Tuesday, July 7, 2026 2:22 am

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- संग्रहालयों के तकनीकी उन्नयन से देश-दुनिया में प्रदेश की विशेष बनी है पहचान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों के प्रति युवाओं की रूचि विकसित करने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए जानकारियों का आकर्षक रूप से प्रस्तुतिकरण आवश्यक है। धरोहरों के संरक्षण के लिए भी अद्यतन तकनीक का उपयोग जरूरी है। इस दृष्टि से राज्य संग्रहालय ने इमर्सिव एक्सपीरियंस सेंटर आरंभ करने का नवाचार समयानुकूल है। प्रदेश में स्मारकों और संग्रहालयों में दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। संग्रहालयों की समृद्ध परंपरा में मध्यप्रदेश जिस प्रकार से कार्य कर रहा है, उससे देश- दुनिया में प्रदेश की विशेष पहचान बनी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर राज्य संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इमर्सिव एक्सपीरियन्स सेंटर का लोकापर्ण किया तथा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों का भी वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम बदलते दौर के भारत में रह रहे हैं। यह बदलाव हर क्षेत्र में देखा जा सकता है। संग्रहालय अब इतिहासकारों और शोधार्थियों के साथ-साथ जनसामान्य के लिए भी रूचि-आकर्षण और ज्ञार्नाजन के केंद्र का रूप ले रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्य संग्रहालय की सराहना करते हुए कि पर्यटकों के लिए अब भोपाल की यात्रा, राज्य संग्रहालय आए बिना अधूरी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा- उच्च शिक्षा और पर्यटन विकास निगम संयुक्त रूप से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के संग्रहालय भ्रमण का संभागवार क्रम बनाएं, इससे विद्यार्थी, प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ेंगे और राज्य संग्रहालय की खुबियों से अधिक से अधिक लोग परिचित हो सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक केंद्रो को जन सामान्य से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर गतिविधयां संचालित की जा रही हैं। प्रदेश के प्रमुख नगरों के मुख्य प्रवेश मार्गों पर महापुरूषों को समर्पित द्वार विकसित किए जा रहे हैं। हमारे देवस्थान अभी तक केवल पूजा-पाठ के लिए जाने जाते थे। प्रदेश में निर्मित हुए महाकाल लोक सहित अन्य लोकों ने मंदिरों को आस्था, श्रद्धा के साथ-साथ लोक रुचि का भी स्वरूप प्रदान किया है । प्राचीन भारतीय स्थापत्य कला, मुद्रा व्यवस्था सहित संपूर्ण जीवन पद्धति उन्नत स्वरूप में थी। नवीनतम तकनीक से इनके संरक्षण और प्रस्तुतीकरण से हमारी समृद्ध धरोहर को वर्तमान और आगामी पीढ़ी की रूचि के अनुकूल बनाए रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य संग्रहालय परिसर में  आयोजित ‘संग्रहालय मेला’ के अंतर्गत पुरातत्व के संरक्षण और संवर्धन से संबंधित विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने उत्खनन उपकरण के प्रकार और कार्य सहित दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मेले में ऐतिहासिक इमारतों के 3डी प्रिंटिंग और कॉस्टिंग से बने मिनिएचर और पीओपी से बनी मूर्तियों को सराहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में पहली बार वर्चुअल म्यूजियम केंद्र "आंखों देखा" का शुभारंभ किया गया, जो आगंतुकों को एक अद्वितीय डिजिटल अनुभव प्रदान करेगा। यह केंद्र इंटरैक्टिव और इमर्सिव तकनीक के माध्यम से बिना किसी फिजिकल गाइड के संग्रहालय की गहन यात्रा का अनुभव कराएगा। इससे दर्शकों को इतिहास को करीब से देखने का अनुभव मिलेगा और वे स्टीरियोस्कोपिक 3-डी में भव्य ऐतिहासिक महलों की एक रोमांचक कहानी यात्रा का अनुभव कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संचालनालय के अधिकृत मैस्कॉट वाकणकर दादा का लोकार्पण भी किया गया। यह मैस्कॉट प्रसिध्द पुरातत्वविद पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर के कार्यों और योगदान को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के त्रैमासिक न्यूज लैटर “ऑफबीट मध्य प्रदेश” के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संचनालय पुरातत्व द्वारा प्रकाशित 11 नवीन पुस्तकों का विमोचन भी किया। इसमें भिंड जिले का पुरातत्व, रतलाम जिले का पुरातत्व, बैतूल जिले का पुरातत्व, बड़वानी जिले का पुरातत्व, कटनी जिले का पुरातत्व, भोपाल के चिचित्र शैलाश्रय, रायसेन के चिचित्र शैलाश्रय, सहित संचनालय का कंजर्वेशन मैनुअल और नियम पुस्तिका शामिल है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने संचालनालय पुरात्व द्वारा जारी गतिविधियों की जानकारी दी। recent visitors 35

इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग

जयपुर, जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 17, इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार सुबह एक बड़े प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 6:15 बजे उठी चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और चारों ओर काले धुएं का विशाल गुबार छा गया। आग की भयावहता के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए विश्वकर्मा फायर स्टेशन से 2, झोटवाड़ा से 1 और बनीपार्क से 2 दमकलों को मौके पर रवाना किया। असिस्टेंट फायर ऑफिसर भंवर सिंह हाड़ा के अनुसार, आग बुझाने में कुल 5 दमकलों को तैनात किया गया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। गोदाम में प्लास्टिक, रबर, केमिकल कलर और थिनर जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्रियां बड़ी मात्रा में रखी गई थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैली और तापमान बेहद बढ़ गया। इससे पास खड़े ट्रकों और गैस सिलेंडरों को भी खतरा उत्पन्न हो गया। दमकलकर्मियों ने प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडरों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर हटाया और फोम तथा पानी की संयुक्त धारा से आग को काबू में किया। आग बुझाने के दौरान पूरे क्षेत्र में यातायात को रोककर सुरक्षा घेरा बनाया गया ताकि दमकलें निर्बाध रूप से कार्य कर सकें। पड़ोसी फैक्ट्रियों के मालिकों को समय रहते आगाह कर दिया गया, जिससे उन्होंने मुख्य स्विच से बिजली काटकर संभावित शॉर्ट-सर्किट से सुरक्षा सुनिश्चित की। प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि गोदाम में रखे लाखों रुपये मूल्य के प्लास्टिक व अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है। आग लगने के पीछे शॉर्ट-सर्किट या किसी केमिकल रिएक्शन की संभावना मानी जा रही है, हालांकि सटीक कारणों की जांच अभी जारी है।   recent visitors 49

बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर गुना जिले के सुरेंद्र कपूर पर हुई शस्त्र लायसेंस निलंबन की कार्रवाई

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शस्त्र लायसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट गुना श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा शस्त्र लाइसेंस निलंबन का नोटिस देने के बाद भी बिजली का बकाया बिल जमा नहीं करने वाले श्री सुरेंद्र कपूर निवासी कालापाठा कैंट जिला गुना का शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर शस्त्र संबंधित थाने में जमा करने के आदेश दिए गए हैं। श्री सुरेंद्र कपूर के ऊपर बिजली कंपनी की लगभग 8 लाख से अधिक बिल बकाया है जिसे नोटिस देने के बाद भी जमा नहीं कराया गया है। उल्लेखनीय है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के जिलों में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आर्म्स डीलर लाईसेंस एवं शस्त्र लाईसेंस की स्वीकृति एवं नवीनीकरण के लिए बिजली कंपनी से नोड्यूज प्राप्त किया जाना अनिवार्य किया गया है। कंपनी द्वारा गृह विभाग, म.प्र.शासन के आदेश के अनुसार कंपनी कार्यक्षेत्र के ऐसे शस्त्रधारी बिजली उपभोक्ता जिनके द्वारा बकाया विद्युत बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, साथ ही ऐसे शस्त्रधारी बिजली उपभोक्ता जो अनधिकृत बिजली का उपयोग अथवा बिजली चोरी करते पाए जाएंगे उनके आर्म्स डीलर लाईसेंस और शस्त्र लाईसेंस को जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से निलंबित कराने की कार्यवाही की जा रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि जो भी शस्त्र लाईसेंसधारी उपभोक्ता अपनी बकाया बिल राशि जमा नहीं करते हैं तो उनके शस्त्र लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करवाने की कार्यवाही की जाएगी।   recent visitors 43

