23 मई 2025 गुरुवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- आज आपको सेहत में सुधार करने का मौका मिलेगा। दूसरों को इंप्रेस करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा नहीं करें। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। ज्यादा बिजी होने के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। आज कोई रिश्तेदार, मित्र या पड़ोसी आज आपके वैवाहिक जीवन में तनाव ला सकता है। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। वृषभ राशि- घर पर काम करते समय खास सावधानी बरतें। घरेलू मामलों को संभालते समय किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आज आपका पैसा कई चीजों पर खर्च हो सकता है, इसलिए आपको आज बजट की योजना बनाने की जरूरत है। आज किसी काम की नई शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के आपके प्रयास आज आपको उम्मीदों से बेहतर रंग दिखाएंगे। मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशी व मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आज आज धन खर्च करने पर कंट्रोल रखें वरना आपकी आर्थिक स्थिति खराब होगी लेकिन रिश्ते भी मजबूत होंगे। प्यार में सकारात्मक बदलाव होगा। आज आप अपना खाली समय धार्मिक कार्यों में बिताने के बारे में सोच सकते हैं। इस दौरान बेकार के विवादों में न पड़ें। कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके पास एनर्जी अधिक होगी, जिसका प्रयोग कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण टास्क को निपटाने में लगाएं। धन लाभ आपकी उम्मीद के मुताबिक होगा। जीवनसाथी के साथ एक-दूसरे का नजरिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएं। कार्यस्थल पर आपका कोई प्रतिस्पर्धी आज आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सिंह राशि- आज खाली समय में आप अपने मोबाइल पर कोई अच्छी फिल्म या वेब सीरीज देख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। शादीशुदा जातकों को आज अपने बच्चों की शिक्षा पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज का दिन कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन का है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए बेहतरीन दिन है। कन्या राशि- आज आपकी एनर्जी हाई रहने वाली है। दिन की शुरुआत में धन की स्थिति में सुधार होगा। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में लें, जो तरक्की के रास्ते खोलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय न देना और बेकार की बातों में अपना समय गुजारना आज आपके लिए नुकसान भरा हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ एक अच्छी शाम बिताएंगे। तुला राशि– धन का आज अचानक आगमन होगा, जिससे आपको अपने पेंडिंग बिलों को चुकाने में मदद मिलेगी। व्यापारिक रूप से नए संपर्क बनेंगे। आज आप बिना किसी को बताए घर से बाहर जाकर कुछ समय अकेले बिताएंगे। भले ही आप अकेले होंगे, आपके दिमाग में लाखों बातें चल रही होंगी। यह आपके वैवाहिक जीवन का सबसे अच्छा दिन रहने वाला है। वृश्चिक राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। किसी अप्रत्याशित सोर्स से धन का आगमन होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। नए प्रोजेक्ट और खर्चों को टालें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धनु राशि- आज अपना दिमाग शांत व तनाव फ्री रखें। किसी दीर्घकालिक निवेश से बचें और बाहर जाकर अपने अच्छे दोस्त के साथ कुछ अच्छे पल बिताने की कोशिश करें। आपकी ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह पॉजिटिव रिजल्ट लाएंगे और घरेलू तनाव कम करेंगे। आपकी एनर्जी का लेवल हाई रहने वाला है। दूसरों को समझाने की आपकी प्रवृत्ति आपको भरपूर लाभ देगी। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ खास करेगा। मकर राशि- आज आप दूसरों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। सेहत में सुधार होगा। आज आप उचित बचत करने में सफल रहेंगे। करियर की प्लानिंग बनाना महत्वपूर्ण है।आज माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह कारोबार में उन्नति दिला सकती है। परिवार की जरूरतों को पूरा करते-करते आप अक्सर खुद को आराम देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। कुंभ राशि- आज आपको नेगेटिव लोगों की संगत से दूर रहना चाहिए और मन में सकारात्मक विचार लाने चाहिए। आने वाले समय के लिए आपको अपने धन का संचय करना होगा और यह भी जानना होगा कि कब और कहां सोच-समझकर खर्च करना है, नहीं तो आने वाले समय में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपका वैवाहिक जीवन मौज-मस्ती और खुशी से भरा रहेगा। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। मीन राशि- आज अपनी बुद्धि के बल पर धन कमाएंगे। दिन के अंत में वित्त में सुधार होगा। कार्यस्थल पर कोई भी विवाद कमेंट करने से बचें, वरना उच्चाधिकारी नाराज हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से अपनी भावनाओं को साझा कर सकते हैं। अपने बच्चों के लिए समय निकालें। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। recent visitors 74

