Friday, July 10, 2026 3:53 pm

सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, चौराहों पर लगाएं मिलावटखोरों व नकली दवा कारोबारियों की तस्वीरें

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार को ‘सामाजिक अपराध’ करार देते हुए कहा कि यह जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है, जिससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मिलावटखोरों, नकली दवाओं के कारोबारी नेटवर्क और इस अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त व निर्णायक कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से चिन्हित किया जाए और उनकी तस्वीरें प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएं, ताकि जनता भी उन्हें पहचान सके और समाज में उनके प्रति नकारात्मक संदेश जाए। मुख्यमंत्री ने बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि तेल, घी, मसाले, दूध और पनीर जैसी दैनिक उपभोग की वस्तुओं की जांच यथासंभव उत्पादक इकाई पर ही की जाए। दूध व दुग्ध उत्पादों की विशेष रूप से सघन जांच के लिए समर्पित टीमें बनाई जाएं जो लगातार निगरानी रखें। साथ ही पेशेवर रक्तदाताओं की पहचान कर इस पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए। नकली औषधियों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस के साथ विभागीय समन्वय को और बेहतर बनाया जाए ताकि प्रवर्तन कार्यवाहियों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके। औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा भी बैठक में की गई। मुख्यमंत्री को बताया गया कि राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशालाओं के नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। पूर्व में कार्यरत छह प्रमुख मंडलों के अलावा अब अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, कानपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और देवीपाटन मंडलों में भी नई प्रयोगशालाएं और कार्यालय स्थापित किए गए हैं। लखनऊ, गोरखपुर और झांसी में प्रयोगशाला भवनों का उच्चीकरण किया गया है। साथ ही, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में तीन आधुनिक माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई हैं, जिनमें सूक्ष्मजीव, प्रोटोजोआ, विषाणु, जीवाणु, माइक्रोटॉक्सिन्स तथा अन्य रोगकारक जीवों की जांच संभव हो पाई है। लखनऊ और मेरठ में परीक्षण भी प्रारंभ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रयोगशालाओं के संचालन व रखरखाव हेतु एक ‘कॉर्पस फंड’ स्थापित करने का सुझाव दिया। recent visitors 25

प्रधानमंत्री जी की पहल से हम पिछड़ी जनजातियों के भाग्य खुल गए , हर प्रकार की सरकारी सुविधाओं के साथ पक्का आवास भी मिलने लगा

