Saturday, July 4, 2026 3:04 pm

रविवार 04 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- आज आपको जीतने और तरक्की करने की इच्छाओं के बीच तनाव महसूस हो सकता है। कोई जॉब आपको बहुत पसंद हो सकती, लेकिन यह भी मन में विचार आएगा कि यह अच्छे रिजल्ट देती है या सम्मान देती है। जिसकी आपको जरुरत हो। निवेशन के बारे में सोचें और प्रोफेशनल्स की सलाह लें। वृषभ राशि- आज आपको अपने सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। धन का निवेश सोच-समझकर ही करें। एक्सरसाइज करें जिससे आपके मन और तन को अच्छा महसूस हो। लीवर के हेल्थ पर ध्यान दें। अनहेल्दी फूड अवॉइड करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले इस बारे में विचार करेंगे कि कैसे लाइफ में व्यक्तिगत महत्वकांक्षाओं बड़े दृष्टिकोण में शामिल हो सकें। आप में अनुशासन, वर्क एथिक्स और विशेष बदलाव लाने की योग्यता है। यह आपके लिए दो बार सोचने और प्रैक्टिकल गोल्स और खुद से सवाल पूछने का समय है। विश्वास रखें कि किसी तरह से बदलाव लाने से आपके जीवन में सुधार आएगा। कर्क राशि- आज नौकरी तलाशने का बेस्ट टाइम है, जो आपके प्रोफेशनल और बौद्धिक जरुरतों से मैच खाएं। पर्सनल और टीम के रुचियों के बीच टकराव आ सकता है। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों से आप हर समस्या का समाधान निकाल लेंगे। पर्सनल और करियर दोनों तरफ तरक्की करेंगे। सिंह राशि- सिंह राशि के जातक बदलावों की ओर फोकस करेंगे। प्रोफेशनल, सोशल और एकेडमिक लाइफ में कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। इस समय आपको संदेश हो सकता है, लेकिन यह नई चीजों को सीखने के लिए तैयार रहने का समय है। आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। कन्या राशि- कन्या राशि के सिंगल जातकों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर, आपको जितना संभव हो, उतना स्वतंत्र रहना चाहिए। किसी को जबरदस्ती रिलेशनशिप में नहीं आना चाहिए क्योंकि दूसरे ऐसा कर रहे हैं। खुद के लिए सच्चे रहें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, यह समय रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की चाहत बढ़ा सकता है। तुला राशि – तुला राशि के जातक चीजों का आंकलन करने और बड़े पिक्चर में चीजों को देखने की इच्छा के बीच असमंजस की स्थिति में होंगे। आज आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। इस समय धन का निवेश करना शुभ हो सकता है। वृश्चिक राशि- आर्थिक जीवन में ज्यादा कॉन्फिडेंस के कारण हड़बड़ी हो सकती है। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी न करें। प्रोफेशनल्स की सलाह लें। कम समय के फायदे के बजाए लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। भविष्य की अनिश्चतताओं से बचने के लिए इंश्योरेंस और बचत का होना जरूरी है। धनु राशि- खुद पर भरोसा करें, लेकिन हर आने वाले मौकों को हासिल करने का प्रयास न करें। खासतौर से जो आपको अच्छी सैलरी वाली जॉब दे, लेकिन आपके मूल्यों से मैच न खाए। जो लोग कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, वह आपके भविष्य में साथ रहने को लेकर समस्याएं ला सकती हैं। कम्युनिकेशन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसलिए दोनों साथ मिलकर समस्या का समाधान निकालें। मकर राशि- मकर राशि के जातक काफी पारिवारिक होते हैं, लेकिन आज घर की जरुरतों और खुद की दिलचस्पी के बीच असमंजस की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी फीलिंग्स को नहीं छुपाना चाहिए। परिवार और खुद की जरुरतों के लिए बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करें। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को व्यक्तिगत जीवन और सामान्य परिस्थिति की चिंता के बीच टकराव का अनुभव हो सकता है। सूर्य और गुरु के बीच यह संयोग आपको अपनी वर्तमान रणनीति पर विचार करने के लिए मजबूर करें। सामांजस्य बनाए रखने की कोशिश करें। दूसरों की बात सुनने और नए विचारों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। मीन राशि- सार्वजनिक व्यक्तित्व और स्वंय में टकराव की स्थिति उत्पन्न होगी। नौकरीपेशा वाले खुद की दिलचस्पी और ऑर्गनाइजेशन की दिलचस्पी के बीच संतुलन बैठाने में असमंजस महसूस करेंगे। तरक्की के नए मौकों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। recent visitors 62

साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा, जीप, बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौत

