हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर उपजा विवाद अभी नहीं थमा

ग्वालियर हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर उपजा विवाद अभी थमा नहीं है। प्रतिमा हाई कोर्ट में लगाने की मांग को लेकर भीम आर्मी ने फूलबाग पर प्रदर्शन किया। फूलबाग से लेकर पड़ाव इलाका पुलिस छावनी बना हुआ था। यहां सुबह से ही पुलिस बल तैनात था। भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष अनिल बिसारिया सहित जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यहां इकट्ठे हुए।   इसके बाद रैली निकाली। यह लोग कलेक्ट्रेट तक रैली निकालने की मांग कर रहे थे।लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी अनुमति नहीं दी। मानस भवन से फूलबाग स्थित चौपाटी तक यह लोग नारेबाजी करते हुए पैदल चले। इसके बाद यहां काफी पुलिस बल तैनात था। recent visitors 45

भिंड के बीजेपी विधायक के बयान से गर्माई राजनीति, ‘अगर मैं दहाड़ा तो तुम्हारी पेशाब छूट जाएगी’

भिंड लहार से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा का विवादित बयान गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है, जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जो लोग कहते हैं कि विधायक छिपता फिर रहा है, मैं उन चोरों को बता दूं, अगर मैं दहाड़ा तो तुम्हारी पेशाब छूट जाएगी। मैंने तलवार टेक कर रख दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के लहार में शुक्रवार को विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए संभावित दौरे से ठीक एक दिन पहले सामने आने से राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस ने विधायक के बयानों को राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन करार दिया है।   विधायक ने बुधवार को सरजू वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। इसी बैठक का वीडियो है। इसमें बिना नाम लिए कांग्रेस नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के समर्थकों की ओर इशारा करते हुए कहा। कुछ चमचे तो इतने उतावले हो गए हैं कि बोल रहे हैं उपचुनाव होने वाला है। वो सुन लें जब तक मैं हूं, तुम्हारा आका अब जिंदगी में विधायक नहीं बनेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि विधायक तलवारों का डर दिखा रहे हैं तो तलवारें सभी की धारदार हैं। recent visitors 55

इन प्रतिनिधिमंडलों का कुछ असर नहीं होगा, सभी जानते हैं कि सदस्य सैर का आनंद उठा रहे हैं: सुब्रमण्यम स्वामी

पटना पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान पर और प्रहार किया जाना चाहिए था। पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला ‘हमारी सभ्यता के इतिहास' की सबसे क्रूर घटनाओं में से एक है। ‘ऑपरेशन सिंदूर' और उसके बाद की घटनाओं को लेकर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने पहलगाम में नरसंहार की साजिश रचकर संघर्ष शुरू किया, जो हमारी सभ्यता के इतिहास की सबसे क्रूर घटनाओं में से एक है।'' उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह, पाकिस्तान पर और प्रहार किया जाना चाहिए था।'' स्वामी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सरकार के कूटनीतिक प्रयासों के तहत दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने के कदम को महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रतिनिधिमंडलों का कुछ असर नहीं होगा। सभी जानते हैं कि सदस्य सैर का आनंद उठा रहे हैं।''   recent visitors 53

आरसीबी ने जैकब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टिम सीफर्ट को अपनी टीम में जोड़ा

