कन्नड़ भाषा विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट से सोनू निगम को दी राहत

बेंगलुरु कर्नाटक हाई कोर्ट ने कन्नड़ समुदाय के कथित तौर पर अपमान करने के मामले में सिंगर सोनू निगम को राहत दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सोनू के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन उन्हें जांच में सहयोग होगा। सोनू निगम ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दी थी। पिछले महीने म्यूजिक कॉन्सर्ट में हुए विवाद के बाद शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने बीएनएस की धारा 351 (2) (आपराधिक धमकी), 352 (1) (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) और 353 (सार्वजनिक शरारत भड़काने की आशंका वाले बयान) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जस्टिस शिवशंकर अमरन्नावर की बेंच ने कहा कि अदालत को राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि अगर सोनू निगम जांच में सहयोग करते हैं, तो उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। FIR रद्द करने की दी थी अर्जी कर्नाटक रक्षण वेदिके के अध्यक्ष धर्मराज अनंतैया ने अपनी शिकायत में कहा था कि सोनू निगम ने न केवल कन्नड़ लोगों का अपमान किया है, बल्कि कन्नड़ गाने के अनुरोध को आतंकवादी कृत्य से जोड़कर उनके सांस्कृतिक गौरव और भाषाई पहचान की तुलना हिंसा और असहिष्णुता से की है। सुनवाई के दौरान सिंगर के वकील ने सार्वजनिक माफी का हवाला दिया, जबकि सरकार ने तर्क दिया कि टिप्पणी लाइव प्रसारण के दौरान की गई थी और कानूनी कार्रवाई उचित है। इस मामले में सोनू ने सफाई दी थी कि वहां चार-पांच गुंडे किस्म के लोग थे जो जोर-जोर से 'कन्नड़-कन्नड़' चिल्ला रहे थे। कुछ लड़कियां उन्हें समझा रही थीं कि ऐसा मत करो, माहौल खराब हो रहा है। मैं उन चार-पांच लोगों को बस ये बताना चाहता था कि पहलगाम में जब आतंकवादियों ने हमला किया था, तब उन्होंने किसी से ये नहीं पूछा था कि वे कौन-सी भाषा बोलते हैं। क्या था मामला? यह विवाद 25 अप्रैल को बेंगलुरु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुआ था। कॉन्सर्ट के दौरान ऑडियंस ने सोनू से कन्नड़ में गाने की डिमांड की। सिंगर ने अनुरोध के तरीके पर आपत्ति जताई और गुस्से में उन लड़कों की क्लास लगा दी। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 'कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़। यही कारण है कि पहलगाम हुआ।' सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी को लेकर हंगामा हो गया और कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें बैन करने का फैसला ले लिया। मामला बढ़ते ही सोनू ने माफी मांग ली थी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाने में भारत को ‘स्पष्ट बढ़त’ हासिल थी – न्यूयॉर्क टाइम्स

