साइबर अपराधी अब स्टेगनोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे, फोटो-वीडियो डाउनलोड करते ही फोन हैक हो सकता

इंदौर सोशल मीडिया पर मैसेज बॉक्स में अनजान नंबर से आई एक फोटो या ऑडियो फाइल पर क्लिक करने से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है. फोटो या ऑडियो फाइल पर क्लिक करते ही आपके फोन का एक्सेस साइबर अपराधियों तक पहुंच जाता है. वे दूर बैठे बिना आपसे ओटीपी पूछे बैंक खाता साफ कर सकते हैं. साइबर अपराध की दुनिया में इन दिनों अपराधी स्टेगनोग्राफी का उपयोग कर साइबर फ्रॉड की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इसे लेकर राजस्थान पुलिस ने आमजन को आगाह किया है. इसे लेकर राजस्थान पुलिस के आधिकारिक X अकाउंट से वीडियो जारी किया गया. साइबर कमांडो महेश कुमार वीडियो में बता रहे हैं कि आजकल साइबर फ्रॉड का एक तरीका काफी चर्चा में है. इसमें कोई अनजान व्यक्ति वाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो, वीडियो या ऑडियो फाइल भेजता है. यूजर जैसे ही फोटो, ऑडियो या वीडियो फाइल पर क्लिक करता है. उसका फोन हैक हो जाता है. फोन का एक्सेस साइबर अपराधी के पास पहुंच जाता है. इसके बाद साइबर अपराधी मैसेज और कॉल को दूसरे किसी नंबर पर फॉरवर्ड कर देते हैं. इसके बाद ओटीपी काम में लेकर साइबर फ्रॉड की वारदात को अंजाम देते हैं.  फोटो-वीडियो डाउनलोड करने के शौकीन साइबर अपराध का शिकार बन सकते हैं। अपराधी अब धोखाधड़ी के लिए स्टेगनोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। धोखाधड़ी की घटनाओं को देखते हुए अपराध शाखा ने एडवाइजरी जारी की है। भारत-पाकिस्तान में तनाव के दौरान पाकिस्तानी स्कैमर के सक्रिय होने की आशंका भी जताई गई है। साइबर अपराधियों के लिए इंटरनेट मीडिया (वॉट्सएप-इंस्टाग्राम) ठगी का सबसे आसान अड्डा है। वाट्सएप यूजर्स बगैर सोचे-समझे अनजान नंबरों से आने वाले फोटो और वीडियो डाउनलोड कर लेते हैं। ऐसी लापरवाही अब बैंक खाता खाली करवा रही है। इसे स्टेगनोग्राफी कहते हैं एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक इस तकनीक को स्टेगनोग्राफी कहा जाता है। आसान भाषा में हम एपीके फाइल का एडवांस वर्सन बता सकते हैं। इसमें साइबर अपराधी और स्कैमर वॉट्सएप पर ब्लर फोटो और वीडियो भेजता है। यूजर जैसे ही उस पर क्लिक करता है, उसका फोन हैक हो जाता और बैंक की निजी जानकारी और उसका डेटा स्कैमर के पास चला जाता है। एडीसीपी के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा भी इस फ्राड से बचने की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि स्टेगनोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में होने की आशंका है। विशेषकर भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तानी स्कैमर द्वारा फ्राड किया जा सकता है। देवी-देवताओं के फोटो भेजकर फोन हैक कर सकते हैं स्कैमर वॉट्सएप पर भारतीय सेना और हिंदू देवी-देवताओं के फोटो और वीडियो भेज कर फोन हैक कर सकते हैं। दरअसल स्कैमर द्वारा फोटो (फाइल) के साथ में हिडन मेलवेयर छिपा रहता है, जो फाइल पर क्लिक करते ही सक्रिय हो जाता है और यूजर के फोन का एक्सेस उसके हाथ में चला जाता है। एडीसीपी के मुताबिक इस फ्राड से बचने के लिए यूजर को वाट्सप पर मीडिया विजिबिलिटी ऑप्शन ऑफ कर लेना चाहिए। इससे ऑटो डाउनलोडिंग बंद हो जाती है। बगैर ओटीपी खाली हो गया बैंक का खाता एडीसीपी के अनुसार हाल में मिली शिकायतों में पीड़ितों ने बताया कि उनके खाते से रुपये निकल रहे हैं। उन्होंने न ओटीपी बताया न किसी से जानकारी साझा की। जांच में पता चला उनके द्वारा अनजान नंबर से आई फोटो डाउनलोड की गई थी। इस कारण उनके फोन में ओटीपी तक नहीं आया। स्कैमर ने उसका फोन हैक कर लिया था। इस कारण ओटीपी भी स्कैमर के पास पहुंच रहा था। राज्य साइबर सेल के एसपी सव्यसाची सराफ के मुताबिक स्टेगनोग्राफी का पता लगाना बहुत कठिन है। अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज, ऑडियो, वीडियो और फोटो को डाउनलोड करने से बचना चाहिए। फोन में एंटी वायरस और सिक्योरिटी एप इंस्टाल करें। धोखाधड़ी की घटना होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। ये सावधानी रखें तो बचाव संभव     ध्यान रखना चाहिए कि अनजान नंबर से मैसेज में आए किसी भी फोटो, ऑडियो या वीडियो को सीन या डाउनलोड नहीं करें     जो भी एप इस्तेमाल किए जा रहे हैं. उसकी मीडिया सेटिंग में जाकर ऑटो डाउनलोड बंद करना चाहिए     किसी भी तरह के साइबर अपराध का शिकार होने पर साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर कर सकते हैं Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

