बुद्ध पूर्णिमा के पर पीपल के पेड़ की करें पूजा

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व हिंदू और बौद्ध धर्म दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध के रूप में भगवान विष्णु के नौवें अवतार का जन्म हुआ था. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान बुद्ध का सिर्फ जन्म ही नहीं बल्कि इसी तिथि को वर्षों वन में भटकने व कठोर तपस्या करने के पश्चात बोध गया में बोध वृक्ष नीचे बुद्ध को सत्य का ज्ञान हुआ. इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर कुछ शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. वहीं इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ पीपल के पेड़ की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. बुद्ध पूर्णिमा तिथि वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत रविवार, 11 मई को रात्रि 8 बजकर 1 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन अगले दिन यानी 12 मई को रात्रि 10 बजकर 25 मिनट पर होगी. उदया तिथि के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा का पर्व सोमवार 12 मई को मनाया जाएगा. इस बार भगवान गौतम बुद्ध की 2587 वीं जयंती मनाई जाएगी. बुद्ध पूर्णिमा शुभ योग वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन वरियान और रवि योग का संयोग बन रहा है. वहीं इस दिन रवि योग सुबह 5 बजकर 32 मिनट से लेकर 06 बजकर 17 मिनट तक है. इसके अलावा भद्रावास का भी संयोग है. इसके अलावा भद्रावास का भी संयोग है जो सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक है. मान्यता है कि इस योग में पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है. पीपल वृक्ष की पूजा विधि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का खास महत्व होता है. पीपल का वृक्ष भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है और इसे एक पवित्र वृक्ष माना जाता है. कहते हैं इस वृक्ष की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह शुद्ध जल से स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. फिर किसी हरे भरे पीपल पेड़ का पेड़ चुने या घर के नजदीक किसी मंदिर पास जाएं जहां पीपल का पेड़ हो. उसके बाद पेड़ के नीचे साफ-सफाई कर आसन बिछाकर बैठे. फिर पेड़ की जड़ में शुद्ध जल का छिड़काव करें. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक और धूप जलाएं. फिर ताजे फूल चढ़ाएं, खासकर सफेद और पीले रंग के फूल चढ़ाएं. पीपल के पेड़ की पूजा करते हुए भगवान बुद्ध की पूजा करें और विशेष रूप से “ॐ मणि पद्मे हूँ” का मंत्र जाप करें. साथ ही दूध, शहद, घी और पानी का मिश्रण चढ़ाएं. पूजा संपन्न होने के बाद एक बर्तन में पानी और फूल डाले और चंद्रमा की ओर उछालें. इसके बाद अगले दिन चंद्रमा दर्शन के बाद पारण करना चाहिए. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री डंडौतिया का एक्सीडेंट, बस ने कार को मारी टक्कर

 मुरैना मुरैना में एक तेज रफ्तार यात्री बस ने पूर्व राज्य मंत्री और दिमनी से विधायक रहे गिर्राज दंडोतिया की कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर की हड्‌डी दो-तीन जगह से टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।वहीं, इस घटना के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही कैलारस पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया को तत्काल मुरैना जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारीलाल धाकड़ के शादी समारोह से लौटकर मुरैना की ओर वापस जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दंडोतिया को गंभीर चोटें आईं. सिंधिया के हैं करीबी पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं. वे वर्ष 2018 में कांग्रेस से दिमनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्हें  कृषि राज्यमंत्री का दर्जा मिला था. रॉन्ग साइड से आ रही थी बस बताया जा रहा है कि यात्री बस ने रॉन्ग साइड से आकर पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो में सामने से टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के साथ उनका ड्राइवर विजयशंकर, गौरव दुबे और पवन सेंगर सवार थे। इनमें दो लोगों के ज्यादा चोटें आई हैं। उनके पीएसओ के भी पैर में चोट आई है। अस्पताल में नहीं मिल सकी एंबुलेंस पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर सका। अस्पताल प्रबंधन ने जैसे-तैसे दो सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन एक में लाइट नहीं थी और दूसरे में स्टेपनी नहीं थी। इसलिए अब उनके लिए बाहर से एंबुलेंस बुलवाई गई है। उसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। 2020 में भाजपा में हुए थे शामिल गिर्राज दंडोतिया 2018 में कांग्रेस से दिमनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। हालांकि, उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया डंडौतिया से फोन पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया से बात की तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन मुरैना जिला अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिली। पहले जिस एंबुलेंस को जाना था, उसमें डीजल नहीं था। अस्पताल प्रबंधन ने डीजल की व्यवस्था करवाई, उसके बाद पता चला कि इस एंबुलेंस में स्टेपनी ही नहीं है। कहीं टायर पंचर हुआ तो रास्ते में ही एम्बुलेंस खड़ी रह जाएगी। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन उसमें हेडलाइट खराब थी। इस अव्यवस्था पर घायल पूर्व मंत्री और उनके समर्थक जमकर नाराज हुए। अंत में पूर्व मंत्री के लिए ग्वालियर से एंबुलेंस बुलानी पड़ी। ढाई घंटे इंतजार के बाद वह दिल्ली रवाना हो सके। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के मुरिदके शहर स्थित लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर नेस्तनाबूद

