Wednesday, July 8, 2026 8:56 am

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

दिल्ली  आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से करारी शिकस्त से देकर सेमीफाइनल के लिए तैयारी कर ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले मेंटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने अफ्रीका को 154 रनों का छोटा लक्ष्य दिया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 73 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 के आंकड़े को नहीं छू सका और पूरी टीम 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट लिए वहीं, लुंगी एनगिड़ी, लिंडे और नॉर्खियां को एक-एक विकेट मिले। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान सिकंदर रजा ने मार्करम और डिकॉक को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। जिम्बाब्वे की टीम ने कड़ी टक्कर दी और एक वक्त में 100 रनों के स्कोर पर 5 विकेट भी गिरा दिए थे, लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीका ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। दक्षिण अफीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेबिस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि रिकल्टन ने 31 और लिंडे ने 30 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया। जिम्बाब्वे की और से सिकंदर रजा ने 3, मुजरबानी और इवांस ने 1-1 विकेट हासिल किए। सिकंदर रजा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हार के बाद भी प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्ले से 73 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 3 विकेट झटके। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया। सिकंदर रजा हार के बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। (73 रन बनाए, 3 विकेट लिए) ZIM- 153/7 (20 ओवर) SA- 154/5 (17.5 ओवर) जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI- तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रीमर और ब्लेसिंग मुज़ारबानी। दक्षिण अफ्रीका XI – एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी। recent visitors 28

होली से पहले डबल मार: सिलेंडर के दाम चढ़े, फ्लाइट टिकट महंगे, खर्चों ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली हर महीने की तरह मार्च 2026 भी आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले कई अहम बदलाव लेकर आया है। गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग नियमों, रेलवे टिकटिंग सिस्टम और डिजिटल सुरक्षा मानकों तक कई नियम आज 1 मार्च से लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर घरेलू बजट, यात्रा खर्च और ऑनलाइन लेनदेन पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से क्या-क्या बदला है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 31 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर इसका असर देखने को मिलेगा।   रेलवे टिकटिंग सिस्टम में बदलाव 1 मार्च से अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (UTS) एप बंद कर दिया गया है। अब यात्रियों को जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए ‘RailOne’ एप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे का दावा है कि नया एप अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगा। सिम बाइंडिंग का नया नियम डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए सरकार ने सिम बाइंडिंग का नियम लागू किया है। अब WhatsApp, Telegram और Signal जैसे एप मोबाइल सिम से लिंक रहेंगे। फोन से सिम हटाते ही ये एप काम करना बंद कर देंगे। बैंकिंग नियमों में संशोधन सरकारी बैंकों ने मिनिमम बैलेंस नियम में बदलाव किया है। अब औसत मासिक बैलेंस के आधार पर पेनल्टी लगेगी, जिससे ग्राहकों को एक दिन की कमी पर जुर्माना नहीं देना पड़ेगा। CNG, PNG और ATF की कीमतें तेल कंपनियों ने एटीएफ (हवाई ईंधन) की कीमतों में 5,500 रुपये की बढ़ोतरी की है। इससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। साथ ही सीएनजी और पीएनजी की दरों में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। recent visitors 36

शांति और सुरक्षा पर मंथन, पुलिस-प्रशासन ने नागरिकों से मांगा सहयोग

पुलिस चौकी बिलासपुर में प्रभारी सत्यदेव यादव के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।  बैठक के माध्यम से होलिका दहन के लिए हरे-भरे पेड़ नहीं काटने,जबरन चंदा वसूली नहीं करने,बिजली के खंबो के नीचे,पेट्रोल पंपों के आसपास, रिहायशी मकानों के आसपास तथा सड़क के आसपास होली नहीं जलाने की अपील की गई। साउंड बॉक्स का उपयोग मंद ध्वनि से अनुविभागीय दंडाधिकारी की अनुमति के उपरांत किया जाएगा। डीजे लाउडस्पीकर पर पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। होलिका दहन के बाद बचे मलबे की सफाई ग्राम पंचायत के द्वारा कराई जाएगी। शांति समिति के सदस्यों ने नगर वासियों से यह भी अपील की है कि सभी लोग मिलजुल कर होली का त्योहार मनाए रासायनिक रंगों का उपयोग नहीं करें बल्कि प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें बच्चों द्वारा रंग डालने पर विवाद की स्थिति पैदा नहीं करें। बैठक में पुलिस चौकी बिलासपुर के प्रभारी सत्यदेव यादव ग्राम पंचायत बिलासपुर के सरपंच ज्ञानचंद सोनी ग्राम पंचायत बसाढ़ी सरपंच पति रामपाल सिंह,विजय सोनी,ललन सेन,अनिल मिश्रा,अशोक सिंह रविकांत गौतम, राजा द्विवेदी मीडिया से नारायण त्रिपाठी उपस्थित रहे।   recent visitors 29

