Friday, July 10, 2026 1:11 am

रुबीना दिलैक की फिटनेस पर यूट्यूबर ने उठाई थी उंगली, रजत दलाल को दिया करारा जवाब

मुंबई फिटनेस रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' खत्म हो गया है लेकिन इसमें हुई बहसबाजी का धुंआ अभी भी उठ रहा है। इस शो में पहले आसिम रियाज और फिर रजत दलाल ने रुबीना दिलैक की फिटनेस पर सवाल उठाए थे। जिसका एक्ट्रेस ने पलटवार किया था और करारा जवाब दिया था। अब अभिनव शुक्ला ने बिना नाम लिए कटाक्ष किया है। उन्हें फिटनेस का सही मतलब समझाया है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को पपाराजी ने मुंबई में एक जगह स्पॉट किया। यहां उन्होंने जब रुबीना से रजत के साथ फिटनेस पर हुई बहस के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसका करारा जवाब उनके पति देंगे। एक्टर ने कहा, 'फिटनेस पता है क्या होती है? फिटनेस होती है जो दिखती है और फिटने होती है जो दिखती नहीं है। तो हमको लगता है कि सब ऐसे (सीना बाहर निकालते हुए) हैं तो फिट हैं। ऐसा नहीं है।' अभिनव और रुबीना दिलैक का रजत को जवाब अभिनव शुक्ला ने रजत दलाल और आसिम रियाज का नाम लिए बगैर कहा, 'अपने फिट दोस्त हैं वो फोजी लोग, जो एक रोटी खाकर जंग लगते हैं। ये है फिटनेस।' फिर एक्ट्रेस ने कहा, 'कभी कभी, सही सम पर आप सही शब्द बोलते हैं तो उसका प्रभाव ज्यादा होता है। बार-बार अगर प्रश्न उठाया जाए, तो उनके जवाब देना ही चाहिए।' अभिनव शुक्ला ने मां के साथ 30 किमी ट्रेक किया था अभिनव ने कहा, 'हमने एक ट्रेक किया था 30 किलोमीटर एक दिन में, उसमें मां भी थीं। बड़े से बड़ा जो जिम रैट (चूहा) है न वो आ जाए। आधे घंटे बाद बोलेगा मेरे को प्रोटीन खाना है।' इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई इनकी तारीफ कहने लगा। कहा कि इन्होंने सही जवाब दिया है। recent visitors 40

यूएई का शाही परिवार उन्नाव में चार हजार करोड़ का करेगा निवेश, मछली पालन में आएगी नई क्रांतिकारी

उन्नाव संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का शाही परिवार उन्नाव में मत्स्य पालन में बड़ा निवेश करेगा। यूएई के शाही परिवार के सदस्य और एक्वॉब्रिज होल्डिंग्स के चेयरमैन शेख अहमद बिन मना बिन खलीफा अल मकतूम ने 461 मिलियन डॉलर (करीब 4000 करोड़ रुपये) के निवेश को मंजूरी दे दी है। दुबई में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शेख मकतूम को राज्य सरकार की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए यूपी आने का न्योता भी दिया। उन्नाव इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में होने वाले इस निवेश से राज्य में मत्स्य पालन को नई दिशा मिलेगी और यूपी बड़ा गढ़ बनकर उभरेगा। शाही परिवार की होल्डिंग कंपनी इस रकम का निवेश फिश हैचरी, फिश प्रोसेसिंग प्लांट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और फिश फीड प्लांट में करेगी। पूरा प्रोजेक्ट यूपी एग्रीज प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा। इस बड़े प्रोजेक्ट को यूपी में लाने के लिए विश्व बैंक की भूमिका अहम रही। ऐसे ही एक प्रोजेक्ट में विश्व बैंक और शाही परिवार मॉरीशस में साथ काम कर रहे हैं। यूपी को भरोसेमंद निवेश गंतव्य बताया आठ मई को मुख्य सचिव ने दुबई यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय निवेश, रणनीतिक साझेदारी और एक्वॉकल्चर पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में कई बैठक कीं। प्रदेश सरकार के प्रयासों को वैश्विक मंच पर पेश करते हुए यूपी को एक भरोसेमंद निवेश गंतव्य के रूप में बताया। उन्होंने दुबई स्थित वॉटरफ्रंट मार्केट के आधुनिक माडल को देखा। ऐसा ही मॉडल यूपी में मत्स्य उत्पादन और विपणन के लिए विकसित किया जाएगा। यह मार्केट उत्पादकों और खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर मूल्य दिलाता है। प्रदेश में यह एक्वॉकल्चर ईकोसिस्टम लखनऊ में स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। यूपी की निवेश अनुकूल एफडीआई नीति पेश की गई इस दौरान संयुक्त अरब अमीरात के मुख्य व्यापार मध्यस्थ एवं अर्थव्यवस्था मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के सहायक अवर सचिव जुमा मोहम्मद अल कैत से मुलाकात की। यूएई निवेश मंत्रालय के निदेशक मो. जैनल अलजारूनी और एफडीआई विशेषज्ञ डैनियल रेयमंड सेलर्स के सामने यूपी की निवेश अनुकूल एफडीआई नीति पेश की गई। एक लाख मत्स्य पालकों को आधुनिक बनाया जाएगा समझौते का लक्ष्य एक लाख मत्स्य पालकों को अत्याधुनिक तकनीक में प्रशिक्षित करना है। अभी यूपी और बिहार में मत्स्य पालकों के पास मछली के 40 फीसदी बच्चे अवैध रूप से बांग्लादेश से आते हैं। लेकिन, अब यूपी मछली पालन का सबसे बड़ा गढ़ बनकर उभरेगा। उन्नाव में निवेश को अंतिम रूप देने से पहले शाही परिवार की कंपनी के विशेषज्ञों ने उन्नाव के पानी का परीक्षण भी किया था।   recent visitors 30

निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की फोटोज की शेयर

लॉस एंजिल्स मदर्स डे पर कई जाने-माने सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए और जश्न की झलक दिखाई। सिंगर निक जोनस ने भी अब वाइफ प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी संग कई सारी फोटोज शेयर की हैं। तीनों ने एक पार्क में सादगी से जश्न मनाया। इस पोस्ट ने फैंस के दिल को छू लिया है। प्रियंका चोपड़ा , मालती मैरी और निक जोनस न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने पेड़ की छांव तले एक पार्क में नेचर के बीच वक्त बिताया। पिकनिक की फोटोज शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, 'पार्क में मेरी प्रियंका चोपड़ा के साथ मदर्स डे।' इस खास मौके पर प्रियंका कैजुअल लुक में नजर आईं। उनके हाथ में एक बोर्ड दिखा, जिस पर हैप्पी मदर्स डे लिखा था और उनकी गोद में बेटी मालती मैरी थीं। एक और फोटो में मालती जमीन पर लेटी हुई हैं और उनके बगल में पापा निक बैठे हैं। पास में ही पालतू डॉग भी है। सभी ने पार्क में पिकनिक मनाई। इससे पहले प्रियंका और निक ने मेट गाला में अपना जलवा बिखेरा था। कपल ने रेड कार्पेट पर साथ में पोज दिया। PC के लुक की भी जमकर तारीफ हुई। प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। 2025 में उनकी Heads of State रिलीज होगी। उनके पास 'द ब्लफ', 'कृष 4' और 'जजमेंट डे' है। वो एसएस राजामौली की तेलुगू फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। recent visitors 30

गेल ने चौथी तिमाही के लिए 2,049 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया

नई दिल्ली गैस डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी गेल ने मंगलवार को 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए 2,049 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 2,176.97 करोड़ रुपए के प्रॉफिट से 6 प्रतिशत कम है। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 1 रुपए का अंतिम लाभांश घोषित किया है। इस बीच, जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर 35,707 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 32,334.50 करोड़ रुपए था, जबकि ईबीआईटीडीए भी 13.3 प्रतिशत बढ़कर 3,216 करोड़ रुपए हो गया। तिमाही के लिए कुल आय बढ़कर 36,273.87 करोड़ रुपए हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 32,972.10 करोड़ रुपए थी। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में व्यय बढ़कर 33,572.80 करोड़ रुपए हो गया, जिसका मुख्य कारण 28,943.92 करोड़ रुपए की अधिक स्टॉक-इन-ट्रेड खरीद थी। कर से पहले लाभ (पीबीटी) 2,701.07 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2025 के लिए गेल ने वित्त वर्ष 2024 में 8,836.48 करोड़ रुपए की तुलना में 11,312.32 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि वार्षिक राजस्व 1,30,638.11 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,37,287.56 करोड़ रुपए हो गया। मंगलवार को गेल के शेयरों की कीमत 184 रुपए के आसपास रही। पिछले महीने कंपनी के शेयर में करीब 2.7 फीसदी की तेजी आई है। गेल ने वित्त वर्ष 2025 के अक्टूबर-दिसंबर के लिए 4,084 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट घोषित किया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान सरकारी स्वामित्व वाली गैस वितरण कंपनी का शुद्ध लाभ 3,193 करोड़ रुपए था। तिमाही में परिचालन से राजस्व में 6.23 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो पिछले वर्ष के 34,768 करोड़ रुपए से बढ़कर 36,937 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता के अनुसार, ''गेल ने चौथी तिमाही के परिणामों में 285 मिलियन डॉलर (लगभग 2,440 करोड़ रुपए) की असाधारण आय की घोषणा की है। यह आय एसईएफई मार्केटिंग एंड ट्रेडिंग सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड से मध्यस्थता कार्यवाही को वापस लेने के समझौते के तहत प्राप्त हुई।'' गेल के बयान में कहा गया है, "एलएनजी सप्लायर्स में से एक के साथ 15 जनवरी, 2025 को किए गए निपटान समझौते के परिणामस्वरूप, कंपनी ने 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के दौरान 2,440.03 करोड़ रुपए (285 मिलियन अमेरिकी डॉलर) को असाधारण आय के रूप में मान्यता दी है।" recent visitors 36

पमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम माह में 740 करोड़ रूपये ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया

पमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम माह में 740 करोड़ रूपये ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया गत वर्ष की तुलना में ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू में लगभग 8 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई भोपाल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के द्वारा विभिन्न बैठकों में समय-समय पर पश्चिम मध्य रेलवे की ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू बढ़ाने के निर्देश दिए जाते हैं। इसी कड़ी में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्य करते हुए जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों में रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास भी किये जा रहे हैं। जिसके चलते चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम अप्रैल माह में पश्चिम मध्य रेल ने कुल रुपये 739 करोड़ 84 लाख का ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया, जो गत वर्ष इसी अवधि की तुलना में 686 करोड़ 54 लाख ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है। यह ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू लगभग 8 प्रतिशत वृद्धि को दर्शता है।        ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू पर मद वाइस आय पर नजर डालें तो यात्री यातायात से रुपये 208 करोड़ 48 लाख, माल यातायात से रुपये 489 करोड़ 62 लाख, अन्य कोचिंग मद में रुपये 14 करोड़ 61 लाख एवं विविध आय यानि संड्री से रुपये 27 करोड 13 लाख का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है।   यात्री यातायात में रेलवे राजस्व बढ़ाने के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं:-  यात्रियों के लिए रेल यात्रा को सुरक्षित और बेहतर बनाया गया।  स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं।    पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित कर चलाया जा रहा हैं।  यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।  पश्चिम मध्य रेल में मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जा रहा हैं।  अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान कर यात्री ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई साथ ही समयपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। माल यातायात में रेलवे राजस्व बढ़ाने के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं:-  मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खण्ड की क्षमता में वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया गया।  माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएं दी जा रही।  गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल / साइडिंग को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किये जा रहे है।  नई रेल लाइन/दोहरीकरण/तिहरीकरण जैसे अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान की जा रही है।  मालगाड़ियों में ऑपरेशनल सुधार भी किए जा रहे है।  गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार एवं मालगाड़ियों के डिटेंशन को कम किया गया है। अन्य कोचिंग एवं विविध आय यानि संड्री रेवेन्यू के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं:-  गैर किराया राजस्व (नॉन फेयर रेवेन्यू) में वृद्धि के लिए नवाचारों और नविन अवधारणाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।    कैटरिंग, पार्किंग, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र एवं एनएफआर सम्बंधित कई अनुबंध किये जा रहे है।  वाणिज्यिक विज्ञापन, मल्टी परपस स्टॉल, ट्रेनों में विनाइल रैपिंग इत्यादि जैसे अनुबंधों को बढ़ावा दिया जा रहा है।  नई अभिनव गैर किराया राजस्व विचार योजना (निनफ्रीस) निति के तहत नयी-नयी योजनाओं को लागु किया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा द्वारा रेलवे राजस्व वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। recent visitors 42

