नई दिल्ली
ब्रिसबेन के गाबा में जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भी बारिश की आंख मिचौली जारी रही। बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल को जल्दी रोकना पड़ा। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन कुछ ही ओवर हुए थे, लेकिन दूसरे दिन पूरा खेल हुआ। वहीं, तीसरे और चौथे दिन बारिश ने जमकर खेल खराब किया। ऐसे में अब इस टेस्ट मैच का नतीजा हार-जीत में निकले की संभावना ना के बराबर है, क्योंकि भारत ने फॉलोऑन टाल दिया है। भारत का आखिरी विकेट पहली पारी का बाकी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करके टारगेट सेट करना होगा और उसे भारत को हासिल करना होगा या ऑस्ट्रेलिया को फिर से इंडिया को आउट करना होगा। ये एक लंबा प्रोसेस है, जिसके लिए वक्त बाकी नहीं है। पांचवें दिन का फोरकास्ट भी अच्छा नहीं है।
ब्रिसबेन टेस्ट मैच के चौथे दिन बारिश ने जमकर खेल खराब किया। आखिर में रोशनी के कारण मैच जल्दी खत्म करना पड़ा। तीसरे दिन का खेल 20 मिनट के बाद शुरू हो गया। इस दौरान टी ब्रेक ले लिया गया।
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन चौथी बार बारिश ने खेल में खलल डाला। टी ब्रेक ले लिया गया है। जैसे ही बारिश बंद होगी, मैदान साफ होगा तो मैच शुरू हो जाएगा। गाबा टेस्ट फिर से शुरू हो गया है। दूसरे सेशन में एक घंटे का खेल होगा।
ब्रिसबेन में बारिश बंद हो गई है। पिच और मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं। मैच 11 बजे शुरू हो जाएगा। गाबा में दूसरे सेशन में भयंकर बारिश हो रही है। चौथे दिन भी बारिश की लुका-छिपी देखने को मिल रही है। तीन बार खेल को रोका जा चुका है। दूसरे सेशन में सिर्फ 17 गेंदों का खेल हुआ और फिर से बारिश ने मैच में खलल डाल दिया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









