Saturday, July 4, 2026 10:33 pm

भारत आतंकवाद को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है और दुनिया को संदेश दिया है कि वह आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.BJP नेता ने ग्वालियर दौरे के दौरान कहा, "यह आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध है…आतंकवाद को खत्म करने के लिए. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है और पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा." उन्होंने कहा, "जिस सटीकता के साथ हमारी वायुसेना, ड्रोन और अन्य हथियारों ने आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली हर जगह को चुन-चुनकर नष्ट किया है, वह इस बात का सबूत है कि आज भारत की रक्षा प्रणाली वैश्विक स्तर पर कैसे उभरी है." सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार आतंकवादियों का सफाया करने के लिए काम करेगी. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने आतंकवादियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जहां से आतंकवाद पनपता था. आज भारत ने दुनिया को यह स्पष्ट कर दिया है कि उसका एकमात्र लक्ष्य आतंकवाद का सफाया करना है." सिंधिया ने कहा कि इन नौ स्थानों पर आतंकवादी शिविरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. उन्होंने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा, "सशस्त्र बलों ने हमारी बहनों के 'सिंदूर' को मिटाने वाले आतंकवादियों का सफलतापूर्वक सफाया कर दिया है." सीमा पर जारी गोलाबारी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से निर्दोष परिवारों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. हमें अपनी सेना और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. भारत इस युद्ध को जीतने के बाद ही चैन की सांस लेगा.   recent visitors 48

सीमा पर ताजा स्थिति और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हुई, समीक्षा की, राजनाथ ने सीडीएस, तीनों सेना प्रमुखों के साथ की बैठक

नई दिल्ली पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें सीमा पर ताजा स्थिति और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हुई। सेना प्रमुख ने दी जमीनी हालात की जानकारी- बैठक के दौरान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के साथ लगे सीमावर्ती क्षेत्रों के मौजूदा हालात से रक्षा मंत्री को अवगत कराया। वहीं, एयरफोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भारतीय वायुसेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से बुरी तरह बौखलाए पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। पाकिस्तानी सेना ने इन हमलों के लिए ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया। भारत ने S-400 ने नाकाम किए हमले पाकिस्तान की इन नापाक कोशिशों को भारत के अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह से विफल कर दिया। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया, जिससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। recent visitors 29

इंडिया के ऐक्शन से अमेरिका भी खुश, अजहर मसूद के भाई के मारे जाने पर बोला- थैंक्यू इंडिया

नई दिल्ली भारतीय हमलों में पाकिस्तान के अंदर बैठा खूंखार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर मारा गया है। यह आतंकी मसूद अजहर का भाई भी है, जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। अब्दुल अजहर ही जैश की कमान संभालता था और लंबे समय से सीनियर कमांडर है। कंधार विमान अपहरण कांड में मसूद अजहर को छोड़ना पड़ा था और उसने ही मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रची थी। ऐसे में उसके भाई का मारा जाना भारत के एक दुश्मन के खत्म होने जैसा है। यही नहीं अमेरिकियों ने भी इस आतंकी के कत्ल पर भारत को थैंक्यू बोला है। अमेरिका के टॉप डिप्लोमैट्स ने अब्दुल रऊफ अजहर को मार गिराने पर टिप्पणी की है। हालांकि अब तक रऊफ के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। अब्दुल रऊफ अजहर वह आतंकी है, जिसने यहूदी पत्रकार डेनियल पर्ल की 2002 में सिर कलम कर हत्या कर दी थी। यह वीभत्स हत्याकांड पूरी दुनिया में चर्चित हुआ था। डेनियल पर्ल वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीनियर पत्रकार थे और उन्हें किडनैप करने के बाद कत्ल किया गया था। अफगानिस्तान और इराक में अमेरिका के पूर्व राजदूत एवं संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि जालमे खलीलजाद ने कहा अब्दुल रऊफ अजहर के मारे जाने पर भारत को थैंक्यू बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखी पोस्ट में कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई के दौरान भारत ने क्रूर आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर का कत्ल कर दिया है। उसने 2002 में पत्रकार डेनियल पर्ल का कत्ल किया था, जो आज तक सबको याद है। न्याय हुआ है। थैंक्यू इंडिया।’ अमेरिका की टॉप डिप्लोमैट ने भारत के पीएमओ को किया टैग अमेरिका की एक और डिप्लोमैट एली कोहैनिम ने भी पोस्ट किया है और भारत के पीएमओ को टैग करते हुए थैंक्यू बोला है। उन्होंने लिखा, 'लंबे समय से हमें डेनियल पर्ल के लिए न्याय का इंतजार था। उन्हें बेरहमी से कत्ल किया गया था। मैं निजी तौर पर पीएमओ इंडिया के प्रति आभारी हूं। डेनियल पर्ल के आखिरी शब्द हमें हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने कहा था- मेरा पिता यहूदी थे, मेरी मां यहूदी है और मैं भी यहूदी हूं। उनके ये शब्द यहूदी इतिहास में हजारों साल तक सुनाई देते रहेंगे।' इस तरह मसूद अजहर के भाई को मार गिराने पर अमेरिका ने जमकर तारीफ की है। यही नहीं दुनिया भर का यहूदी समुदाय भी इस घटना से खुश है और आभार जता रहा है। इजरायली अखबार द येरूशलम पोस्ट ने इस खबर को प्रमुखता से कवर किया है। recent visitors 27

