Wednesday, July 8, 2026 7:11 am

सभी श्रमिकों के कुशलक्षेम पर लगातार निगरानी,इजरायल में भारत के राजदूत के निरंतर संपर्क में योगी सरकार

लखनऊ मध्य एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पूरी तरह सतर्क है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और उनके कुशलक्षेम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ये सभी श्रमिक वर्ष 2024 में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और इजराइल की सरकारी संस्था पॉपुलेशन, इमिग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी (पीआईबीए) के माध्यम से चयनित होकर इजराइल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में कार्यरत हैं। दूतावास से सीधा संपर्क, स्थिति नियंत्रण में तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा परामर्श के अनुसार सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम् ने इजराइल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह से फोन पर वार्ता की। राजदूत ने अवगत कराया कि स्थिति नियंत्रण में है और दूतावास सभी भारतीय श्रमिकों के संपर्क में है। प्रथम सचिव डॉ. गारिका तेजेश्वर ने भी आश्वस्त किया कि अधिकांश भवनों में सुरक्षा शेल्टर उपलब्ध हैं और श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता श्रम, सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिकों और उनके परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी श्रमिकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विभाग राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और भारतीय दूतावास के साथ निरंतर संपर्क में है, ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निदेशक, सेवायोजन नेहा प्रकाश और अपर निदेशक पी.के. पुंडीर ने भी एनएसडीसी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर समीक्षा के निर्देश दिए हैं। 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी भारतीय दूतावास, तेल अवीव द्वारा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं: +972-54-7520711, +972-54-2428378। इसके साथ ही पीआईबीए ने भी हेल्पलाइन नंबर 1-700-707-889 जारी किया है, जिसका संचालन सेंटर फॉर इंटरनेशनल माइग्रेशन एंड इंटीग्रेशन द्वारा किया जा रहा है। हर श्रमिक की सुरक्षा योगी सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रम एवं सेवायोजन विभाग लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है। राज्य सरकार का मानना है कि विदेश में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक प्रदेश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इजराइल में वर्तमान में लगभग 42,000 भारतीय नागरिक निवास कर रहे हैं, जिनमें 6,004 उत्तर प्रदेश के निर्माण श्रमिक शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी और श्रमिकों तथा उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। recent visitors 38

MP के ग्वालियर में खौफनाक एक्सीडेंट: ट्रक ने कार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, बाल-बाल बचे लोग

ग्वालियर एनएच-44 पर बझेरा से कल्याणी तिराहे के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक ट्रक कार को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। घटना के दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। recent visitors 30

डिप्टी सीएम अरुण साव ने लखीमपुर लोकसभा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की ली संगठनात्मक बैठक

गुवाहाटी असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित कर विकास का कमल खिलाने के लिए जनता ने मन बना लिया है। डबल इंजन सरकार ने जनता की सभी उम्मीदों पर खरा उतरा है। इसलिए तीसरी बार फिर से उम्मीदों और आशाओं का कमल खिलने जा रहा है। चुनावी मैदान में कांग्रेस कहीं नगर नहीं आ रही है। वहीं उनके नेताओं में घोर  निराशा और बिखराव की स्थिति है। जो खुद का पार्टी नहीं संभाल पा रही, वह क्या विकास करेगी। यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने असम प्रवास में लखीमपुर विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान कही।  उप मुख्यमंत्री  साव ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र 25 फरवरी से चार दिवसीय असम प्रवास पर गए हैं। वे कल असम प्रवास पूरा कर रायपुर वापस लौटेंगे। प्रवास के दौरान उन्होंने प्रभार लोकसभा लखीमपुर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ गुवाहाटी में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में शामिल हुए। असम भाजपा प्रदेश कार्यालय की बैठक में उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।  साव रविवार (1 मार्च) को धेमाजी, मसकुआ (सिसिबोरगांव विधानसभा) एवं जोनाई विधानसभा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, विस्तारक के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उप मुख्यमंत्री  साव ने शनिवार को जिला मुख्यालय तिनसुकिया में जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों संग चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की।  उन्होंने डूमडूमा और सदिया में आयोजित बैठकों में तैयारियों की समीक्षा करते हुए बूथ प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही लखीमपुर और विधानसभा क्षेत्र नोबोइचा में भी जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनाव के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। बता दें कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप मुख्यमंत्री  साव ने भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने राज्य के विकास को नई गति प्रदान की है। वहीं मुख्यमंत्री मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार ने आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से असम निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।  साव ने सभी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से खुशहाल असम एवं विकसित असम के लिए बीजेपी को अपना वोट देने के लिए आग्रह करने संकल्पित किया।  बैठक में विधायक एवं शिक्षा मंत्री डॉ. रोनुज पेगु, जोनाई विधायक भुबना पेगु,भाजपा सचिव मशेष देवरी,  महेश देवड़ा, डूमडूमा विधायक एवं असम सरकार के मंत्री  रूपेश गोवाला, लखीमपुर विधायक मानव डेका, सदिया विधायक, जिला अध्यक्ष मती रूपा कमान, जिला प्रभारी भाबेन शर्मा, जिला पदाधिकारी गण, मंडल पदाधिकारी गण, विस्तारक एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। recent visitors 36

