प्रदेश में महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 15 किश्तों की राशि दी जा चुकी:उप मुख्यमंत्री

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के राम्हेपुर (एन) में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाधान शिविर में स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सुपोषण टोकरी वितरित किया। उन्होंने 21 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना का बॉन्ड पेपर भी प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करना ही रामराज्य है, यही विष्णु का सुशासन है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अकेले लोरमी जनपद पंचायत में 400 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अभी आवास के लिए सर्वे चल रहा है। सभी पात्र हितग्राहियों को आवास मिलेगा।     श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभी गांरटियों को विष्णु देव साय सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 15 किश्तों की राशि दी जा चुकी है। पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो रहा है। क्षेत्र में विकास का कार्य सांय-सांय हो रहा है। मुंगेली के कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बताया कि सुशासन तिहार में जिले में एक लाख 29 हजार 587 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक लाख 23 हजार आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आवेदनों के निराकरण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय और लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में समाधान शिविर में मौजूद थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

सुशासन तिहार :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं कर रहे फील्ड विजिट

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। तीसरे चरण में प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका का समाधान कर रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे हेलीकाप्टर से गांवों के आकस्मिक दौरे कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रहे हैं। जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और समाधान शिविरों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका मौके पर निराकरण करवा रहे हैं। यह जनता-जनार्दन के प्रति छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। राज्य में अब तक 40 लाख 95 हजार आवेदन सुशासन तिहार के तहत अब तक 40 लाख 95 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अधिकांश का निराकरण कर लिया गया है। इसमें धमतरी जिला ने लगभग 2 लाख 28 हजार आवेदनों में से 99.38 प्रतिशत का निराकरण कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश के 14 जिले क्रमशः धमतरी, महासमुंद, सक्ति, बालोद, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, रायपुर, सरगुजा, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, दुर्ग, जांजगीर-चाम्पा, नारायणपुर, बीजापुर ने 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण कर लिया है, जबकि गरियाबंद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर, राजनांदगाँव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदा बाज़ार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया, उत्तर बस्तर कांकेर, सूरजपुर जिले ने 80 से 90 प्रतिशत आवेदनों का समाधान किया है। बस्तर जिले में 78.48 प्रतिशत, कोण्डागांव में 70.97 प्रतिशत, बलरामपुर-रामानुजगंज जिलें में 60.59 प्रतिशत, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ने 59.09. प्रतिशत, कोरबा जिले ने 41.61 प्रतिशत तथा सुकमा जिले ने 30 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जो इस बात का प्रमाण है कि राज्यभर में त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। रायपुर को मिले सर्वाधिक आवेदन रायपुर जिले को 3 लाख 764 आवेदन प्राप्त हुए, जो राज्य में सर्वाधिक है। इसके बाद दूसरे क्रम पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला है। धमतरी, बिलासपुर और बस्तर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर हैं। निराकरण के मामले में धमतरी पहले, महासमुंद दूसरे और सक्ति जिला तीसरे स्थान पर हैं। बालोद और रायगढ़ चौथे और पांचवें क्रम पर हैं। सुशासन तिहार के दौरान सर्वाधिक 10 लाख से अधिक आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें से 94.70 प्रतिशत का निराकरण हो चुका है। उज्ज्वला योजना से जुड़े 1.47 लाख और राशन कार्ड हेतु 1.12 लाख आवेदनों में से अधिकांश का समाधान कर दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता से संबंधित मांगें भी प्रमुख रहीं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 25 लाख 77 हजार 747 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व विभाग को 3 लाख 74 हजार 429, खाद्य विभाग को 2 लाख 18 हजार 113, महिला एवं बाल विकास विभाग को 1 लाख 57 हजार और नगरीय प्रशासन विभाग को 1 लाख 42 हजार 475 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण में महिला एवं बाल विकास विभाग प्रथम, श्रम विभाग दूसरे, तथा उद्योग, पशुपालन और खाद्य विभाग क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह पहल छत्तीसगढ़ राज्य को, जनभागीदारी पर आधारित सुशासन की दिशा में आगे बढ़ा रही है। गांवों में शिविरों में पहुँचकर आम लोगों से संवाद करना, शिकायतों की तत्काल सुनवाई करना और शासकीय तंत्र को अधिक उत्तरदायी बनाना, यही सुशासन तिहार की मूल भावना है। ‘सुशासन तिहार’ छत्तीसगढ़ शासन की एक अभिनव पहल है, जिसने प्रशासन को जनता के और निकट लाकर विश्वास, समाधान और सेवा की एक मजबूत परंपरा को जन्म दिया है। यह अभियान मुख्यमंत्री की सोच को साकार करता है, जहाँ सरकार सिर्फ कार्यालयों में नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर आमजन की आवाज सुनती है और हर समस्या का समाधान करती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 126 वीं बैठक की अध्यक्षता कर परियोजनाओं को दी मंजूरी

