बिलासपुर
तिफरा की आर्या कॉलोनी में रहने वाले व्यवसायी को दवाइयां और सर्जिकल सामान की सप्लाई का झांसा देकर 3 करोड़ 15 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
तिफरा के आर्या कॉलोनी में रहने वाले राकेश खरे दवाई और सर्जिकल आयटम के सप्लायर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2021 में असम के गुवाहाटी में रहने वाले नरेंद्र सिन्हा से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को दिमा हसाओ के काउंसिल का मेंबर बताया। साथ ही व्यापार में राकेश की मदद करने की बात कही।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
उसी साल मई में नरेंद्र ने दिमा हसाओ से फेस मास्क, पीपीई किट, ग्लब्स के ऑर्डर की कॉपी भेजी। यह ऑर्डर 14 करोड़ का था। उसने गुवाहाटी में विवेक फुकान, हिरेंद्र सिन्हा से मुलाकात कराते हुए उन्हें फेस मास्क, पीपीई किट, ग्लब्स का सप्लायर बताया। इनसे खरीदी करने के लिए एडवांस देने के लिए कहा।
बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद पर राकेश ने विवेक फुकान और हिरेंद्र सिन्हा की फर्म को अलग-अलग कर 3 करोड़ 15 लाख रुपये एडवांस भुगतान कर दिया। इधर व्यवसायी को न तो दिया हसाओ से कोई ऑर्डर मिला, न ही उन्हें सामान की सप्लाई की गई।
व्यवसायी ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो टालमटोल की गई। करीब चार साल बाद व्यवसायी ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




