भाजयुमो नगर अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर रविन्द्र तिवारी का भव्य स्वागत
भाजयुमो नगर अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर रविन्द्र तिवारी का भव्य स्वागत Ravindra Tiwari was given a grand welcome on his first visit to the city after becoming the BJYM city president. युवा संकल्प यात्रा के दौरान रानीताल भाजपा कार्यालय के समीप मंच लगाकर किया आत्मीय अभिनंदन, भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर दी शुभकामनाएं विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर जबलपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी के अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर युवा संकल्प यात्रा – युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति के अंतर्गत रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय के समीप मंच लगाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम का संयोजन अनिकेत चौरसिया एवं चिन्मय जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रविन्द्र तिवारी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें भगवान श्रीराम का चित्र भेंट किया गया तथा नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि रविन्द्र तिवारी के कुशल नेतृत्व में जबलपुर युवा मोर्चा संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन एवं जनसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, महामंत्री रंजीत पटेल, मंडल अध्यक्ष अमर पटेल, राहुल बैन, राघवेंद्र यादव (लालू), रंजीत ठाकुर, गगन यादव, शरद पटेल, कमल सिंह, मनोज जैन, राहुल पटेल, मयंक मिश्रा, आकाश गुप्ता, साहिल गोस्वामी, आशीष शर्मा, जयेश पटेल, योगेश सोनी, अनुज चौरसिया, पार्थ तिलवानी, मयंक सोनी, अनुज रजक सहित अनेक युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। recent visitors 2