Operation Sindoor: बॉलीवुड सितारों ने लगाए भारत माता की जय के नारे, सेना की जांबाजी को किया सलाम

मुंबई पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. मंगलवार रात भारत की तरफ से पाकिस्तान में बड़ी एयरस्ट्राइक की गई. इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है. हमले में पाकिस्तान और पीओके में स्थित कुल 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई. रात करीब 1.30 बजे ये कार्रवाई भारत की तरफ से की गई थी. जानकारी के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के चार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इस ऑपरेशन को भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और भारतीय नौसेना तीनों ने मिलकर अंजाम दिया. 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन 'ऑपरेशन सिंदूर' को देशवासियों ने सपोर्ट करते हुए भारतीय सेना की जांबाजी को सलाम किया है. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी सेना द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के सफल होने पर खुशी जताई है. सबने जय हिंद के नारे लगाते हुए इंडियन आर्मी को सलाम किया है. जानते हैं सेलेब्स ने क्या कहा…. बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने X पर पोस्ट कर लिखा- जय हिंद की सेना…भारत माता की जय. फिल्ममेकर मधुर भंडारकर का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने लिखा- हमारी प्रार्थनाएं सेना के साथ है. एक राष्ट्र, हम साथ में खड़े हैं. जय हिंद वंदे मातरम. एक्ट्रेस निमरत कौर ने इंस्टा पर ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्ट करते हुए लिखा- हम अपनी सेना के साथ हैं. हमारा देश, एक मिशन, जय हिंद.  परेश रावल, अनुपम खेर, विनीत कुमार सिंह और राहुल वैद्य का भी रिएक्शन सामने आया है. जय हिंद, जय महाकाल – अक्षय कुमार अक्षय कुमार ने भी ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने एक्सा अकाउंट पर ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जय हिंद, जय महाकाल. अनुपम खेर से लेकर अमिताभ बच्चन ने भी इस एयर स्ट्राइक पर पोस्ट किया। अनुपम खेर ने लिखा, ‘भारत माता की जय!’ वहीं, अमिताभ बच्चन ने भी रात दो बजे एक पोस्ट शेयर किया। हालांकि उनका ये पोस्ट भी क्रिप्टिक है, महानायक पोस्ट में कुछ नहीं लिखा वह मौन ही रहे। अब इसे फैंस ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर देख रहे हैं। जय हिंद, वंदे मातरम – मधुर भंडारकर डायरेक्टर और राइटर मधुर भंडारकर का नाम भी ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्शन देने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “हमारी प्रार्थनाएं हमारी सेना के साथ हैं. एक राष्ट्र, हम सब एक साथ खड़े हैं. जय हिंद, वंदे मातरम.” Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

जल गंगा संवर्धन अभियान में खेत तालाब का निर्माण कराने में अलीराजपुर जिला अब तक प्रदेश में पहले नंबर पर

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बारिश के पानी को सहेजने व पुराने जल स्त्रोतों को संवारने के लिए 30 मार्च से 30 जून 2025 तक प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों में खेत तालाब, कूप रिचार्ज, अमृत सरोवरों का (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) मनरेगा के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विगत डेढ़ माह से अधिक समय से चल रहे इस अभियान में खेत तालाब का निर्माण कराने में अलीराजपुर जिला अब तक प्रदेश में पहले नंबर पर है। मनरेगा आयुक्त श्री अवि प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अंतर्गत प्रदेश में पुराने जल स्त्रोतों को नया जीवन देने के लिए साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही बारिश के पानी को सहेजने के लिए खेत-तालाब, अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए सभी जिलों को लक्ष्य भी दिया गया है। आयुक्त श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में 80 हजार 78 नए खेत तालाब बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें अब तक 31 हजार 853 कार्य स्वीकृत हुए है। 40 प्रतिशत से अधिक में कार्य भी शुरू हो गया है। इसी तरह से प्रदेश में 1 लाख कूप रिचार्ज का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 34 हजार 166 पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 हजार अमृत सरोवर का निर्माण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 956 पर कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। टॉप 5 जिले खेत तालाब निर्माण में प्रदेश में खेत तालाब निर्माण में प्रदेश में टॉप 5 जिले में अलीराजपुर पहले नंबर है। दूसरे नंबर पर सिवनी, तीसरे पर पन्ना, चौथे पर अनूपपुर और 5वें नंबर पर विदिशा जिला है। टॉप 5 जिले कूप रिजार्च में प्रदेश के कूप रिजार्च के टॉप 5 जिलों की सूची में पहले नंबर खंडवा जिला है। दूसरे में छिंदवाड़ा, तीसरे में बैतूल, चौथे में नरसिंहपुर और 5 नंवबर पर विदिशा जिला आता है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा कि खादी वस्त्रों की ब्रॉण्डिंग के लिये विभाग द्वारा एक पोर्टल तैयार किया जा रहा