नई दिल्ली अमेरिका के अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में सैटेलाइट से मिली तस्वीरों के हवाले से कहा है कि ऐसा लगता है कि चार दिनों तक चले हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाने में भारत को बढ़त हासिल थी. रिपोर्ट के अनुसार, हमलों से पहले और बाद की सैटेलाइट से मिली हाई-रिजॉल्यूशन की तस्वीरों में भारतीय हमलों से पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को नुकसान दिखाई देता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चला सैन्य संघर्ष दो परमाणु संपन्न देशों के बीच आधी सदी में सबसे व्यापक लड़ाई थी. चूंकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की एयर डिफेंस का टेस्ट करने और सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया, इसलिए उन्होंने गंभीर नुकसान पहुंचाने का भी दावा किया. पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को पहुंचा नुकसान इसमें कहा गया है कि सैटेलाइट से मिली तस्वीरों से संकेत मिलता है कि हमले व्यापक थे, लेकिन नुकसान दावे के मुकाबले कहीं ज्यादा सीमित था. खबर में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि ज्यादातर नुकसान भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को पहुंचाया. इसमें कहा गया है कि हाई-टेक युद्ध के नए युग में, तस्वीर में सत्यापित दोनों पक्षों के किए गए हमले सटीक रूप से टारगेटेड प्रतीत होते हैं. पाकिस्तान पर भारत की बढ़त रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और हवाई क्षेत्रों को निशाना बनाने में स्पष्ट बढ़त मिली है, क्योंकि लड़ाई का दूसरा चरण एक-दूसरे की डिफेंस क्षमताओं पर हमलों में बदल गया. भारत के रक्षा अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची से 100 मील से भी कम दूरी पर स्थित भोलारी एयर बेस पर एक विमान हैंगर पर सटीक हमला किया है. नूर खान एयर बेस पर हमला रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीरों में हैंगर जैसी दिखने वाली चीज को साफ नुकसान दिखाई दे रहा है. इसके अलावा नूर खान एयर बेस शायद सबसे संवेदनशील सैन्य लक्ष्य था जिस पर भारत ने हमला किया. नूर खान एयर बेस पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय और देश के प्रधानमंत्री के कार्यालय से लगभग 15 मील की दूरी पर है और पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार की देखरेख और सुरक्षा करने वाली यूनिट से भी यह थोड़ी ही दूरी पर स्थित है. सैटेलाइट की तस्वीरों से खुली पोल भारतीय सेना ने कहा कि उसने विशेष रूप से पाकिस्तान के कुछ प्रमुख हवाई अड्डों पर रनवे और अन्य सुविधाओं को निशाना बनाया था और इस रिपोर्ट में भी कहा गया है कि सैटेलाइटसे मिली तस्वीरों से नुकसान दिखा. इसमें कहा गया है कि इसके मद्देनजर 10 मई को पाकिस्तान ने रहीम यार खान हवाई अड्डे के लिए एक नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि रनवे क्रियाशील नहीं है. सरगोधा एयरपोर्ट रनवे के दो हिस्सों पर हमला भारतीय सेना ने कहा कि उसने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा हवाई अड्डे पर रनवे के दो हिस्सों पर हमला करने के लिए सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया था. रिपोर्ट में कहा गया है, जिन स्थानों पर पाकिस्तान ने हमला करने का दावा किया है, उसकी सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरें सीमित हैं और अभी तक पाकिस्तानी हमलों से हुए नुकसान को स्पष्ट रूप से नहीं दिखा पा रही हैं, यहां तक कि उन ठिकानों पर भी जहां सैन्य कार्रवाई के पुख्ता सबूत थे. पाकिस्तान के दावे गलत पाकिस्तानी अधिकारियों के इस दावे पर कि उनकी सेना ने भारत के उधमपुर एयर बेस को नष्ट कर दिया है, रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 मई की तस्वीर में नुकसान नहीं दिख रहा है. भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर सटीक हमले किए थे. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे. पाकिस्तान के पसरूर और सियालकोट स्थित एयर बेस के रडार स्थलों को भी सटीक हथियारों से निशाना बनाया गया, जिससे भारी क्षति हुई. भारत रहा हावी- रिपोर्ट न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि सैटेलाइट तस्वीरों से साफ़ पता चलता है कि भले ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर नुकसान पहुंचाने का दावा किया, लेकिन असली और प्रमुख नुकसान भारत द्वारा पाकिस्तान को ही पहुंचाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आधुनिक युद्ध प्रणाली और सटीक हथियारों के इस युग में दोनों देशों ने अपने हमलों को रणनीतिक रूप से अंजाम दिया, लेकिन भारत ने खासतौर पर पाकिस्तान की वायुसेना की क्षमताओं और एयरफील्ड्स को निशाना बनाया. भोलारी एयरबेस पर हमला सबसे महत्वपूर्ण हमलों में से एक कराची के निकट भोलारी एयर बेस पर किया गया हमला था, जहां सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों में विमान हैंगर को पहुंचा नुकसान साफ दिख रहा है. पाकिस्तान के कराची से करीब 100 मील दूर स्थित भोलारी एयरबेस पर भारत ने एयरक्राफ्ट हैंगर को टारगेट किया.   नूर खान एयरबेस: सबसे संवेदनशील लक्ष्य रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का सबसे संवेदनशील हमला नूर खान एयरबेस पर था, जो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास स्थित है और सेना के मुख्यालय व प्रधानमंत्री कार्यालय के करीब है. यही यूनिट पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा देखती है. यहां की सुविधाओं को भारत ने सटीक हथियारों से नुकसान पहुंचाया. सरगोधा और रहीम यार खान एयरबेस पर हमले भारत ने यह भी दावा किया कि उसने पाकिस्तान के प्रमुख हवाई अड्डों को निशाना बनाया है, जिसमें रहीम यार खान और सरगोधा बेस के रनवे सेक्शन भी शामिल हैं.  सैटेलाइट इमेज ने इन दावों का समर्थन किया , जिसमें प्रभावित बुनियादी ढांचे को दिखाया गया है.   पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस की दो रनवे स्ट्रिप्स को भी भारतीय सेना ने सटीक हथियारों से निशाना बनाया. भारतीय सेना ने कहा कि उसने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा हवाई अड्डे पर रनवे के दो हिस्सों पर हमला करने के लिए सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया था. वहीं रहीम यार खान में पाकिस्तान ने खुद 10 मई को नोटिस जारी किया कि रनवे अब “ऑपरेशनल नहीं” है. इसके अलावा पसरूर और सियालकोट एविएशन बेस पर मौजूद रडार सिस्टम को भी निशाना बनाया गया जिससे पाक … Read more

