Thursday, July 9, 2026 5:12 pm

नमो मैराथन रन: युवाओं ने दिखाया जोश और देशभक्ति का उत्साह

नमो मैराथन रन: युवाओं ने दिखाया जोश और देशभक्ति का उत्साह

Namo Marathon Run: Youth display enthusiasm and patriotic zeal जितेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर ! सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज नमो मैराथन रन का आयोजन राइट टाउन स्टेडियम से किया गया।जो विकसित और आत्म निर्भर भारत की थीम पर आयोजित था। देशभर के 45 शहरों में एक साथ हो रहे इस कार्यक्रम का शुभारंभ शहर में उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह थे। साथ ही सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पांडेय, नीरज सिंह, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह,जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। अतिथियों ने मंच पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की मैराथन शुभारम्भ अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह दौड़ ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है, जो नशा मुक्त भारत,आत्मनिर्भर भारत और फिट इंडिया को बढ़ावा देता है। उन्होंने नशा से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी देकर उससे दूर रहने को कहा और स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया।रेस की शुरुआत अशोका होटल के सामने से हुई, जहां पर मंत्री सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर पहले लड़कों की दौड़ को रवाना किया। इसके तुरंत बाद लड़कियों की रेस को भी हरी झंडी दिखाई गई। मैराथन प्रतिभागियों ने अग्रवाल चौक होते हुए ओवर ब्रिज से महानदा, छोटीलाइन,शास्त्री ब्रिज, तीन पट्टी मार्ग होते हुए रविशंकर शुक्ल स्टेडियम तक दौड़ लगाई। इन्हें मिला पुरस्कार नमो मैराथन में अमरदीप पाल प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही अखिलेश यादव द्वितीय तथा तृतीय स्थान राजेंद को मिला। बालिकाओं में कोमल साहू प्रथम स्थान पर रही। अंशिका लोधी द्वितीय तथा नेहा यादव को तृतीय स्थान मिला। प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय 5100 और तृतीय पुरस्कार 2100 नगद दिया गया साथ ही ट्रैक सूट, रनर शू और ट्रॉफी प्रदान किया गया।इसके साथ ही 7 अन्य धावकों को प्रथम दसवां स्थान प्राप्त किया उन्हें सांत्वना पुरस्कर भी दिया गया।नमो मैराथन रन में हजारों युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरा माहौल जोश, देशभक्ति और जागरूकता के नारों से गूंज उठा। इस रन का उद्देश्य आत्मनिर्भर व विकसित भारत के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। recent visitors 99

कान्हा नेशनल पार्क के 97 गाइडों को मिला तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण

कान्हा नेशनल पार्क के 97 गाइडों को मिला तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण

97 guides of Kanha National Park received three-day refresher training मंडला । विश्व प्रसिद्ध Kanha National Park में पर्यटकों को बेहतर सफारी अनुभव और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्क प्रबंधन द्वारा 97 गाइडों के लिए तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। खटिया स्थित ईको सेंटर में सरही और खटिया रेंज के गाइडों को नेचरलिस्ट ट्रेनरों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को संपन्न इस शिविर में गाइडों को वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक संपदा, स्थानीय संस्कृति और पर्यटक संवाद कौशल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन जानकारी दी गई । प्रशिक्षण की शुरुआत नेचर सफारी से हुई, जिसमें प्रतिभागियों को जंगल की विविधता, तितलियों, पक्षियों, सरीसृपों और पार्क के नियमों के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी गई। संचार कौशल पर विशेष सत्र आयोजित कर गाइडों को पर्यटकों के साथ प्रभावी संवाद बनाने की तकनीकें बताई गईं। नेचर ट्रेल के दौरान गाइडों ने जंगल के वातावरण को नजदीक से समझा और प्रमुख शाकाहारी प्रजातियों के साथ-साथ आदिवासी जीवनशैली पर विशेष जानकारी प्राप्त की । रोचक सत्रों के माध्यम से गाइडों को जानवरों के व्यवहार, केस स्टडी और रोल प्ले के जरिए व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने का अवसर मिला। “कौन कितना है हटके” जैसे इंटरैक्टिव सत्रों ने प्रशिक्षण को और अधिक ज्ञानवर्धक बनाया ।समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ याजुवेंद्र उपाध्याय, स्नेहा सुंदरम, अभिलाष वर्शी, आशीष कछवाहा और फील्ड बायोलॉजिस्ट ने अपने अनुभव साझा करते हुए गाइडों को पर्यटकों के साथ बेहतर तालमेल बनाने और कान्हा की विशेषताओं को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने के टिप्स दिए।कान्हा प्रबंधन ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद गाइड पर्यटकों को न केवल वन्यजीवों और जंगल की अनोखी जैव विविधता से परिचित कराएंगे, बल्कि संरक्षण और स्थानीय संस्कृति के महत्व को भी प्रभावी ढंग से समझा पाएंगे। इससे देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को कान्हा भ्रमण के दौरान और अधिक समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा। recent visitors 68