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि खादी वस्त्रों एवं स्वदेशी उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर देश को समृद्ध बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि खादी का देश की आजादी में बड़ा योगदान था। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का अभियान चलाकर स्वदेशी वस्तुओं को उपयोग में लाने पर जोर दिया था, जिसके कारण अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिये मजबूर होना पड़ा। राज्यमंत्री जायसवाल गौहर महल में मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खादी उत्सव-2025 का औपचारिक शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर लगायी गयी प्रदर्शनी का उन्होंने निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में खादी वस्त्रों एवं अन्य उत्पादों की खरीदी पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। प्रदर्शनी 15 मई तक लगेगी। राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया का सबसे विकसित देश बने। इसके लिये उन्होंने जनता से खादी का उपयोग जरूर करने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि खादी उद्योग देश में बड़े स्तर पर व्यापार कर रहा है। युवाओं, महिलाओं, पुरूषों एवं बच्चों, सभी की पसंद के आधार पर खादी उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं। ये उत्पाद जैविक रूप से तैयार होते हैं, जिनका उपयोग करने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। उत्पाद तैयार करने वाले सभी कारीगर, शिल्पकार और कलाकार बधाई के पात्र हैं। राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा कि खादी वस्त्रों की ब्रॉण्डिंग के लिये विभाग द्वारा एक पोर्टल तैयार किया जा रहा है। पोर्टल पर विभिन्न उत्पादों की जानकारी रहेगी, जहाँ से कोई भी व्यक्ति उत्पाद खरीद सकता है। विभाग के शो-रूमों से भी उचित दाम पर उत्पाद क्रय किये जा सकते हैं। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खादी एवं स्वदेशी उत्पादों को लगातार प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं। खादी उद्योग भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश में विलुप्त होती जा रही कलाओं को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग संरक्षित करने का कार्य कर रहा है। जगह-जगह खादी उद्योगों को प्रोत्साहन मिल रहा है। कार्यक्रम में स्टेट डायरेक्टर भारत सरकार दिलीप वर्मा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी नीरज उइके, विजय धुर्वे, हस्तशिल्प एवं विकास निगम के एम.एल. शर्मा सहित विभागीय अधिकारी और कलाकार, शिल्पकार, कारीगर, दर्शकगण उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने औचक निरीक्षण की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की

