सूरत बिल्डिंग हादसे के मृतकों में मध्य प्रदेश के सीधी के 5 लोग शामिल, 2 सगे भाइयों ने भी गंवाई जान

सूरत बिल्डिंग हादसे के मृतकों में मध्य प्रदेश के सीधी के 5 लोग शामिल, 2 सगे भाइयों ने भी गंवाई जान

5 people from Sidhi, Madhya Pradesh were among the dead in Surat building accident, 2 real brothers also lost their lives.

एक दिन पहले गुजरात के सूरत में छह मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई थी। यहां ऑपरेशन जारी है। रविवार सुबह 7 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली। मलबे में छह से सात लोगों के दबे होने की आशंका है।

देवघर/सूरत । सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर से तीन मंजिला मकान ढहने सूचना है। यहां कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसा रविवार सुबह 5 बजे हुआ। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। अब तक तीन लोगों को बचाया गया है।

भाजपा नेता और सांसद निशिकांत दुबे भी मौके पर पहुंचे हैं। कटर से काटकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। मलबे से एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है।

सूरत हादसे में 7 की मौत, इनमें 5 मध्य प्रदेश के सूरत में जिन 7 लोगों की मौत हुई है, उनमें 5 मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जैसे ही हादसे की सूचना सीधी जिले के परासी गांव तक पहुंची, मातम पसर गया। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। ये सभी काम के सिलसिले में वहां रह रहे थे। अब इनके शव मध्य प्रदेश लाए जा रहे हैं।

इस बीच, गुजरात के सूरत में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यहां शनिवार को छह मंजिला इमारत ढही थी। रविवार सुबह तक 7 लोगों के शव मिल चुके हैं। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि 6 और लोगों के दबे होने की आशंका है।

हादसा शनिवार को दोपहर 3 बजे हुआ था। इमारत के अंदर 30 फ्लैट थे। अच्छी बात यह रही कि इनमें से चार से पांच में ही परिवार रह रहे थे। बाकी खाली थे। कुछ लोग काम पर गए थे और जो सो रहे थे, वे फंस गए। बिल्डिंग का निर्माण 2016-17 में हुआ था।

गुजरात मध्य प्रदेश लेटेस्ट खबरें सीधी