रायपुर : धन्यवाद उन सभी का, जिन्होंने हमारी सुध ली रायपुर हम लोग पहाड़ी कोरवा है बाबू,  जंगल से जुड़े हैं, जो कुछ है हमारा सबकुछ जंगल ही है, हमारे पुरखे ही नहीं, हम लोग का जीवन संघर्षों के साथ ही बीता है किसी ने आँसू तक नहीं पोछा…किसी ने हमारी सुध नहीं ली, आज हमें साफ पानी..गाँव तक सड़क..गाँव में स्कूल…बीमारी से इलाज के लिए आयुषमान कार्ड और पक्का मकान दिया जा रहा है..हमें पैरों में खड़ा करने के साथ ही..हमारे पांव पखारे जा रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है। धन्यवाद उन सभी लोगों का, जिन्होंने हमारी सुध ली और हमें सम्मान दे रहे हैं। यह कहना है विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार की पहाड़ी कोरवा फूलो बाई और शनी राम कोरवा का। ये पहाड़ी कोरवा परिवार प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत आशियाना मिलने के बाद गृह प्रवेश से पहले केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों पाँव पखारने के पश्चात अभिभूत और खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री  श्री शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा अन्य अतिथियों ने आज अम्बिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पाँव को पखारकर गृह प्रवेश कराया। इस मौके पर प्रदेश के 51 हजार हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंडरापाठ की रहने वाली फूलो बाई बताती है कि उनका जीवन संघर्षों से गुजरा। दो साल पहले पति के मौत के बाद उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई थीं। उनका कहना था कि पति जब तक जीवित थे तब तक उनको पूरा भरोसा था कि पक्का मकान एक दिन बना लेंगे, लेकिन असमय उनकी मौत ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वनांचलों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की सुध ली है। प्रधानमंत्री जी की पहल से हम पिछड़ी जनजातियों के भाग्य खुल गए हैं। हर प्रकार की सरकारी सुविधाओं के साथ पक्का आवास भी मिलने लगा है। ग्राम ढेलवाडाँड़-बोकाई पंचायत जिला सरगुजा के पहाड़ी कोरवा शनी राम ने बताया कि जंगलों के आसपास रहते हमारी कई पीढ़ियां बीत गई। हमारी पीढ़ियों ने पानी भी ढोढ़ी का पीया। घास-फूस के घर में रहे और आंधी-तूफान, बारिश के दिनों में डर के साये में जैसे-तैसे जिंदगी काटी। हमने तो कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन हमारी जिंदगी के कठिन दिन बहुरेंगे। अब पीएम जनमन से हमारे पक्के मकान बन गए। नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन मिल रहा। इलाज के लिए कार्ड बन रहा है। गाँव तक पक्की सड़क बन रही है। हमारे पांव पखार कर सम्मान दिया गया वह एक सुखद अनुभूति है, यह हमारे आने वाली पीढ़ी की तकदीर बदलने की शुरूआत है, इसके लिए हम जितना भी आभार जताए..कम ही है। recent visitors 35

इस कारण कोलकाता से छिन सकती है IPL फाइनल की मेजबानी …

कोलकाता एक हफ्ते के विराम के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने IPL 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। 27 मई तक लीग स्टेज के मैच होंगे। वहीं इसके बाद 29 मई से प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे और फाइनल 3 जून को होगा। पहले के कार्यक्रम के अनुसार खिताबी मुकाबले की मेजबानी कोलकाता को करनी थी, मगर नए शेड्यूल में बीसीसीआई ने प्लेऑफ के वेन्यू तय नहीं किए हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि कोलकाता से फाइनल मुकाबले की मेजबानी छिन सकती है। वहीं प्लेऑफ मुकाबले होस्ट करने की रेस में दिल्ली का नाम भी शामिल किया जा सकता है। पहले के शेड्यूल के अनुसार क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में तो क्वालीफायर-2 और फाइनल कोलकाता में होने थे। मगर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए बीसीसीआई शेष टूर्नामेंट के लिए 7 ही वेन्यू चुने हैं जिसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर और अहमदाबाद शामिल है। KKR लीग स्टेज के अपने 7 मुकाबले होम ग्राउंड पर खेल चुकी है, जिस वजह से 7 वेन्यू में कोलकाता शामिल नहीं है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि दिल्ली भी आईपीएल-2025 के चार प्लेऑफ मैचों की मेजबानी करने की दौड़ में है, साथ ही अहमदाबाद (जो फाइनल का संभावित स्थल है) और मुंबई भी। सूत्र ने कहा, "फाइनल के लिए तय की गए दिन, 3 जून के आसपास कोलकाता में भारी बारिश के पूर्वानुमान है, इस वजह से इसे कोलकाता से शिफ्ट कर दिया गया है। अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए मौसम का पूर्वानुमान फिलहाल साफ है।" IPL 2025 का नया शेड्यूल इस प्रकार है- 17 मई, 2025 – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु 22 मई – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद 23 मई – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु 24 मई – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर 25 मई – दोपहर 3:30 बजे IST – गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद 25 मई – शाम 7:30 बजे IST – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली 26 मई – शाम 7:30 बजे IST – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, जयपुर 27 मई – शाम 7:30 बजे IST – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ आईपीएल 2025 प्लेऑफ शेड्यूल 29 मई – शाम 7:30 बजे IST – क्वालीफायर 1 30 मई – शाम 7:30 बजे IST – एलिमिनेटर 1 जून – शाम 7:30 बजे IST – क्वालीफायर 2 3 जून – शाम 7:30 बजे IST – फाइनल recent visitors 29