12 जीबी रैम के साथ सोनी Xperia 1 VII लॉन्‍च

नई दिल्ली एक जमाना था जब सोनी के स्‍मार्टफोन्‍स भारत में खूब बिकते थे और जिस हाथ में सोनी का फोन होता, वो बंदा अलग ही नजर आता था। धीरे-धीरे कंपनी ने स्‍मार्टफोन बिजनेस को सीमित कर दिया लेकिन अभी भी वह फोन लॉन्‍च कर रही है। मंगलवार को कंपनी ने नया सोनी Xperia 1 VII पेश कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्‍ट फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन है। नए सोनी फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्‍लस एलटीपीओ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 120 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका डिजाइन काफी हद तक पिछले साल आए सोनी फ्लैगशिप जैसा है। नए फोन को सबसे तेज प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite की ताकत दी गई है। इसमें 12 जीबी रैम और यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। कंपनी 4 ओएस अपडेट्स और 6 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स का वादा कर रही है। Sony Xperia 1 VII की कीमत Sony Xperia 1 VII को मॉस ग्रीन, ऑर्किड पर्पल और स्‍लेट ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1499 यूरोप यानी करीब 1 लाख 41 हजार रुपये के आसपास है। एक वेरिंएट करीब 1 लाख 56 हजार रुपये का है। फ‍िलहाल यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध है। सबसे पहले जापान में मिलेगा। 4 जून से इसे यूके, यूरोप और अन्‍य देशों में पेश किया जाएगा। Sony Xperia 1 VII के स्‍पेसिफ‍िकेशंस Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080 x 2340 पिक्‍सल्‍स है। यह एक FHD+ OLED HDR डिस्‍प्‍ले है, जो 1 से 120 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन के डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। Sony Xperia 1 VII में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगाया गया है। एड्र‍िनो 830 जीपीयू इसमें मिलता है। फोन में 12 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टाेरेज को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में दो सिम लगाए जा सकते हैं, लेकिन एक स्‍लॉट ई-सिम के लिए है। Sony Xperia 1 VII के कैमरा स्‍पेसिफि‍केशंस Sony Xperia 1 VII में तीन बैक कैमरा है। पहला सेंसर 48 मेगापिक्‍सल का है। यह एक्‍समॉर टी सेंसर है, जो मोबाइल पर काम करता है। यह सेंसर हाइब्र‍िड ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन और इलेक्‍ट्रॉनिक इमेज स्‍टैबलाइजेशन ऑफर करता है यानी आपका हाथ फोटो खींचते समय हिल भी गया तब भी फोटो स्‍टेबल आएगी। फोन में 48 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्‍सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। टेलिफोटो लेंस से 21.3X तक हाइब्र‍िड जूम लिया जा सकता है। फोन में 12 मेगापिक्‍सल का ही फ्रंट कैमरा है, तो सेल्‍फी लेने के अलावा 4के वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। 3.5mm का ऑडियो जैक इसमें दिया गया है। स्‍पीकर्स में डॉल्‍बी एटमॉस साउंड है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। फोन का वजन 192 ग्राम है। यह कई रेटिंग्‍स के साथ आता है और धूल व पानी से होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है। Sony Xperia 1 VII में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। recent visitors 48

रानी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती के मौके पर शुरू होगा नया अभियान 21 से 31 मई के बीच चलाया जाएगा

