Tuesday, July 7, 2026 12:06 pm

डेवाल्ड ब्रेविस को lbw आउट दे दिया था। इसमें गलती अंपायर की थी या ऑपरेटर की या फिर खुद बल्लेबाजों की?, जाने तहकीकात

नई दिल्ली IPL 2025 का 52वां लीग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी को जीत मिली। ये एक हाई स्कोरिंग एनकाउंटर था। हालांकि, ये मैच इस बात के लिए ज्यादा जाना जाएगा कि डेवाल्ड ब्रेविस के साथ क्या हुआ। डेवाल्ड ब्रेविस को lbw आउट दे दिया था। इसमें गलती अंपायर की थी या ऑपरेटर की या फिर खुद बल्लेबाजों की? इसकी तहकीकात करते हैं, क्योंकि ये बहुत विवादास्पद फैसला नजर आया। दरअसल, 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाजी के लिए डेवाल्ड ब्रेविस आए थे। चेन्नई की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। लुंगी एनगिडी ने पिछली गेंद पर ही 94 रनों के स्कोर पर आयुष म्हात्रे को आउट किया था। एनगिडी ने गेंद गेंद लॉ फुलटॉस फेंकी, जिसे ब्रेविस कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद पैड पर लगी और वे दौड़ पड़े। इस दौरान अंपायर नितिन मेनन ने उनको आउट दे दिया। यहां गौर करने वाली बात ये थी कि अपील तो हो रही थी, लेकिन जब अंपायर ने आउट दिया तो ना तो अंपायर की तरफ बल्लेबाज ब्रेविस का चेहरा था और ना ही दूसरे छोर से दौड़ रहे रविंद्र जडेजा का था। ये आप इस वीडियो में देख सकते हैं। दोनों ने एक रन पूरा किया। उधर से थ्रो आया, जो स्टंप्स पर लगा तो रविंद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस दूसरा रन दौड़ गए। उनको पता ही नहीं था कि ब्रेविस को आउट दे दिया गया है। जैसे ही उनको आउट का पता चलता तो सबसे पहले रविंद्र जडेजा और ब्रेविस ने कुछ बात की और फिर T यानी डीआरएस का इशारा किया। हालांकि, अंपायर नितिन मेनन ने इस अपील स्वीकार नहीं किया और ब्रेविस को पवेलियन लौटने के लिए कहा। रविंद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस ने ये दलील भी दी कि स्टेडियम में लगे बड़े स्क्रीन पर 15 सेकंड का टाइमर नहीं चला तो उनको कैसे पता चलेगा कि टाइम खत्म हो गया है। हालांकि, फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने इस अपील को खारिज किया और बल्लेबाज को पवेलियन लौटने के लिए कहा। बाद में जब रिप्ले देखा गया तो पता चला कि इस फुलटॉस गेंद पर इम्पैक्ट अंपायर्स कॉल है और हिटिंग लेग स्टंप के बाहर है। ऐसे में डीआरएस की मदद से कम से कम दो रन नहीं मिलने थे तो फैसला बदला जाता, लेकिन अंपायर नियमों की दलील देकर अड़े रहे। कौन जिम्मेदार? अब सवाल उठता है कि इसका जिम्मेदार कौन है? क्या फील्डर अंपायर नितिन मेनन इसके जिम्मेदार हैं, जिन्होंने जल्दी नहीं बताया, या वह स्क्रीन ऑपरेटर, जो बल्लेबाज को आउट दिए जाने के बाद बड़े स्क्रीन पर 15 सेंकड का काउंटडाउन शुरू करता है या फिर खुद बल्लेबाज? जिन्होंने नहीं देखा कि अंपायर ने आउट का इशारा किया है। इसमें दोष बल्लेबाजों को कम जाएगा, क्योंकि जब इशारा हुआ तो उनका ध्यान बॉल पर था। यहां तक कि वे दूसरा रन इसलिए दौड़े, क्योंकि उनको लगा कि गेंद प्ले में है और इसी वजह से फील्डर ने थ्रो फेंका है। अब बात अंपायर और ऑपरेटर की आती है…अंपायर ने चलिए फैसला दे दिया कि आउट है (हालांकि, बल्लेबाज नॉटआउट था), लेकिन उस केस में बल्लेबाजों को अनुमति देता कि आप डीआरएस कुछ सेकंड बाद भी ले सकते हैं, क्योंकि 15 सेकंड का काउंटडाउन स्क्रीन पर नहीं था। क्या कहते हैं नियम? आईसीसी और आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन्स में यही बात लिखी हुई है कि अगर किसी बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता है तो उसी समय गेंद डेड हो जाती है। उसके बाद आप रन दौड़े या चौका चला जाए, कोई मतलब नहीं होगा। भले ही डीआरएस में फील्ड अंपायर का फैसला बदला ही क्यों ना जाए। 15 सेकंड के बाद आप रिव्यू भी नहीं ले सकते। इस केस की बात करें तो दोनों बल्लेबाजों को पता नहीं था कि अंपायर का फैसला क्या है, दूसरी बात ये कि स्क्रीन पर काउंटडाउन नहीं था। इस केस में थर्ड अंपायर के पास फैसले को रेफर किया जाना चाहिए था, क्योंकि बल्लेबाजों का ध्यान गेंद पर था। इस बात को नजरअंदाज ना भी करें तो बड़े स्क्रीन पर 15 सेकंड का टाइमर भी नहीं था कि बल्लेबाज ये भांप सकें कि फैसला आउट या नॉट आउट का दिया गया है। इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, "हां, यह एक बड़ा पल था। जड्डू और ब्रेविस से बात करते हुए, सीधे रन दौड़ने के बारे में बहुत कुछ पता चला। मुझे लगता है कि उन्होंने गेंद को देखा और वास्तव में थ्रो के बाद गेंद चार रन के लिए बाउंड्री पार चली गई। इसमें वह खो गए। ब्रेविस ने समय पर रिव्यू लिया या नहीं। मुझे इसका उत्तर नहीं पता। वह निश्चित नहीं था, यह देखते हुए कि वे उस समय रन दौड़ रहे थे।" recent visitors 42