मुख्यमंत्री का कर्मचारी हितैषी निर्णयों के लिऐ मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने के लिए सुव्यवस्था स्थापित करना राज्य सरकार का उद्देश्य है। इस मंशा का सफल क्रियान्वयन सरकार के कर्मचारियों पर निर्भर करता है, इस दृष्टि से प्रदेश के कर्मचारी सच्चे कर्म योगी हैं। कर्मचारियों के परिश्रम और समर्पण से ही जनकल्याण और विकास के पथ पर हमारा प्रदेश अग्रसर है। कर्मचारियों की कर्तव्य निष्ठा से जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश, देश के अग्रणी राज्य में शामिल हुआ है। प्रदेश के कर्मचारी सरकार और जनता के बीच नल और नील की तरह सेतु बनाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवींद्र भवन में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अभिनन्दन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा गत माह लिए गए कर्मचारी हितैषी निर्णयों के लिऐ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने रविंद्र भवन में उनका अभिनंदन किया। कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अंगवस्त्रम भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ.यादव का तिलक किया। इसके साथ ही उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.यादव को वृहद आकार की मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद मां सरस्वती और पूर्व वरिष्ठ श्रमिक नेता स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव तथा महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदान करने की मांग स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने केंद्र सरकार का अनुसरण करते हुए प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के समान करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 9 वर्षों से लंबित हाउस रेंट अलाउंस की मांग को भी पूरा किया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों- कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश में स्थानांतरण नीति का क्रियान्वयन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान का वादा किया था। क्रमबद्ध रूप से सभी समस्याओं का निराकरण किया गया है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विशेष अभियान संचालित हैं। पुलिस में सभी पद भरे गए हैं। इसके साथ ही सभी जिलों में बैंड की पुलिस बैंड की स्वीकृति प्रदान की गई है। रिक्त हुए पदों को प्रतिवर्ष लोक सेवा आयोग की परीक्षा आयोजित कर भरने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। शासकीय कर्मचारियों की सुविधा के लिए शासकीय आवास की व्यवस्था प्राथमिकता पर की जा रही है। प्रदेश में लोक परिवहन के लिए बस सेवा भी आरंभ होने जा रही है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि न्यू मार्केट में बने 3000 नवीन आवासों का लोकार्पण कर कर्मचारियों को आवंटित किया गया। यह कर्मचारियों के जीवन को अधिक आरामदायक बनाने का एक प्रयास है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा कवर का लाभ देने की स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर स्वास्थ्य बीमा का सुरक्षा कवच अधिकांश देशवासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य बीमा संबंधी मांग स्वीकृत करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो रही है। राज्य सरकार रोजगार परक उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को भी 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा निर्धारित चारों श्रेणियों, युवा- महिला- किसान- गरीब की बेहतरी के लिए प्रदेश में अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क और अधोसंरचना की स्थिति कई राज्यों से बेहतर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनंदन के लिए कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सरकार और कर्मचारी प्रदेशवासियों के जीवन की बेहतरी के लिए एक टीम की तरह लगातार काम करते रहेंगे।   recent visitors 41

