Friday, July 10, 2026 7:13 pm

एक ही परिवार के 4 लोगों के मिले शव, पत्नी और बच्चों को जहर देकर पति ने की आत्महत्या! जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद में आज एक ही परिवार के 4 लोगों के एक साथ शव मिले हैं. मृतकों में पति-पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. बागबाहरा के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी के H-2 बिल्डिंग के अपने मकान नं. 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42 वर्ष) का शव फंदे पर लटका मिला, जबिक उसकी पत्नी भारती पटेल (38 वर्ष), बेटी सेजल पटेल (11 वर्ष) और बेटे कियांश पटेल (04 वर्ष) के शव फर्श पर पड़े मिले हैं. सूचना मिलने पर SP समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, बसंत पटेल आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय बागबाहरा मे प्यून ( भृत्य ) के पद पर कार्यरत था. आज जब उनकी लाश मिली तो घर अंदर से बंद था. आशंका है कि बसंत पटेल ने अपने परिवार को जहर देकर खुद फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. फिलहाल बागबाहरा पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में है. इसके साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है. recent visitors 20

फायर ऑफिसर के नेतृत्व में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

नवा रायपुर  महानिदेशक नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर , जिला कलेक्टर बिलासपुर एवं पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्टेशन बिलासपुर में  DIG श्री एस के ठाकुर के निर्देशन में श्री दीपांकुर नाथ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एवं डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर के नेतृत्व में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इस दौरान होम गार्ड,फायर एवं SDRF की टीम द्वारा अग्नि एवं अग्निदुर्घटना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई । इस दौरान  फायर ट्राएंगल, विभिन्न क्लास ऑफ फायर यथा A क्लास, B क्लास, C क्लास, D क्लास एवं E क्लास, फायर एक्टिंग्विशिंग मीडिया के बारे में बताया गया , तथा कौन से टाइप के फायर को किस प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से बुझाया जा सकता है इस बारे में बताया गया तत्पश्चात अग्निशमन के कर्मचारी तथा SDRF के जवानों ने मॉक ड्रिल करके दिखाया गया । साथ ही आगजनी की घटना होने पर क्या करें और क्या नहीं करें इस संबंध में जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त स्ट्रेचर ड्रिल एवं सी पी आर की जानकारी भी दी गई । इस कार्यक्रम के दौरान स्टेशन मैनेजर श्री शिवानंद ओझा , स्टेशन अधीक्षक श्री एफ आर पटेल, RPF थाना प्रभारी श्री राजेश वर्मा, GRP प्रभारी श्री डी एन श्रीवास्तव, GRP, RPF एवं रेलवे के अधिकारी कर्मचारी  ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । श्री दीपांकुर नाथ जिला अग्निशमन अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि अग्नि एक छोटी सी चिंगारी से उत्पन्न होती है और यदि इस पर प्रारंभिक स्तर पर अंकुश नहीं लगाया गया तो समय बीतने के साथ यह एक बड़ी दुर्घटना का रूप ले लेती है । हमारा मॉकड्रिल का उद्देश्य है कि जनता इतनी जागरूक हो जाए कि अग्नि दुर्घटना को प्रारंभिक स्थिति पर ही नियंत्रित कर सके । recent visitors 29

लव जिहाद :शाहजहांपुर का आलम-बहारे मिल नाबालिग पर बना रहे थे इस्लाम अपनाने का दबाव, पुलिस पहुंची तो अंदर की कहानी जान चौंक गई

 शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं, जो अपना धर्म छुपाकर हरियाणा की रहने वाली नाबालिग और उबकी मां को शादी का झांसा देकर शाहजहांपुर ले आए थे। यहां आने के बाद नाबालिग की मां को आरोपियों के असली धर्म के बारे में जानकारी हुई। उसके बाद हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस की मदद से नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उनको जेल भेजा गया है। क्या है पूरा मामला? शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार के सरोजनीनगर निवासी बहारे आलम हरियाणा के फरीदाबाद में मेहनत मजदूरी करता था। उसके बाद उसने अपने भाई जान मोहम्मद को भी बुला लिया। बहारे आलम ने अपना नाम राकेश बताकर वहां की रहने वाली महिला को उसकी बेटी की शादी कराने का झांसा देकर शाहजहांपुर ले आया। लड़की की मां को शाहजहांपुर आने के बाद अहसास हुआ कि राकेश असल में बहारे आलम है। नाबालिग की मां ने इसके बाद शादी करने से मना किया तो आरोपी धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस की मदद से नाबालिग और उसकी मां को बरामद कर लिया। मां की तहरीर पर केस दर्ज लड़की की मां की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगाई। मुखबिर की सूचना पर गोला रोड जुड़ी सड़क के पास आरोपी बहारे आलम और उसके भाई जान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, थाना प्रभारी खुटार रावत ने बताया दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाम बदलकर लड़की से जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। सूचना पर इस मामले में कार्रवाई हुई है। नहीं रुक रहे मामले जिले में आए दिन लव जिहाद के मामले सामने आते रहते हैं। हिंदूवादी संगठनों की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद ही कार्रवाई हो पाती है। हिंदूवादी संगठन के जिला अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने बताया कि इस मामले को लेकर उनको सूचना मिल गई थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों आरोपी भाइयों पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जिले में लव जिहाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी राजेश द्विवेदी ने इस मामले में बताया धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर शादी के मामले में युवक राकेश उर्फ बहारे आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। recent visitors 49

