Sunday, July 5, 2026 3:53 am

चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट XI में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कपिल देव जैसे दिग्गजों को जगह दी

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट टीम की दीवान कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम टेस्ट XI चुनी है। इस टीम में उन्होंने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कपिल देव जैसे दिग्गजों को जगह दी है, जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि पुजारा ने अपनी इस टीम में एक ऐसे भारतीय खिलाड़ियों को रखा है जिसने अभी तक 45 ही मुकाबले खेले हैं। हालांकि उन्हें लगता है कि इस खिलाड़ी की गितनी ऑल टाइम ग्रेट खिलाड़ियों में की जानी चाहिए। आईए एक नजर डालते हैं चेतेश्वर पुजारा की ऑल टाइम इंडिया टेस्ट XI पर- पुजारा ने स्पोर्ट्स तक के पॉडकास्ट पर कहा, "ओपनर्स का कॉम्बिनेशन अजीब है, दोनों ही बहुत मजबूत बल्लेबाज हैं, लेकिन शांत और संयमित सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग बहुत आक्रामक हैं। इसलिए, यह अलग तरह से हो सकता है। नंबर 3. राहुल द्रविड़।" जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने उनका नाम लेने के बजाय द्रविड़ क्यों कहा, तो दिग्गज बल्लेबाज ने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया कि, "वे एक बेहतर खिलाड़ी रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है।" पुजारा और द्रविड़ दोनों ने ही भारत के लिए टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है। द्रविड़, जिन्हें 'भारतीय क्रिकेट की दीवार' के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने164 टेस्ट मैचों में 270 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 13288 रन बनाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए। दूसरी ओर, पुजारा ने अब तक 103 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 203* के हाईएस्ट स्कोर के साथ 7195 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने सफेद जर्सी में भारत के लिए आखिरी मैच WTC फाइनल के रूप में 2023 में खेला था। पुजारा ने नंबर-4 पर सचिन तेंदुलकर और पांचवें पर विराट कोहली को रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके डेब्यू के साल के आधार पर सचिन और कोहली के नंबर चुने हैं। सचिन चौथे नंबर पर हैं क्योंकि उन्होंने विराट से पहले डेब्यू किया था। पुजारा ने छठे नंबर पर लक्ष्मण को रखा है, उन्होंने कहा कि उनकी बहुत ज्यादा तीरफ नहीं होती, मगर उन्होंने बहुत योगदान दिया है। इसके बाद उन्होंने एक मजबूत बॉलिंग अटैक चुना, जिसमें दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी। स्पिनर्स के रूप में उन्होंने लीजेंड अनिल कुंबले के साथ आर अश्विन को रखा, वहीं पेसर्स में जसप्रीत बुमराह, कपिल देव और जहीर खान को जगह दी। बुमराह का नाम थोड़ा हैरान कर देने वाले इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक 45 ही टेस्ट मैच खेले है जिसमें 19.40 की औसत के साथ 205 विकेट चटकाए हैं। पुजारा ने अपनी इस टीम के विकेट कीपर के रूप में राहुल द्रविड़ को ही चुना है, ताकि उनके पास एक अन्य खिलाड़ी को चुनने का विकल्प हो। जब उनसे पूछा गया कि अगर वह चुनते तो किसे चुनते तो उन्होंने धोनी का नाम लिया। टीम के विकेटकीपर के चयन पर पुजारा ने कहा, "एमएस धोनी और ऋषभ पंत करीब हैं। अभी यह एमएस धोनी हैं क्योंकि ऋषभ पंत एक क्रिकेटर के रूप में प्रगति कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि उनके करियर के अंत में मुझे यह कहना होगा कि यह ऋषभ पंत हो सकते हैं।" चेतेश्वर पुजारा ऑल टाइम टेस्ट XI- सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, आर अश्विन, कपिल देव, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह   recent visitors 42

शहडोल में डॉक्टर-पुलिस में मारपीट, ASI समेत छह पुलिसकर्मियों पर FIR, Doctor फैमिली पर भी हुआ केस, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