विश्व बैंक की मदद से संचालित परियोजनाएं समय से पूरी हों : एमडी भोंडवे

विश्व बैंक की मदद से संचालित परियोजनाएं समय से पूरी हों : एमडी भोंडवे विश्व बैंक प्रतिनिधि मंडल ने की प्रबंध संचालक भोंडवे से भेंट भोपाल विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के आयुक्त सह प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे से भोपाल के पालिका भवन में सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान भोंडवे ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि विश्व बैंक की सहायता से संचालित परियोजनाएं उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित की गई हैं और शेष निर्माण कार्य भी तीव्र गति से पूर्ण किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में संचालित योजनाओं को निश्चित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। विश्व बैंक की सहायता से मध्यप्रदेश में विभिन्न शहरी अधोसंरचना परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें धरमपुरी, भेड़ाघाट और शाजापुर में सीवरेज परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है, जबकि छिंदवाड़ा सीवरेज परियोजना अंतिम चरण में है और शहडोल में यह कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अलावा बुरहानपुर और खरगौन में जल प्रदाय परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और सेवढ़ा जल प्रदाय परियोजना पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। बैठक में विश्व बैंक मिशन की ओर से रघु केशवन, रिद्धिमान साहा, सुज्योति नायर और डी.एम. मोहन ने भाग लिया। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की ओर से प्रमुख अभियंता आनंद सिंह और उप परियोजना संचालक (तकनीकी) शैलेन्द्र शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रदान की। मिशन के समन्वय की जिम्मेदारी तकनीकी अधिकारी कमलेश भटनागर द्वारा निभाई गई।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

डिंडौरी में भरे बाजार में कांग्रेस नेता ने सब्जी बेचने वाले पर तान दी बंदूक

डिंडौरी डिंडौरी जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर स्थित सब्जी मंडी में बुधवार की शाम उस समय अपरा तफरी का माहौल बन गया, जब कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बलराम चौकसे ने सब्जी विक्रेता के सिर में बंदूक तान दी। इस घटना से पूरे बाजार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित की शिकायत पर समनापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सब्जी विक्रेता वेद सिंह ठाकुर 35 वर्ष निवासी समनापुर ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपित कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व समनापुर ग्राम पंचायत में पंच बलराम चौकसे 65 वर्ष के विरुद्ध गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पिता कांग्रेस में तो बेटा भाजपा युवा मोर्चा में थाना प्रभारी कोमेश धूमकेती ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है की बंदूक असली थी या नकली। जबकि पीड़ित पक्ष का आरोप कि आरोपित दबाव में बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि आरोपी बलराम चौकसे जहां कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हैं, वहीं उनका बेटा सारंग चौकसे भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहा हैं। सब्जी ली और रुपये मांगने पर धमकाया दोनों ही पार्टी में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए इस तरह का खेल करने के आरोप लग रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि वह बुधवार की शाम लगभग 6 बजे प्रतिदिन की तरह सब्जी बेच रहा था। बुलेट से आरोपित बलराम चौकसे आया और सब्जी लेने के बाद जब उसने पैसा मांगा तो आरोपित ने पैसा न देकर गाली-गलौज की गई। सब्जी वालों से वसूली करने का आरोप आरोपित पैसा मांगने पर इतना आग बबूला हुआ कि बंदूक निकालकर पीड़ित के सिर में तान दी। इस घटना से व्यापारियों में भी विरोध के साथ दहशत का माहौल बना हुआ है। इस मामले में भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टी के जिम्मेदार कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि आरोपित के विरुद्ध पहले से ही सब्जी विक्रेताओं से वसूली करने के आरोप लगते रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