तय समय पर पूरी हों सभी वृहद परियोजनाएं : मुख्यमंत्री डॉ यादव दो वृहद परियोजनाओं को मिली मंजूरी बी.पी.सी.एल. पेट्रोकेमिकल परियोजना के लिए महुता घाट के डाउनस्ट्रीम में बनेगा बैराज: मुख्यमंत्री डॉ यादव गोठड़ा से शनि मंदिर तक कान्ह नदी के दोनों तटों पर बनेंगे घाट एवं क्षिप्रा नदी के बाएं एवं दाएं तट पर शनि मंदिर से नागदा बायपास तक होगा घाटों का निर्माण मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 126 वीं बैठक की अध्यक्षता कर परियोजनाओं को दी मंजूरी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य की सभी विकास परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति में गति लायी जाए और हर स्तर पर नियोजन की स्पष्टता हो। मुख्यमंत्री डॉ. ने कहा कि परियोजनाओं की सफलता का मूल मंत्र समर्पण, पारदर्शिता और समय प्रबंधन है। उन्होंने कहा कि अधूरी अथवा लंबित परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य में तेजी लायी जाए, जिससे जनहित में समय रहते लाभ पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 126 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी सहित जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में प्रदेश में चल रही विभिन्न वृहद परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के हर पहलू को प्राथमिकता दे रही है। सरकार के प्रयासों का जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिले, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इन 2 वृहद परियोजनाओं को मिली मंजूरी इसके तहत वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 वृहद परियोजनाओं को मंजूरी दी। टर्न की पद्धति पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) पेट्रोकेमिकल परियाजना के लिए महुता घाट के डाउनस्ट्रीम में बैराज एवं संबंधित कार्यों का निर्माण कराया जाएगा। विदिशा एवं सागर जिले में इस परियोजना के तहत 42.94 मिलियन घन मीटर जल संग्रहण क्षमता वाला बांध निर्माण किया जाएगा। कुल 229.78 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली इस वृहद परियोजना में 6.6 कि.मी. लम्बाई की पाइप लाइन बिछाने का काम, पम्प हाउस एवं इंटेकवेल के निर्माण सहित 1.25 मेगावाट के पम्प हाउस का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। यह सम्पूर्ण कार्य अगले 33 माह में पूरा किया जाएगा। उज्जैन जिले के गोठड़ा से शनि मंदिर तक कान्ह नदी के दोनों ओर तटों पर घाटों का निर्माण (कुल लम्बाई लगभग 29.21 किमी) एवं क्षिप्रा नदी के बाएं एवं दाएं तट पर शनि मंदिर से नागदा बायपास तक घाट निर्माण कार्य एवं कान्ह नदी पर पंथ पिपलई, जमालपुरा, गोठड़ा स्टॉप डेम, पिपलिया राधौ बैराज नम, रामवासा बैराज नं. 2 का स्टॉप डेम का निर्माण कार्य एवं क्षिप्रा नदी पर किथोदाराव बैराज का निर्माण कार्य एवं उन्डासा और जस्ताखेड़ी तालाब का मरम्मत कार्य तथा दुर्गादास की छतरी के पास सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा। कुल 593.62 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली यह वृहद परियोजना अगले 30 माह में पूरी की जाएगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं एवं देश की प्रगति के ये आधार हैं। इनको उचित मार्गदर्शन दें और अच्छा स्वास्थ्य देकर आगे बढ़ाएं ताकि वे पढ़-लिखकर देश, प्रदेश का नेतृत्व करें।उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की उचित व्यवस्था करना सरकार का संकल्प है। हम स्कूल, अस्पताल को मंदिर जैसा पवित्र बनाएं। बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि, ऊंचाई पर पहुंचना आसान होता है परन्तु ऊंचाई पर बने रहना कठिन। इसके लिए सतत प्रयास करते रहें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में बेटियों ने बाजी मारी है इसी प्रकार आज देश में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीना में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों को असफलता से नहीं डरना चाहिए क्योंकि असफलता ही सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाती है और अपना परचम फहराती है। उन्होंने  सिविल सेवा परीक्षा में देश में पहला स्थान रखने वाली सुशक्ति दुबे का उदाहरण देते हुए कहा कि सुशक्ति दुबे ने 4 बार यूपीएससी परीक्षा में असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और 5वीं बार में देश में पहले नंबर पर आकर अपना नाम, अपने परिवार, अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश में जल जीवन मिशन के माध्यम से जो अभियान चलाया जा रहा है इससे घर-घर में पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भारत का भविष्य बेहतर और सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी बीमारी की जड़ होता है। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हम सभी जल को संरक्षित और जल स्रोतों का संवर्धन करने का कार्य करें और शुद्ध पेयजल का सेवन करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुम्बल खान, अभय कुर्मी, धैर्य चौबे, नमन राय, गौरव राठौर, विद्या यादव, श्वेता कुर्मी, भूमिका ठाकुर, साक्षी, आदित्य राय, प्रिंसी, यशोदा, मयंक को फूलमाला पहनाकर, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजन एवं वंदना की गई। विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे कलेक्टर संदीप जी आर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं जनसमुदाय उपस्थित था।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीना अस्पताल का किया निरीक्षण

