इंदौर
बांग्लादेश में राजनीतिक संकट के बीच अल्पसंख्यक हिंदुओं के संहार और उन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शहर के व्यापारी एकजुट हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के ठीक बाद शहर के व्यापारी विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। व्यापारी वहां की स्थिति पर सरकार की चुप्पी से भी असंतुष्ट हैं।
मंगलवार को सौ से ज्यादा व्यापारी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की बैठक बुला ली गई है।अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मंगलवार शाम चार बजे व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।
सियागंज स्थित एसोसिएशन के सभागार में बांग्लादेशी हिंदुओं की स्थिति पर चर्चा बैठक का एजेंडा रखा गया है। अहिल्या चेंबर के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल के अनुसार, चेंबर में 100 से ज्यादा व्यापारी संगठन शामिल हैं। वे सभी बैठक में मौजूद रहेंगे। अन्य प्रबुद्धजन को भी न्योता दिया गया है। बांग्लादेश की स्थिति से यहां चिंता है।
जनप्रतिनिधियों और सरकार की ओर से पहल नहीं की जा रही
ऐसे में वहां के हिंदुओं पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार व जिम्मेदारों व दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए पहली आवाज इंदौर की होगी।
प्रस्ताव रखा जा रहा है कि 16 अगस्त को बड़ी रैली आयोजित की जाए, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इसमें सभी को शामिल करने की कोशिश होगी। साथ ही बैठक के दौरान अन्य प्रस्ताव, सुझाव व्यापारीगण रखेंगे। उस पर चर्चा होकर सर्वसम्मति से अमल करने का निर्णय लिया जाएगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