Indian Army में निकलीं भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई, सैलरी 1.2 लाख महीना

नई दिल्ली अगर आप देश सेवा करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. इंडियन आर्मी ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. भारतीय सेना की तरफ से टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC 142) – जनवरी 2026 के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन करने की आखिरी तारीख  29 मई 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक हैं. इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-142) 2026 के लिए आवेदन शुरू आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अविवाहित पुरुष होना चाहिए और उनके पास B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए, या वे इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र होने चाहिए. आयु सीमा 20 से 27 वर्ष के बीच रखी गई है (2 जनवरी 1999 से 1 जनवरी 2006 के बीच जन्मे). इस भर्ती में सीधा SSB इंटरव्यू होगा और कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. सफल उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त होगा और बाद में उन्हें स्थायी कमीशन मिलेगा. यह अवसर उन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए है जो भारतीय सेना का हिस्सा बनकर गर्व से देश की सेवा करना चाहते हैं. देहरादून में होगी ट्रेनिंग टीजीटी-142 के माध्यम से भारतीय सेना में चयन होने पर, उम्मीदवारों को विभिन्न प्रमुख कॉर्प्स में कमीशन मिलेगा. इसमें इंजीनियर्स कॉर्प्स, सिग्नल कॉर्प्स, और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स जैसी प्रतिष्ठित शाखाएं शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना के एक प्रशिक्षित अधिकारी के रूप में आईएमए देहरादून में 12 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा. इसके बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर परमानेंट कमीशन मिलेगा, जिससे उन्हें एक स्थायी अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा. इतनी मिलेगी सैलरी सैलरी और भत्ते की बात करें तो, आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 56400 रुपये का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा, जो उनके जीवन यापन में सहायक होगा. प्रशिक्षण पूरी होने और कमीशन मिलने के बाद, एक लेफ्टिनेंट के तौर पर उनकी वार्षिक सैलरी लगभग 17-18 लाख रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा, उन्हें मुफ्त चिकित्सा कवर, होम टाउन यात्रा पर मुफ्त यात्रा सुविधा, CSD कैंटीन का लाभ, और आवास जैसी कई अन्य आकर्षक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. ये सभी भत्ते और सुविधाएं एक सेना अधिकारी को उनके कार्यकाल के दौरान पूरी तरह से सक्षम और संतुष्ट रखने के लिए प्रदान की जाती हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

भारतीय टीम नए सितारों और गेंदबाजों की खोज करेगी और दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक बनी रहेगी: मांजरेकर

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टेस्ट टीम को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कोहली और रोहित, जो भारतीय टेस्ट टीम के दो स्तंभ रहे हैं, उन्होंने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया। उनके इस फैसले के बाद टीम और फैंस काफी घबराए हुए हैं कि इन दो सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कैसे अनुभवहीन टीम इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों का सामना करेगी।   रोहित और कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया के सामने कई सवाल है। रोहित की गैरमौजूदगी में कौन कप्तानी का भार संभालेगा और पारी का आगाज करेगा, वहीं विराट कोहली की जगह नंबर-4 पर कौन बैटिंग करेगा? अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो में बोलते हुए मांजरेकर ने कहा कि इस समय घबराहट की भावना होगी, लेकिन उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने भारतीय क्रिकेट के प्रसिद्ध फैब 4 सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली के संन्यास से वापसी की। संजय मांजरेकर ने कहा, "मुझे पता है कि कुछ फैंस चिंतित होंगे। जब फैब 4 ने एक साथ खेल छोड़ दिया तो घबराहट की भावना थी, लेकिन अंदाजा लगाइए क्या हुआ? कुछ साल बाद, भारत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बन गई। इसलिए, जब तक मैं इस पर दृढ़ता से विश्वास करता हूं, जब तक यह खेल भारत में लोकप्रिय है और भारत के लिए खेलने के लिए पर्याप्त युवा खिलाड़ी, युवा हैं, और भारत में हजारों हैं, इसका मतलब है कि जो कोई भी इस तरह की मेहनत से आता है, वह गुणवत्तापूर्ण प्रतिभा वाला होना चाहिए।" मांजरेकर ने कहा कि टीम नए सितारों और गेंदबाजों की खोज करेगी और दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक बनी रहेगी। हालांकि, मांजरेकर ने कहा कि उभरती हुई टीम के साथ समय की आवश्यकता होगी क्योंकि विदेशी परिस्थितियों में बल्लेबाजी लंबे समय से एक मुद्दा रही है। पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा कि नई टीम के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। मांजरेकर बोले, "तो हां, इसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन हमें घबराना नहीं चाहिए। याद रखें कि फैब 4 के बाद क्या हुआ, भारतीय गेंदबाजी की क्वालिटी में सुधार हुआ। ऐसा ही यहां भी हो सकता है। आप नए सितारों और नए गेंदबाजों की खोज करेंगे, और भारत दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक बना रहेगा। फिर आपको कुछ समय चाहिए। क्योंकि विदेशी परिस्थितियों में बल्लेबाजी बहुत महत्वपूर्ण है और यहीं हमारी वर्तमान कमजोरी है।" वह आगे बोले, "लेकिन अंदाजा लगाइए क्या? मौजूदा भारतीय टीम को देखने का एक और तरीका भी है, जिसमें रोहित और विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से हारा और ऑस्ट्रेलिया में भी बुरी तरह से हारा। तो अंदाजा लगाइए क्या? इस टीम के साथ, हमें बस ऐसा खेलना है जिसमें खोने के लिए कुछ भी न हो। नई भारत को शुभकामनाएं।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