उच्चायोग में काम कर रहे पाक अधिकारी को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश, भारत का PAK पर एक और सख्त एक्शन

नई दिल्ली  भारत सरकार ने नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को उसके राजनयिक दायित्वों के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के चलते "अवांछनीय व्यक्ति " घोषित कर दिया है। भारत ने नई दिल्ली स्थित स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत एक अधिकारी को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया है और उससे 24 घंटे में देश छोड़ने के लिए कहा है। भारत ने यह कार्रवाई पाकिस्तानी अधिकारी के अपने कार्यक्षेत्र के इतर अन्य तरह की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के कारण की है। पहलगाम हमले के बाद से भारत लगातार संदिग्ध पाकिस्तानी अधिकारियों को देश छोड़ने के आदेश जारी कर रहा है। पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को भारत ने आज इस संबंध में एक डिमार्शे (कूटनीति में दूसरे देश के खिलाफ उठाया गया कदम) जारी किया और उनसे उपरोक्त अधिकारी को 24 घंटे के भीतर देश से बाहर भेजने के लिए कहा गया है। इस संदर्भ में आज पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक उच्चायुक्त को एक कड़ा आधिकारिक विरोध पत्र जारी किया गया। भारत की ओर से स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि पाकिस्तान के कोई भी राजनयिक या अधिकारी भारत में अपने विशेषाधिकारों और दर्जे का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न करें। बता दें कि 'पर्सोना नॉन ग्राटा' किसी भी विदेशी राजनयिक को अवांछित घोषित करने की वह स्थिति होती है। जिसके तहत उसे देश छोड़ने का तुरंत आदेश दिया जाता है। इससे पहले 13 मई को भारत ने जासूसी में कथित रूप से संलिप्त होने के कारण एक पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया था। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा की गई एक भयावह घटना में 26 निर्दोष पर्यटकों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य आतंकी हमले के ठीक अगले दिन, 23 अप्रैल को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कूटनीतिक कदम उठाए थे। इसके बाद से भारत लगातार संदिग्ध पाकिस्तानी अधिकारियों को देश छोड़ने के आदेश दे रहा है। इन उपायों के तहत नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत अधिकारियों की संख्या को 55 से घटाकर 30 कर दिया गया। इसके अलावा, भारत सरकार ने पाकिस्तानी रक्षा सलाहकारों को देश से निष्कासित करते हुए उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से सभी रक्षा सलाहकारों को तत्काल प्रभाव से वापस बुला लिया था और वहां कार्यरत राजनयिकों की संख्या में भी कटौती कर दी थी।  recent visitors 65

भारतीय राजनयिक ने कहा- पाकिस्तान आज भी जेहादी अंतकवाद का केंद्र बना हुआ है, WHO में PAK कर रहा था चालाकी

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तान की निंदा हो रही है। अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए भारत सरकार लगातार पाकिस्तान को पोल खोलने में जुटी है। इसी बीच भारत ने विश्व स्वाथ्य संगठन के मंच से भी भारत ने पाकिस्तान की क्लास लगा दी। पाकिस्तान आज भी जेहादी अंतकवाद का केंद्र बना हुआ: भारत भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान पर हमला बोलेते हुए कहा कि पाकिस्तान आज भी जेहादी अंतकवाद का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पालता है। जो देश आतंकवाद को जन्म देता है। वो पीड़ित होने का दिखावा नहीं कर सकता। दरअसल, पाकिस्तान अंततराष्ट्रीय मंचों पर घड़ियाली आंसू बहाता है कि उसका देश आतंकवाद से पीड़ित है। हालांकि, दुनिया जानती है कि आतंकवाद का जन्मदाता है। आतंकियों की कार्रवाई से बौखला उठा पाकिस्तान 22 अप्रैल को पाकिस्तान पोषित आतंकियों ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। इस घटना के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। आतंकियों के मारे जाने से पाकिस्तान बौखला उठा। शहबाज सरकार ने भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से 400 से ज्यादा ड्रोन दागे गए। हालांकि, भारतीय एअर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी हमलों में पाकिस्तान के कई सैन्य एअर बेस तबाह कर दिए। वहीं, पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया। सैन्य तनाव खत्म होने के बाद भी भारत लगातार पाकिस्तान की पोल खोलने में जुटा है। 'टीम इंडिया' खोलेगी पाकिस्तान की पोल वहीं, भारत सरकार ने फैसला किया है कि दुनिया को पाकिस्तान की सच्चाई बताई जाएगी। भारत सरकार ने सभी राजनीतिक दलों से 51 नेताओं और 85 राजदूत, 32 अलग-अलग देशों में 7 डेलिगेशन को भेज रहा है। यह डेलिगेशन दुनिया को बताएगी कि कैसे पाकिस्तान आतंकवाद को पोषित करता है फिर उसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल करता है। recent visitors 46

पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र है, इसे छुपाने के लिए वह अक्सर भारत पर आरोप लगाता रहता है: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बलूचिस्तान की घटनाओं के संबंध में पाकिस्तान के तमाम आरोपों को खारिज कर दिया। मंत्रालय द्वारा जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है, "खुजदार में हुई घटना में पाकिस्तान भारत पर आरोप लगा रहा है। भारत सरकार इस आधारहीन आरोप का खंडन करती है और इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती है। पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र है, इसे छुपाने के लिए वह अक्सर भारत पर आरोप लगाता रहता है। दुनिया को धोखा देने वाला यह प्रयास असफल होने वाला है।" पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में एक स्कूल बस को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। इस घटना में तीन बच्चे और दो वयस्क मारे गए हैं और 38 से अधिक घायल हैं। पाकिस्तान ने इस हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया है। भारत ने पाकिस्तान के इस आधारहीन आरोप को खारिज कर दिया है। इस घटना की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन शक बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) पर है, जो पूर्व में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में जवाबी कार्रवाई की थी और आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइलों से हमले के जवाब में भारत ने उसके एयर डिफेंस सिस्टम और 11 एयरबेस तबाह कर दिए। पाकिस्तान अपने बड़े नुकसान को स्वीकार करने की बजाय भारत के मिसाइलों और राफेल विमानों को गिराने की झूठी कहानी अपने लोगों और दुनिया को सुना रहा है। पाकिस्तान की इसी झूठ का पर्दाफाश करने के लिए भारत सरकार ने सांसदों का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बनाया है जो विदेशों में जाकर सबूत सहित पाकिस्तान को हुए नुकसान को बताएगा और उसकी पोल खोलेगा। recent visitors 57

ममता बनर्जी ने यूसुफ की जगह अभिषेक बनर्जी का नाम प्रतिनिधिमंडल के लिए दिया, इस पर शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज

नई दिल्ली "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता से दुनिया के दूसरे देशों को अवगत कराने के लिए भारत सरकार ने पक्ष और विपक्ष सभी दलों के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बनाया है। केंद्र सरकार ने तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को भी प्रतिनिधिमंडल में जगह दी थी। ममता बनर्जी ने यूसुफ की जगह अभिषेक बनर्जी का नाम प्रतिनिधिमंडल के लिए दिया है। इसकी भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आलोचना की है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "ममता बनर्जी ने बेहद घृणित कार्य किया है, उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जैसे महत्वपूर्ण अवसर को अपनी तुच्छ राजनीति के लिए चुना। यूसुफ पठान की जगह ममता अपने भतीजे को प्रतिनिधिमंडल में चाहती थी, इसलिए उन्होंने विरोध किया था। राष्ट्रीय हित के मुद्दे पर भी वह अपने भतीजे के लिए सीट सुनिश्चित करने के बारे में चिंतित थीं। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान की जगह किसी अनुभवी और समझदार व्यक्ति को नामित किया होता तो संदेह का लाभ दिया जा सकता था। लेकिन अफसोस, पश्चिम बंगाल को एक बार फिर वंशवादी अधिकार के बोझ तले दबना पड़ा है। बंगाल ने भाई-भतीजावाद के लिए वोट नहीं दिया। अभिषेक बनर्जी को प्रतिनिधिमंडल में नामित किए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा है, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक पहुंच के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को नामित किया है। ऐसे समय में जब दुनिया को आतंकवाद के बढ़ते खतरे का सामना करने के लिए एकजुट होना चाहिए, अभिषेक बनर्जी का शामिल होना दृढ़ विश्वास और स्पष्टता दोनों लाता है। उनकी उपस्थिति न केवल आतंकवाद के खिलाफ बंगाल के दृढ़ रुख को दर्शाएगी बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की सामूहिक आवाज को भी मजबूत करेगी।" भारत सरकार द्वारा सभी दलों के सांसदों को मिलाकर बनाए गए प्रतिनिधिमंडल का लक्ष्य विदेशों में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को बताने के साथ-साथ पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करना भी है। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के शशि थरूर और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। recent visitors 67