भोपाल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने औचक निरीक्षण की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में मंत्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही जिन अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया उनकी प्रशंसा की। मंत्री सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा और लापरवाही के प्रति विभाग में सख्त रुख अपनाया जाएगा। प्रत्येक माह की 5 और 20 तारीख को आयोजित किए जाने वाले औचक निरीक्षणों की श्रृंखला में इस माह 5 मई को सात जिलों के 35 निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इन निरीक्षणों के लिए जिलों और निर्माण कार्यों का चयन तथा निरीक्षण दलों का गठन पूर्णतः कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडम आधार पर किया गया जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। औचक निरीक्षण के दौरान कटनी जिले में सकरीगढ़ से भदौरा स्टेशन मार्ग पीजी के अंतर्गत कार्य नहीं करने पर ठेकेदार मेसर्स फेस एसोसिएट के पंजीयन को काली सूची में दर्ज करने के लिए संबंधित मुख्य अभियंता जबलपुर को निर्देशित किया गया है। मंदसौर जिले में लोक निर्माण विभाग (भवन) के नवीन चिकित्सा महाविद्यालय के कार्य में कमी पाए जाने के कारण संबंधित कार्यपालन यंत्री (भवन) एवं ठेकेदार मेसर्स जे.पी. स्ट्रक्चर्स प्रायवेट लिमिटेड राजकोट (गुजरात) के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिये मुख्य अभियंता (भवन) को निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त मंदसौर जिले में भवन विकास निगम के अंतर्गत सीतामऊ सीएचसी (30 से 50 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के कार्य में फिनिशिंग एवं गुणवत्ता की कमी के कारण संबंधित डिवीजनल मैनेजर, ठेकेदार मेसर्स ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी सूरत एवं कंसल्टेंट एल.एन. मालवीय इन्फ्रा प्रोजेक्ट के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश संबंधित मुख्य अभियंता भवन विकास निगम को दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वालों की सराहना भी की गई। बड़वानी जिले में तलून-बगड़ रोड पर बीटी नवीनीकरण कार्य में कार्यपालन यंत्री संभाग बड़वानी के. एन. प्रजापति एवं उनकी पूरी टीम तथा मंदसौर जिले में छायन से माकड़ी चामुंडा रोड के लिये कार्यपालन यंत्री संभाग मंदसौर आदित्य सोनी, अनुविभागीय अधिकारी कमल जैन, उपयंत्री राहुल भार्गव एवं ठेकेदार तरुण अग्रवाल की प्रशंसा की गई। वर्षा पूर्व सड़क मरम्मत पर विशेष जोर मंत्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व सभी सड़कों के प्रीवेंटिव मेंटिनेंस के कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। जिन सड़कों पर परफॉर्मेंस गारंटी लागू है, उनके रखरखाव के लिए संबंधित ठेकेदारों को लिखित निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सड़कों की पहचान की जाए जो लगभग प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त होती हैं और उनके लिए विशेष मरम्मत कार्य कराए जाएं। मंत्री सिंह ने तीव्र जल प्रवाह वाले पुलों का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार शीघ्र मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान यदि सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं तो मरम्मत कार्य के लिए वर्षा समाप्त होने की प्रतीक्षा नहीं की जानी चाहिए। बारिश के दौरान ही मरम्मत के विशेष इंतजाम किए जाएं जिससे यातायात और नागरिकों को असुविधा न हो। लोक कल्याण सरोवर निर्माण और ट्री शिफ्टिंग के निर्देश मंत्री सिंह ने बताया कि हाल ही में लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी नवीन एसओआर में सड़क किनारे रिचार्ज बोर बनाने और ट्री शिफ्टिंग के लिए दरें निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में 500 लोक कल्याण सरोवर तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री सिंह ने कहा कि ट्री शिफ्टिंग के लिए वर्षा काल सर्वोत्तम समय होता है, चिन्हित कर तत्काल शिफ्टिंग प्रारंभ की जाए। साथ ही, वर्षा पूर्व अधिकतम संख्या में सड़क किनारे रिचार्ज बोर बनवाने के भी निर्देश दिए जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। लोकपथ मोबाइल ऐप के प्रचार-प्रसार पर जोर मंत्री सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी आम नागरिक लोकपथ मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोकपथ ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का उपयोग कर सकें और मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जा सके बैठक में प्रबंध संचालक म.प्र. सड़क विकास निगम भरत यादव, प्रमुख अभियंता (बी.एण्ड आर) के.पी.एस. राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) एस.आर. बघेल, उप सचिव लोनिवि ए.आर. सिंह, समस्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थिति रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

जग्वार फाउंडेशन द्वारा अत्याधुनिक प्लंबिंग लैब की स्थापना ‘दक्ष पहल’ के अंतर्गत की गई