महामुकाबले की शुरुआत: टॉस भारत के नाम, कैरेबियाई टीम को मिला बैटिंग न्योता

कलकत्ता  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें पहुंच चुकी हैं और अब अंतिम स्थान के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हैं। ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, उसके सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। वेस्टइंडीज और भारत ने सुपर-8 में एक-एक मुकाबले जीते हैं, जबकि दोनों टीमों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ IND vs WI Live Score: भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह   recent visitors 24

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के ग्राम जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री प्रीतम लोधी की माताजी स्व. श्रीमती भागवती बाई के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत स्व. भागवती जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, श्री जयप्रकाश राजौरिया, श्री प्रेमसिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधायक श्री प्रीतम लोधी की माताजी श्रीमती भागवती बाई का गत 26 फरवरी को लगभग 100 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था।   recent visitors 26

थाना राजेन्द्रग्राम में शांति समिति की बैठक होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

छबिलाल/राजेन्द्रग्राम आगामी होली पर्व के मद्देनज़र थाना राजेन्द्रग्राम परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रकाशचंद कोल ने की। इस अवसर पर एसआई अनुराग अवस्थी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है, कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद अथवा हुड़दंग की स्थिति उत्पन्न न होने दें तथा आपसी समन्वय एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सरपंच भंवर सिंह (गिरारी), उपसरपंच किरगी, ओमप्रकाश (भमरहा), सचिव कुमार चंद्रवंशी (करौंदी), अभिनंदन प्रसाद, रामनरेश, व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 02 मार्च 2026 की रात्रि 11:30 बजे से 03 मार्च 2026 (धुरेड़ी) की सायं 05:00 बजे तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त अवधि में जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफ.एल.-3 (होटल बार) एवं देशी मद्य भंडार पूर्णतः बंद रहेंगे। मदिरा के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आबकारी एवं पुलिस विभाग को अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। अंततः नागरिकों से अपील की गई कि वे शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए होली पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। recent visitors 26

रफ्तार का कहर: बोलेरो पलटने से तीन की मौके पर मौत, कई घायल

बाराबंकी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार को दिन में बड़ा हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार बेलोरो टायर फटने के कारण पलट गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों में पांच की हालत गंभीर है। बाराबंकी के त्रिवेदीगंज पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन का पिछला टायर अचानक फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो में सभी अयोध्या के एक ही गांव के निवासी लखनऊ के मोहनलाल गंज में आयोजित सत्संग से लौट रहे थे। लखनऊ की सीएचसी गोसाईगंज पहुंचाये गए घायलों में तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आठ लोगों का उपचार चल रहा है। अयोध्या के इनायत नगर सुक्खा पुरवा निवासी अजीत कुमार, इनायत नगर के ही देवीपुर निवासी वंश बहादुर यादव, इनकी पत्नी निर्मला, राज कुमार, श्याम कली पत्नी करमचंद, बाबू राम, रेखा पत्नी रंग बहादुर, शांति पत्नी बलिराम, इंद्र पति, पांडेय पुरवा निवासी सियालाल, पराना पत्नी सियालाल सवार थे। लोनी कटरा पुलिस ने बताया कि यह सभी लखनऊ के मोहन लालगंज में आयोजित सत्संग में गए थे। सभी रविवार दोपहर बोलेरो वाहन से वापस अयोध्या लौट रहे थे। बोलेरो अजीत कुमार चला रहे थे। लोनीकटरा के नेरा कबूलपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर करीब करीब दो बजे बोलेरो का पिछला बांया टायर अचानक फट गया, जिससे अजीत का वाहन से संतुलन खो गया और वाहन कई पलथे खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने आनन-फानन सभी घायलों को लखनऊ के सीएचसी गोसाईगंज भेजा। लोनीकटरा थाना प्रभारी अभय मौर्य ने बताया कि लोनीकटरा में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि अन्य का इलाज रहा है, जिनकी हालत ठीक बताई जा रही है।   recent visitors 34