 मुरिदके भारतीय सैन्यबलों ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात पाक के कब्जे वाले कश्मीर समेत पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया. सेना ने पीओके के मुजफ्फराबाद को निशाना बनाया ही, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरिदके को भी सैन्य एक्शन की जद में लिया. सेना ने मुरीदके के मरकज तैयबा कैंप को नेस्तनाबूद कर दिया. यह वही मरकज है, जहां 26/11 के गुनहगार अजमल कसाब और डेविड कोलमैन हेडली की ट्रेनिंग हुई थी. भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान से कई वीडियो सामने आए, जो तबाही के निशान समेटे हुए थे. पाकिस्तान के मुरीदके से अब एक नया वीडियो सामने आया है. ताजा वीडियो लश्कर के मुख्यालय मरकज तैयबा का बताया जा रहा है. करीब 82 एकड़ जमीन में फैले इस परिसर के वीडियो में रेस्क्यू की गाड़ियां, एम्बुलेंस खड़ी नजर आ रही हैं. हाफिफ सईद के टेरर कैंप की ध्वस्त इमारतों का बिखरा मलबा भारतीय हमले में हुई तबाही का मंजर बयान कर रहे हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इमारतों की छतें फर्श में तब्दील हो गई हैं. इमारत के अंदर भी दीवारों ने जो बोझ उठा भी रखा है, उसमें भी बस सरिया ही नजर आ रहा है. इमारतों की दीवारों पर लकड़ियों के फ्रेम तो हैं, लेकिन वह भी ऐसे नहीं जो अंदर देखने से रोक पाएं. इमारतों में रखे फर्नीचर तक तबाह हो गए हैं. लश्कर के आतंकी जिस मरकज परिसर में पहुंचकर ट्रेनिंग लेते थे, भारत में आतंकी गतिविधियों के दौरान दिशानिर्देश लेते थे, आका का फरमान पाते थे, उस परिसर में हर तरफ मलबा ही मलबा बिखरा नजर आ रहा है. ताजा तस्वीर यह है कि जिसे पाकिस्तान में आतंकियों की सबसे बड़ी नर्सरी कहा जाता था, वहां बस तबाही ही तबाही नजर आ रही है. ध्वस्त इमारतों के इर्द-गिर्द पाकिस्तान की ओर से लगाया गया सील का लेबल तबाही की कहानी खुद ही बयान कर रहा है. गौरतलब है कि इस मरकज की स्थापना 25 साल पहले हुई थी. तल्‍हा सईद मारा गया या नहीं? यह हमला पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में हुआ, जहां से तल्‍हा सईद ऑपरेशन चल रहा था. हमले में कैंप की दीवारें खून से सन गईं. चारों ओर लाशें ही लाशें बिखरी नजर आईं. सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में तल्‍हा सईद के पांच टॉप कमांडर मारे गए हैं, कहा जा रहा है क‍ि इसमें पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान भी शामिल था. कैंप में रखे गए सारे हथियार और गोला बारूद जमींदोज हो गए हैं. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ताल्हा सईद स्ट्राइक के वक्त वहां पर मौजूद था या नहीं. तल्हा सईद कैसे चला रहा था कैंप? तल्हा सईद लश्कर-ए-तैयबा का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर है और संगठन की वित्तीय गतिविधियों को संभालता है. 2023 में हाफिज सईद की गिरफ्तारी के बाद तल्हा ने मुजफ्फराबाद कैंप की कमान संभाली थी. कैंप में 18-25 साल के युवाओं को भर्ती कर उन्हें हथियार चलाने, बम बनाने और गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग दी जाती थी. पहलगाम हमले के लिए आतंकियों को इसी कैंप में प्रशिक्षित किया गया था. तल्हा ने सऊदी अरब और खाड़ी देशों से फंडिंग जुटाई, जिसका इस्तेमाल हथियार खरीदने और आतंकी गतिविधियों के लिए किया गया. उसने जिहाद के नाम पर ऑनलाइन डोनेशन कैंपेन भी चलाए.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