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने शासकीय संभागीय आईटीआई भोपाल में अत्याधुनिक प्लंबिंग लैब का लोकार्पण किया। जग्वार फाउंडेशन द्वारा लैब की स्थापना ‘दक्ष पहल’ के अंतर्गत की गई है। लैब में प्लंबिंग व्यवसाय से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों को वो व्यावहारिक अनुभव और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जो सीधे-सीधे उन्हें इंडस्ट्री में काम करने के लिए तैयार करेगी। यहां महज पाइप जोड़ने या फिटिंग सिखाने तक बात सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को जल प्रबंधन, स्मार्ट फिटिंग्स, सेनेटरी टेक्नोलॉजी और ग्राहक सेवा जैसे पहलुओं से भी जोड़ा जाएगा। लैब में स्थापित उन्नत उपकरणों, आधुनिक टूल्स और इंडस्ट्री ग्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से न केवल एक वर्षीय प्लंबिंग कोर्स के ट्रेनी लाभान्वित होंगे, बल्कि फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट जैसे व्यवसायों में प्रशिक्षण ले रहे अन्य छात्र भी इससे व्यावहारिक रूप से जुड़ सकेंगे। लगभग 20 लाख रु. की लागत से बनी लैब में विद्यार्थी इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसमें बिल्डिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास, हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोजेक्ट्स में प्लंबिंग की अहम भूमिका पर आधारित आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह लैब सिर्फ एक कक्षा नहीं, बल्कि युवाओं की आत्म निर्भरता की कार्यशाला है, जहां से निकलने वाले छात्र देश के निर्माण में तकनीकी भूमिका निभा सकेंगे। मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने कहा कि ये ‘उद्योग की मांग और प्रशिक्षण की गुणवत्ता के बीच सेतु’ का काम करेगी। मंत्री डॉ. टेटवाल ने दिव्यांग छात्राओं से आत्मीय संवाद किया, बेटियों को बताया समाज की असली शक्ति संभागीय आईटीआई के कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का दिव्यांग छात्राओं से आत्मीय संवाद खास रहा। उन्होंने बेटियों से बातचीत करते हुए कहा कि बेटियां हमेशा से समाज की शक्ति रही हैं और आज जरूरत है कि वे हर क्षेत्र में आगे आएं। मंत्री टेटवाल ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, प्रशिक्षण और जरूरतों के बारे में पूछा और भरोसा दिलाया कि संस्थान में बेटियों के लिए हर जरूरी सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों को कभी खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए, वे किसी से भी कम नहीं हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति की बात करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नदी और बेटियां सदैव पूजनीय रही हैं। उन्होंने कहा कि मनु स्मृति में भी उल्लेख किया गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। उन्होंने कहा कि बेटियों को सशक्त करना हमारा कर्तव्य भी है और बेटियों का अधिकार भी है। मंत्री टेटवाल ने छात्राओं के साथ अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया और कहा कि जरूरत पड़ने पर वे कभी भी सीधे संपर्क कर सकती हैं। मंत्री टेटवाल को अपने बीच पाकर छात्राएं बेहद प्रसन्न हुईं। उन्होंने उनके साथ फोटो खिंचवाए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

मंत्री परमार ने कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य है कि जब युवा अध्ययन के उपरांत समाज में जाएं तो वे जिस भी क्षेत्र में कार्य करें

