Tuesday, July 7, 2026 10:43 am

प्रकाश पर्व के अवसर पर दो दिवस रक्तदान शिविर का आयोजन

Two day blood donation camp organized on the occasion of Prakash Parv भोपाल,ब्यूरो रिपोर्ट ! राजधानी स्थित एम्स रोड साकेत नगर गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व के अवसर पर दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सिख समाज एवं अन्य समाज के लोगों ने रक्तदान किया,वहीं गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर साहिब के प्रमुख सेवादार हरदीप सिंह सैनी ने हमें बताया कि,प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब से आए रागि ने सुबह से ही गुरुद्वारे में अरदास,कीर्तन किया,जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए,वहीं उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर साहिब एवं मानस ब्लड एण्ड कम्पोनेंट सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया,जिसमें सिख समाज के युवाओं ने पर चढ़कर हिस्सा लिया,समय समय पर रक्तदान शिविर लगाकर,एम्स हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को रक्त देकर निशुल्क सेवा करते हैं,वहीं एम्स हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के परिवारों को गुरुद्वारे में लगातार लंगर की सेवा दी जा रही हैं recent visitors 68

केसी वेणुगोपाल राव ने जारी किया सर्कुलर, सभी पीसीसी को “संविधान बचाओ रैली” में जाति जनगणना का मुद्दा उठाने के निर्देश

रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से जाती आधारित जनगणना के मुद्दे को योजना बद्ध तरीके से उठाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल राव ने सर्कुलर जारी किया है। इसमें ऑन ग्राउंड से लेकर सोशल मिडिया स्तर तक की कार्ययोजना और रणनीति स्पष्ट की गई है। एआईसीसी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने सभी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं को जातिगत जनगणना को लेकर सीडब्ल्यूसी में पारित प्रस्ताव की जानकारी दी। सभी पीसीसी को संविधान बचाव रैली में जाति जनगणना के मुद्दे को प्रमुख्ता से उठाने के निर्देश दिए गए हैं। संविधान के अनुच्छेद 15(5) पर खास जोर देने का निर्देश दिया है। लेकिन इस सर्कुलर में आरक्षण को 50 फीसदी से आगे बढ़ाने का जिक्र नहीं है। जारी परिपत्र में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग दोहराई थी। राहुल गांधी इस मुद्दे पर सबसे मुखर और दृढ़ आवाज रहे हैं, जिन्होंने बार-बार कहा है कि सामाजिक न्याय के लिए जाति जनगणना आवश्यक है। कांग्रेस ने सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों से कहा है कि वे राज्य और जिला स्तर पर निगरानी टीम और पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं। 30 मई तक हर विधानसभा क्षेत्र में चौपालें, रैलियां और घर-घर संपर्क अभियान चलाए जाएंगे, जिनमें सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, वकीलों, दुकानदारों और SHG सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करें। इसमें कांग्रेस की भूमिका और राहुल गांधी के नेतृत्व को जनता तक पहुचाएं। साथ ही, बीजेपी की जाति गणना विरोधी नीतियों को उजागर करें। सोशल मीडिया को लेकर रणनीति हर विधानसभा क्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया ब्रीफिंग की जाए, जिसकी जिम्मेदारी AICC संचार विभाग की हो। सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ता, युवा नेता और प्रतिनिधि एक्टिव रहें और कांग्रेस की जाति जनगणना की मांग, राहुल गांधी के नेतृत्व, और बीजेपी की वंचित विरोधी नीतियों को उजागर करें। यह पूरा अभियान एक संगठित और समर्पित रणनीति के तहत चलाया जाए और हर गतिविधि की साप्ताहिक रिपोर्ट AICC को भेजी जाए। recent visitors 30

कल दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ मदर डेयरी बूथों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