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाज, आलिया भट्ट ने पोस्टपोन किया अपना कान्स डेब्यू

लॉस एंजिल्स कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाज हो चुका है. फैशन के सबसे बड़े फैशन इवेंट में बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के स्टार्स ने शिरकत किया है. इस बार बॉलीवुड की दो हसीनाओं का डेब्यू होने वाला है. नितांशी गोयल और आलिया भट्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. लेकिन वहीं, अब भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आलिया भट्ट ने बड़ी कुर्बानी देते हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल को छोड़ने का फैसला लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में आलिया भट्ट अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं. लेकिन आखिरी समय में उन्होंने प्लान कैंसल कर दिया और अपना कान्स डेब्यू पोस्टपोन कर दिया है. ओपनिंग सेरेमनी अटेंड करने के लिए एक्ट्रेस को वीकेंड पर उन्हें ट्रैवल करना था. लेकिन उन्हें अपने देश के लिए खड़े होना है इसलिए ये फैसला लिया है. बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने डेब्यू को पोस्टपोन करने पर आलिया भट्ट  का अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है. लेकिन उनकी टीम ने डेवलेपमेंट पर नजर बनाया हुआ है और अगर सिचुएशन में इम्प्रूवमेंट होता है तो आलिया भट्ट अपना प्लान रीशेड्यूल कर सकती हैं. कान्स में दिखेंगे ये बॉलीवुड स्टार्स बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में हर बार की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरेंगी. इसके अलावा जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और करण जौहर भी आने वाले हैं. क्योंकि कान्स में उनकी फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिग होने वाली है. इसके अलावा शर्मिला टैगोर सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म अरान्येर दिन रात्रि की स्क्रीनिंग के लिए शामिल होंगी. recent visitors 33

बलूचों ने पाकिस्तानी पंजाबी ट्रक ड्राइवरों को किडनैप कर की हत्या

इस्लामाबाद भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन बलूचिस्तान में विद्रोही अब भी पड़ोसी देश की नाक में दम किए हुए हैं। पंजाब मूल के 4 ट्रक ड्राइवरों को किडनैप कर बलूचिस्तान में हत्या कर दी गई है। इन लोगों की हत्याओं की जिम्मेदारी फिलहाल बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तानी एजेंसियों का संदेह बलूच विद्रोहियों पर ही है। दरअसल इन ट्रक ड्राइवरों को 9 मई को ही किडनैप कर लिया गया था। इन्हें तब अगवा किया गया था, जब वे ईरान से एलपीजी के ट्रक लेकर आ रहे थे। इन्हें रास्ते में ही बलूच विद्रोहियों ने रोका और फिर उनकी पहचान जानने के बाद अगवा कर लिया। लंबे समय से पंजाबी मूल के पाकिस्तानियों को बलूच विद्रोही टारगेट करते रहे हैं। बीते कुछ सालों में तो ऐसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। डॉन की न्यूज के मुताबिक क्वेटा से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अहमदवाल इलाके से इन लोगों को अगवा किया गया था। विद्रोहियों ने पहले ट्रक टायरों को गोलियां मारकर पंचर कर दिया। इसके बाद ड्राइवरों को अगवा कर ले गए। सुरक्षाबलों के मौके पर पहुंचने से पहले ही वे ट्रक ड्राइवरों को लेकर निकल चुके थे। अब उनके शव मंगलवार को बरामद किए गए हैं। ये शव एक सुनसान स्थान पर मिले थे। इनकी जानकारी स्थानीय लोगों की तरफ से ही पुलिस प्रशासन को दी गई थी। इसके बाद इन शवों को नोशकी ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इन सभी लोगों को करीब से गोलियां मारी गई हैं और कई गोलियां लगने से इनकी मौत हुई है। इनमें से दो ड्राइवर मोइन और हुजैफा पाकिस्तानी पंजाब के पाकपट्टन इलाके के रहने वाले हैं। अन्य दो इमरान अली और इरफान अली रहीम यार खान के निवासी थे। इन शवों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके घरों में भेज दिया गया। इस मामले की जांच शुरू हो गई है, लेकिन अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पंजाबी मूल के लोगों को ही क्यों बना रहे हैं निशाना दरअसल ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जब बलूच विद्रोहियों ने हाईवे ही जाम कर दिया और फिर पंजाबी मूल के लोगों को टारगेट करके कत्ल किया। इसके अलावा पिछले दिनों जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को भी अगवा किया गया था। इसमें भी पंजाबी मूल के लोगों को ही निशाना बनाया गया था। बलूच विद्रोहियों का कहना है कि पाकिस्तान का उनकी जमीन पर अवैध कब्जा है। इसके अलावा देश के शासन, सेना, राजनीति में पंजाब का ही प्रभुत्व है और बलूचिस्तान को किनारे रखा जाता है। recent visitors 48