हरदा दक्षिण संभाग उपकेंद्र ऑपरेटर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा वृत्त के पोखरनी वितरण केन्द्र अंतर्गत शासकीय कार्य मैं बाधा डालने एवं  ऑपरेटर से मारपीट करने वाले आरोपित के विरूद्ध एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है। सहायक प्रबंधक टिमरनी मोनिका सिंह ठाकुर ने बताया कि उपेंद्र पोखरनी ऑपरेटर प्रकाश ग्वहारिया पिता मोहन लाल ग्वाहरिया के साथ कुलदीप रायखेरे ने गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। इसके खिलाफ थाना टिमरनी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपित श्री कुलदीप रायखेरे ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पोखरनी वितरण केन्द्र सब स्टेशन में आपरेटर के पद पर पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी श्री प्रकाश गुहारिया से जबरदस्ती सब स्टेशन के गेट का ताला खुलवाकर मारपीट की तथा विद्युत उपकरणों को क्षति पहुंचाने की कोशिश की। रात में बिजली चली जाने की बात कहते हुए आरोपित द्वारा मारपीट की गई और कंट्रोल पैनल में लाइट मारकर रिले तोड़ दिया गया। जिससे पूरे क्षेत्र की लाइट चली गई। इसके बाद ऑपरेटर प्रकाश गुहारिया ने उक्त घटना के संबंध में थाना टिमरनी पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। बिजली कंपनी के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट / दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तुरन्त एफ.आई. आर. कराने के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि प्रायः देखने में आ रहा है कि बिजली कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट / दुर्व्यवहार किया जा रहा है। चूंकि ऐसी घटनाएं विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं, इसलिए कंपनी के कार्यक्षेत्र में कार्यरत सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार या मारपीट की घटनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर / पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें।   recent visitors 44

15.51 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का निर्माण दो चरणों में 1115.65 करोड़ रुपये से होगा, रेलवे ट्रैक की निविदा जारी

कानपुर मंधना-अनवरगंज एलीवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण की निविदा 15 मई को जारी कर दी गई है। 30 जुलाई तक निविदा की अंतिम तारीख है। दो चरणों में 15.51 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का निर्माण दो चरणों में 1115.65 करोड़ रुपये से होगा। पहले ये धनराशि 995 करोड़ रुपये बताई गई थी। निर्माण कार्य दो साल में 2027 तक पूरा करने की मियाद रखी गई है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के सामने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से नया रेलवे स्टेशन व भवन बनेगा, जबकि कल्याणपुर व रावतपुर स्टेशन खत्म हो जाएंगे। इसके निर्माण से दो लोकसभा क्षेत्रों कानपुर व अकबरपुर के अंतर्गत 18 रेलवे क्रासिंगें खत्म हो जाएंगी, जिससे 50 लाख आबादी जाम से मुक्त हो जाएगी। जीटी रोड के समानांतर ट्रैक निर्माण से डेढ़ दर्जन से अधिक बाजारों में कारोबारी खुशहाल होंगे। पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हर अड़चन दूर करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना भी की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके लिए सांसद रमेश अवस्थी की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भी भेजा जा चुका है। वर्ष 2004 में 21 साल पहले एलीवेटेड रेलवे ट्रैक की परियोजना को लेकर कवायद शुरू हुई थी। इसके बाद लगातार ये मुद्दा उठाया जाता रहा। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान शिलान्यास तक बात पहुंची पर फिर मामला उलझ गया। कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने इस परियोजना को धरातल पर उतारने का वादा चुनाव जीतते ही किया था। उन्होंने लगातार प्रयास करके अब एलीवेटेड ट्रैक परियोजना को धरातल पर लाने का तानाबाना बुन दिया है। पिछले दिनों मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन ने रेलवे अफसरों के साथ अटल बिहारी बाजपेयी स्टेशन के लिए कृषि विभाग की भूमि देखी थी। परियोजना में राज्य सरकार के अंश के तहत भूमि व लगभग 150 भवनों, दुकानों के अधिग्रहण की मुआवजा धनराशि के लिए 52 करोड़ का प्रस्ताव भेजा, जो मंजूर कर लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभय गुप्ता ने बताया था कि रेल मंत्रालय से डीपीआर समेत सभी स्वीकृति मिल चुकी हैं। अब कोई बाधा शेष नहीं है। जरीब चौकी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए शासनादेश व धनराशि के लिए काम पूरा हो चुका है। यह परियोजना कानपुर में विकास की बड़ी लकीर साबित होगी। जीटी रोड के समानांतर मंधना-अनवरगंज एलीवेटेड रेलवे ट्रैक लाइफ लाइन जैसा है। उत्तर से दक्षिण के लिए प्रतिदिन 20 लाख से अधिक लोग आवाजाही करते हैं, जबकि दूसरे जिलों समेत 50 लाख लोगों में कर्मचारी, मरीज व कारोबारी आते-जाते हैं। दो साल ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट, ट्रैक होगा तैयार पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, परियोजना का निर्माण दो साल में पूरा होगा। ट्रैक निर्माण की आधारशिला के साथ लगभग 50 ट्रेनों का डायवर्जन होगा, जो दो साल 2027 तक रहेगा। उस समय ट्रेनें दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली से वाया लखनऊ, बरेली से दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक से निकाली जाएंगी। पैसेंजर ट्रेनें मंधना तक चलेंगी। ट्रैक निर्माण शुरू होते ही क्रासिंगें खत्म कर दी जाएंगी। recent visitors 37

