Tuesday, July 7, 2026 11:25 am

7 दिन बाद शुरू होगा आईपीएल, सात टीमों के बीच प्‍लेऑफ की जंग, 3 टीमे हो चुकी हैं एलिमिनेट

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को 7 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह फैसला लिया। बोर्ड की ओर से कहा गया कि हालात नॉर्मल होने पर नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं। ऐसे में 16 मुकाबले अभी खेले जाने हैं। इनमें लीग स्‍टेज के 12 मैच हैं। IPL 2025 में कुल 74 मुकाबले होने थे। इस बीच आइए जानते हैं कि प्‍लेऑफ का समीकरण क्‍या कहता है। 3 टीमे हो चुकी हैं एलिमिनेट 58 मैच के बाद 3 टीम प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। साथ ही 7 टीमें अभी भी प्‍लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, राजस्‍थान रॉयल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद 18वें सीजन से एलिमिनेट हो चुकी हैं। चेन्‍नई और राजस्‍थान ने 12-12 मैच खेले हैं और 3-3 में जीत दर्ज की है। वहीं सनराइजर्स हैदरबाद ने 11 में से 3 मुकाबलों पर कब्‍जा जमाया है। भले ही इन टीमों का प्‍लेऑफ खेलने का सपना चूर हो पर यह अन्‍य टीमों का काम खराब कर सकती हैं। 7 टीम प्‍लेऑफ में जगह बना सकती हैं 7 टीम अभी भी प्‍लेऑफ में जगह बना सकती हैं। इनमें गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंर्ज बेंगलुरु, पंजाब किंग्‍स, मुंबई इंडियंस, दिल्‍ली कैपिटल्‍स, कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं। गुजरात टाइटंस ने अब तक 11 मैच खेलकर 8 में जीत प्राप्‍त की है। 16 अंकों के साथ टीम टॉप पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 11 में से 8 मैच जीते हैं और टीम दूसरे नंबर पर है। पंजाब ने 11 में 7 मैच अपने नाम किए हैं। 3 में उन्‍हें हार मिली है और 1 मैच बेनतीजा रहा। 12 में से 7 मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस चौथे, 11 में से 6 मैच जीत चुकी दिल्‍ली 5वें नंबर पर है। कोलकाता 12 में से 5 और लखनऊ सुपर जायंट्स 11 में से 5 मैच जीत पाई है। गुजरात-आरसीबी के 16-16 अंक आईपीएल में आमतौर पर 16 प्‍वाइंट्स में टीम प्‍लेऑफ में जगह बना लेती हैं। ऐसे में गुजरात और बेंगलुरु की जगह लगभग तय नजर आ रही है। पंजाब और मुंबई भी लगभग 1-1 जीत दूर दिख रही हैं। दिल्‍ली को अपने बचे हुए 3 में से 2 मैच जीतने होंगे। कोलकाता के 2 मैच बचे हैं और उनके 11 अंक हैं। अपने दोनों मैच जीतने के बाद भी कोलकाता को भाग्‍य के सहारे रहना होगा। जहां अन्‍य टीमों 18-20 अंक तक पहुंच सकती हैं, ऐसे में 15 प्‍वाइंट पर क्‍वालिफिकेशन काफी मुश्किल है। लखनऊ 11 मैच में 5 जीत चुकी है और उनके 10 अंक हैं। अगले 3 मैच में जीत लखनऊ को 16 अंक तक पहुंचा सकी है। recent visitors 40

दिल्ली एसीबी ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांगी इजाजत

नई दिल्ली दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की स्थिति गंभीर हो सकती है. दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने उनके खिलाफ एक कथित भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी है. एसीबी ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच आरंभ करने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति मांगी है. एसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. इस शिकायत के संदर्भ में एसीबी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच के लिए पीओसी अधिनियम की धारा 71 ए के तहत पूर्व अनुमोदन के लिए अनुरोध सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में फरवरी महीने में अपनी पारंपरिक सीट पर हार का सामना करने के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन में बदलाव करते हुए पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. सौरभ भारद्वाज एक कुशल और तेज-तर्रार नेता माने जाते हैं. पिछले महीने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज हुआ था केस दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,748 क्लास रूम्स के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के मामले में ACB ने अप्रैल के अंत में ‘AAP’ के नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई की थी. ACB के अनुसार, यह घोटाला लगभग 2,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें ठेके अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर दिए गए थे. रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्येक क्लास रूम का निर्माण 24.86 लाख रुपये में किया गया, जो सामान्य लागत से लगभग 5 गुना अधिक है. यह कार्य कथित तौर पर ‘AAP’ से जुड़े ठेकेदारों को सौंपा गया था. recent visitors 43