सांबा में सेना की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया

 सांबा भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों भारी तनाव देखने को मिल रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. यही कारण है कि हमले की नाकाम कोशिश कर रहा है. 8 और 9 मई 2025 की दरमियानी रात को जम्मू फ्रंटियर बीएसएफ के सांबा सेक्टर में एक बड़े आतंकवादी समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. BSF ने यहां पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मारे गए आतंकियों की पहचान जैश के रूप में हुई है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आतंकियों ने आधी रात को घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है. सेना ने इस पूरी घटना का एक वीडियाे भी जारी किया है, जिसमें आतंकी घुसपैठ और गोलीबारी दिखाई दे रही है. सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की ढांढर पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा है. घुसपैठ की इस कोशिश में अधिकारियों की मानें तो पाकिस्तान की BAT यानी बॉर्डर एक्शन टीम का हाथ हो सकता है. आतंकियों को देखते ही सेना ने चला दी गोलियां बॉर्डर पर रात में सेना की टुकड़ी गश्ती कर रही थी. इसी दौरान उनकी नजर आतंकियों पर पड़ी. रात करीब 11.30 बजे आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत के अंदर घुसने का प्रयास किया. जवानों की तरफ रोके जाने के बाद उन्होंने भागना चाहा, लेकिन जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सांबा पहले से भी घुसपैठ के मामले में काफी संवेदनशील क्षेत्र है. यही कारण है कि भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए यहां चौकसी बढ़ा दी गई है. भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान भारत ने जब से ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की है. तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. भारत लगातार आतंकी ठिकानों और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रहा है. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट पर हमले की नाकाम कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए. यही कारण है कि पाकिस्तान बदला लेने की लगातार नाकाम कोशिश कर रहा है. recent visitors 37

सुशासन तिहार : सीएम साय पहुंचे बलौदाबाजार जिले के बलदाकछार, ग्रामीणों से कर रहे मुलाकात

रायपुर छत्तीसगढ़ की आम जनता की समस्या के निराकरण के लिए साय सरकार का सुशासन तिहार जारी है। विशेष अभियान के तीसरे चरण का आज 5वां दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज औचक निरीक्षण पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुदूर वनांचल गांव बलदाकछार पहुंचे। सीएम के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे। सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरिया जिले का दौरा कर जनहित योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया था। recent visitors 26

प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग की हुई मौत, सिरफिरे ने थाने में घुसकर मारी थी गोली