गृह मंत्री अमित शाह ने एक करोड़ के इनामी समेत 27 नक्सलियों के ढेर होने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताई

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के एक करोड़ के इनामी समेत 27 नक्सलियों के ढेर किए जाने को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि तीन दशकों में यह पहली बार हुआ है, जब इतना बड़ा नक्सली मारा गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी का महासचिव शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़, नम्बाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू भी शामिल है। नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि किसी महासचिव स्तर के नेता को हमारी सेना ने मार गिराया है। मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "मुझे यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध है।" वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जारी है विजय का शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। नारायणपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी यूनिट के द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि अब तक 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कुख्यात नक्सल लीडर नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू के खात्मे की भी पुष्टि हुई है।" उन्होंने आगे लिखा, "जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी वीरता को नमन करता हूं। ऑपरेशन के दौरान डीआरजी के एक जवान के वीरगति को प्राप्त होने और कुछ जवानों के घायल होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवानों के त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" बता दें कि सुरक्षाबलों ने बुधवार को नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को भी मार गिराया। recent visitors 66

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने दिया करारा जवाब, पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया हो एकजुट : राघव चड्ढा

सियोल/नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने सियोल में आयोजित प्रतिष्ठित 'एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस- 2025' में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बोलते हुए कहा कि भारत अब आतंकवादी हमलों पर केवल दुख व्यक्त नहीं करता, बल्कि अब वह सटीक और निर्णायक सैन्य कार्रवाई के जरिए जवाब भी देता है, जैसा 'ऑपरेशन सिंदूर' में किया गया। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में चोसुन मीडिया और सेंटर फॉर एशिया लीडरशिप के सहयोग से आयोजित 'पूर्व का दावोस' नाम से मशहूर प्रतिष्ठित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस (एएलसी 2025) में सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए यह स्पष्ट कर दिया कि अगर हमारे देश की शांति से खिलवाड़ किया गया, तो हम आतंक के ढांचे को जमींदोज कर देंगे, चाहे वो देश की सीमा के भीतर हों या बाहर।" सांसद राघव चड्ढा ने दुनिया के सामने भारत की नई रणनीति पर बोलते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने यह साबित कर दिया कि भारत अब एक नई सैन्य और कूटनीतिक नीति के तहत काम कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हम केवल आतंकी हमलों की प्रतिक्रिया नहीं करते, बल्कि अब हम आतंक के मूल ढांचे को जड़ से खत्म करते हैं।" सांसद राघव चड्ढा ने आगे कहा, ''भारत अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की भूमि से आता है, लेकिन साथ ही इस भूमि पर भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारी भी पैदा हुए हैं। हम शांति में विश्वास करते हैं, लेकिन आतंकवाद का समर्थन करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।'' सियोल में आयोजित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने भारत की तरफ से एक निर्णायक, आत्मनिर्भर और रणनीतिक रूप से मजबूत राष्ट्र की छवि को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मंच से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत एक निर्णायक और दृढ़ राष्ट्र के रूप में उभरा है और यह बताया है कि हम आतंकवाद, आतंकी ढांचे और दुष्ट राष्ट्रों के साथ कैसे निपटते हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के रूप में भारत सरकार और हमारी भारतीय सेना ने यह साफ कर दिया कि हम शांति के पक्षधर हैं, लेकिन अगर कोई हमारे देश की शांति को भंग करता है और हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाता है, तो हम आतंकी ढांचे को बख्शेंगे नहीं, चाहे वह कहीं भी हो। नतीजतन, सीमा पार आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए सटीक सैन्य कार्रवाई की गई। राघव चड्ढा ने स्पष्ट किया कि भारत अब आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम करता है। उन्होंने कहा, "आज का भारत वह नहीं है जो हमलों को चुपचाप सह लेता था। हम अब हमला सहते नहीं, बल्कि सीमा पार जाकर आतंक के ठिकानों को खत्म करते हैं। भारत अब आतंक के खिलाफ सिर्फ कूटनीतिक बयान नहीं देता, बल्कि जमीन पर कार्रवाई करता है। 'ऑपरेशन सिंदूर' इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। भारत अब न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा करता है, बल्कि दुनिया को भी आतंक मुक्त बनाने में अपना योगदान देने को तैयार है।" इस बार की एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट, नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स, ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीव श्वार्जमैन और हार्वर्ड सेंटर फॉर पब्लिक लीडरशिप के डीन विलियम्स जैसे ग्लोबल लीडर्स के साथ मंच साझा किया। recent visitors 62