नई दिल्ली दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। इसके विरोध में कांग्रेस 5 मई को दिल्ली के सभी मदर डेयरी बूथों पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे और हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। हाल ही में मदर डेयरी और अमूल डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि इस अभियान में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को शामिल करना है ताकि बीजेपी का जनविरोधी चेहरा सबके सामने आए। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों से मंडल और सेक्टर स्तर पर भी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। वहीं देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में शनिवार को दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली की सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की मासिक बैठकों में बड़ा फैसला लिया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने का फैसले को कांग्रेस की जीत बताते हुए सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को धन्यवाद का प्रस्ताव पास किया गया। यादव ने कहा कि यह प्रस्ताव दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, आदिवासी और अन्य वर्गों के सामाजिक न्याय की लड़ाई के तहत कांग्रेस द्वारा उठाए गए मजबूत जनदबाव के परिणामस्वरूप पारित किया गया। देवेन्द्र यादव ने कहा, ”राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में दलितों, पिछड़ों, अति-पिछड़ों, आदिवासियों और समाज के वंचित वर्गों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लंबे समय से लड़ी जा रही थी। इसी का नतीजा है कि केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और जातिगत जनगणना का फैसला लेना पड़ा। इसे कांग्रेस की बड़ी जीत बताते हुए यादव ने कहा, ”अब हर घर तक ये संदेश पहुंचाना है कि कांग्रेस ही वो पार्टी है जो लोगों के हक की लड़ाई लड़ती है। इसके लिए हर ब्लॉक में 1000-1000 पोस्टर लगाने का टारगेट दिया गया है, जिसमें राहुल गांधी और खड़गे को धन्यवाद देते हुए कांग्रेस का मैसेज जनता तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, दिल्ली कांग्रेस जल्द ही तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में एक बड़ा स्वागत समारोह करने जा रही है, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को सम्मानित किया जाएगा। यादव ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर इस कार्यक्रम में शामिल हों और तैयारियां शुरू कर दें। recent visitors 35

मुख्यमंत्री साय बोले – औषधीय पौधों के संवर्धन से असीम संभावनाएं

  रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष   विकास मरकाम के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने  मरकाम को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।         मुख्यमंत्री श्री साय ने पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के माध्यम से बस्तर एवं सरगुजा संभाग में औषधि पादप को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि औषधि पौधों में बहुत से गुण होते हैं, इनके साथ ही बेहतर आमदनी के लिए औषधि पादपों के रोपण को बढ़ावा देने की जरूरत है। बस्तर एवं सरगुजा में इसकी अपार संभावनाएं है। बोर्ड को इस दिशा में और अधिक कार्य करने की जरूरत है।       मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे बैगा-गुनिया और वैद्य  आदिम समय से  वन औषधि की पहचान कर लोगों का इलाज करते हैं। उन्होंने कहा डॉ रमन सिंह जी ने बैगा, वैद्य के बेहतरी एवं मानव स्वास्थ्य सेवा के लिए छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड गठन किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के ओरछा के परंपरागत वैद्य श्री हेमंचद मांझी को औषधि पादप के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया है।        आदिम जाति विकास मंत्री  राम विचार नेताम ने कहा कि  जिन उद्देश्यों को लेकर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड का गठन किया गया है, निश्चित ही  मरकाम के नेतृत्व में उन उद्देश्यों को पूरा कर पाएंगे।  वैद्यों के ज्ञान एवं वनौषधियों के अनुभव का संग्रहण कर एक डाटाबेस तैयार  करने बोर्ड  को कार्य करने की जरूरत है ताकि इस डाटा का उपयोग समाज एवं मानव स्वास्थ्य के बेहतरी के लिए किया जा सके।         वन एव जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि   छत्तीसगढ़ देश का आक्सीजन जोन है। वनौषधियों  के संरक्षण एवं संवर्धन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की है। हमारी सरकार वन में रहने वाली ग्रामीणों के लिए बेहतर कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ में 5500 रूपये प्रति मानक बोरा के दर समर्थन मूल्य में वनोपज की खरीदी होती है जिसका फायदा तेंदूपता संग्राहकों को मिलता है। इसके साथ ही 67 प्रकार के वनोपज की भी खरीदी होती है। पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह को पूर्व राज्यसभा सांसद  समीर उरांव  और पादप बोर्ड के नवनिययुक्त अध्यक्ष   विकास मरकाम ने भी सम्बोधित किया।       इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद   देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, मोती लाल साहू, गजेंद्र यादव, नीलकंठ टेकाम, प्रणव मरपच्ची, सहित विभिन्न मंडल एवं आयोग के अध्यक्षों, छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अधिकारी कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सहित वैद्य एवं आर्युवेदाचार्य  उपस्थित थे। recent visitors 29

चिरोला गांव में नरवाई की आग से मचा तांडव: 12 घर खाक, महिला की दर्दनाक मौत, विधायक ने किया दौरा