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद एक तगड़ा चाल चली हैं। उन्होंने युवा इंग्लिश ऑलराउंडर जैकब बेथेल, जो आज खेले जाने वाले मैच के बाद आरसीबी कैंप छोड़कर घर लौट रहे हैं, उनके रिप्लेसमेंट का एलान हो गया है। आरसीबी ने जैकब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टिम सीफर्ट को अपनी टीम में जोड़ा। उन्हें आरसीबी ने अपने आईपीएल 2025 के बाकी बचे हुए मैचों के लिए बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया। उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया। RCB में Tim Seifert की हुई एंट्री दरअसल. न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज टिम सीफर्ट (Tim Seifert) को आरसीबी ने पहले साथ जोड़ा हैं। वह इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने IPL 2021 में KKR के लिए सिर्फ एक मैच खेला था, जबकि DC के लिए, उन्होंने दो पारियों में 24 रन बनाए थे। सीफर्ट को 2 करोड़ रुपये में आरसीबी ने शामिल किया गया। 27 मई को लखनऊ के खिलाफ आरसीबी की टीम के आखिरी लीग मैच के लिए वह उपलब्ध होंगे। 30 साल के टिम ने न्यूजीलैंड के लिए 66 टी20I मैचों में 28 की औसत और 142.85 के स्ट्राइक रेट से 1540 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। जैकब बेथेल का बने रिप्लेसमेंट जैकब बेथेल को चोटिल फिल सॉल्ट का रिप्लेसमेंट बनाया गया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 12 रन बनाए थे। अगले मैच में उन्होंने 55 रन बनाए और विराट कोहली के साथ 97 रनों की शुरुआती साझेदारी की थी। बाएं हाथ का स्पिनर अभी तक IPL में गेंदबाजी नहीं कर पाया है, जिन्हें मेगा ऑक्शन में 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। अब जैकब बेथेल को 29 मई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू हो रही इंग्लैंड की तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है। वह नेशनल डियूटी की वजह से टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर जा रहे हैं। मौजूदा समय में आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 12 मैचों खेलकर 17 अंक हासिल किए। अगर आरसीबी की टीम अगर अपने आखिरी लीग मैच को जीत जाती है तो वह शीर्ष दो में फिनिश करेंगे और क्वालीफायर 1 में खेलेंगे। recent visitors 45

कानपुर में आंधी-तूफान, गर्मी के मौसम में खेत की जोताई से हानिकारक कीड़े-मकोड़े और खर-पतवारद खत्म हो जाते हैं

कानपुर चक्रवात का जो सिस्टम पिछले सप्ताह भर से दिल्ली व आस – पास और झारखंड, बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में पानी बरसा रहा था वह बुधवार की आधी रात में कानपुर में सक्रिय हुआ तो अप्रत्याशित मौसम का नजारा देखने को मिला। आधी रात में लगभग डेढ़ से पौने दो घंटे के दौरान 53 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से चक्रवाती हवा चली। बढ़ती गर्मी और चक्रवाती सिस्टम के साथ आई आर्द्र हवा ने रात में 24.2 मिमी तक पानी बरसा दिया। इससे खेती -किसानी को कोई नुकसान नहीं हुआ बल्कि किसानों को गेहूं के कटे खेतों की जोताई का मौका मिल गया है। कृषि विज्ञानियों के अनुसार गर्मी के मौसम में खेत की जोताई से हानिकारक कीड़े-मकोड़े और खर-पतवारद खत्म हो जाते हैं। चक्रवाती मौसम की वजह से कानपुर और आस -पास के क्षेत्रों में वर्षा भी एक जैसी नहीं हुई है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं का आना कई दिनों से बना हुआ है। अरब सागर की हवा राजस्थान से आगरा होते हुए मैनपुरी -कन्नौज होकर बह रही थी जबकि बंगाल की खाड़ी से उठी हवा झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए हिमालय की तलहटी में बह रही थी। इन दोनों ओर की हवा के प्रवाह के टकराने और कानपुर व आस – पास में हवा का निम्न दबाव क्षेत्र बनने से चक्रवात सिस्टम सक्रिय हो गया। यही वजह है कि चक्रवाती हवा ने अलग -अलग पाकेट में अपना असर दिखाया और तेज आंधी -तूफान के साथ वर्षा का कारण बनी। अप्रत्याशित चक्रवाती सिस्टम बुधवार की रात 12 बजे के बाद सक्रिय हुआ है और अगले से डेढ़ से पौने दो घंटे में जमकर वर्षा करा गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम केंद्र में 24.2 और एयरफोर्स स्टेशन चकेरी में 31.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है लेकिन उन्नाव और कानपुर देहात, इटावा में पांच से सात मिमी के अंदर ही पानी बरसा है। कैसा रहेगा मौसम डा. पांडेय के अनुसार चक्रवाती मौसम की वजह से आंधी -तूफान और वर्षा हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। वातावरण में अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत रही है। अब अगले दो से तीन दिन तक मौसम में नमी और गर्मी तो रहेगी लेकिन चक्रवाती तूफान के आसार नहीं हैंं। किसानों को मिलेगा जोताई का मौका सीएसए के आनुवांशिक एवं पादप प्रजनन विभाग के अध्यक्ष डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि चक्रवाती मौसम के कारण हुई इस वर्षा से खेती कोई नुकसान नहीं होगा। उड़द और मूंग की फसलों में जहां सिंचाई करनी थी वहां अब जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा खाली पड़े खेतों की जोताई की जा सकेगी। इससे खेतों में मौजूद हानिकारक खर -पतवार और कीड़े नष्ट हो जाएंगे। इन जिलों में बरसा पानी कानपुर नगर – 24.2 मिमी एयरफोर्स स्टेशन – 31.6 मिमी कन्नौज – 13.1 मिमी कानपुर देहात – 6.9 मिमी इटावा – 5.8 मिमी उन्नाव – 5.2 मिमी औरेया – 0.2 मिमी ऐसा रहा तापमान (सीएसए केंद्र का) दिनांक अधिकतम न्यूनतम 22 मई 34.1 20.6 21 मई 37.7 28.0 20 मई 39.7 26.2 19 मई 39.3 27.2 18 मई 42.2 25.4 17 मई 38.7 28.5 16 मई 42.2 28.0 15 मई 42.2 24.0 14 मई 40.4 24.6 13 मई 40.2 24.0 12 मई 39.0 : 28.0 11 मई 40.8 26.4 नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है recent visitors 54

