MY SECRET NEWS

भोपाल
 पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में एक महिला चिकित्सक के साथ हैवानियत के मामले को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वहां की मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर ये स्वीकार करना चाहिए कि उनकी सरकार से गलती हुई है।

डॉ यादव ने कल देर रात अपने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करना चाहिए कि उनकी सरकार से गलती हुई है। किसी भी बहन बेटी, वो भी एक चिकित्सक के साथ ऐसी घटना निंदनीय और दुखद है। इस तरह की घटना किसी भी बहन या बेटी के साथ नहीं होना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा ने भोपाल में एक मोमबत्ती मार्च का आयोजन किया, जिसमें पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की, आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और डॉक्टर रेप कांड में सरकार ने लीपापोती की है। उन्होंने ममता बनर्जी पर संवेदनहीनता और सांप्रदायिक तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। महिला कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0