मनेंद्रगढ़ में एसटी,एससी एवं ओबीसी महासंघ की बैठक संपन्न

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ विगत दिवस दिनांक 11.5.2025 को   एसटी, एससी एवं ओबीसी  महासंघ जिला एमसीबी की बैठक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक  स्कूल मनेंन्द्रगढ में आयोजित  की गई। जिसमें संगठन विस्तार  और महासंघ के उद्देश्यों  पर  गंभीर चर्चा की गयी। सर्वप्रथम सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के संयोजक एवं वरिष्ठ  अधिवक्ता रमेशचन्द्र सिंह ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश  डालते हुए कहा कि समाज के  आर्थिक सामाजिक और शैक्षिक  दृष्टि से पिछड़े लोगों को विकास  की मुख्य धारा से जोड़ना महासंघ की विशेष प्राथमिकता  होगी।        महासंघ के प्रवक्ता रामनरेश  पटेल ने अपने उदबोधन में समाज में ब्याप्त सामाजिक  समस्याओं एवं कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर देकर उनके  उन्मूलन की बात की। महासंघ  के जिलाध्यक्ष शरण सिंह ने एमसीबी जिला के अधीन भरतपुर, खड़गवां और मनेंन्द्रगढ  विकासखंड में त्वरित कार्यकारिणी के गठन को  सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया।         इस कड़ी में महासंघ की बैठक में ही मनेंन्द्रगढ ब्लाक का  सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए गजराज सिंह कुसरो ग्राम पाराडोल, उपाध्यक्ष पद के लिये  रामबसंत ग्राम लालपुर तथा सचिव पद के लिए छत्रपाल रवि  ग्राम पिपरिया को चयनित किया गया। शेष कार्यकारिणी के विस्तार के लिए उन्हें एक सप्ताह  का समय दिया गया।          कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व  जिला पंचायत  उपाध्यक्ष   ध्रुपद चौहान, भागवत सिंह  मरावी, कौशिल्या सिंह, ललिता  पाव, लालसाय बैगा, रामप्रसाद  नगनिहा, सुजीत  सिंह, सरोधन  सिंह, नभाग  सिंह, संतोष  सिंह, महेंद्र  सिंह, मदन  सिंह, अमर  सिंह, भूपेंद्र  सिंह, अरविंद  वैश्य  प्रीतम सिंह सहित बड़ी संख्या में  समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सह  संयोजक जिला एमसीबी  परमेश्वर सिंह तथा आभार  प्रदर्शन भागवत सिंह मरावी  द्वारा किया गया। recent visitors 40

अनुकंपा नियुक्ति के लिये मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों की मृत्‍यु उपरांत उनके आश्रित सदस्‍य को दी जाने वाली अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में त्‍वरित कार्रवाई करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित कर दी है। कंपनी ने कहा है कि उक्‍त कार्य में विलंब न हों इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्रवाई करने के लिये निर्देशित किया गया है। अनुकंपा नियुक्ति के लिये मानक संचालन प्रक्रिया को कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर भी देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के वृत्‍त तथा क्षेत्रीय कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।   recent visitors 29

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने संभाजी महाराज के शौर्य, नीति-कौशल और मातृभूमि के प्रति उनके अटूट समर्पण का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें राष्ट्र का वीर सपूत बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि शौर्य और नीति कौशल से छत्रपति संभाजी महाराज ने हर विषम परिस्थिति और कठिन चुनौती पर विजय प्राप्त की। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से मातृभूमि की रक्षा करते हुए पराक्रम का नया अध्याय रचा। देश के लिए उनका बलिदान और समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। 14 मई 1657 को जन्मे छत्रपति संभाजी महाराज ने केवल युद्ध कौशल में ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता, धर्मनिष्ठा और स्वराज की रक्षा के लिए अपने बलिदान से इतिहास में अमिट स्थान बनाया है।   recent visitors 24

जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, घटना से कैंप में हड़कंप

सुकमा सुकमा जिले में गोपनीय सैनिक के तौर पर पदस्थ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना से कैंप में हड़कंप मच गया. सैनिक सोढ़ी सोमडा को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे कैंप में गोपनीय सैनिक ने रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान साथ भी मौके पर पहुंचे. तत्काल गोपनीय सैनिक को जिला अस्तपाल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है. पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. मर्ग कायम कर पुलिस आत्महत्या के कारणों लगाने और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. recent visitors 23