Tuesday, July 14, 2026 11:50 pm

25 करोड़ के दावों पर सवाल: सरकार की नाक के नीचे सबसे बड़ी गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा

25 करोड़ के दावों पर सवाल: सरकार की नाक के नीचे सबसे बड़ी गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा

ग्वालियर। Madhya Pradesh Largest Gaushala: मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला का तमगा पाने वाली लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला आज खुद सवालों के घेरे में है। जिस गौशाला को सरकार और नगर निगम अपनी उपलब्धि बताकर पेश करते रहे, वहीं अब गोवंश की बदहाल तस्वीर ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। गौशाला परिसर में करीब 15 गोवंशों के शवों का ढेर मिलना न केवल संवेदनहीनता को उजागर करता है, बल्कि करोड़ों रुपए के खर्च पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। हैरानी की बात यह है कि इस गौशाला के संचालन पर हर साल करीब 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। नगर निगम द्वारा संचालित इस गौशाला में 10 हजार से अधिक गोवंश रखे गए हैं। इसके बावजूद गोवंशों की मौत और शवों की ऐसी दुर्दशा साफ इशारा करती है कि जमीनी हकीकत कागजी दावों से बिल्कुल अलग है। मामला उजागर होने के बाद नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने जांच के आदेश तो दे दिए, लेकिन सवाल यह है कि इतने बड़े स्तर पर लापरवाही आखिर कब से चल रही थी और जिम्मेदार अधिकारी अब तक क्या कर रहे थे? क्या 25 करोड़ का बजट सिर्फ फाइलों और आंकड़ों में ही खर्च हो रहा है? निरीक्षण के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने इसे बीमारी और दुर्घटना से हुई मौत बताकर स्थिति को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन स्वस्थ गोवंश की मौत न होने का दावा आमजन को रास नहीं आ रहा। अगर इंतजाम इतने ही “मजबूत” थे, तो गौशाला में शवों का ढेर आखिर कैसे लगा? यह घटना सरकार और नगर निगम के गौ-कल्याण के दावों पर सीधा तमाचा है। सवाल उठता है कि जब प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला का यह हाल है, तो बाकी गौशालाओं की स्थिति क्या होगी? अब जनता यह जानना चाहती है कि क्या सिर्फ जांच के आदेश देकर मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा, या फिर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी और गोवंश के नाम पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपयों का हिसाब भी तय किया जाएगा। recent visitors 78

India Squad Announcement: विश्‍व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, गिल- जितेश बाहर, अक्षर बने उपकप्‍तान

India Squad Announcement: Indian team announced for the World Cup, Gill-Jitesh out, Axar named vice-captain नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए आज, 20 दिसंबर को 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम का एलान किया गया। इसके अलावा न्‍न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की गई। दोनों स्‍क्वॉड एक ही हैं। फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव ही टीम की कमान संभालेंगे। वहीं अक्षर पटेल को उपकप्‍तानी सौंपी गई है। इससे पहले मुंबई में चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर समेत सभी चयनकर्ता और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव की मीटिंग हुई। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने प्‍लेयर्स के नाम का एलान किया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है। ईशान की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा फिनिशर रिंकू सिंह को भी टीम में मौका मिला है। फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा विकेटकीपर जितेश शर्मा का भी पत्‍ता कटा है। अक्षर पटेल को फिर से उपकप्‍तानी सौंपी गई है। टी20 विश्‍वकप का आगाज 7 फरवरी 2026 से होगा, वहीं फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी। सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ने 2024 में खेला गया विश्‍व कप जीता था। ऐसे में टीम की कोशिश खिताब का बचाव करने पर होगी। विश्‍व कप और न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीमसूर्याकुमार यादव (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्‍तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)। recent visitors 149

बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है तगड़ा झटका, 10% से दाम ज्यादा बढ़ाने की तैयारी

बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है तगड़ा झटका, 10% से दाम ज्यादा बढ़ाने की तैयारी

Electricity consumers may face a major setback, with plans to increase prices by more than 10%. Electricity Consumers Alert :मध्य प्रदेश में बिजली दरों में 10 फीसदी ज्यादा बढ़ोतरी करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की टैरिफ पिटीशन मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में लगाई है। पिटीशन के माध्यम से दावा किया गया है कि, बिजली कंपनियां अपने घाटे की भरपाई के लिए ये बढ़ोतरी कराने की मांग कर रही हैं। बिजली कंपनी के सूत्रों की मानें तो एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने तीनों डिस्काम की तरफ से 30 नवंबर से पहले नियामक आयोग को ये पिटीशन सौंप दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का नाम गोपनीय रखने की शर्त पर हवाला देते हुए कहा है कि, कंपनियों ने अनुमानित घाटे की भरपाई के लिए बिजली की दरों में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करने की अनुमति आयोग से मांगी है। जल्द तय होगी सुनवाई की तारीखबताया जा रहा है कि आयोग ने पिटीशन को स्वीकार कर लिया है और अब इस पर जल्द ही सार्वजनिक सूचना जारी कर जनसुनवाई की तारीख तय की जाएगी। यह तारीख कंपनीवॉर होगी। जनसुनवाई के बाद आयोग यह तय करेगा कि बिजली के भावों में कितनी प्रतिशत वृद्धि या कमी की जाए। यदि बिजली दरों में वृद्धि तय होती है तो इन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल लागू किया जाएगा। recent visitors 86