मुंबई,
बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसने फैंस और सिनेमा लवर्स में उत्साह की लहर है।यह फिल्म हिन्दुओं के धर्मग्रंथ वाल्मीकि की रामायण पर आधारित एक विजुअल मास्टरपीस है।
ट्रेलर में शानदार विजुअल्स और युद्ध दृश्यों को दिखाया गया है, जो दर्शकों को अयोध्या, जहां प्रिंस राम का जन्म हुआ, मिथिला, जहां उन्होंने सीता से विवाह किया, पंचवटी का जंगल, जहां राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास बिताया और लंका, जहां भगवान राम और रावण के बीच ऐतिहासिक युद्ध हुआ, इन सभी स्थानों को दिखाया है। ये सब कुछ खूबसूरती से जापानी एनीमे स्टाइल में पेश किया गया है।
युगो साको की सोच और कोइची सासाकी और राम मोहन के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक खास भारत-जापान का मिलाजुला प्रोजेक्ट है, जिसमें 450 से ज्यादा आर्टिस्ट्स ने करीब एक लाख हाथ से बने सेल्स का इस्तेमाल किया है। इसका रिजल्ट एक ऐसा विजुअल मास्टरपीस है, जो जापानी कला की खासियत और भारत की पुरानी कहानी कहने की ट्रेडिशन का शानदार कंबीनेशन है।
ये फिल्म पहली बार 4K में 24 जनवरी 2025 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए थिएट्रिकली डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।
Do you have a spam problem on this website; I also am a blogger, and I was wondering your situation; many of us have created some nice practices and we are looking to exchange strategies with other folks, why not shoot me an email if interested.