कॉलेजों में एडमिशन शुरू हो चुके, सरकारी कॉलेजों में कम फीस में भी बेहतर कोर्स उपलब्ध

इंदौर कॉलेजों में एडमिशन शुरू हो चुके हैं। सरकारी कॉलेजों में कम फीस में भी बेहतर कोर्स उपलब्ध हैं। इंदौर में कौन कौन से कोर्स हैं और एडमिशन प्रक्रिया क्या है, यह आज हम आपको बता रहे हैं। महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज राज्य शासन के तकनीकी शिक्षा संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु पंजीयन 30 अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है। पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में परीक्षा 10वीं के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की प्राचार्य विजया शिन्दे द्वारा बताया गया कि ऐसे उम्मीदवार भी पंजीयन कर सकते हैं जो सत्र 2024-2025 में 10वी कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हैं एवं जिनका परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। ऐसे उम्मीदवार यदि प्रवेश के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो उन्हें परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कांउसलिंग पोर्टल पर परीक्षा परिणाम का विवरण दर्ज कर काउंसलिंग प्रक्रिया को पूर्ण करना आवश्यक होगा।   अभ्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में मदद के लिए सभी शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में हेल्प सेंटर स्थापित किए गए हैं। प्राचार्य विजया शिंदे द्वारा बताया गया समस्त पाठ्यक्रम एआईसीटीई, आरजीपीवी एवं काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर से संबद्ध हैं। शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में अनेक रोजगार मूलक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। वर्तमान में संस्थान में चार डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाईन एवं होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अध्यक्ष काउंसलिंग समिति, आयुक्त तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा ऑनलाईन आयोजित की जा रही है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 01 जून 2025 है। यह इंदौर जिले का एकमात्र शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय है जो कि न्यूनतम शिक्षण शुल्क 10 हजार रुपए मात्र प्रतिवर्ष पर छात्राओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम उपलब्ध करवा रहा है।              छात्राओं के व्यावसायिक एवं रचनात्मक विकास हेतु संस्था द्वारा समय-समय पर एक्सपर्ट लेक्चर, इंडस्ट्री विजिट, वर्कशाप, इंटर्नशिप एवं सेमिनार का आयोजन किया जाता है। सर्वसुविधा युक्त एवं आधुनिक उपकरणों से लैस विभिन्न प्रयोगशालाओं द्वारा छात्राओं को प्रायोगिक ज्ञान प्रदान किया जाता है। सभी विभागों की अंतिम वर्ष की छात्राओं हेतु प्रतिवर्ष ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विभिन्न कंपनियों में छात्राओं का प्लेसमेन्ट करवाया जाता है, जिस कारण से विगत कई वर्षों में छात्राओं का डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की ओर रूझान अत्यधिक बढ़ गया है। आईटीआई में एडमिशन शुरू इंदौर में संचालित शासकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया 01 मई 2025 से शुरू हो चुकी है। आईआईटी में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन https://mpiticounseling.co.in/ पर 31 मई तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को च्वॉइस फिलिंग भरना होगा तथा पंजीयन के पश्चात इच्छित संस्थाओं एवं ट्रेड्स के क्रम का चयन 10 मई से 31 मई तक कर सकेंगे। पोर्टल पर पंजीकृत आवेदकों के लॉगइन पर 05 जून 2025 को कॉमन रैंक प्रदर्शित की जाएगी । आईटीआई में संचालित ट्रेड-फिटर, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, स्टेनो हिन्दी, कंप्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिसटेन्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा इलेक्ट्रीशियन में प्रवेश हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वी कक्षा उत्तीर्ण एवं ट्रेड- स्वीइंग टेक्नोलॉजी हेतु 8वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। आवेदकों को कोई त्रुटि सुधार कराना हो तो ई-मेल mpiticounseling2025@gmail.com के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन क्रमांक व अंक सूची के आधार पर 6 जून से 8 जून तक सुधार करा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में शासकीय आईटीआई में स्थापित हेल्पडेस्कक पर सम्पर्क कर सकते है। recent visitors 22