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की उपस्थिति में मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग एवं राज्य आनंद संस्थान (आनंद विभाग) के मध्य समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गये। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि श्रेष्ठ नागरिक निर्माण करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का ध्येय है। इस एमओयू का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में, उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में मानवीय जीवन मूल्यों बोध की शिक्षा दिया जाना है। इस एमओयू में दोनों उपक्रम, सहयोगी के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अंतर्गत "उच्च शिक्षा संस्थानों में मानवीय मूल्य एवं नैतिकता पर आधारित शिक्षा" विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करेंगे। मंत्री श्री परमार ने कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य है कि जब युवा अध्ययन के उपरांत समाज में जाएं तो वे जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, वे अपना श्रेष्ठतम योगदान देते हुए एवं मानवीय मूल्यों को आत्मसात करते हुए मानवता की सेवा कर सकें। मंत्री श्री परमार ने कहा कि हर व्यक्ति का जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करने का भाव, बोझ न होकर स्वाभाविक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपना कार्य समय पर पूर्ण करने में भी आनंद की ही अनुभूति होती है। आयुक्त उच्च शिक्षा श्री निशांत वरवड़े, राज्य आनंद संस्थान से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष कुमार उपस्थित थे। समझौता ज्ञापन (MOU) के उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की कार्ययोजना एमओयू के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत समस्त शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत शिक्षक एवं विद्यार्थियों के जीवन में आंतरिक आनंद के महत्व एवं विद्यार्थियों में मानवीय जीवन मूल्य संवर्धन के लिए अभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। आनंद के विषय में ज्ञान और संसाधन के रूप में उचित प्लेटफॉर्म तैयार कर दीर्घकालिक प्रयास किए जाएंगे। दोनों उपक्रमों के मध्य आनंद विषयक शोध कार्यों को बढ़ाने के लिए एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा। यह कार्य चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। इसमें सर्वप्रथम 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के समस्त प्राचार्यों एवं समस्त क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों के लिए तीन दिवसीय मानवीय जीवन मूल्य संबंधी कार्यशाला का आयोजन होगा। प्रत्येक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में चरणबद्ध रूप से 5-5 शिक्षकों के लिए 6 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा। प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से, विद्यार्थियों के साथ कक्षाओं में निर्धारित सत्रों में मानवीय जीवन मूल्यों पर संवाद का आयोजन होगा। शैक्षणिक सत्र के मध्य अथवा अंत तक आयोजित समस्त कार्यशालाओं के आकलन तथा निष्कर्ष के आधार पर आवश्यक संशोधन/परिवर्तन के साथ, आगामी सत्र की कार्यशालाओं के प्रभावी आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

Indian Army की मार झेलने के बाद दहशत में पाकिस्तानी, गूगल पर सर्च कर रहे- ये सिंदूर होता क्या है?