 रीवा  सतना जिले के जैतवारा थाने में एक सिरफिरे ने थाने में घुसकर प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों को शॉर्ट एनकाउंट में पकड़ लिया है। प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को इलाज के लिए पहले रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने के बाद भी यहीं उनका इलाज होता था, जब स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। प्रधान आरक्षक को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार मध्य प्रदेश के सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर स्थित बैरक में प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने वाले आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोटर थाना छेत्र स्थित ईंट भट्ठे के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी की तलाश में जुटी थी दस पुलिस टीमें जानकारी के अनुसार, अच्छू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दस अलग-अलग टीमों को सर्चिंग में लगाया था। बीती रात लगभग ढाई बजे टिकुरी-अकौना मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास उसकी मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस दल आगे बढ़ा, अच्छू ने एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि मिश्रा ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता रात में ही अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। नशे का आदि है आरोपी पुलिस के अनुसार, अच्छू गौतम एक सिरफिरा और सनकी अपराधी है जिसे दहशत फैलाने की सनक थी। पूर्व में वह बदखर स्थित एक पेट्रोल पंप में सैकड़ों लीटर पेट्रोल फैलाकर सिगरेट पीता पाया गया था। वह नशे का आदी है और अपने घर को भी आग लगा चुका है, जिससे डरकर उसकी दादी घर छोड़ चुकी है।पुलिस के लिए अच्छू को पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि वह न सिर्फ बेखौफ था बल्कि निर्दोष लोगों के बीच छिपा बैठा था। पुलिस ने बिना किसी आम नागरिक को नुकसान पहुंचाए उसे पकड़ने के लिए पूरी योजना के साथ कार्रवाई की। सूचना मिलने पर एक ओर से कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा और दूसरी ओर से रामपुर थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने अपनी-अपनी टीमों के साथ घेराबंदी की। मुठभेड़ के बाद जब आरोपी घायल हुआ, तब मौके पर मौजूद जवानों ने उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और हथियारों की आपूर्ति के स्रोत की जांच कर रही है। recent visitors 27