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, केकेआर की टीम में दो बदलाव हुए

नई दिल्ली कोलकाता के ईडन गार्डेंस में आज का आईपीएल मैच मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स है। आईपीएल 2025 के 53वें लीग मैच में कोलकाता की टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर की टीम में दो बदलाव हुए हैं। राजस्थान की टीम में 3 बदलाव हुए हैं। केकेआर की टीम में मोईन अली और रमनदीप सिंह खेलेंगे। वहीं, राजस्थान की टीम में कुणाल राठौर, वानिंदु हसरंगा और युधवीर सिंह चरक खेलेंगे। केकेआर के लिए यहां से हर एक मैच अहम है, जबकि राजस्थान की टीम प्लेऑफ्स की रेस से बाहर है। वह कोलकाता का खेल बिगाड़ सकती है। यही कारण है कि मुकाबला दिलचस्प होगा। केकेआर इस समय पॉइंट्स टेबल में 10 मैचों के बाद सातवें नंबर पर है। टीम के खाते में 9 अंक हैं। वे अभी भी 17 अंकों तक पहुंच सकते हैं, लेकिन इसके लिए बाकी के चार मैच जीतने होंगे। recent visitors 36

भोपाल के इश्तिहाक ने खुद को अमन सिंह बताकर महिला सब इंस्पेक्टर को प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी कर ली

रायसेन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जुड़े रायसेन जिले में एक महिला पुलिस एसआई लव जिहाद का शिकार हो गई। भोपाल के इश्तिहाक ने खुद को अमन सिंह बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी कर ली। महिला को इस फरेब का पता लगा तब तक देर हो चुकी थी। उसने फरवरी 2025 में थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसके ही साथी तीन महीनों तक इस मामले को दबाए रहे। भोपाल में हिंदू लड़कियों के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह की वारदातें सामने आने के बाद जब जनविरोध बढ़ा तो पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला एसआई का आरोप है कि वर्ष 2019 में भोपाल में आरक्षक पद पर पदस्थ रहते हुए उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी।   मकान की रजिस्ट्री पर लिखा मिला इश्तिहाक अहमद युवक ने खुद को 'अमन' नामक हिंदू युवक के रूप में प्रस्तुत किया और दोस्ती बढ़ाकर विवाह का प्रस्ताव रखा। कुछ ही समय में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने विवाह कर लिया। एक वर्ष बाद 2020 में महिला को तब सच्चाई का पता चला जब एक मकान की रजिस्ट्री के दौरान दस्तावेजों में युवक का असली नाम 'इश्तिहाक अहमद' दर्ज मिला। मानसिक रूप से प्रताड़‍ित करता रहा इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ, लेकिन महिला ने वैवाहिक जीवन बचाने का प्रयास किया। बाद में इश्तिहाक का व्यवहार हिंसक होता गया। वह महिला एसआई के साथ आए दिन मारपीट करता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। 19 फरवरी 2025 को महिला ने प्रताड़ना बढ़ने पर मंडीदीप थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक तौर पर यह शिकायत केवल मारपीट और प्रताड़ना के रूप में दर्ज की गई थी, लेकिन हाल ही में इस मामले में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं।   भोपाल में कैफे चलाता है इश्तिहाक एसपी पंकज कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी इश्तिहाक अहमद भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में एक कैफे का संचालन करता है। पुलिस की टीम ने उसे शुक्रवार को भोपाल से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर भी जांच कर रही है। बच्चे के कारण साथ रह रही थी महिला औबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि आरोपित, महिला एसआई के साथ रह रहा था और घरेलू हिंसा करता था। नाम उजागर होने के बाद भी महिला अपने बेटे के कारण उसके साथ रह रही थी, लेकिन जब अत्याचार असहनीय हो गया तब उसने शिकायत दर्ज कराई। recent visitors 39

शहर में निर्धारित बस स्टॉपेज पर बस नहीं रोकना पड़ा भारी, 11 बस संचालकों के खिलाफ हुई चालानी कार्रवाई