भोपाल  मध्यप्रदेश में बीजेपी नया अभियान शुरू करने जा रही है। यह नया अभियान रानी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती के मौके पर शुरू होगा। नया अभियान 21 से 31 मई के बीच चलाया जाएगा। इसी कड़ी में 31 मई को अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती प्रदेश भर में मनाई जाएगी। दरअसल बीजेपी के नेता रानी अहिल्याबाई के जीवन मूल्य और वीरता के साथ उनके दूरदर्शी शासन, सामाजिक सुधार, समावेशी शासन और मंदिरों के जीर्णोद्धार के जरिए सांस्कृतिक पुनर्जागरण के बारे में जनता के बीच जाकर चर्चा करेंगे। बीजेपी सरकार के सामाजिक सुधार, समावेशी विकास और ‘विकास भी और विरासत भी’ के संकल्प को जनता के बीच बताएगी। 14 मई को भोपाल में बड़ा वर्कशॉप का आयोजन होगा। कार्यशाला बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होगी। वर्कशॉप में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री के साथ ही विधायक, संसद, जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता अहिल्याबाई के जीवन मूल्य और वीरता के साथ उनके दूरदर्शी शासन, सामाजिक सुधार, समावेशी शासन और मंदिरों के जीर्णोद्धार के जरिए सांस्कृतिक पुनर्जागरण के बारे में जनता के बीच जाकर चर्चा करेंगे। अहिल्याबाई के साथ ही बीजेपी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सामाजिक सुधार, समावेशी विकास और 'विकास भी और विरासत भी' के संकल्प को जनता के बीच बताएगी। अभियान का उद्देश्य अहिल्या की विरासत- बीजेपी के इस अभियान का उद्देश्य महारानी अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादाई जीवन को समाज के सामने लाना है। बीजेपी उनके सुशासन की विरासत का प्रचार करेगी। धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए किए गए कामों को समाज के बीच पहुंचाएगी। बीजेपी के समावेशी सुशासन का प्रचार- समावेशी एवं मूल्य आधारित शासन के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता को बताएंगे। केन्द्र और मप्र की भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के कामों को बताएंगे। पिछड़े, एससी, एसटी वर्ग के लोगों के कल्याण के साथ ही गृह एवं कुटीर उद्योग के प्रोत्साहन में भाजपा की उपलब्धियों को सामने लाया जाएगा। 14 को भोपाल में बड़ी वर्कशॉप बीजेपी ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अभियान का जो कैलेंडर बनाया है उसके तहत 14 मई को भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला होगी। इस वर्कशॉप में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री के साथ ही विधायक, जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अभियान में होने वाले कार्यक्रमों की टाइमलाइन     कार्यक्रम की प्लानिंग से जुड़ी बैठकें- 16 से 18 मई     प्रदेश वक्ताओं की कार्यशालाएं- 14 से 14 मई     अभियान का क्रियान्वयन– 21 से 31 मई अभियान के क्रियान्वयन के लिए समितियां बनेंगी इस अभियान के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर समितियां बनेंगी। प्रदेश की समिति में एक प्रदेश पदाधिकारी संयोजक होगा। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह संयोजक के साथ 3 सदस्य और रहेंगे। जिला स्तरीय समिति में एक संयोजक के साथ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और एक सदस्य के साथ कार्यक्रमों के प्रमुख शामिल रहेंगे। अभियान में ये कार्यक्रम होंगे     21 से 31 मई के बीच राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।     नगरीय निकायों, महिला एनजीओ के जरिए कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।     अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, सुधारों और सांस्कृतिक योगदान को दर्शाने वाली पुस्तिकाएं, पैम्फलेट्स, सहित अन्य सामग्री पब्लिक के बीच वितरित की जाएगी।     कार्यक्रमों में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को आयोजन और कार्यक्रमों में बोलने के लिए सक्रिय और प्रत्यक्ष भूमिका दी जाएगी। शोभा यात्राओं में दिखेगी अहिल्याबाई की विरासत अहिल्याबाई की विरासत और भाजपा के सामाजिक सुधार और सुशासन के प्रति संकल्प को कार्यक्रमों में दिखाया जाएगा। उनके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक योगदान का उत्सव समारोह मनाते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएंगी। बुनकरों, मंदिरों के अर्चक के साथ विशेष संपर्क किया जाएगा। पत्रकारों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठकें की जाएगी। महेश्वरी साड़ी की प्रदर्शनी और हथकरघा हाट भी लगेंगी अहिल्याबाई के जीवन और विरासत से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं पर आधारित नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वदेशी बुनाई परंपराओं के पुनर्जीवन और कला संस्कृति के प्रचार में अहिल्याबाई की विरासत को लोकप्रिय बनाने के लिए महेश्वरी साड़ी प्रदर्शनी और हथकरघा हाट के आयोजन किए जाएंगे। मंदिरों और घाटों पर सफाई अभियान चलाकर आरती और पूजा की जाएगी। इस दौरान अहिल्याबाई के जीवन से जुडे़ स्थानों को विशेष रूप से चिह्नित करके वहां कार्यक्रम किए जाएंगे। अभियान में युवा और महिलाओं पर फोकस महिला- बीजेपी की महिला नेत्रियों के नेतृत्व में वॉकेथॉन और विशेष दौड के आयोजन होंगे। महिला जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन आयोजित कर भाजपा की सरकार में महिला नेतृत्व को मिले प्रोत्साहन को बताया जाएगा। युवा- शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार और पारस्परिक संवाद सत्र आयोजित करके छात्रों को अहिल्याबाई होल्कर की विरासत और नेतृत्व, सामाजिक सुधार के साथ राष्ट्र निर्माण में उसकी प्रासंगिकता से रुबरू कराया जाएगा। प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, भाषण जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अहिल्याबाई की विरासत से परिचित कराया जाएगा। ज्ञान संचालित देशभक्ति पर बीजेपी के जोर पर प्रकाश डाला जाएगा। recent visitors 49