 शहडोल शहडोल जिला अस्पताल में डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मारपीट की घटना ने चिकित्सा समुदाय में आक्रोश उत्पन्न कर दिया है। अनुविभागीय दंडाधिकारी सोहागपुर, अरविंद शाह ने इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। जांच के तहत 24 मई को स्थानीय एसडीएम कार्यालय में सभी प्रभावित व्यक्तियों और संगठनों से कथन दर्ज कराने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार, घटना 16 मई की रात को हुई थी, जब छह पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णेन्दु द्विवेदी के साथ मारपीट की। डॉ. द्विवेदी को इस घटना में गंभीर चोटें आई हैं, उनकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई है। मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ ने कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों का यह व्यवहार अमानवीय और असंवेदनशील है, जो लोक सेवा आचरण नियमों के विपरीत है। डॉक्टर के साथ मारपीट का आरोप सोहागपुर थाने के एएसआई शुभवंत चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ रैकवार, हरेंद्र सिंह और आरक्षक पवन सिंह पर लगा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इन पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना के बाद मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन और म. प्र. मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन जैसे विभिन्न संगठनों ने भी अपनी आवाज उठाई है। डॉ. केदार सिंह, जिला दंडाधिकारी ने एसडीएम अरविंद शाह को प्राधिकृत जांच अधिकारी नियुक्त किया है, और उन्हें 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संघ के प्रवक्ता ने कहा,  हम इस घटना की घोर निंदा करते हैं। यह न केवल एक चिकित्सक के खिलाफ की गई हिंसा है, बल्कि यह पूरे चिकित्सा समुदाय के लिए एक खतरा है। हमें न्याय की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मामले में अभी तक कोई निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे चिकित्सा समुदाय में भय और आक्रोश व्याप्त है।   क्या था मामला? ये घटना दो दिन पहले शुक्रवार की देर रात की बताई गई है, जब जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर कृष्णेद्र द्विवेदी रात को ड्यूटी से लौटकर अपने घर के कुछ दूर अपनी कार में बैठे थे. तभी वहां से सोहागपुर थाने के ASI गस्त के दौरान वहां से गुजरे. तो कार सड़क के के किनारे खड़ी पाया. कुछ देर बाद लगभग देर रार डेढ़ बजे जब वो गस्त से दोबारा लौटे तब भी कर दिखी, तब  ASI शुभवंत चतुर्वेदी कर के पास जाकर डॉक्टर से पूंछतांछ की की आप कौन है ,क्यो देर रात यहां है, इसी बात को लेकर डॉक्टर भड़क गए,और डॉक्टर ,ASI के बीच बहस होने लगी. बहस के दौरान ASI ने कार की चाबी ले ली, तब डॉक्टर और भड़क गया,और ASI के बीच झूमाझटकी गुत्थमगुत्था होने लगी, झूमाझटकी में ASI की वर्दी भी फट गई. इसी दौरान ASI के साथ एक अन्य पुलिस कर्मी घटना का वीडियो बना रहा था उसका मोबाइल भी डॉक्टर ने गिरा दिया. डॉक्टर की पत्नी और उसके पिता भी वह पहुच गए. ASI ने किसी तरह अपने को छुड़ाकर सेट काल कर अन्य पुलिस वालो को बुला लिया. और फिर आये पुलिस कर्मियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की , और उसे सोहागपुर थाने ले जाकर घण्टो बैठाए रखा. डॉक्टर का आरोप है कि उसके साथ पुलिस वालो ने जमकर मारपीट की. लात घुसो डंडे से पीटा.जिससे उसे काफी चोटआई. डॉक्टर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया. जहां उसका मेडिकल हुआ. और पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टर के बयान लिए. डॉक्टर मिले कमिश्नर से इस घटना के बाद शनिवार को डॉक्टरों का एक दल शहडोल कमिश्नर से मिला और कार्रवाई कि मांग की. रविवार को डॉक्टर असोसिएशन से एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की. एसपी ने पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी को जांच सौपी और जांच होने तक ASI को लाइन अटैच कर दिया. दोनों पक्षों ने दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट सोमवार को डॉक्टर की पत्नी ने सोहागपुर थाने में अपने पति डॉक्टर कृष्णेद्र द्विवेदी के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं, ASI शुभवंत चतुर्वेदी ने भी एक रिपोर्ट डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराई. तब पुलिस ने ASI समेत 6 पुलिस कर्मियों और डॉक्टर, डॉक्टर की पत्नी और उसके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया.   recent visitors 43