साबरकांठा गुजरात के साबरकांठा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए। दरअसल, राज्य परिवहन बस, जीप और एक मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना हिंगटिया गांव के पास गटी। पुलिस ने जानकारी दी कि मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। मारे जाने वाले ज्यादातर लोग जीप में सवार थे। टक्कर के बाद जीप के परखच्चे उड़ गए। घायलों का जिला मुख्यालय हिम्मतनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आगे बताया कि मृतकों में से अधिकांश साबरकांठा जिले के पुरुष थे। recent visitors 41

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उमर अब्दुल्ला की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात, स्थिति को लेकर हुई चर्चा

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उमर अब्दुल्ला की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। दोनों नेताओं के बीच आतंकी हमले के बाद की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। सीएम उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी से खास बातचीत की। आतंकी हमले के बाद देश की जनता में आक्रोश है। आतंकवाद की जड़ों को खत्म करने के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है। देश की जनता आतंक को खत्म करने की पीएम मोदी से अपील कर रही है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। recent visitors 53

विधायक अर्चना चिटनिस पंचायत भवन में गंदगी देख भड़कीं, उन्होंने खुद पूरे भवन में झाड़ू और पोंछा लगाया

बुरहानपुर शनिवार को बोरसल पंचायत में बैठक लेने पहुंचीं भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस भवन में पसरी गंदगी देखकर भड़क गईं। उन्होंने खुद पूरे भवन में झाड़ू और पोंछा लगाया। इसके बाद बैठक ली। उन्होंने पंचायत सचिव व अन्य कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। लापरवाही करने वालों को चेतावनी दी है, दोबारा पंचायत भवन साफ सुथरा मिलना चाहिए। पंचायत कार्यालय में गंदगी के ढेर देखकर चिटनिस ने सवाल किया कि सफाई कब से नहीं की गई है।     दरअसल विधायक अर्चना चिटनिस शनिवार को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों व संरचनाओं के संरक्षण, जीर्णोद्धार और जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्याें का निरीक्षण करने पहुंची थीं।     इस दौरान उनका अधिकारियों के साथ ग्राम बोरसल प्रवास हुआ था। विधायक को झाड़ू पोंछा करते देख कुछ देर के लिए अधिकारी, कर्मचारी भी हतप्रभ रह गए थे।     बाद में उन्होंने शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद सदस्य देवानंद पाटिल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्गेश भूमरकर, उप सरपंच विनोद शिंदे, नगीन जायसवाल, मोहन पाटिल आदि की उपस्थिति में जल संरक्षण की समीक्षा बैठक ली।   recent visitors 45

भारत के CRPF जवान को पाकिस्तानी महिला से शादी करना पड़ा भारी, नौकरी से बर्खास्त

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपने जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तानी महिला से अपनी शादी की बात छिपाने के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। मुनीर अहमद का यह काम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया। जवान की आखिरी तैनाती देश के प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल सीआरपीएफ की 41वीं बटालियन में थी। आधिकारिक सूत्रों ने 'पीटीआई' को बताया कि उसे उन नियमों के तहत सेवा से बर्खास्त किया गया है, जिसके तहत जांच की जरूरत नहीं होती। सीआरपीएफ के प्रवक्ता उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एम दिनाकरन ने कहा, "मुनीर अहमद को पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और जानबूझकर उसके वीजा की वैधता से परे उसे शरण देने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।'' पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए कूटनीतिक उपायों के तहत भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहने के बाद अहमद की मीनल खान के साथ शादी का पता चला था। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। दोनों ने पिछले साल 24 मई को एक वीडियो कॉल के जरिए शादी की थी। सीआरपीएफ की जांच में पाया गया कि जवान ने संबंधित अधिकारियों को अपनी शादी और उसके भारत में रहने की सूचना नहीं दी थी। आतंकी हमले के बाद भारत ने पाक के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने अल्पकालिक वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों के साथ-साथ भारत में इस्लामाबाद के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को देश छोड़ने का निर्देश दिया था। अन्य ऐक्शन में सैन्य राजनयिकों को अवांछित व्यक्ति घोषित करना, अटारी-वाघा सीमा को बंद करना, सिंधु जल संधि को रोकना, पाकिस्तानी जहाजों को भारत में प्रवेश करने से रोकना और सभी पाकिस्तानी आयातों पर प्रतिबंध लगाना शामिल है। recent visitors 54

आईटी मंत्री कर्नल राठौड़ ने बैठक में साइबर सिक्योरिटी के लिए समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया

