाला फीचर फोन जरूर रखें। इस तरह के फोन की बैटरी कई दिनों तक चलती है और जरूरत पड़ने पर इसका साथ होना काफी काम आ सकता है। हमारी सलाह है कि इस एक्स्ट्रा फोन को पूरा चार्च करने के बाद ऑफ करके अपने पास रखें। इससे फोन की बैटरी खर्च नहीं होगी और अगर किसी वजह से आपको इस फोन को इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है, तो आप इसे ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर पाएंगे। पावर बैंक चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने साथ एक पावर बैंक जरूर लेते जाएं। अच्छा होगा कि आप अपने साथ कम से कम 20,000mah का पावर बैंक रखें। दरअसल 10,000 mah का पावर बैंक आपके स्मार्टफोन को ज्यादा से ज्यादा दो या ढाई बार चार्ज कर पाएगा। वहीं एक 20,000mah का पावर बैंक आपके स्मार्टफोन को 4 से 5 बार चार्च कर सकता है। इसके अवाला आपके साथ मौजूद फीचर फोन आपको बैटरी की कमी महसूस नहीं होने देगा। GPS डिवाइस या ऑफलाइन मैप ऐप्स जरूरी नहीं कि चार धाम यात्रा पर आपको हर जगह मोबाइल नेटवर्क मिल पाए। ऐसे में अपने साथ एक ऑफलाइन मैप या GPS डिवाइस लेते जाएं। आप चाहें तो अपने फोन में भी ऑफलाइन मैप डाउनलोड करके रख सकते हैं। यह ऐसे समय में आपको रास्ता ढूंढ़ने में मदद कर सकता है जब आपके पास रास्ता पता करने के लिए कोई न हो। इसकी मदद से आप निश्चिंत होकर अपनी यात्रा को पूरा कर पाएंगे। कंपास यात्रा में अपने साथ एक कंपास भी जरूर रखें। यह दिशा बताने के काम आएगा और इसके लिए कभी भी फोन में मौजूद कंपास ऐप पर निर्भर न हों। दरअसर फोन में मौजूद कंपास ऐप तब तक ही काम के हैं, जब तक कि उन्हें GPS का सिगनल मिल रहा है। बिना GPS सिग्नल के वह आपको सही रास्ता नहीं बता पाएगा। ऐसे में यात्रा के दौरान अपने साथ एक छोटा कंपास जरूर रखें। स्मार्ट वॉच या फिटनेस ट्रैकर आप अपने साथ एक अच्छा फिटनेस ट्रैकर या स्मार्ट वॉच भी लेकर जा सकते हैं। यह वॉच या ट्रैकर आपकी हेल्थ से जुड़ा जरूरी डेटा जैसे कि ऑक्सीजन लेवल, हार्ट बीट या स्टेप काउंट आदि देता रहेगा। कुछ अच्छे और प्रीमियम स्मार्टवॉच में हाइकिंग के लिए खास तौर पर कुछ फीचर्स दिए जाते हैं। इनमें आप अपना ट्रैक आदि भी मैप कर सकते हैं। इससे रास्ता भटकने की गुंजाइश नहीं बचती। इसके अलावा प्रीमियम स्मार्टवॉच में आपको लंबा बैटकी बैकअप भी मिल पाएगा। इससे हर दिन उसे चार्ज करने की समस्या नहीं रहेगी। recent visitors 31

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गन्ने का एफआरपी 355 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गन्ने का एफआरपी(उचित एवं लाभकारी मूल्य) 355 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने के किसान हितैषी निर्णय पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा कृषि विकास एवं किसान कल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लगभग 5 करोड़ किसानों को ऐतिहासिक उपहार दिया है। इससे मध्यप्रदेश के किसान भी लाभान्वित होंगे। साथ ही देश भर के चीनी मिलों में कार्यरत लगभग 5 लाख श्रमिकों को भी लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस निर्णय के लिए प्रदेश के किसानों और उनके परिवारों की ओर से वे प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।   recent visitors 16