विदेश मंत्री जयशंकर बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे, पाकिस्तान से तनाव के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। गृह मंत्रालय (MHA) ने उनकी सुरक्षा में इजाफा किया है। यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है। उन्हें एक बुलेटप्रूफ कार दी गई है। दिल्ली में उनके घर के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जयशंकर को पहले से ही सीआरपीएफ कमांडो की जेड-श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। अक्टूबर 2023 में उनकी सुरक्षा Y-श्रेणी से बढ़ाकर Z-श्रेणी कर दी गई थी। जयशंकर के लिए अब बुलेटप्रूफ कार सरकारी सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। MHA ने उनकी सुरक्षा में एक बुलेटप्रूफ कार जोड़ी है। दिल्ली में उनके आवास पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जयशंकर को पहले से ही जेड-श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इस सुरक्षा में सीआरपीएफ कमांडो की तैनाती होती है। केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में पहले से ही 33 कमांडो हमेशा तैनात रहते हैं। इसलिए लिया गया सुरक्षा बढ़ाने का फैसला ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा है। यही नहीं भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके टेरर कैंप्स को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री की सिक्योरिटी को लेकर अहम फैसला लिया। क्या होती है जेड-श्रेणी की सुरक्षा दरअसल, जेड-श्रेणी की सुरक्षा भारत में तीसरी सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसमें 22 जवान होते हैं। इनमें NSG के 4 से 6 कमांडो और स्थानीय पुलिस शामिल होती है। इसमें एक बुलेटप्रूफ गाड़ी भी होती है। साथ ही, एस्कॉर्ट व्हीकर भी दिए जाते हैं। यह सुरक्षा आमतौर पर बड़े नेताओं और मशहूर हस्तियों को दी जाती है। खासकर उन्हें, जिन पर खतरे की आशंका होती है। अक्टूबर 2023 में जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। पहले उन्हें Y-श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। आईबी की रिपोर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी ने विदेश मंत्री पर खतरे का आकलन करने के बाद सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की थी। उस समय, सुरक्षा के तौर पर 12 सशस्त्र गार्ड केंद्रीय मंत्री जयशंकर के घर पर तैनात थे। छह पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) भी थे। 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो तीन शिफ्टों में तैनात थे। तीन वॉचर शिफ्टों में काम करते थे। तीन प्रशिक्षित ड्राइवर हर समय मौजूद रहते थे। अब एस. जयशंकर की सुरक्षा को बढ़ाते हुए एक बुलेटप्रूफ कार भी दी गई है। ये ऐसी कार होगी जिस पर गोलियों का असर नहीं होता। recent visitors 24