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने जबलपुर में किया राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन

जबलपुर उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने गुरूवार को जबलपुर कलेक्टर कार्यालय के नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन किया। उन्होंने इसे हाईटेक बनाने के लिये कलेक्टर दीपक सक्सेना के प्रयासों की प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा के साथ राजस्व अभिलेखागार के अवलोकन के दौरान सांसद आशीष दुबे, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, रत्नेश सोनकर और राजकुमार पटेल भी मौजूद थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हो गई काफी सस्ती, जान लीजिए लेटेस्ट दाम

मुंबई सोने की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के घरेलू और वैश्विक दोनों भाव गुरुवार सुबह गिरावट के साथ लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी सोना लाल निशान पर बना हुआ था। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर 5 जून 2025 की डिलीवरी वाना सोना  0.69 फीसदी या 636 रुपये की गिरावट के साथ 91,629 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट आई है। गुरुवार सुबह वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी। चांदी में भी बड़ी गिरावट सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गरुवार सुबह चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी। शुरुआती कारोबार में 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 1.06 फीसदी या 1009 रुपये की गिरावट के साथ 94,457 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। सोने का वैश्विक भाव सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.94 फीसदी या 30.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,158.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.76 फीसदी या 23.70 डॉलर का गिरावट के साथ 3,153.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। चांदी का वैश्विक भाव सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव गुरुवार सुबह 1.31 फीसदी या 0.42 डॉलर की गिरावट के साथ 32.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.03 फीसदी या 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 31.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल, शोएब मलिक ने मेंटर का पद छोड़ दिया, इन 4 दिग्गजों की भी छुट्टी तय!