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को नई पहचान दी कृष्णा श्रॉफ ने

मुंबई, फिटनेस को लेकर अपने व्यक्तिगत जुनून को एक प्रभावशाली व्यवसाय में बदलते हुए बालीवुड एक्टर जैकी श्राफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने भारत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) को एक नई पहचान दी है। बालीवुड के ज्यादातर सेलिब्रिटीज फैशन, ब्यूटी या लाइफस्टाइल ब्रांड्स की ओर रुख करते हैं, वहीं कृष्णा ने कॉम्बैट स्पोर्ट्स जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र को चुना। यह फैसला उनके भीतर फिटनेस के प्रति गहरे समर्पण और भारत में मार्शल आर्ट्स की तेजी से बदलती दुनिया को एक मजबूत मंच देने की इच्छा का परिणाम है। उन्होंने इस पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान इंडस्ट्री में खुद को एक प्रभावशाली महिला उद्यमी के रूप में स्थापित किया है, जो उनकी व्यावसायिक दृष्टि और फिटनेस के प्रति सच्चे समर्पण को दर्शाता है। कृष्णा श्रॉफ की सबसे बड़ी पहल उनकी एमएमए आधारित संस्था एमएमए मैट्रिक्स है, जो केवल व्यायाम की जगह नहीं, बल्कि एक पूर्ण प्रशिक्षण मंच है। यह संस्था न केवल पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अवसर प्रदान करती है, बल्कि जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पेशेवर स्तर पर विकसित करने का भी काम करती है। कृष्णा सिर्फ जिम मुहैया नहीं करातीं, बल्कि प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म और मेंटरशिप के अवसर भी देती हैं। उनकी इस सोच का विस्तार मैट्रिक्स फाइट नाइट (एमएफएन) के रूप में हुआ है, जो उन्होंने अपनी मां आयशा श्रॉफ और भाई टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर शुरू किया। यह भारत की प्रमुख एमएमए प्रमोशन कंपनियों में से एक बन चुकी है, जिसने हाल ही में अपना 16वां इवेंट नई दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित किया। कृष्णा के लिए फिटनेस केवल शरीर को आकार देने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है जो मानसिक और शारीरिक संतुलन को प्राथमिकता देती है। वे ट्रेंडिंग डाइट्स में विश्वास नहीं करतीं, बल्कि एक कस्टमाइज फिटनेस रूटीन अपनाने की पक्षधर हैं। उनका मानना है कि फिटनेस को अस्थायी लक्ष्य की तरह नहीं, बल्कि जीवनभर के अनुशासन के रूप में अपनाना चाहिए।   recent visitors 59