मुंगेली शहर में निर्धारित बस स्टॉपेज को नजरअंदाज कर अन्यत्र बस रोकने वाले 11 बस संचालकों पर जिला परिवहन विभाग द्वारा चालानी कार्रवाई की गई. इस अभियान में कुल 8,700 रुपए जुर्माना वसूला गया. शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए व यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखने हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला परिवहन अधिकारी को बस स्टॉपेज चिन्हित करने के निर्देश दिए थे. जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शहर में चार स्थानों मुंगेली-बिलासपुर मार्ग दाऊपारा चौक (सुखनंदन हॉस्पिटल के सामने), मुंगेली-पंडरिया मार्ग पड़ाव चौक (जिला ग्रंथालय के सामने), लोरमी तिराहा और लोरमी-बिलासपुर मार्ग (पड़ाव चौक) को बस स्टॉपेज चिन्हांकित कर कलेक्टर के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया है, जिसे भविष्य में बस स्थानक बनाया जाएगा. जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि नियमों के विरुद्ध संचालक तय स्टॉपेज के बजाय अनाधिकृत स्थानों पर बसें रोक रहे थे, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी. इसे गंभीरता से लेते हुए 11 बस संचालकों पर कार्रवाई की गई. साथ ही, सभी बस संचालकों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में केवल चिन्हित स्थानों पर ही बसें रोकी जाएं और यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए. recent visitors 38

पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड प्लेयर को 3 करोड़ में किया साइन

नई दिल्ली पंजाब किंग्स यानी PBKS ने इंजर्ड ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को फिंगर इंजरी के कारण आईपीएल 2025 से बाहर होना पड़ा था। अब ग्लेन मैक्सवेल की जगह पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर मिचेल ओवेन को चुना है। मिचेल ओवेन ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। वे अनकैप्ड ओवरशीज प्लेयर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स ने इस रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। पंजाब किंग्स इस सीजन अच्छी दिखी है और टीम 10 में से 6 मुकाबले जीत चुकी है। एक मैच बेनतीजा रहा था। इस तरह टीम के खाते में 13 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के मिचेल ओवेन ने 34 टी20 मैच खेले हैं और 646 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 108 का हाईएस्ट स्कोर शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम 10 टी20 विकेट भी हैं। मिच ओवेन 3 करोड़ रुपये में PBKS से जुड़ेंगे। ग्लेन मैक्सवेल इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए थे। हालांकि, फॉर्म इस सीजन अच्छी नहीं थी। उनको ड्रॉप भी किया गया था। अब देखना ये होगा कि क्या मिचेल ओवेन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाती है या नहीं? मिचेल ओवेन के चुने जाने के बाद हैरान करने वाली बात भी सामने आई है। रिकी पोंटिंग ने हाल ही में कहा था कि लॉकी फर्ग्यूसन और ग्लेन मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट खोजने में पंजाब किंग्स को परेशानी हो रही है, क्योंकि क्वालिटी प्लेयर इस समय पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि मैनेजमेंट इंडियन टैलेंट्स की ओर देख रहा है। कुछ खिलाड़ी उनके साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने ही देश के अनकैप्ड खिलाड़ी को मौका दिया है। इसमें मैनेजमेंट का भी हाथ होगा, लेकिन टीम हेड कोच और कप्तान की होती है तो जाहिर तौर पर ओवेन को लाने का फैसला पोंटिंग का ही होगा। recent visitors 34

जम्मू-कश्मीर के रामबन में भारतीय सेना का वाहन गिरा खाई में, 2 सैनिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारतीय सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। यह घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH44) पर बैटरी छस्मा के पास हुई। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय लोग और सेना की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है। तस्वीरों में 700 फीट गहरी खाई में वाहन के क्षतिग्रस्त अवशेष दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल पर सैनिकों के शव, उनके सामान और कुछ कागजात बिखरे पड़े हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बैटरी चश्मा के पास 11.30 बजे के करीब यह दुर्घटना हुई। आपको बता दें कि सेना का काफिला उधमपुर से श्रीनगर जा रहा था। रामबन के पास काफिले की जो गाड़ी खाई में जा गिरी, उसमें दो कर्मी सवार थे। एक चालक और एक सैनिक गाड़ी में सवार थे। एक शव बरामद किया गया है और उसकी पहचान सुरजीत कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे का पता लगाने के लिए खोज अभियान जारी है। recent visitors 36

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, भाजपा विधायक के देवर की मौत

बलरामपुर  प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की आज सुबह एक हादसे में मौत हो गई. घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. जानकारी के अनुसार, विजय बहादुर सिंह आज सुबह लगभग 9 बजे ट्रैक्टर लेकर अपने खेत जा रहे थे. रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे आने से विजय बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आस-पास तुरंत मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी रघुनाथनगर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया. विजय बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे उनके गृह ग्राम मुड़िया में किया जाएगा. अंतिम दर्शन के साथ शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने क्षेत्र के लोग और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. बता दें कि विजय बहादुर सिंह न केवल विधायक के पारिवारिक सदस्य थे, बल्कि समाज में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे. उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में भी शोक व्याप्त है. recent visitors 37