 बीना उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सागर ज़िले के बीना अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर टेली-मेडिसिन से जिला चिकित्सालय एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टरों से परामर्श लें एवं संबंधित पीड़ित व्यक्ति की वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कराकर, स्वास्थ्य परीक्षण करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सौ बिस्तरों वाले अस्पताल की सभी अनापत्तियां पूर्ण कर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले व्यक्तियों का अच्छे से अच्छा स्वास्थ्य परीक्षण हो इसके लिए सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ समय पर अस्पताल में मौजूद रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विकास खंड चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मेडिसिन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाये। विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी मौजूद थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

खेल मंत्री सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 का अयोजन 4 से 15 मई 2025 तक पटना (बिहार) में आयोजित किया जा रहा है, इसमें मध्यप्रदेश 18 खेलों में 176 खिलाड़ी और 53 सपोर्ट स्टॉफ सहित कुल 229 सदस्यीय दल सहभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता बिहार में पटना, राजगीर, भागलपुर,नई दिल्ली और गया में आयोजित हो रही है।मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने आज 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक अपने नाम किया।अब तक मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 14 पदक अर्जित किये है। मध्यप्रदेश मेडल टैली में तीसरे स्थान पर आ गया है। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए बताया –  मलखम्भ और शूटिंग खिलाड़ियों का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर मध्यप्रदेश को सम्मान दिलाया है, पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई, आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें। मलखम्भ के परिणाम मध्यप्रदेश के होनहार खिलाड़ियों ने मलखम्भ में अपना शानदार प्रदर्शन आज भी जारी रखते हुए आज 4 स्वर्ण, 2  रजत और 1 कांस्य पदक आपने नाम किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2025 में मलखम्भ में कुल 9 स्वर्ण पदक दाँव पर हैं। अब तक 7 स्वर्ण पदक के मुकाबले हुए जिसमे मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक अर्जित किये हैं, अभी 2 स्वर्ण पदक के मुकाबले होना शेष हैं। आज खेले गए मुकाबले में – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हुए, आल राउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण, पोल मलखम्भ व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण, हैंगिंग  मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण और रोप मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग में रजत पदक सहित कुल 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किया। ऑल राउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग में मध्यप्रदेश के यतिन कोरी ने रजत पदक आपने नाम किया। मलखम्भ में ही ऑल राउंड व्यक्तिगत बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हुए स्वर्ण पदक जीता। मलखम्भ के पोल मलखम्भ व्यक्तिगत बालक वर्ग मुकाबले में मध्यप्रदेश के यतिन कोरी ने कांस्य पदक जीता। मलखम्भ के विस्तृत परिणाम     टीम चैंपियनशिप बालिका वर्ग –  कल देर रात तक चले मुकाबले में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता, अनुष्का नायक, वीरा राठौर, मानसी बम्बोरिया, इशिका नारोलिया और माहि राठौर की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।     ऑल अराउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग – इस प्रतियोगिता वर्ग में मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने स्वर्ण और यतिन कोरी ने रजत पदक अपने नाम किये।     ऑल अराउंड व्यक्तिगत बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।     पोल मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में स्वर्ण और यतिन कोरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।     हैंगिंग मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।     रोप मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया। शूटिंग के परिणाम शूटिंग के मुकाबलों में शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत बालक वर्ग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के सैयद आयन अली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक आपने नाम किया। वही मध्यप्रदेश की पूनम रघुवंशी ने शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया।     शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत प्रतियोगिता बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की पूनम रघुवंशी ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया|     शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत प्रतियोगिता बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के सैयद आयन अली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।             गतका     फरी सोट्टी टीम प्रतियोगिता बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की मनप्रीत कौर, माहि पटेल और वैष्णवी शर्मा की टीम ने कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया। जुडो में     52kg व्यक्तिगत बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की नैंसी कुंडू ने रजत पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि निम्नलिखित खेलो में मध्यप्रदेश के खिलाडी प्रतिभागिता कर रहें है:- 1. कुष्ती, 2.  जूडो, 3. फेंसिंग, 4.  हॉकी, 5. आर्चरी, 6.  षूटिंग, 7. बास्केटबाल, 8.  सेपकटकरा, 9. वेटलिफ्टिंग, 10.  मलखंब, 11. कलरिपयाटटू, 12.  योगासन, 13. गटका, 14.  स्वीमिंग, 15. थांग-ता, 16  जिम्नासिटक,17 बॉक्सिंग और एथेलेटिक्स। संचालक खेल और युवा कल्याण, राकेश गुप्ता ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने आज चौथे दिन ही स्वर्ण पदक के पिछले साल के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से नयी आशा जगी है, हमारे खिलाड़ियों ने एक बार फिर मलखम्भ में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। शॉटगन शूटिंग खिलाड़ियों ने भी प्रदेश का मान बढ़ाया है, सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और  शुभकामनाएं दी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास की घोषणा के बाद सामने आया वीडियो

