रायपुर
राजधानी रायपुर से लगे ग्राम रवेली में 62 लाख 71 हजार की चोरी का मामला सामने आया है. संयुक्त परिवार में घटित घटना में किसी परिचित या करीबी के शामिल होने की आशंका जताई गई है.
जानकारी के अनुसार, मुजगहन थाना अंतर्गत ग्राम रवेली में निवासरत सोनकर परिवार को जमीन सौदे से 2 करोड़ 41 लाख रुपए मिले थे. इस पैसे को घर के दीवान में रखा था. इसमें से 62 लाख 71 हजार रुपए चोरी हो गए. जिस तरह से चोरी को अंजाम दिया गया है, उससे आशंका जताई जा रही है चोरी को पता था कि पैसा कहां रखा गया है.
मामले में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने सोनकर परिवार ने दो-तीन महीने पहले जमीन बेची थी, जिसका पैसा घर में रखा हुआ था. दस दिन पहले थाना में सूचना दी गई कि एक करोड़ में 62 करोड़ 71 हजार रुपए चोरी होने की सूचना दी गई थी. लेकिन अपराध पंजीबद्ध नहीं कराया गया था.
एएसपी ने बताया कि अब फिर से एफआईआर दर्ज करने की सूचना दी गई है. प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि जहां से पैसा चोरी किया गया, वहां और ज्यादा पैसा था. घर में बहुत से लोग रहते हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र





