ईरान में उभरा गुस्सा, ‘इंतकाम का झंडा’ बन गया जंग का संकेत?

नई दिल्ली ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद देश में तनाव और गहरा गया है। उनकी मौत के तुरंत बाद क़ोम शहर की मशहूर जामकरान मस्जिद के गुंबद पर लाल रंग का 'इंतकाम का झंडा' फहराया गया। इसे बदले और न्याय के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लाल झंडा समर्थकों के गुस्से और बदले की भावना को दर्शाता है। जामकरान मस्जिद ईरान में धार्मिक रूप से बेहद अहम मानी जाती है, इसलिए वहां झंडा फहराना एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। बताया गया है कि खामेनेई की मौत शनिवार को तेहरान में हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में हुई। ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार को उनकी मौत की पुष्टि की, जिसके बाद ईरान समेत कई देशों में शोक और प्रदर्शन शुरू हो गए। अमेरिका और इजरायल की प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बयान जारी कर कहा कि खामेनेई इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक थे। उन्होंने इसे ईरानी जनता के लिए बड़ा मौका बताया कि वे अपने देश को वापस ले सकते हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ऐसे कई संकेत हैं कि यह तानाशाह अब जिंदा नहीं है। उन्होंने ईरान की जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर मौजूदा शासन को खत्म करें और अपना भविष्य सुरक्षित करें। इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया कि खामेनेई इजरायल को खत्म करने की योजना के मुख्य योजनाकार थे। उनकी मौत की खबर आने के बाद तेहरान की सड़कों पर कुछ जगहों से खुशियों की आवाजें भी सुनी गईं, जबकि उनके निवास वाले इलाके के ऊपर काला धुआं देखा गया। ईरान में आगे की व्यवस्था खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अस्थायी नेतृत्व की व्यवस्था की है। 66 वर्षीय धर्मगुरु अलीरेजा अराफी को तीन सदस्यीय अस्थायी नेतृत्व परिषद में शामिल किया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, अराफी को परिषद में धार्मिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस परिषद में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और मुख्य न्यायाधीश गुलामहुसैन मोहसिनी एजई भी शामिल हैं। यह परिषद तब तक देश का नेतृत्व संभालेगी जब तक एक्सपर्ट्स की असेंबली नए सर्वोच्च नेता का चयन नहीं कर लेती। सरकारी मीडिया ने इस नियुक्ति की पुष्टि की है।   recent visitors 38

सभी डीएम और सीडीओ करेंगे मॉनिटरिंग, मच्छर जनित रोगों की रोकथाम पर भी विशेष फोकस

लखनऊ प्रदेश में होली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत 2 से 4 मार्च तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। सीएम योगी ने अफसरों को त्योहार को लेकर सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत सभी डीएम और सीडीओ मॉनिटरिंग करेंगे। सफाई के साथ फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव भी इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और अपशिष्ट निस्तारण जैसे कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होलिकोत्सव से पहले और बाद दोनों अवधि में कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी सुनिश्चित पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा है कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत सभी अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निपटान किया जाए। ग्राम पंचायतों में निर्मित रूरल रिसोर्स सेंटर पर समस्त कचरा एकत्र किया जाए।  जलभराव वाले स्थलों की पहचान कर स्थायी उपायों के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके।  स्थानीय ग्राम पंचायतों को सौंपी गई जिम्मेदारी सभी जिला पंचायतीराज अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नदी-तालाबों या सरोवरों के घाटों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सुरक्षा इंतजाम की जिम्मेदारी भी स्थानीय ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। इस पूरे अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। recent visitors 40