Fire caused havoc in Chirola village due to stubble fire: 12 houses destroyed, woman died a painful death, MLA visited छतरपुर ! जिले की घुवारा तहसील के ग्राम पंचायत रामटौरिया से लगे चिरोला और छुल्ला गांव में शनिवार को नरवाई की आग ने भीषण तबाही मचाई। तेज़ आंधी के साथ खेतों में लगी आग ने देखते ही देखते रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। चिरोला गांव में आग से 12 घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, वहीं एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग झुलसकर घायल हो गए। https://www.facebook.com/100095277861256/posts/691908000661789/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v ग्रामीणों के अनुसार, उनके घरों में रखी पूरी गृहस्थी – गेहूं, भूसा, कपड़े, पैसे, अनाज और अन्य जरूरी सामग्री – सब कुछ जलकर राख हो गया। कुछ मवेशी भी इस आग की चपेट में आकर मारे गए। गांव का दृश्य किसी लंका-दहन से कम नहीं रहा। जैसे ही क्षेत्रीय विधायक सुश्री रामसिया भारती को घटना की जानकारी मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की, शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और अधिकारियों से बात कर जरूरी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने प्रशासन से त्वरित राहत पहुंचाने की भी मांग की। पीड़ितों की पीड़ा बयान करते हुए एक ग्रामीण ने कहा, “साहब, मैं कुछ नहीं कर पाया। सब कुछ मेरी आंखों के सामने जलता रहा।” यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि हर साल नरवाई जलाने से होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम कब उठाए जाएंगे। recent visitors 261

129 वर्ष के योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा निधन

नई दिल्ली योग साधक और काशी निवासी शिवानंद बाबा का शनिवार रात निधन हो गया। 129 वर्ष के योग गुरु पद्मश्री शिवानंद ने वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में अंतिम सांस ली। डॉ. देवाशीष ने बताया कि योग गुरु ने शनिवार की रात 8.30 बजे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'योग साधक और काशी निवासी शिवानंद बाबा के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। योग और साधना को समर्पित उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। योग के जरिए समाज की सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था। शिवानंद बाबा का शिवलोक प्रयाण हम सब काशीवासियों और उनसे प्रेरणा लेने वाले करोड़ों लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं इस दुःख की घड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।' अन्न नहीं खाते थे पद्मश्री शिवानंद पद्मश्री शिवा नंद अन्न नहीं खाते थे। योग गुरु और योग साधना में निपुण थे। वह योग साधना को ज्यादा प्राथमिकता देते थे। वह महाकुंभ में भी स्नान के लिए पहुंचे थे। आश्रम से जुड़े लोगों का दावा है कि वह देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति थे। उन्हें 2022 में पद्मश्री से नवाजा गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया था। योग साधना को ज्यादा प्राथमिकता देते थे योग गुरु शिवानंद योग साधना को ज्यादा प्राथमिकता देते और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते थे। अस्पताल के डॉ देवाशीष ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह तीन दिनों से बीएचयू में भर्ती थे। उनका पार्थिव शरीर शनिवार की देर रात दुर्गाकुंड स्थित आश्रम पर लाया गया। शिष्यों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा। recent visitors 26

इमरान खान, बिलावल भुट्टो का ‘एक्स’ अकाउंट भारत में ब्लॉक

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के 'एक्स' अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार के 'एक्स' अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने दावा किया था कि इस्लामाबाद के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है, जिससे पता चलता है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली 24 से 36 घंटे के भीतर पड़ोसी देश पर सैन्य हमला कर सकता है। इमरान खान और बिलावल भुट्टो के 'एक्स' अकाउंट पर एक संदेश लिखा हुआ सामने आ रहा है। इसमें लिखा है कि कानूनी मांग के जवाब में इसे भारत में रोक दिया गया है। पाकिस्तानी राजनेताओं के एक्स अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर और कवर इमेज ब्लैंक (खाली) दिख रही है। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर की गई। हमले में प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा 'द रेजिस्टेंस फोर्स' (टीआरएफ) के आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों पर गोलीबारी की और 26 की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद कई पाकिस्तानी राजनेताओं के 'एक्स' अकाउंट प्रतिबंधित किए गए। इसके अलावा भारत ने हनिया आमिर और माहिरा खान सहित कई पाकिस्तानी अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए। recent visitors 30