नागपंचमी पर्व- चौरसिया दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

Talent Felicitation Ceremony Held on the Occasion of Nag Panchami – Chaurasia Diwas विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। चौरसिया समाज के द्वारा नागपंचमी पर्व एवं चौरसिया दिवस के उपलक्ष्य पर समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को शिक्षा में अभिरुचि जागृत करने व अन्य विधाओं में भी प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से 38 वाँ गौरवशाली प्रतिभा सम्मान समारोह मानस भवन सभागार में आयोजित किया गया। चौरसिया समाज के अध्यक्ष शिव कुमार चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन , अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशान्त केशरवानी, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, समरसता सेवा संगठन अध्यक्ष पवन पांडे, मनोज सेठ के साथ कार्यक्रम संयोजक राहुल रमेश चौरसिया, महिला मंडल अध्यक्ष रीता हरीश चौरसिया, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राहुल चौरसिया के द्वारा दीप प्रज्वलन, पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उसके पश्चात आयोजन मंडल ने सभी अतिथियों का मोती की माला, शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम सौरभ सोनू , मनोज चौरसिया एवं राकेश चौरसिया के मार्गदर्शन में बच्चों ने रंगारंग मन मोहक नृत्य एवं गीत गायन भी किया गया। साथ ही समाज के लगभग 650 प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह से पुरस्कृत एवं 20 वरिष्ठ जनों को अभिनंदन पत्र से सम्मान तथा विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों में समाज सेवा, चिकित्सा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टर बिहारी लाल रुसिया, शिक्षक पराग दिवान सहित अनेक समाजसेवियों, चिकित्सकों, बैक अधिकारियों और युवा प्रतिभाओं को भी स्वागत कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही चौरसिया समाज रत्न सम्मान 2026 से राजू चौरसिया विश्व को सम्मानित किया गया। जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने कार्यक्रम कहा में कि समाज में सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए तभी समाज आगे बढ़ती है। पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया ने कार्यक्रम में कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान और युवाओं को प्रोत्साहन ही सशक्त एवं समृद्ध समाज की नींव है। आदर्श चौरसिया समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव विक्की चौरसिया ने कार्यक्रम में कहा कि जहाँ प्रतिभा का सम्मान होता है, वहीं भविष्य की मजबूत नींव रखी जाती है।चौरसिया समाज जबलपुर के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होकर मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने का अवसर मिला। समारोह संयोजक राहुल रमेश चौरसिया चौरसिया एवं नवयुवक मंडल अध्यक्ष राहुल चौरसिया ने बताया कि परस्पर सदभाव समाज बोध, एकता तथा शिक्षा के प्रति अभिरुचि जागृत करने हेतु अखिल भारतीय स्तर की उक्त आयोजनों में प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ ही समाज के वरिष्ठ स्वजनों व निः स्वार्थ विभूतियों को भी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। समाज के मीडिया प्रभारी अनिकेत चौरसिया ने कहा की इन होनहार बच्चों की मेहनत, लगन और उपलब्धियाँ पूरे समाज के लिए गर्व का विषय हैं। प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले, तो सपनों को उड़ान मिलती है। कार्यक्रम में मघुसूदन मोदी, डॉ रमेश चौरसिया, प्रकाश चौरसिया, अखिल चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, राजेश चौरसिया, राजू चौरसिया आर सी, मनोज चौरसिया, मनीष चौरसिया, भगवान चौरसिया, शैलेंद्र चौरसिया, हरीश चौरसिया, राहुल चौरसिया, रीता चौरसिया, रेखा चौरसिया, मोहनी चौरसिया, देवेश्वरी मोदी, स्नेहलता चौरसिया, सुमन चौरसिया, सरिता चौरसिया, ज्योति चौरसिया, स्वाति चौरसिया, लता, रजनी, रितु, वंदना, शीला, पूजा, श्रद्धा, साधना, श्वेता, मनीषा, कल्पना चौरसिया, गोपाल नारायण चौरसिया, मीडिया प्रभारी अनिकेत चौरसिया, पत्रकार हर्षित चौरसिया, सुशील चौरसिया, आशीष चौरसिया, संदीप चौरसिया, रामकृष्ण चौरसिया, पंकज चौरसिया, एड.आनंद चौरसिया, एड. अनुज चौरसिया, सौरभ सोनू चौरसिया, सत्यनारायण चौरसिया, एड. रामू चौरसिया, दिलीप चौरसिया, ईजी. आकाश चौरसिया, अभिषेक चौरसिया, राहुल चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, राजा चौरसिया, आलोक चौरसिया, अंशुल चौरसिया, मोहित चौरसिया, अमित चौरसिया, पंकज चौरसिया, पिंकू चौरसिया, मनमोहन चौरसिया, संजय चौरसिया, अजय, दुर्गेश, सुधीर, अनीस, अनिमेष, श्रीकांत चौरसिया आदि समाज जन उपस्थित रहे है। recent visitors 4