उत्पात मचाने वाले चारों सलाखों के पीछे, जुलूस निकालकर दिखाई गई सख्ती

सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र के खाड़ापारा स्थित श्री कल्याण पेट्रोल पंप में शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपितों का जुलूस निकालकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था का संदेश दिया, जिससे असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बना रहे। शनिवार रात झिलमिली पुलिस को सूचना मिली कि खाड़ापारा स्थित श्री कल्याण पेट्रोल पंप परिसर में कुछ युवक शराब पीकर विवाद कर रहे हैं और हंगामा मचा रहे हैं। सूचना की पुष्टि पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां निर्मल जायसवाल पिता स्व. रमेश जायसवाल (29), प्रीतम दुबे पिता गायत्री प्रसाद दुबे (35) और सूरज सिंह पिता सुकुल (29), सभी निवासी ग्राम बड़सरा, नशे की हालत में उत्पात मचाते मिले। इनका साथी अजय चक्रधारी पिता सुदामा चक्रधारी (30) भी कार क्रमांक सीजी 15 ईसी 8112 से नशे की हालत में वहां पहुंचा था। तीनों आरोपितों के चिकित्सीय परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके विरुद्ध धारा 36-च (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जबकि अजय चक्रधारी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल राजवाड़े ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अजय चक्रधारी अपने साथियों के साथ कार क्रमांक सीजी 29 एफ 9996 से तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए परिसर में घुसा, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस पर चारों आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), 281 के तहत मामला दर्ज किया गया। कर्मचारी रिंकू राजवाड़े ने एक अन्य शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को भी अजय चक्रधारी तेज रफ्तार कार लेकर पेट्रोल पंप परिसर में हंगामा कर रहा था। इस मामले में बीएनएस की धारा 281, 296, 3(5) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 201 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। चारों आरोपितों गिरफ्तार पुलिस ने तीनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। recent visitors 38

खामेनेई के निधन पर उबाल, कराची में भीड़ का तांडव, अमेरिकी दूतावास जलाया, 9 लोगों की गई जान

ईरान यूएस-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर फैलते ही पाकिस्तान के कराची शहर में अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अमेरिका के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लाठी डंडे लेकर जमा हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद लोकल पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा और चेतावनी के तौर पर गोलियां चलानी पड़ीं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इसमें कम से कम 9 प्रदर्शनकारियों की मौत की खबर है।   आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े प्राप्त जानकारी के अनुसार हालात को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके अलावा, पुलिस ने एहतियातन चेतावनी के तौर पर हवाई फायरिंग भी की। यातायात प्रभावित, लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने सुल्तानाबाद को माई कोलाची से जोड़ने वाली सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। जिन्ना ब्रिज से आने वाले ट्रैफिक को I.I. चुंदरीगर रोड की ओर डायवर्ट किया गया, ताकि स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा जा सके और जाम की स्थिति न बने। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे फिलहाल उस क्षेत्र से दूर रहें, क्योंकि सुरक्षा बल विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ एंट्रेंस पर तोड़-फोड़ करती और कथित तौर पर बिल्डिंग के कुछ हिस्सों में आग लगाती दिख रही है। ईरान ने बदला लेने की कसम खाई बता दें कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने सार्वजनिक रूप से बदला लेने की कसम खाई है। ईरानी नेतृत्व का कहना है कि अमेरिका के समर्पण तक कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि, इन घटनाओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ गया है और क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को फिर दी चेतावनी वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमला किया गया तो अमेरिका, ऐसा जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया। ट्रंप के अनुसार, अगर ईरान ने हमारी रेड लाइन पार की, तो उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। recent visitors 40