Now, Rahul Gandhi’s ‘Students’ Voice’ event in Jabalpur; preparations underway for a grand event in Indore.

विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव
Jabalpur News :मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली सफलता के बाद अब कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहरों में राहुल गांधी का युवाओं से संवाद कार्यक्रम कराने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में खबर सामने आई है कि, कांग्रेस अगला कार्यक्रम जबलपुर में कराने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश नायक द्वारा दिए गए बयान में कार्यक्रम पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि, इंदौर में कार्यक्रम की सफलता के बाद अब जल्द ही राहुल गांधी कार्यक्रम के तहत जबलपुर आएंगे और यहां भी छात्रों के साथ वो सीधे संवाद करेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार, पार्टी जबलपुर में इंदौर से बड़ा कार्यक्रम करेगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। जल्दी ही कार्यक्रम की व्यवस्थाओँ और तारीख का ऐलान किया जाएगा।