ज्येष्ठ माह में आने वाले नौतपा में जलाएं ये खास दीपक

भारत में विभिन्न धार्मिक परंपराएं और रीति-रिवाज समय-समय पर श्रद्धालुओं को एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं। इन्हीं परंपराओं में से एक है नौतपा। यह ज्येष्ठ माह में आने वाला एक विशेष काल होता है, जिसमें सूर्य की स्थिति और तापमान का प्रभाव अधिक होता है। इसे ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया है। नौतपा के नौ दिनों में विशेष उपाय और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और भाग्य का साथ मिल सकता है। इस आर्टिकल में जानेंगे कि नौतपा के दौरान दीपक जलाने के क्या नियम हैं। समय का ध्यान रखें: दीपक जलाने का उचित समय संध्याकाल या प्रातःकाल सूर्योदय के समय होता है। इस समय वातावरण शुद्ध और शांत होता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिल के तेल का प्रयोग करें: नौतपा में दीपक के लिए तिल का तेल सबसे शुभ माना गया है। यह नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है और शनि के प्रभाव को शांत करता है। घी का दीपक विशेष अवसरों पर: यदि आप विशेष फल या पुण्य की कामना रखते हैं, तो गाय के घी का दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी होता है। विशेष रूप से संडे के दिन ऐसा किया जा सकता है। दीपक की दिशा: पूर्व दिशा में दीपक जलाना सौभाग्य और सफलता को बढ़ाता है। उत्तर दिशा में जलाया गया दीपक धन और समृद्धि लाता है। दक्षिण दिशा की ओर जलाना पितरों के लिए समर्पित होता है और यह श्राद्ध भाव दर्शाता है। पश्चिम दिशा में दीपक जलाना शत्रु नाश और आत्मरक्षा के लिए उपयोगी माना गया है। दीपक के साथ इन मंत्रों का करें जाप दीपज्योति परब्रह्म, दीपज्योति जनार्दन। दीपो हरतु मे पापं, संध्यादीप नमोऽस्तुते॥ ॐ घृणि सूर्याय नमः। दीपक जलाते समय अपने मन में शुद्ध विचार और किसी विशेष उद्देश्य का संकल्प लें। recent visitors 56

मोहसिन खान के खिलाफ तीन युवतियों ने शारीरिक शोषण का केस दर्ज करवाया, एकेडमी के बाहर हुई नारेबाजी, परिवार भी फरार