जैसलमेर में मिला बम, रातभर बजा सायरन, नौ घंटे रहा ब्लैक आउट

बाड़मेर/जैसलमेर/जोधपुर/जयपुर   पहलगाम आतंकी हमले और फिर भारत के पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के हालात हैं। पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से देश के सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिन्हें भारत नाकाम कर रहा है। पाक की ओर से राजस्थान के सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं। यह हमले ड्रोन से उत्तरलाई, फलोदी, नाल और जैसलमेर-पोकरण में किए गए। भारतीय सेना ने सभी ड्रोन हवा में गिराकर नाकाम कर दिया। हालांकि, हालात को देखते हुए राजस्थान के छह जिले जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, पाली और श्रीगंगानगर में ब्लैकआउट रहा। गुरुवार रात बाड़मेर पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहा। यहां रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक ब्लैकआउट रहा। इसी तरह जैसलमेर में भी रात 9 से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहा। इसके अलावा शहर के सूली डूंगर के पास पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा और किशनघाट में एक बस्ती में जिंदा बम मिला है। सूचना पर सेना और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। इन्हें लेकर जांच की जा रही है। आइए, जानतें हैं कहां कैसे हालात हैं और क्या तैयारी है? सरकार अलर्ट, बॉर्डर इलाकों में रातोंरात पोस्टिंग पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहे तनाव के कारण राजस्थान सरकार भी अलर्ट मोड पर है। हलात को देखते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार देर रात हाईलेवल बैठक की। जिसमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, डीजी इंटेलिजेंस और एडीजी कानून व्यवस्था शामिल हुए। साथ ही, सरकार की ओर से बॉर्डर इलाके वाले जिलों के विभागों में खाली पदों पर रातोंरात अधिकारियों-कर्मचरियों की पोस्टिंग कर भर दिया।  सरकार की ओर से नौ आरएएस अधिकारियों को नियुक्त किया है। इनमें महेश चंद्र मान को एसडीएम भणियाणा (जैसलमेर), प्रभजोत सिंह गिल एसडीएम मूंडवा, लाखाराम – एसडीएम पोकरण, संदीप चौधरी – एसडीएम बज्जू (बीकानेर), कुणाल राहड़ – एसडीएम बीकानेर उत्तर, भरतराज गुर्जर – एसडीएम फतेहगढ़, कविता गोदारा – सहायक कलेक्टर सीकर, रामलाल मीणा – एसडीएमगडरा रोड (बाड़मेर) को नियुक्त किया गया है। साथ ही, नगर परिषद आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी, राजस्व अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी और फायरमैन की नियुक्ति भी की गई है। इसके अलावा अलग-अलग निकायों से 75 फायर ब्रिगेड को भिजवाने के आदेश भी दिए गए हैं। जैसलमेर में-     गाड़ी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेल सेवा जो 8 मई को जयपुर से प्रस्थान है, वह बीकानेर तक संचालित होगी। यह रेल सेवा बीकानेर-जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।     गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेल सेवा जो 9 मई को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। यह रेल सेवा जैसलमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। बाड़मेर में-     गाड़ी संख्या 14895, भगत की कोठी-बाड़मेर रेल सेवा 9 मई को रद्द रहेगी।     गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर-भगत की कोठी रेल सेवा 9 मई को रद्द रहेगी।     गाड़ी संख्या 04880, मुनाबाव-बाड़मेर रेल सेवा 9 मई को रद्द रहेगी।     गाड़ी संख्या 54881, बाड़मेर-मुनाबाव रेल सेवा 9 मई को रद्द रहेगी। इनका बदला गया समय     गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर -जम्मूतवी रेलसेवा 9 मई को बाड़मेर से निर्धारित समय 00:20 बजे के स्थान पर 06:00 बजे प्रस्थान करेगी।     गाड़ी संख्या 74840, बाड़मेर-भगत की कोठी 09 मई को बाड़मेर से निर्धारित समय 03:30 बजे के स्थान पर 06:30 बजे प्रस्थान करेगी।     गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम 09 मई को जैसलमेर से निर्धारित समय 02:40 बजे के स्थान पर 07:30 बजे प्रस्थान करेगी। स्कूलों की छुट्टियां, एयरपोर्ट बंद और क्या पाबंदियां? भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए राजस्थान में बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और किशनगढ़ के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। आम दिनों में यहां से गुजरने वाले सभी फ्लाइट का रूट बदला गया है। इससे सरहदी इलाकों का एयरस्पेस खाली नजर आ रहा है। इसके अलावा जोधपुर, बाड़मेर बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर के सभी स्कूलों की अलगे आदेश तक छुट्टियां कर दी गई हैं। श्रीगंगानगर में कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद कर दिए गए हैं। कोटा और बीकानेर में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई है। बीकानेर और श्रीगंगानगर में आतिशबाजी प्रतिबंधित की गई है। बाड़मेर में कैसे हैं हालात? भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बाड़मेर में गुरुवार रात नौ से सुबह चार बजे तक ब्लैक आउट रहा। इससे पूरा जिला अंधेरे में डूबा रहा। रात 8:50 बजे शुरू हुई सायरन की गूंज करीब 10 मिनट तक सुनाई दी, 9 बजते ही पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। इधर, पड़ोसी जिले जैसलमेर में हुए हमले के प्रयास के बाद बाड़मेर में रात 9:30 बजे रेड अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद शहर में बार-बार सायरन की आवाज गूंजती रही। बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा भी हालात पर नजर बनाए रखे। रात 2:30 करीब बजे स्थितियां सामान्य होने के बाद प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट समाप्त होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। नागरिकों के सहयोग से हर चुनौती का सामना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे रोशनी वाले बोर्ड, बैनर, फ्लैक्श हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लैक आउट के दौरान किसी घर या संस्थान पर रोशनी पाए जाने पर कानूनी कर्रवाई की जाएगी।   सभी कर्मचारियों-अधिकारियों के अवकाश निरस्त इधर, तनाव के हालात को देखते हुए बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जिले की समस्त अधिकारियों और कर्मचारी के अवकाश निरस्त कर दिए हैं, साथ ही मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिले के समस्त अधिकारिेयों और कर्मचारियों के अवकाश व मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने पहले से अवकाश ले रखा है, उन्हें भी निरस्त कर दिया गया। सभी को तत्काल अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जैसलमेर और अन्य सरहदी जिलों में हालात कैसे? राजस्थान के जैसलमेर जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार रात को पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन अटैक के बाद जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने ब्लैक आउट का समय दो घंटे बड़ा दिया है। अब जिले में रात नौ बजे से लेकर सुबह … Read more