पश्चिमी जिलों में जबरदस्त हीट वेव चलनी शुरू, गंगानगर में पारा 45 डिग्री के पार

जयपुर प्रदेश के बॉर्डर फिर से भीषण गर्मी से तपने लगे हैं। अधिकतम तापमान 45 डिग्री का स्तर पार कर गया है। प्रदेश पश्चिमी जिलों में जबरदस्त हीट वेव चलनी शुरू हो गई हैं। बीते 24 घंटों में गंगानगर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन प्रदेश में तापमान का स्तर इसी के आस-पास बना रहेगा। इसके बाद फिर से धूल भरी आंधी और बारिश का दौर चलेगा। बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की वर्षा देखने को मिली है। हवा में आर्द्रता का स्तर 15 से 50 प्रतिशत के बीच बना हुआ है।  प्रदेश के 15 शहरों में अधिकतम पारा 40 डिग्री के स्तर को पार कर चुका है। 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पश्चिमी राजस्थान में आज भी हीट वेव जारी रह सकती हैं। प्रदेश के अधिकतम तापमान में  2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम 40.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 39.2 डिग्री, अलवर में 41.6 डिग्री, जयपुर में 41.8 डिग्री, पिलानी में 42.7 डिग्री, सीकर में 39.5 डिग्री और कोटा में 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में 43.4 डिग्री, जैसलमेर में 43.4 डिग्री, जोधपुर में 41.6 डिग्री तथा गंगानगर में 45.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