इंदौर दौर में शूटिंग एकेडमी के संचालक मोहसिन खान ने निशानेबाजी सिखाने के बहाने कोच बनकर कई हिंदू लड़कियों को सुनियोजित ढंग से शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। उसके मोबाइल से पुलिस ने 10 अलग-अलग युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। उसके खिलाफ फिलहाल तीन युवतियों ने प्रकरण दर्ज कराए हैं। एक पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपित मोहसिन हिंदू युवतियों को जबरदस्ती नानवेज खिलाने और उन्हें पूजा-पाठ से दूर रहने का दबाव भी बनाया करता था। महू के प्रजापत मोहल्ला निवासी मोहसिन खान अन्नपूर्णा क्षेत्र की सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी का संचालन कर रहा था। रायफल पकड़ने का तरीका बताने के बहाने गलत ढंग से छुआ मंगलवार को मल्हारगंज क्षेत्र निवासी एक युवती ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। निशानेबाजी सीखने गई युवती को मोहसिन ने रायफल पकड़ने का तरीका बताने के बहाने गलत ढंग से छुआ। विरोध करने पर उसको धमकाया तो पीड़िता ने एकेडमी आना छोड़ दिया। इसके बाद बाकी पीड़िताएं भी सामने आईं। नेशनल लेवल पर खिलाने का झांसा देकर शोषण किया अगले ही दिन गुरुवार को विदुरनगर क्षेत्र की एक अन्य युवती थाने पहुंची और मोहसिन खान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 23 वर्षीय इस युवती के अनुसार, वह साल 2022 से निशानेबाजी सीखने आ रही थी। इस बीच आरोपित मोहसिन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाने का झांसा देकर उसका शोषण करने लगा। परेशान होकर गत दो मई से उसने एकेडमी में जाना बंद कर दिया। रिसेप्शनिस्ट पर बनाता था युवतियों को लाने का दबाव दो युवतियों के सामने आने के बाद लालबाग क्षेत्र में रहने वाली एक और युवती ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया वह मोहसिन की एकेडमी में रिसेप्शनिस्ट थी। उसका आरोप है मोहसिन द्विअर्थी बातें करता था। एकेडमी के नीचे ही उसका फ्लैट है। बहाने से वह फ्लैट में बुला लेता था। निशानेबाजी सीखने वाली युवतियों को उसके करीब लाने का दबाव बनाता था। शूटिंग एकेडमी के बाहर नारेबाजी, महू से मोहसिन का परिवार भागा एडीसीपी आनंद यादव ने कहा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके मोबाइल से मिले वीडियो की फोरेंसिक जांच की जाएगी। गुरुवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और रहवासियों ने ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बिल्डिंग मालिक प्रहलाद मिश्रा पर भी कार्रवाई की मांग की। मोहसिन के भाई शाहिद, इमरान, भानजे दानिश और दोस्त फैजान (ट्रेनर) की भूमिका की जांच की मांग की। इसके बाद महू से मोहसिन का परिवार गायब हो गया। एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक एकेडमी की जांच होगी। हिंदू संगठनों ने थाने पर किया हंगामा  हिंदूवादी संगठनों ने पहले आरोपी की एकेडमी के सामने नारेबाजी की। इसके बाद वे अन्नपूर्णा थाने भी पहुंच गए। यहां नारेबाजी कर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि मोहसिन का एक भाई भी राऊ इलाके के एक नामी स्कूल में शूटिंग की कोचिंग देता है। डीसीपी बोले- नकली नोट की डील भी करता था डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक, अन्नपूर्णा थाने में कोच मोहसिन के खिलाफ दो युवतियां और शिकायत लेकर पहुंची थी। उनकी शिकायत के बाद रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। एकेडमी कोच मोहसिन नकली नोट की डील भी कर रहा था। पुलिस को इसकी चैटिंग भी मिली है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पीड़िता बोली- कोच कहता था, जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा नाबालिग छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह इस एकेडमी में निशानेबाजी सीखती है। यहां कोच सलीम शूटिंग राइफल चलाने की ट्रेनिंग देता है। साल 2021 से साल नवंबर 2023 तक मोहसिन खान की एकेडमी में शूटिंग की। सुबह 12 बजे से शाम 6 बजे तक वहीं रहकर प्रैक्टिस करती थी। जब कोच से प्रैक्टिस के लिए और समय की मांग करती तो वह कहता था कि मैं जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा, तभी अतिरिक्त समय दूंगा। पीड़ित छात्रा ने बताया कि शूटिंग में ज्यादा समय बिताने और करियर बनाने की बात कहकर वह युवतियों से मनचाहा काम कराता है। न करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी देता था। 2 पीड़िताएं पहुंची थाने गुरुवार शाम दो अन्य पीड़िताएं अन्नपूर्णा थाने पहुंचीं। युवतियों ने बताया कि उन्होंने राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग के लिए ड्रीम ओलंपिक अकादमी ज्वाइन की थी, जहां कोच मोहसिन ने एक के साथ दुष्कर्म और दूसरी के साथ छेड़छाड़ की। मामले में बजरंग दल की मदद से एफआईआर दर्ज कराई गई है। बजरंग दल के जिला प्रमुख अनिल पाटिल ने बताया की मोहसिन खान लंबे समय से युवतियों को प्रेमजाल में फंसा कर उनका शोषण कर रहा था। उसके मोबाइल से 150 से ज्यादा अश्लील चैट और कई वीडियो मिले हैं। सिल्वर ऑक्स कॉलोनी के लोगों ने खोला मोर्चा वहीं सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने मोहसिन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रहवासियों का कहना है कि जिस मकान में शूटिंग अकादमी चलाई जा रही थी, वहां छत पर अवैध रूप से पेंटहाउस बनाकर लड़कियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं की गईं। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक पर भी कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम करेगा कार्रवाई रहवासी शिवानी पटेरिया ने बताया की बिना अनुमति के पेंटहाउस बनाकर वहां कोचिंग चलाई जा रही थी। मोहसिन को मकान किराए पर दिया गया और वहीं ये सब हो रहा था। मकान मालिक पर भी FIR होनी चाहिए। हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पूरा मामला सामने आया है, तो प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए। इस पूरे मामले में नगर निगम ने भी संज्ञान लिया है। क्षेत्रीय पार्षद अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर पेंटहाउस की जांच करवाई जा रही है और यदि निर्माण अवैध पाया गया, तो उसे तोड़ा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आशंका है कि मोहसिन खान से जुड़ी और भी पीड़िताएं सामने आ सकती हैं। जानिए FIR में छात्रा ने क्या आरोप लगाए सिखाने के बहाने कोच ने किया बैड टच नाबालिग छात्रा ने शिकायत में बताया- मै इंदौर की रहने वाली हूं। ड्रीम ओलिंपिक एकेडमी सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में प्रैक्टिस करती हूं। मेरी एकेडमी का कोच मोहसिन खान पिता सलीम खान उम्र 38 साल निवासी … Read more