मुंबई भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. टी20 फॉर्मेट से रोहित ने पहले ही संन्यास ले लिया था. अब टेस्ट क्रिकेट में भी रोहित शर्मा खेलते नहीं दिखेंगे. हालांकि, वनडे में रोहित शर्मा खेलते रहेंगे. ऐसा रहा है रोहित का टेस्ट करियर इस फैसले के साथ ही रोहित शर्मा के 11 साल के लंबे टेस्ट करियर का अंत हो गया. रोहित ने 67 टेस्ट खेले, जिनमें से 24 टेस्ट में उन्होंने कप्तानी की. उन्होंने 12 शतकों और 18 अर्धशतकों सहित 40.57 की औसत से कुल 4301 रन बनाए. रोहित ने टेस्ट में 88 छक्के और 473 चौके लगाए. रोहित साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले थे, लेकिन उस मुकाबले में टॉस से कुछ क्षण पहले उन्हें एक अजीब चोट लग गई. इसके बाद उनका टेस्ट डेब्यू तीन साल बाद हुआ. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर अपने डेब्यू टेस्ट पर शतक बनाया. मुंबई में अपने अगले टेस्ट में उन्होंने एक और शतक बनाया. वहीं, रोहित ने आखिरी टेस्ट मैच 26 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था. 20 जून से इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज बता दें कि इंग्लैंड में 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. चर्चा थी कि रोहित शर्मा इस सीरीज में कप्तानी नहीं करेंगे और उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को ये मौका दिया जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा अगले दो हफ्तों में होनी थी.  चयनकर्ता नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत में ही एक नए कप्तान को नियुक्त करने पर विचार कर रहे थे. लेकिन इससे पहले ही रोहित ने संन्यास का ऐलान कर दिया. संन्यास पर क्या बोले रोहित शर्मा रोहित ने बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'सभी को नमस्कार, मैं यह साझा करना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है. इतने वर्षों में मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. मैं एकदिवसीय प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा.' रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 12 मैच जीते, जबकि 9 में उसे हार मिली. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम की जीत का प्रतिशत 50 रहा. रोहित शर्मा का इंस्टाग्राम स्टोरी रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम इंडिया की टेस्ट कैप की फोटो के साथ कहा, ” हैलो, मैं बस यह बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आपका धन्यवाद। मैं वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा। “ रोहित की कप्तानी में भारत ने रचे कई इतिहास रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में भारत को कई अहम जीतें दिलाई हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को मात दी। उन्होंने टीम इंडिया के लिए एक स्थिर और प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान किया। रोहित की बैटिंग क्लास और कप्तानी का कॉम्बिनेशन भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले गया। रोहित शर्मा ने क्यो लिया संन्यास रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद किया है। पिछली 11 टेस्ट पारियों में रोहित शर्मा का औसत 6.63 रहा है और वे केवल 73 रन ही बना पाए हैं। रोहित ने आखिरी पारी मेलबर्न में खेली थी। 40 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाए थे। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की थी कि अगर हालात नहीं बदले तो रोहित शर्मा अपनी टेस्ट को अलविदा कह सकते हैं। ऐसा रहा है रोहित का अंतरराष्ट्रीय करियर   रोहित शर्मा ने अब तक 273 वनडे में 48.77 की औसत से 11168 रन बनाए हैं. उन्होंने 32 शतक और 58 अर्धशतक जमाए हैं. – रोहित के 67 टेस्ट मैचों में 40.58 की औसत से 4301 रन हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. – 159 टी-20 इंटरनेशनल में 29.73 की औसत से उन्होंने 6868 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 5 शतक 32 अर्धशतक निकले हैं. हालांकि, रोहित शर्मा ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33