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, बस्तर संभाग समेत 9 जिलों में यलो अलर्ट

बस्तर छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने की भी चेतावनी है। हालांकि अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई गिरावट जारी। मौसम विभाग के मुताबिक धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 38.9 डिग्री रहा तापमान राजधानी रायपुर में भी मौसम बदला-बदला नजर आया। सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्की बदली और संभावित बौछारों की संभावना जताई गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा। बिलासपुर और जीपीएम में भी गर्मी कम बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में दिन का पारा 36.6 डिग्री और रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। यहां भी तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। दुर्ग सबसे गर्म शुक्रवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि यह नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1.6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा जो औसत से 3.4 डिग्री कम था। सरगुजा संभाग में भी मौसम ने ली नरमी प्रदेश के उत्तरी हिस्से, सरगुजा संभाग में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से काफी कम था। यह स्पष्ट संकेत है कि प्रदेशभर में गर्मी अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। recent visitors 33

भोपाल कोर्ट ने राहुल गांधी को 28 अगस्त को पेश होने के आदेश दिए

भोपाल  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट से नोटिस जारी हुआ है। कोर्ट ने राहुल को 28 अगस्त को पेश होने के आदेश दिए हैं। 9 मई को राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वो हाजिर नहीं हुए थे। यह मामला 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा है, जब राहुल गांधी ने झाबुआ की एक चुनावी रैली में कहा था कि शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स लीक में है। बाद में शिवराज पर की गई टिप्पणी वापस ले ली गई, लेकिन कार्तिकेय पर बयान बरकरार रखा। जिसे कार्तिकेय ने इसे झूठा और मानहानि करने वाला बताया था। बयान के बाद कार्तिकेय ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। recent visitors 41

कोंडागांव में पुलिस अधिकारियों पर हमले का आरोपी नक्सली और उसकी पत्नी ने आत्मसमर्पण किया

 कोंडागांव छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार को 16 लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपत्ति ने सुरक्षाकर्मियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इसमें पुरुष नक्सली साल 2009 में राजनांदगांव में हुए नक्सल हमले में शामिल था, जिसमें 29 पुलिसकर्मी मारे गए थे. इसके साथ ही पुलिस ने नारायणपुर जिले में दो नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने बताया कि रायसिंह कुमेटी उर्फ ​​रतनसिंह कुमेटी (35) और उसकी पत्नी पुनाय अचला उर्फ ​​हिरोंडा (34) ने खोखली माओवादी विचारधारा से निराश होकर आत्मसमर्पण कर दिया. कुमेटी माओवादियों के प्रतिबंधित संगठन की कंपनी नंबर 5 के तहत वरिष्ठ कैडर के रूप में सक्रिय था, जबकि उसकी पत्नी इसकी सदस्य थी. दंपति पर 8-8 लाख का इनाम था. एसपी ने बताया कि कुमेटी साल 2003 से 2011 के बीच माओवादी हिंसा की कई घटनाओं में शामिल था. इसमें राजनांदगांव में घात लगाकर किया गया हमला भी शामिल है, जिसमें तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे सहित 29 पुलिसकर्मी मारे गए थे. उन्होंने बताया कि वह 2011 में गरियाबंद जिले में पुलिस कर्मियों के काफिले पर घात लगाकर किए गए एक अन्य हमले में भी शामिल था. इसमें तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश पवार सहित 9 पुलिसकर्मी मारे गए थे. उन्होंने बताया कि कुमेटी और उसकी पत्नी कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी, नारायणपुर और राज्य के अन्य जिलों में अन्य गंभीर नक्सली घटनाओं में भी शामिल थे. वे राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से भी प्रभावित थे. उनको 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है. इस बीच, नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ओरछा थाना क्षेत्र के कोडोल, छोटेपालनार और रेंगाबेड़ा गांवों के बीच जंगल में सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों कोंडाराम उसेंडी (35) और करंजे उसेंडी (40) को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा बलों ने उनके पास से दो डेटोनेटर, एक प्रेशर कुकर, बिजली का तार समेत अन्य सामान जब्त किया है.   recent visitors 42

जोधपुर में सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र न होने और बाजार बंद रखने के आदेश