सफल लोगों की 5 ऐसी आदतें हैं, जो हर काम में दिलाती है जीत

सफलता की कुंजी हमेशा कड़ी मेहनत को माना जाता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी कुछ लोगों को सफलता नहीं मिल पाती है। क्या आप जानते हैं मेहनत करने के बावजूद भी क्यों कुछ लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने में असफल बने रहते हैं? इस सवाल का जवाब सफल लोगों की 5 ऐसी आदतें हैं, जो अकसर कॉमन लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं सफल लोगों की 5 ऐसी आदतों के बारे में, जो उन्हें आम से खास बनाकर सफलता का रास्ता तय करने में मदद करती हैं। मीठा बोलने का गुण व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके व्यवहार की बड़ी भूमिका होती है। मधुरभाषी यानी मीठे बोल बोलने वाला व्यक्ति हमेशा लोगों के बीच पसंद किया जाता है। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए सभी लोग हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसे लोग अपनी भाषा से सबका दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। जो भविष्य में उनके लिए सफलता का रास्ता तय करने में आसानी पैदा करते हैं। याद रखें, आपके शब्द आपके व्यक्तित्व की ताकत हैं। इन्हें अनमोल बनाएं और देखें कैसे ये आपकी जिंदगी को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हैं। सुलझा स्वभाव वाणी में मिठास और अपने व्यवहार में सौम्यता रखने वाला मनुष्य अपने सुलझे हुए स्वभाव से लोगों को हमेशा प्रभावित कर लेता है। उनकी यह खासियत उसे हर क्षेत्र में तरक्की दिलाती है। अनुशासन अनुशासन से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता, सफलता, और आत्मविश्वास का विकास होता है। जिस व्यक्ति के पास ये गुण मौजूद होता है, उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति सफल व्यक्ति हमेशा अपने समय का सदुपयोग करते हुए नए कामों की योजनाएं बनाते हैं। इससे उनके भविष्य के लिए उन्हें एक रास्ता मिलता है, जिस पर काम करके वे सफलता की ऊंचाईयों को चूमते हैं। मेहनती जो लोग ईमानदारी से कड़ी मेहनत करते हैं, उन्हें देर से ही सही, लेकिन सफलता जरूर मिलती है। इसीलिए सफलता मिलने में देरी होने पर व्यक्ति को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।   recent visitors 70

शाजापुर ट्रेन विस्फोट मामले में नाबालिग आरोपी पर बाल अदालत में चलेगा मुकदमा, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

शाजापुर  मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने भोपाल-उज्जैन यात्री ट्रेन विस्फोट मामले में आदेश दिया है कि नाबालिग आरोपी के मामले की सुनवाई का अधिकार क्षेत्र बाल अदालत के पास है, न कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अधिनियम के तहत विशेष अदालत के पास. उच्च न्यायालय आरोपी के मुकदमे पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल की ओर से मांगी गई सलाह का जवाब दे रहा था. पूरा मामला 8 साल पहले का है. 10 लोग हुए थे घायल दरअसल मार्च 2017 में शाजापुर जिले के जबड़ी स्टेशन पर विस्फोट हूुआ था. इस घटना में 10 लोग घायल हो गए थे. इनमें तीन की हालत गंभीर थी. एनआईए इस मामले की जांच कर रहा है. न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकल पीठ ने कहा कि आरोपी से भले ही अब वयस्क की तरह बर्ताव किया जाएगा, लेकिन उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में ही जारी रहेगी. अदालत ने कहा कि इस मामले में किशोर न्याय अधिनियम और एनआईए कानून 2008 दोनों ही लागू होते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में किशोर न्याय अधिनियम को प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि यह विशेष कानून है और बच्चों की रक्षा के लिए बनाया गया है. कोर्ट ने कहा कि घटना की तारीख पर नाबालिग की उम्र 18 वर्ष से कम थी. इसलिए मामले को कानून के अनुसार निपटारे के लिए किशोर न्याय बोर्ड को भेजा गया था. कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, भोपाल ने 28 अप्रैल 2024 को इस टिप्पणी के साथ एक आदेश पारित किया है कि हालांकि घटना की तारीख को नाबालिग केवल 17 साल का था, लेकिन वह शारीरिक और मानसिक रूप से फिट था और अपराधों के परिणामों को समझने के लिए पर्याप्त सक्षम था. आदेश में ये भी कहा उच्च न्यायालय के आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त टिप्पणियों के साथ, मामले को बाल अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन इस अदालत को एनआईए अधिनियम के तहत अधिसूचित नहीं किया गया था.आदेश में कहा गया कि इस तरह का संदर्भ इसलिए दिया जाता है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन सी अदालत मामले की सुनवाई करेगी. चाहे वह एनआईए अधिनियम के तहत अधिसूचित अदालत हो या बाल अदालत हो. recent visitors 44

लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने का मतलब अगले 2 मैच जीते तो IPL चैंपियन, क्या मुंबई इंडियंस कर पाएगी?

नई दिल्ली आईपीएल 2025 की प्लेऑफ टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। अब लीग चरण के बाकी मैचों के परिणाम से उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन बाकी बचे लीग मैचों की अहमियत कम नहीं हुई है। उनसे तय होगा कि लीग चरण खत्म होने पर टॉप 2 की टीमें कौन सी होंगी। टॉप-2 में रहकर लीग चरण खत्म करने का अलग ही सुख है। उसके बाद सिर्फ एक मैच जीतिए और सीधे फाइनल में। यानी टॉप की 2 टीमों में से कोई भी अगर अगले दौर के 2 मैच जीत लिए तो आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा। क्या 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टॉप 2 में पहुंच सकती है? अगर हां तो कैसे? लीग चरण को टॉप 2 में रहकर खत्म करने का क्या है फायदा? प्लेऑफ में पहुंची हर टीम यही चाह रही होगी कि वह लीग चरण खत्म होने पर किसी तरह पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में अपनी जगह बना ले। इसकी वजह ये है कि टॉप-2 का अपना एक खास ही फायदा होता है। अगर इनमें से कोई भी टीम अगले चरण के 2 मैच जीत गई तो आईपीएल 2025 की चैंपियन बन जाएगी। टॉप की दोनों टीमें आपस में 29 मई को क्वालिफायर खेलेंगी। इसमें जो भी टीम जीती वह सीधे फाइनल में पहुंच जाती है। क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है। वह एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम से फिर क्वालिफायर 2 का मुकाबला खेलती है। उसमें जो टीम जीतती है वह फाइनल में क्वालिफायर 1 की विजेता से भिड़ती है। पॉइंट्स टेबल में फिलहाल टॉप 4 आईपीएल 2025 में जो 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंची हैं, वो हैं- गुजरात टाइटंस (18 अंक), आरसीबी (17 अंक), पंजाब किंग्स (17 अंक) और मुंबई इंडियंस (16 अंक)। मुंबई इंडियंस की टॉप 2 में कैसे अब भी बन सकती है जगह? मुंबई इंडियंस 16 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। उसका सिर्फ 1 मैच बचा है। टॉप पर मौजूद गुजरात का भी 1 मैच बचा है। तीसरे और चौथे पर मौजूद आरसीबी और पंजाब किंग्स के 2-2 मैच बचे हैं। आरसीबी तो शुक्रवार को एसआरएच से भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस का टॉप 2 में पहुंचना अब उसके हाथ में नहीं है। उसके हाथ में ज्यादा से ज्यादा यह है कि वह 26 मई को पंजाब किंग्स को शिकस्त दे, जिससे उसके अंक 18 हो जाएं। इसके अलावा उसे प्लेऑफ की बाकी टीमों के अगले मैचों के नतीजे पर निर्भर होना पड़ेगा। एमआई के टॉप 2 में पहुंचने के लिए उसका पंजाब किंग्स से हर हाल में जीतना जरूरी है। इसके अलावा अगर फिलहाल टॉप 3 में मौजूद टीमों में से कम से कम 2 टीमें ऐसी हों जो 18 से ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाएं, तभी मुंबई इंडियंस टॉप 2 में पहुंच पाएगी।   recent visitors 38