फिरोजाबाद
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। SP ग्रामीण फिरोजाबाद अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस मथुरा से लखनऊ जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से बस टकरा गई। हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ।
इस हादसे में दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस में मौजूद 17 यात्री घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यात्रियों के परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही हैा फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पहले भी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर इसी तरह की दुर्घटना हुई थी।
एक दिन पहले भी हुआ था हादसा
अयोध्या से वृंदावन जा रही एक यात्री बस शुक्रवार को सड़क पर खड़े एक कैंटर से पीछे से टकरा गई थी। उसमें सवार तीन तीर्थयात्रियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पांच यात्री घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया था कि गुजरात से उत्तर प्रदेश की तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। यह बस सड़क पर खड़े एक कैंटर से पीछे से टकरा गई जिससे उसमें सवार आठ यात्री बुरी तरह घायल हो गए थे।
अयोध्या से वृंदावन जा रही थी बस
बस गुजरात के करीब 40 तीर्थयात्रियों से भरी थी और अयोध्या से वृंदावन जा रही थी। इस दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर यातायात कुछ देर के लिये अवरुद्ध हो गया, लेकिन कुछ देर बाद इसे शुरू करा दिया गया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









