आमला में धूमधाम से मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती, बाल दिवस पर बच्चों और मरीजों को बांटे फल।

Pandit Nehru’s birth anniversary celebrated with great pomp in Amla, fruits distributed to children and patients on Children’s Day.

पार्षद खुशबू विजय अतुलकर के नेतृत्व में हुआ आयोजन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद।

आमला। (हरिप्रसाद गोहे) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर आमला में बाल दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 10, बिजली ऑफिस के पास आयोजित किया गया।

छायाचित्र पर माल्यार्पण कर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल सिंह ठाकुर द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने भी पंडित नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

नेताओं ने याद किया नेहरू जी के योगदान को

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपना जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की। वे बच्चों से असीम प्रेम करते थे, इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिल्लू यादव ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत देश को नई दिशा एवं दशा दी। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी और देश को आगे ले जाने का काम किया।

बच्चों को फल वितरण कर मनाया बाल दिवस

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को फल वितरण किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां मनाई और उन्हें नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

अस्पताल में भी किया गया फल वितरण

बच्चों को फल वितरण करने के पश्चात नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में अस्पताल में भी मरीजों को फल वितरण किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दादा शिवपाल सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी लोणारे , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बिल्लू यादव, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस प्रभारी साबिर शाह, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख, मदन साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, पूर्व पार्षद शैलेंद्र खरकर, पूर्व पार्षद रेखा कनौजिया, पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर, श्रीमती रेखा भारके, श्रीमती रेश्मि सातनकर, कुमारी मीरा चौकीकर, कुमारी मोना पाटिल,मयंक गोहे, विवेक, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश सुरज, कमलेश माकोड़े, प्रमोद सेठिया, अकरम खान, यशपाल सिंह ठाकुर, रमजान खान, धर्मेश अतुलकर, गोलू डांगरे, टेकराम सराठे, वार्ड नंबर 9 अध्यक्ष अतीक खान, वार्ड नंबर 10 अध्यक्ष सोनू वरवडे, विजय सोलंकी, आमला-सारणी विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश सोने, दीपक बेले, सनी सोलंकी, ओमप्रकाश शेषकर, जितेश वाईकर, पियूष अतुलकर, गोलू चौरसे, आमीन भाई सहित वार्डवासी एवं बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित थे।

Loading spinner
Advertisement