मेरठ.
मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक बड़े रिसोर्ट में आलीशान निकाह समारोह का आयोजन हुआ। इस निकाह समारोह में सूटकेस में भरकर 2 करोड़ 56 लाख रुपये नकद दहेज में दिए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वैवाहिक कार्यक्रम में 11 लाख रुपये जूते चुराने की रस्म के नाम पर और आठ लाख रुपये अलग से दिए गए हैं। वायरल वीडियो कर लोगों ने कमेंट किया है कि ऐसे ही लोगों के यहां इनकम टैक्स और ईडी की टीम छापा मारती है। सवाल उठाया है कि इतना कैश कहां से आया और इसका हिसाब-किताब कौन लेगा।
मेरठ में एनएच-58 पर एक बड़े रिसोर्ट में चार दिन पहले इस निकाह का आयोजन किया गया था। बारात गाजियाबाद से मेरठ आई थी। निकाह के दौरान दहेज में युवती के परिजनों ने 2 करोड़ 56 लाख रुपये की नकद रकम दी। रकम को बड़े-बड़े सूटकेस में भरकर लाया गया और इन्हें दूल्हे के परिवार को सुपुर्द किया गया। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। वीडियो में 2.56 करोड़ की रकम होने की बात बताई जा रही थी। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि 11 लाख रुपये जूते चुराने की रस्म और आठ लाख रुपये एक धर्मस्थल के नाम पर दिए गए।
वायरल वीडियो पर कमेंट्स कर रहे लोग, क्या होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि इस तरह के लोगों के यहां ही इनकम टैक्स और ईडी का छापा पड़ता है। वायरल वीडियो को लेकर सवाल उठ रहा है कि आखिर इतना कैश देने वालों ने यह रकम कहां से जुटाई। वीडियो अफसरों तक पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि शादी-विवाह परिवार का निजी और पारिवारिक मामला है। यदि किसी पक्ष से कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच की जा सकती है। शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई संभव है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








