इस साल मानसून सामान्य से काफी बेहतर रहेगा :मौसम विभाग

इस साल मानसून सामान्य से काफी बेहतर रहेगा :मौसम विभाग

मानसून से पहले बदलने लगा मौसम, कई राज्यों में धूल भरी आंधी : सामान्य से बेहतर होगा मानसून
Monsoon this year will be much better than normal: Meteorological Department

Weather started changing before monsoon, dust storm in many states: Monsoon will be better than normal

उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी आ सकती है और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश हो सकती है।

  • जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार तीसरे दिन तापमान 55 डिग्री सेल्सियस से पार रहा।
  • पंजाब के बठिंडा में 80 साल के बाद अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
  • मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून सामान्य से काफी बेहतर रहेगा।

भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत में बीते 24 घंटे में 17 शहरों का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सबसे बुरे हालात राजस्थान के हैं। यहां जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार तीसरे दिन तापमान 55 डिग्री सेल्सियस से पार रहा। इसके अलावा पंजाब के बठिंडा में 80 साल के बाद अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून सामान्य से काफी बेहतर रहेगा।


मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण आगामी 3 दिनों में मौसम में काफी बदलाव होगा। उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी आ सकती है और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश हो सकती है।


मौसम कार्यालय ने कहा कि इस साल मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक हो सकती है। IMD ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में जून का महीना गर्म और आर्द्र रहेगा। जून में देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है।

मौसम अपडेट लेटेस्ट खबरें