इस्लामाबाद पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. पूर्व पाकिस्तान शोएब मलिक ने मेंटर का पद छोड़ दिया है. शोएब समेत पांच खिलाड़ियों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए मेंटर नियुक्त किया था. पांचों खिलाड़ियों ने 3-3 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन शोएब ने लगभग एक साल बाद ही पद छोड़ दिया. शोएब मलिक ने बतया है कि उन्होंने दो सप्ताह पहले बोर्ड को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. मलिक ने कहा कि वो अपने बाकी कॉन्ट्रैक्ट संबंधी दायित्वों को पूरा करेंगे, लेकिन अगले सत्र के लिए मेंटर नहीं होंगे. बाकी चारों मेंटर्स की भी हुई छुट्टी? शोएब मलिक का इस्तीफा ऐसे समय में हुआ है, जब बाकी चारों मेंटर के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. बता दें कि शोएब के अलावा मिस्बाह उल हक, सकलैन मुश्ताक, सरफराज अहमद और वकार यूनुस को भी पीसीबी ने मेंटर बनाया था. इधर शोएब ने अपना इस्तीफा सार्वजनिक किया, उधर पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि पीसीबी ने सभी पांच मेंटरों को हटाने का फैसला किया है क्योंकि वे पिछले साल काफी व्यस्त रहे घरेलू सत्र को कम करना चाहते हैं. पीसीबी के प्रवक्ता के मुताबिक चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आधिकारिक रूप से अपने निर्णय के बारे में नहीं बताया है. पिछले साल अगस्त में इन पांचों की नियुक्ति हुई थी. हालांकि इन मेंटरों की नियुक्ति विवादास्पद रही. बताया जाता है कि इन मेंटरों को प्रति महीने लगभग 15 लाख रुपये (18,000 डॉलर) की सैलरी पर अनुबंधित किया गया. इसने लोगों को चौंका दिया क्योंकि इनकी सैलरी बाबर आजम, शाहीन शाह आफरीदी और मोहम्मद रिजवान को छोड़कर बाकी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से अधिक है. इसके अलावा ये भी सवाल उठे कि ये पांचों वास्तव में क्या करेंगे. शुरुआत में ये पांचों चैम्पियंस कप में भाग लेने वाली टीमों के मेंटर नियुक्त किए गए. चूंकि प्रत्येक टीम के पास एक अलग कोचिंग सेटअप था, ऐसे में मेंटरों को कोचिंग क्वालिफिकेशन की आवश्यकता नहीं थी. शोएब मलिक ने अपने इस फैसले पर कहा, 'यह कोई आसान विकल्प नहीं था, लेकिन अपनी प्रतिबद्धताओं पर विचार करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि कई जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने के चलते मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने में असमर्थ हो जाऊंगा. मेरा मानना ​​है कि यह बदलाव का सही समय है. पाकिस्तान के कुछ सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के साथ काम करना काफी फायदेमंद अनुभव रहा है, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा.' शोएब मल‍िक ने साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. फिर 2019 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. हालांकि शोएब टी20 फॉर्मेट में अब भी सक्रिय हैं. 43 वर्षीय शोएब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मौजूदा सीजन में क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम का हिस्सा पार्ट हैं. शोएब मल‍िक का इंटरनेशनल कर‍ियर 35 टेस्ट, 1898 रन, 32 विकेट 287 वनडे, 7534 रन, 158 विकेट 124 टी20, 2435 रन, 28 विकेट   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद स्व.सुखदेव की जयंती पर किया नमन

Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रथम फील्ड मार्शल स्व. करिअप्पा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल       मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ, फील्ड मार्शल स्व. के.एम. करिअप्पा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।       मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर फील्ड मार्शल करिअप्पा के राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत को सशक्त बनाने और सेना की सुदृढ़ता के लिए किए गए उनके प्रयास अविस्मरणीय रहेंगे। देश सेवा के आदर्श के रूप में वे सदैव जवानों के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।       मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और गौरव के लिए स्व. करिअप्पा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरक है। उनके योगदान का सदैव स्मरण किया जाएगा।       उल्लेखनीय है कि फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ थे, जिन्होंने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश जनरल फ्रांसिस बुचर से कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने न केवल पेशेवर मजबूती हासिल की, बल्कि अनुशासन और समर्पण के नए मानक भी स्थापित किए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19