 25 मिनट में 9 कैंप तबाह… कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका ने बताई ऑपरेशन सिंदूर की एक-एक डिटेल गृह मंत्रालय अलर्ट, अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द; भारत-पाक में चरम पर तनाव Indian Army की मार झेलने के बाद दहशत में पाकिस्तानी, गूगल पर सर्च कर रहे- ये सिंदूर होता क्या है? नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में इंडियन आर्मी ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारत की तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करते हुए कार्रवाई की है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में करीब 90 आतंकियों को मारा गया है. भारत ने इस कार्रवाई को 'सिंदूर ऑपरेशन' कहा है. भारत सरकार ने अपने बयान में कहा है, ''इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों का प्लान बनाया गया था." वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के द्वारा की गई एयरस्ट्राइक को 'कायराना' बताया है. पीड़ितों और परिजनों को न्याय दिलाने के लिए किया गया 'ऑपरेशन सिंदूर': कर्नल सोफिया कुरैशी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग में एयरस्ट्राइक की जानकारी दी. भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरेशी ने कहा, "मासूम पर्यटकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया. पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से टेटर इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा था, जो पाकिस्तान और PoK दोनों में फैले हैं." कर्नल सोफिया ने कहा, "9 आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया और ध्वस्त किया गया. पिछले तीन दशकों से पाकिस्तान ने व्यवस्थित तरीके से आतंकी ढांचे का निर्माण किया, जो आतंकी कैंपों और लॉन्चपैड्स के लिए पनाहगाह रहा है. उत्तर में सवाई नाला और दक्षिण में बहावलपुर में स्थित मशहूर प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया गया." भारत का एक्शन नपा-तुला, जिम्मेदारी भरा और गैर-उकसावे वाला है: विक्रम मिसरी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "भारत ने सीमा पार हमलों का जवाब देने, रोकने और प्रतिरोध करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया है. भारत का एक्शन नपातुला, जिम्मेदारी भरा और गैर-उकसावे वाला है. आयोजकों और फाइनेंसरों को जवाबदेह ठहराने का प्रयास था. भारत की कार्रवाई को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए."  विंग कमांडर व्योमिका सिंह   18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायुसेना में कमीशन हुईं विंग कमांडर व्योमिका सिंह को मौजूदा वक्त की सबसे बेहतरीन विंग कमांडर में से एक माना जाता है. जिनके पास लड़ाकू हेलिकॉप्टर्स उड़ाने का एक बेहतरीन अनुभव है और चीता, चेतक जैसे लड़ाकू हेलिकॉप्टर उड़ाने में महारथ भी हासिल है. व्योमिका सिंह को वायुसेना में शामिल होने के 13 साल बाद विंग कमांडर का पद मिला और 18 दिसंबर 2017 में जाकर वो विंग कमांडर बनीं.   विंग कमांडर व्योमिका सिंह के पास इस समय हज़ारों घंटे फ्लाइंग ऑवर्स का अनुभव है, जो उन्हें सबसे सक्षम बनाता है. व्योमिका सिंह ने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया है कि जब वो क्लास 6 में थीं, तभी उनके मन में ख़याल आ गया था कि वो एयरफोर्स का हिस्सा बनेंगी, क्यूंकि इसके पीछे एक कहानी है और वो उनके नाम से जुड़ी हुई है. व्योमिका सिंह ने बताया कि हमारी क्लास में एक बहस चल रही थी, जो नाम पर थी. जब मैंने अपना नाम बताया, जिसका मतलब ये था कि जो आसमान को मुट्ठी में रखे. तभी मैंने सोच लिया कि अब आसमां मेरा होगा.     विंग कमांडर व्योमिका सिंह के मुताबिक, जब उनकी पढ़ाई पूरी हुई उस दौर तक महिलाएं काफी कम एयरफोर्स में आती थीं, जब मेरी पढ़ाई पूरी हुई और मैंने यूएपएससी के जरिए एयरफोर्स में एंट्री ली और फिर हेलिकॉप्टर पायलट बन गईं. व्योमिका सिंह ने बताया कि हेलिकॉप्टर पायलट होने के नाते आपको कई मुश्किल और कठिन फैसले लेने पड़ते हैं, और इन्हीं फैसलों ने हमें मज़बूती दी है. बता दें कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह ना सिर्फ लड़ाकू हेलिकॉप्टर को चलाने में सक्षम हैं, बल्कि साल 2021 में वायुसेना की जिस महिला विंग ने माउंट मणिरंग की चढ़ाई की थी, वो उसका भी हिस्सा रह चुकी हैं और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं. # कर्नल सोफिया कुरैशी   प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिन्दी में पूरी जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दीं और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों की एक-एक जानकारी दुनिया के सामने रखी. सोफिया कुरैशी कॉर्प्स ऑफ सिग्नल से जुड़ी हुई अधिकारी हैं. 35 साल की सोफिया कुरैशी इस वक्त पहली महिला ऑफिसर हैं, जिन्होंने इंडियन आर्मी के पूरे कॉन्टिजेंट को एक कई देशों की सैन्य एक्सरसाइज़ में लीड किया है.   साल 2016 में वो एक्सरसाइज़ फोर्स 18 मिलिट्री ड्रिल का हिस्सा बन चुकी हैं और उसे लीड भी कर चुकी हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, गुजरात से आने वाली सोफिया कुरैशी सैन्य परिवार से ही आती हैं और बायोकेमेस्ट्री में डिग्री भी रखती हैं. करीब 6 साल के लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में भारत की तरफ से योगदान दिया है और कोंगो में मिशन को पूरा किया है. गृह मंत्रालय अलर्ट, अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की सटीक और जबरदस्त स्ट्राइक के बाद भारत-पाक सीमा पर तनाव और बढ़ गया है। इसी बीच गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने आदेश दिया है कि BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF जैसे सभी प्रमुख अर्धसैनिक बलों के जवान पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहें। सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त तैनाती की जा रही है और इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। भारत के ऐक्शन से पाकिस्तान में बौखलाहट भारत के ऐक्शन से पाकिस्तान में बौखलाहट है और वह जवाबी हमले की गीदड़भभकी दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय किसी भी जवाबी कार्रवाई या आतंकी साजिश को रोकने के लिए लिया गया है। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान बॉर्डर पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है। … Read more