एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है: जयशंकर का पाकिस्तानी रिपोर्टर को जवाब,,

A terrorist nation is asking me this question: Jaishankar’s reply to a Pakistani reporter.

नई दिल्ली । फॉरेन मिनिस्टर एस जयशंकर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के एक रिपोर्टर को आतंकवाद पर करारा जवाब दिया। पाकिस्तानी रिपोर्टर ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को स्पॉन्सर करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया था। इस पर जयशंकर ने कहा– एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है? कम ऑन। जयशंकर का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि एक दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से इंडियन रिपोर्टर ने भी टेररिज्म और आतंकी हाफिज सईद को लेकर सवाल किया था। हालांकि, शाहबाज ने चुप्पी साध ली थी और हाथ हिलाते हुए वहां से निकल गए थे।

पाक रिपोर्टर ने बीच में पूछा सवाल
दरअसल, जयशंकर न्यूयॉर्क स्थित यूनाइटेड नेशंस हेडक्वार्टर में लाइबेरिया की फॉरेन मिनिस्टर सारा बेसोलो न्यांती के साथ प्रेस के सवालों का जवाब दे रहे थे। यह ब्रीफिंग समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए बनाए गए ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेरर्स को लेकर थी। ऑर्गेनाइजर्स ने पहले ही कह दिया था कि ब्रीफिंग में केवल स्टेटमेंट दिए जाएंगे और सवाल-जवाब नहीं होंगे।

ब्रीफिंग खत्म होने वाली थी, तभी पाकिस्तानी रिपोर्टर ने खड़े होकर जयशंकर से पूछा- आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को स्पॉन्सर करना कब बंद करेगी? इस पर जयशंकर ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा- एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है? कम ऑन। इसके बाद UN में भारत के परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव पी हरीश ने रिपोर्टर से कहा- आपको अपना जवाब मिल गया है।

भारत पर आरोप लगाकर खुद घिरा पाकिस्तान
पाकिस्तानी रिपोर्टर ने अपने सवाल के जरिए भारत को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड उसके आरोपों पर भारी पड़ गया। भारत लगातार कहता रहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद को अपनी स्टेट पॉलिसी के टूल की तरह इस्तेमाल करता है। भारत का आरोप है कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को पाकिस्तान में सुरक्षित ठिकाने, ट्रेनिंग और फंडिंग मिलती रही है।

Loading spinner
Advertisement