गौपालन को बढ़ावा देकर गाय का दूध भी खरीदेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश के हर गांव में उपलब्ध कराएंगे सिंचाई की सुविधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास के कार्यों में नहीं होने देंगे धन की कमी गौपालन को बढ़ावा देकर गाय का दूध भी खरीदेगी सरकार बहनों और बेटियों के लिए जितनी जरूरत, उतने कॉलेज खोलेगी सरकार म.प्र. इकलौता राज्य, जहां तीन बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाओं पर हो रहा काम मुख्यमंत्री ने दिव्यगवां में शासकीय बिरसा मुंडा महाविद्यालय, 501 खेत तालाबों और 50.73 करोड़ के 7 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि-पूजन बैकुंठपुर में नया कॉलेज भवन, चौखंडी में सांदीपनी विद्यालय और जनपद पंचायत जवां को नगर परिषद बनाए जाने की घोषणा की भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ये मध्यप्रदेश के विकास का दौर है। विकास के प्रकाश से प्रदेश का कोई कोना वंचित नहीं रहेगा। विकास के कामों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश में जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों के साथ-साथ सिंचाई सुविधाओं का विकास भी हमारी सरकार कर रही है। प्रदेश के हर गांव में हमारी सरकार सिंचाई की स्थाई सुविधा उपलब्ध कराएगी। नदी जोड़ो अभियान में हम इसी दिशा में बढ़ रहे हैं। दो बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाओं पर काम प्रारंभ हो चुका है। तीसरी नदी जोड़ो परियोजना के लिए हम महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को रीवा जिले की सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यगवां में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन तथा जल गंगा संवर्धन अभियान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यगवां में शासकीय बिरसा मुंडा महाविद्यालय (लागत करीब 6 करोड़ रुपये) सहित कुल 50.73 करोड़ रुपये की लागत वाले 5 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 2 कार्यों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान में रीवा जिले में करीब 7 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 501 नए खेत तालाबों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह विकास यज्ञ है, रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं। उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों से अपील की कि वे सभी विकास के कामों में सरकार का सहयोग करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैकुंठपुर में नया कॉलेज भवन बनाने, चौखंडी में सांदीपनी विद्यालय बनाने, जनपद पंचायत जवां को नगर परिषद बनाए जाने, सिंचाई योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत जवां के कुछ चयनित ग्राम समूहों को आपस में नहरों से जोड़ने और यहां स्टॉप डेम निर्माण के लिए राशि मंजूर करने की घोषणा के अलावा इसी जनपद क्षेत्र के प्रस्तावित 3 ग्राम समूहों की एक पृथक ग्राम पंचायत बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने उस कॉलेज का किया‍लोकार्पण जिसे उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में किया था स्वीकृत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा को और बेहतर एवं गुणवत्तापरक बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। उन्होंने हर्ष जताते हुए बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने दिव्यगवां में कॉलेज मंजूर किया था और आज उसी कॉलेज का वे बतौर मुख्यमंत्री लोकार्पण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस कॉलेज में 3 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जिसमें 80 प्रतिशत बेटियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों और बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कोई कसर नहीं रखेगी। इनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए जितनी जरूरत, उतने विद्यालय और महाविद्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई, कॉपी किताबें, गणवेश, साईकल, लैपटॉप, स्कूटी देने के अलावा हमारी सरकार विद्यार्थियों की बेहतर कोचिंग की व्यवस्था भी कर रही है। 501 नए खेत तालाबों से रीवा जिले का बढ़ेगा सिंचाई रकबा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित है। मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां तीन बड़ी नदी परियोजना पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी), केन-बेतवा लिंक और तापी बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना पर काम हो रहा है। वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकास कार्य हो रहे हैं। इसी अभियान में रीवा में लोकार्पित किये गये 501 नए खेत तालाबों से जिले का सिंचाई रकबा बढ़ेगा और फसलों की पैदावार बढ़ेगी। प्रदेश सरकार विकास के सभी संकल्पों को अक्षरश: पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने लिए हमारी सरकार गौपालन को बढ़ावा दे रही है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना हम गौ पालकों को अनुदान देंगे। पशुपालकों को प्रोत्साहन देने के लिए अब गाय का दूध सरकार खरीदेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कामधेनु योजना में किसान 25 गाय से लेकर अधिकतम 200 गाय तक पाल सकते हैं। इसके लिए पात्र हितग्राहियों को 25 प्रतिशत तक का अनुदान भी सरकार देगी। राम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय विकसित कर बनायेंगे तीर्थ क्षेत्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि प्रदेश में जहाँ-जहाँ भगवान श्रीराम के चरण पड़े हैं, वहाँ-वहाँ सरकार श्रीराम वन गमन पथ विकसित कर इन्हें तीर्थ क्षेत्र बनाएगी। इसी प्रकार जहाँ-जहाँ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हुईं, वहाँ-वहाँ श्रीकृष्ण पाथेय बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट का भी विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित जनसमूह को विकास के लिए संकल्प दिलाते हुए कहा कि देश ने बीते दिनों में भारतीय सेनाओं का जो शौर्य और पराक्रम देखा है उससे पूरे देशवासी बेहद गौरवान्वित हैं। हमें हमारी सेनाओं और जवानों पर नाज है। विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं रखेगी सरकार उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस मौके पर कहा कि शासकीय बिरसा मुंडा महाविद्यालय के नए भवन सहित क्षेत्र को आज ढेरों सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि यह विकास को तरजीह देने वाली सरकार है। रीवा जिले सहित पूरे विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए हमारी सरकार कोई कसर नहीं रखेगी। रीवा सांसद जनार्दन मिश्र ने क्षेत्रीय बघेली बोली में संबोधित कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रीवा क्षेत्र में नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण होने के लिए आभार ज्ञापित किया। विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह ने क्षेत्रीय विकास से जुड़ी विभिन्न प्रकार की मांगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में रीवा जिले के विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, के.पी. त्रिपाठी, वीरेंद्र … Read more