जयपुर प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की अध्यक्षता में योजना भवन में शनिवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में साइबर सिक्योरिटी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में तकनीकी उन्नति, मानव संसाधन और प्रक्रियाओं के विकास पर चर्चा की गई। पीपल, प्रोसेस, टेक्नोलॉजी का त्रि-आयामी दृष्टिकोण आईटी मंत्री कर्नल राठौड़ ने बैठक में साइबर सिक्योरिटी के लिए समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साइबर सिक्योरिटी केवल सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर तैयार करने तक सीमित नहीं है। इसके लिए तीन प्रमुख तत्वों—पीपल (लोग), प्रोसेस (प्रक्रियाएं) और टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी) का समन्वय जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल तकनीक पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देना होगा ताकि विदेशी निर्भरता कम हो। प्रशिक्षित कार्मिक: साइबर सिक्योरिटी की रीढ़ कर्नल राठौड़ ने बैठक में मानव संसाधन के विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि साइबर सिक्योरिटी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने के लिए संरचित और असंरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर दिन प्रशिक्षण, जागरूकता का विस्तार और ग्रूमिंग होनी चाहिए। इसके लिए पर्याप्त बजट प्रावधान भी किए जाएंगे, जिससे सर्टिफाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम्स के माध्यम से कर्मचारियों की क्षमता को और निखारा जा सके। इससे न केवल कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी, बल्कि उनकी पेशेवर मूल्यवृद्धि भी होगी। साथ ही कार्य संस्कृति में सुधार होगा, जो दीर्घकालिक रूप से विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा। राजस्थान का विजन: देश में सर्वश्रेष्ठ होगा आईटी विभाग आईटी मंत्री कर्नल राठौड़ ने राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत, मजबूत भारत है। हम नई सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान का आईटी विभाग राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल बने। इस दिशा में विभाग ने एक निश्चित समयावधि में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की योजना बनाई है। कर्नल राठौड़ ने भामाशाह डेटा सेंटर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह वर्तमान में देश के अन्य राज्यों की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित और उन्नत है। यह डेटा सेंटर न केवल तकनीकी रूप से सक्षम है, बल्कि साइबर खतरों से डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बैठक में प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल निधीश भटनागर ने साइबर सिक्योरिटी के संबंध में प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी हर दिन चालाक बनते जा रहे हैं। ऐसे में आईटी प्रोफेशन से जुड़े हर व्यक्ति को भी हर दिन अपडेट और सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ ही, ऊर्जा, जयपुर विकास प्राधिकरण, सहकारिता, भूजल संसाधन, परिवहन, आबकारी विभागों के अलावा आरजीएचएस और आईएफएमएस परियोजना आदि से जुड़े विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 59

भारतीय महिला हॉकी टीम जोरदार संघर्ष करते हुए ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हारी

नई दिल्ली भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के अपने चौथे मैच में जोरदार संघर्ष किया, लेकिन अंततः ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार गई।भारत के लिए नवनीत कौर (35') और लालरेमसियामी (59') ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने ग्रेस स्टीवर्ट (2'), जेड स्मिथ (36') और ग्रेटा हेस (42') के गोल की बदौलत करीबी मुकाबले में जीत हासिल की। पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने पहला गोल करके 1-0 की बढ़त हासिल की। ​​दूसरे मिनट में ही सफलता मिल गई, जब ग्रेस स्टीवर्ट ने गोल किया। भारत ने क्वार्टर के बाकी बचे समय में स्कोर बराबर करने की पूरी कोशिश की, लेकिन बराबरी का गोल नहीं कर सका। दूसरे क्वार्टर में भारत ने शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर का सफलतापूर्वक बचाव किया और इस अवधि के अंत में एक और सेट-पीस खतरे का सामना किया, जिससे हाफटाइम तक अंतर एक गोल तक सीमित रहा। भारत ने तीसरे क्वार्टर में मुकाबले में वापसी की, जब नवनीत ने 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। यह राहत कुछ समय के लिए ही रही, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने तुरंत जवाब दिया और 36वें मिनट में जेड स्मिथ के फील्ड गोल ने उन्हें बढ़त दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने दो और पेनल्टी कॉर्नर जीते, इससे पहले ग्रेटा हेस के 42वें मिनट के गोल ने उनकी बढ़त को फिर से बढ़ाया। भारत ने अंतिम क्वार्टर में अंतर कम किया, जब लालरेमसियामी ने खेल के अंत में गोल किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय आक्रमण को रोककर जीत हासिल की। कप्तान सलीमा टेटे और उप-कप्तान नवनीत कौर की अगुआई वाली भारत की 26 सदस्यीय टीम ने अब तक दो बार ऑस्ट्रेलियाई सीनियर टीम के साथ खेला है, और जोशीले प्रदर्शन के बावजूद, उन्हें पर्थ में मेजबान टीम से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई सीनियर टीम के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ भी दो दोस्ताना मैच खेले, लेकिन दृढ़ निश्चयी प्रदर्शन के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर पाई। अगले साल होने वाले विश्व कप और इस साल के अंत में यूरोप में होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग पर नजर रखते हुए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर नए संयोजन और रणनीतियां आजमा रही है। हालांकि भारत ने अभी तक दौरे पर जीत दर्ज नहीं की है, लेकिन रविवार को होने वाला अंतिम मैच इस कमी को पूरा करने का एक बड़ा मौका है। recent visitors 56