ऑपरेशन सिंदूर : राजकुमार की फ‍िल्म पर असर! सुरक्षा की खात‍िर बदली रिलीज डेट

मुंबई पहलगाम आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में किए ऑपरेशन सिंदूर के असर से देश में हलचल है. इसका असर बॉलीवुड पर भी पड़ता दिख रहा है. इस वजह से राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 'भूल चूक माफ' की रिलीज भी टाल दी गई है. लेकिन फैंस को इस फिल्म को देखने के लिए लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है. एक हफ्ते टली रिलीज फिल्म 'भूल चूक माफ' का इंतजार कर रहे दर्शकों को बस थोड़ा-सा इंतजार करना होगा. रिलीज के महज एक दिन पहले ही फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है. इसे अब 9 मई की जगह 16 मई को रिलीज किया जाएगा. साथ ही इसे अब थियेटर में रिलीज न करके ओटीटी पर स्ट्रीम किया सकेगा. ऐन मौके पर लिया मेकर्स का ये बड़ा फैसला चौंका देने वाला जरूर है, लेकिन इसकी वजह भी उतनी ही गंभीर है. दरअसल ये फैसला देशभर में चल रहे ऑपरेशन सिंदूर और उससे जुड़ी सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल्स की वजह से लिया गया है. Maddock Films के ऑफिशियल पेज पर इसकी अनाउंसमेंट की गई. पोस्ट शेयर कर बताया गया कि देश की भावनाओं और सुरक्षा की गंभीरता को वो समझते हैं. मौजूदा माहौल को देखते हुए उन्होंने फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला लिया है. उनका मानना है कि इस समय फिल्म रिलीज करने से लोगों का ध्यान असली मुद्दों से हट सकता है, जो वे नहीं चाहते. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम पोस्ट में लिखा- हाल ही में देशभर में हुई घटनाओं और सुरक्षा अभ्यास (मॉक ड्रिल) को देखते हुए, Maddock Films और Amazon MGM Studios ने फैसला लिया है कि उनकी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'भूल चूक माफ' अब सिनेमाघरों की जगह सीधे आपके घरों में रिलीज की जाएगी. ये फिल्म अब 16 मई को सिर्फ Prime Video पर, पूरी दुनिया में देखी जा सकेगी. हम भी चाहते थे कि आप सभी के साथ मिलकर थिएटर में ये फिल्म देखें, लेकिन इस समय देश की सुरक्षा और भावना सबसे पहले है. जय हिंद! 'भूल चूक माफ' एक सोशल ड्रामा फिल्म है जिसमें रिश्तों, गलतियों और माफ करने की ताकत को दिखाया गया है. एक गलती की वजह से राजकुमार अपनी हल्दी के दिन में ही घूम फिरकर अटक जाते हैं. फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, संजय मिश्रा, सीमा पाहवा अहम रोल में होंगे. मेकर्स के इस फैसले की दर्शक भी सराहना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

महिला के अंडाशय से निकाला गया सिस्टाडेनोमा, चिकित्सकों की टीम ने रचा सफलता का नया अध्याय

रायपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाने सरकार प्रतिबद्ध बागबाहरा में 2.5 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन महिला के अंडाशय से निकाला गया सिस्टाडेनोमा, चिकित्सकों की टीम ने रचा सफलता का नया अध्याय रायपुर राज्य सरकार द्वारा द्वितीयक स्वास्थ्य संस्थाओं के सतत् उन्नयन का कार्य प्रगति पर है, जिससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निवास स्थान के निकट उपलब्ध कराई जा सकें। सरकार की यह स्पष्ट मंशा है कि प्राथमिक और सामुदायिक स्तर पर ही एक सक्षम स्वास्थ्य तंत्र विकसित किया जाए, जिससे लोगों को छोटी-बड़ी चिकित्सा आवश्यकताओं हेतु दूर के अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। इसी क्रम में, महासमुंद जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा क्षेत्र की एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में मंगलवार को एक महिला मरीज के अंडाशय से करीब 2.5 किलोग्राम वज़न का ट्यूमर (सिस्टाडेनोमा) सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर निकाला गया। यह जटिल शल्य क्रिया स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेवेन्द्र देव साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई। डॉ. साहू ने जानकारी देते हुए बताया, “मरीज जब अस्पताल आई थी, तब उसे पेट में भारीपन और लगातार असहजता की शिकायत थी। जांच के बाद पाया गया कि उसके अंडाशय में बड़ा ट्यूमर विकसित हो चुका है, जिसे तत्काल हटाना जरूरी था। टीम के सहयोग से ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।” ऑपरेशन के दौरान डॉ. साहू के साथ स्टाफ नर्स यशवंत, कंचन यादव, रश्मि मार्टिन, संगीता नायक, लता तथा अन्य चिकित्सा कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पूरी टीम ने समन्वय के साथ इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफल बनाया। मरीज की हालत अब स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती है। डॉ. साहू ने आगे बताया, हमने ऑपरेशन के बाद भी विशेष निगरानी रखी है ताकि मरीज को किसी प्रकार की तकलीफ न हो। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाधान शिविर में 29 लाख रुपए की लागत से ग्राम भेदली में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की