जोधपुर भारत-पाक के बीच चल रही वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जोधपुर में आमजन से अपने घरों में रहने की अपील की है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर समूह में इकट्ठा होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। संभावित एयर स्ट्राइक के इनपुट के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए ये आदेश जारी किए हैं। प्रशासन द्वारा जारी आपात निर्देशों में कहा गया है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, कहीं भी समूह में एकत्र न हों और सभी प्रकार के सार्वजनिक समारोह एवं आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही शहर की सभी दुकानें और प्रतिष्ठान अग्रिम आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। बाजार और पेट्रोल पंप भी बंद एहतियातन शहर के मुख्य बाजारों को बंद करा दिया गया है। कुछ इलाकों में पेट्रोल पंप भी अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने की सहयोग की अपील जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर की ओर से संयुक्त बयान जारी कर कहा गया कि जोधपुर में संभावित खतरे के इनपुट को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आमजन से अपील है कि वे संयम बरतें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर दें। recent visitors 40

गुरुवार को वरमाला हुई, शुक्रवार को ही शादी के बाद होने वाली रस्में छोड़ जवान देश सेवा के लिए रवाना

राजगढ़ दूल्हा-दुल्हन दोनों के हाथों की मेंहदी अभी छूटी नहीं थी. गुरुवार को वरमाला हुई और शुक्रवार को ही शादी के बाद होने वाली रस्में छोड़ जवान देश सेवा के लिए रवाना हो गया. भारतीय वायुसेना के जवान मोहित राठौर की छुट्टी कैंसिल होते ही उन्हें शनिवार को नौकरी ज्वाइन करने का आदेश मिला था. मोहित का कहना है कि शादी हो गई, अब देश सेवा का मौका मिला तो यह शादी से भी बढ़कर है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारत द्वारा पाकिस्तान पर कार्रवाई की गई थी. जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. पाकिस्तान द्वारा सीमा से लगे भारत के शहरों को निशाना बनाया जा रहा है और रिहायशी इलाकों पर लगातार गोला बारूद से हमले किए जा रहे हैं. जिसके जवाब में भारत द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है. भारत सरकार और सेना अलर्ट पर है. युद्ध की स्थिति को देखते हुए सेना के जवानों की छुट्टियों निरस्त कर दी गई हैं. जवानों को नौकरी पर वापस बुला लिया गया है. शादी के लिए 2 दिन के लिए मिली मोहलत मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले वायुसेना के जवान मोहित राठौर अपनी शादी के लिए छुट्टी पर आए हुए थे. वे 17 अप्रैल से 15 मई तक अवकाश पर थे, लेकिन भारत पाक तनाव के चलते उनकी छुट्टियां बुधवार को निरस्त हुई और उन्हें शुक्रवार तक नौकरी वापस ज्वाइन करने के लिए कहा गया. तब उन्होंने गुरुवार को होने वाली अपनी शादी के बारे में बताया, तो उन्हें शनिवार तक ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश मिला. शादी के तुरंत बाद ड्यूटी पर निकले कुरावर निवासी मोहित 6 साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए थे. वे दिल्ली के पास स्थित ईसापुर एयरफोर्स स्टेशन में पदस्थ हैं. मोहित राठौर की शादी लसूड़लिया रामनाथ निवासी गोपाल राठौर की पुत्री वंदना से तय हुई थी. जिसके साथ उन्होंने गुरुवार यानि 8 मई को सात फेरे लिए और दुल्हन की विदाई कराकर घर पहुंचे. शुक्रवार को उन्होंने तुरंत अपनी रवानगी की तैयारी शुरू कर दी क्योंकि हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण सभी की छुट्टी कैंसल की दी गई है. हमारे लिए सबसे पहले देश: ससुर मोहित राठौर के ससुर गोपाल राठौर का कहना है,"मुझे गर्व है कि मेरा दामाद शादी के तुरंत बाद देश की रक्षा के लिए जा रहा है. हमारे लिए देश सबसे पहले है और हमने शादी हो जाने तक यह बात बेटी को नहीं बताने का निर्णय लिया था. वहीं मोहित के माता पिता भी इस बात से खुश है कि उनका बेटा देश की सेवा के लिए वापस लौट रहा है. उन्होंने प्रार्थना की है कि देश और बेटा दोनों सुरक्षित रहे." भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से पूरा देश गुस्से में था. आतंकवाद और पाकिस्तान को सबक सिखाए जाने की मांग लगातार की जा रही थी. 7 मई को भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में देश की अलग अलग सेनाओं में कार्य करने वाले सैनिकों की छुट्टियां निरस्त कर उन्हें वापस बुलाया लिया गया है. जिसमें राजगढ़ जिले का मोहित राठौर भी शामिल है. recent visitors 24