बिलासपुर
इस माह अब तक सबसे कम चार नवंबर को 19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। फिलहाल आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। जिसके छंटते ही ठंड का असर तेज हो जाएगा। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा की मानें तो बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों की उपस्थिति बनी हुई है। यह स्थिति 11 नवंबर तक बने रह सकता है।
12 नवंबर के बाद आसमान के खुलते ही ठंड का असर तेज होगा। वनाचंल क्षेत्र पेंड्रारोड में स्थिति थोड़ी अलग है। यहां रात में अच्छी ठंड है। कहीं-कहीं ग्रामीण अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। पहाड़ी क्षेत्रों में अभी मौसम शानदार बना हुआ है। पर्यटक भी इस मौसम का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। खासकर पिकनिक के लिए इस बार खास प्लानिंग है। पर्यटकों की पसंद कोटा डेम, खुंटाघाट, लोरमी के अलावा जीपीएम और अमरकंटक प्राथमिकता में है। वहीं मदकू दीप, ताला और मस्तुरी भी पसंद है।
आज पिकनिक स्पाट में भीड़
मौसम में बदलाव के साथ पिकनिक स्पाट पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। रविवार छूट्टी के कारण भीड़ रहेगी। बता दें कि जैसे ही सर्दियों की ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, पिकनिक स्पाट्स पर लोगों का जमावड़ा बढ़ने लगता है। परिवारों और दोस्तों के साथ पिकनिक का मजा लेने के लिए लोग पहाड़ियों, झीलों, और हरियाली से घिरे स्थलों का रुख करते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग इस मौसम में खुले आसमान के नीचे घूमने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। हर वीकेंड पर पिकनिक स्थलों की भीड़ बढ़ जाती है।
10 वर्षों में ऐसा रहा तापमा नवर्ष न्यूनतम तापमान तिथि
2023 15.6 26
2022 12.0 26
2021 12.4 29
2020 12.4 24
2019 15.5 26
2018 12.5 25
2017 11.4 26
2016 11.2 23
2015 15.4 27
2014 11.1 20
नोट: वर्ष 2009 में 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान: 9.2 डिग्री सेल्सियस था
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 31.6 20.5
पेंड्रारोड 29.6 16.8
अंबिकापुर 29.4 16.4
माना 31.6 19.7
जगदलपुर 31.7 19.8

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