गांव-गांव पहुंचा सुशासन तिहार, कबीरधाम में समाधान शिविर बना विकास का मंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने लाभार्थियों से जाना योजनाओं का असर किसानों को बोनस, महिलाओं को सम्मान, गांवों में लौट रही खुशहाली उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाधान शिविर में 29 लाख रुपए की लागत से ग्राम भेदली में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की रायपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कबीरधाम जिले के प्रभारी एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज बुधवार को कवर्धा विकासखंड के ग्राम धमकी में आयोजित समाधान शिविर में शिरकत कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों के समाधान की जानकारी विस्तार से ली और स्थानीय जनता से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में 29 लाख रुपए की लागत से ग्राम भेदली में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। इस दौरान शिविर में विभिन्न योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।  उपमुख्यमंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अन्न प्रासन कराया गया। इस अवसर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओं अजय त्रिपाठी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, डॉ. बीरेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जनपद सदस्य श्रीमती रोशनी साहू, श्रीमती इंदू पटेल, विजय पटेल, सरपंच वासुदेव नट सहित जनप्रतिनिधि, कलस्टर से आएं ग्रामीण उपस्थित थे।       उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में ’मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख नए आवासों की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि इन आवासों के लिए हमने सड़क पर लंबी लड़ाई लड़ी है और आज इस संघर्ष का सुखद परिणाम छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव में नजर आने लगा है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही अंबिकापुर प्रवास पर आ रहे हैं और इस अवसर पर प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत और भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश के वे पात्र हितग्राही, जो अब तक योजना से वंचित रह गए थे, उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हितग्राही स्वयं भी सेल्फ सर्वे के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद सूची ग्राम सभा में प्रस्तुत की जाएगी और उन्हीं आधारों पर आवास आवंटित किए जाएंगे, ताकि सही मायनों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि इस सर्वे को बहुत गंभीरता से ले अपना नाम अवश्य शामिल कराए। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत सभी पात्र व्यक्तियों को पक्का आवास बनाया जाएगा।      कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनके जीवन में आए बदलावों को देख रहे हैं। यह तिहार छत्तीसगढ़ में शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गांवों की तस्वीर बदल रही है, वहीं महतारी वंदन योजना ने माताओं के जीवन में खुशहाली लौटाई है।  शहरों से लेकर गांवों तक की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के जरिए श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक तीर्थयात्रा का लाभ मिल रहा है। किसानों के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का समर्थन मूल्य 3,100 रूपए निर्धारित कर खरीदी की जा रही है और मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों के पिछले दो वर्षों के धान बोनस का एकमुश्त भुगतान कर वादा निभाया गया है। समाधान शिविर में हितग्राहियों को किया गया लाभन्वित समाधान शिविर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रीमती मोहनी निर्मलकर, श्रीमती प्रमिलाबाई, श्रीमती गौरी बाई निर्मलकर, आनंद टेकाम चरणलाल टेकाम को स्वीकृत प्रत्र प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम बम्हनी निवासी श्रीमती भगनी, अंजोरी धुर्वे, श्रीमती अमरिका कौशिक, श्रीमती राजकुमारी, ग्राम बिरकोना निवासी रानु यादव, सतबाई, मालतीबाई, ग्राम धमकी निवासी श्रीमती नीतू, श्रीमती मीकन बाई, गंगाबाई, ग्राम छिरहा निवासी श्रीमती चंद्रिकाबाई, शत्रुहन निषाद, सतु, ग्राम बिरूटोला निवासी पुरूषोत्तम को आवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपेरशन की भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से की चर्चा

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24