MY SECRET NEWS

गुना
गुना शहर में एक मस्जिद के सामने हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर शनिवार को पथराव किया गया तो इसके विरोध में गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बंद करा दिया। चक्काजाम के साथ ही थाने का भी घेराव भी किया गया। देर रात तक हंगामे के बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उपद्रवियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट जैसे मामलों में केस दर्ज किया गया है।
 
5 नामजद और 20 अज्ञात आरोपी
पांच नामजद और 15-20 अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि उपद्रव के वीडियो फुटेज के आधार पर नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, शेष की तलाश जारी है। शहर में माहौल शांतिपूर्ण है और यहां भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

डीजे बजाने पर हुआ विवाद
दरअसल, शहर के कोल्हूपुरा से निकलकर हाट रोड रपटा की ओर जा रही थी शोभायात्रा पर कर्नलगंज मस्जिद के सामने डीजे बजाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। उन लोगों का शोभायात्रा के आयोजकों से विवाद हो गया। पुलिस भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करती रही। विवाद के बीच किसी अराजक तत्व ने शोभायात्रा पर पत्थर फेंक दिए तो अफरातफरी के साथ ही दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।

पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और बड़ी संख्या में बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाजार बंद करा दिया। रात्रि करीब 11 बजे जयस्तंभ चौराहा पहुंचकर नारेबाजी की, वहां उन्हें पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो वह माने। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि विवाद की वजह पथराव बताया जा रहा है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0