भारत की कार्रवाई के बाद पाक ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में तैनात एक भारतीय कर्मचारी को किया निष्कासित

इस्लामाबाद भारत के एक्शन से तिलमिलाई पाकिस्तान सरकार ने भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को निष्कासित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इससे पहले, भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को जासूसी में संलिप्तता के आरोप में बुधवार को निष्कासित कर दिया था। भारत में पिछले एक सप्ताह में निष्कासन का यह दूसरा मामला है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसके आधिकारिक दायित्व से इतर गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण ‘‘अवांछित व्यक्ति'' घोषित किया गया है और उसे 24 घंटे में भारत छोड़ने को कहा गया है। भारत ने 13 मई को भी एक पाकिस्तानी अधिकारी को जासूसी में कथित रूप से लिप्त रहने पर निष्कासित कर दिया था। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में तैनात एक भारतीय कर्मचारी को निष्कासित कर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के प्रतिकूल गतिविधियों में लिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है। संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।'' भारतीय प्रभारी उच्चायुक्त को इस निर्णय से अवगत कराने के लिए विदेश मंत्रालय बुलाया गया। बयान के अनुसार इस बात पर जोर दिया गया कि भारतीय उच्चायोग के किसी भी राजनयिक या कर्मचारी को अपने विशेषाधिकारों और स्थिति का किसी भी तरह से दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद से भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया। दोनों पक्षों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच 10 मई को वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति बनी।     recent visitors 59

50 परसेंट डिस्काउंट पर दे रहा फाइटर जेट, चीन में जाकर फाइटर जेट चलाना सीख रहे पाकिस्तानी पायलट

चीन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत की सेना की सटीक रणनीति और ताकत के प्रदर्शन से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। जवाब में अब वो फिर से युद्ध की तैयारियों में जुट गया है। हमेशा की तरह इस बार भी उसे सहारा मिला है चीन का, जो न केवल उसकी सैन्य क्षमता बढ़ाने में मदद कर रहा है, बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी वाले फाइटर जेट्स को भी भारी छूट के साथ उपलब्ध करा रहा है।   पाकिस्तान को मिलेंगे 50% छूट पर J-35A फाइटर जेट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन पाकिस्तान को अपने अत्याधुनिक 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट J-35A की आपूर्ति 50% छूट के साथ कर रहा है। पहले चरण में 30 जेट्स देने की योजना है, जिनकी डिलीवरी अगस्त 2025 तक की जाएगी। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी पायलट पहले से ही चीन में इन जेट्स की उड़ान की ट्रेनिंग ले रहे हैं ताकि आने के बाद उनका इस्तेमाल तुरंत शुरू किया जा सके।   क्या है J-35A की ताकत? J-35A चीन का ट्विन-इंजन, स्टील्थ, सुपरसोनिक फाइटर जेट है, जिसे स्ट्राइक मिशन के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसे अमेरिका के F-35 और रूस के Su-57 के समकक्ष माना जा रहा है। इस फाइटर जेट में है: चीन क्यों दे रहा है इतनी रियायत? चीन की इस मदद के पीछे केवल दोस्ती नहीं, बल्कि भू-राजनीतिक रणनीति है। चीन चाहता है कि दक्षिण एशिया में उसकी पकड़ बनी रहे और पाकिस्तान उसकी रक्षा प्रणाली पर निर्भर बना रहे। इस तरह चीन न सिर्फ भारत को घेरने की नीति पर काम कर रहा है, बल्कि क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को भी अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रहा है। recent visitors 56